29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 638

राहुल गाँधी ने किया ट्वीट, पीयूष गोयल अपने पद से दें इस्तीफा

राहुल गांधी
राहुल गांधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर कथित ‘घोटाले’ का आरोप लगाया था। इसी क्रम में आज राहुल गांधी ने कहा कि यह ‘जालसाजी और हितों के टकराव’ का मामला है और ऐसे में गोयल को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

राहुल ने आज एक ट्वीट में आरोप लगाया, पीयूष गोयल का 48 करोड़ रुपए का घोटाले जालसाजी। हितों के टकराव और लालच का मामला है, सबूत सबके सामने हैं। इसके बावजूद मीडिया इस स्टोरी को नहीं छुएगा, और अब गोयल को इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 28 अप्रैल को कुछ कागजात सार्वजनिक कर आरोप लगाया था कि बिजली मंत्री रहते हुए गोयल ने अपनी कंपनी एक निजी कॉर्पोरेट समूह को एक हजार गुना अधिक कीमत पर बेची और अपनी संपत्ति के ब्यौरे में इसका उल्लेख नहीं किया है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था, हमने सोचा था कि पीयूष गोयल की कहानी एक फिल्म होगी, लेकिन यह तो सीरियल है। यह एक ऐसा सीरियल है जिसमें हमे मेहनत कम करनी पड़ रही है, भाजपा जब पीयूष गोयल का बचाव करती है तो एक नया एपीसोड आ जाता है।

सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ ये हसीना, अब करेगी बॉलीवुड में डेब्यू

राधिका मदन
राधिका मदन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

‘मेरी आशिकी तुमसे ही‘ फेम राधिका मदन अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर राधिका की लोकप्रियता देखकर समझ जाएंगे कि उनके प्रति लोगों की दीवानगी किस कदर है। बता दें कि बहुत जल्द टीवी की ये हसीना बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाली है। मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म छूरिया के लिए उन्हें चुना गया है।

दो दिन पहले ही अपनी तस्वीर शेयर करते हुए राधिका ने अपने फैंस को ये खबर दी है। इस फिल्म में राधिका के साथ कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी नज़र आएंगी। आजकल राधिका इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है।

राधिका ने 19 साल की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। हालांकि शुरुआती दिनों में ‘मेरे आशिकी तुमसे ही’ के सेट पर उन्हें लोग हल्के में लेते थे। इस वाकये के बारे में बात करते हुए राधिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, ‘कई ऐसे लोग थे जो कहते थे कि मुझे एक्टिंग नहीं आती है और मैं सिर्फ खूबसूरत हूं।

मुझे याद है कि एक बार मुझे ऐसा सीन देना था, जहां पर मुझे रोना था। मैं रोई और सेट पर लोगों ने चुप्पी साध ली थी। किसी ने कुछ नहीं कहा। उसके बाद मेरे निर्देशक मेरे पास आए और मुझे गले लगा कर कहा मुझे तुम पर गर्व है बेटा। वह एक खूबसूरत पल था।

2015 में राधिका को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का ज़ी गोल्ड अवॉर्ड भी मिला। राधिका ने फ्रेश न्यू फेस के लिए इंडियन टैली अवॉर्ड भी जीता। इसके बाद राधिका नच बलिए और झलक दिखला जा में भी नज़र आईं। अब राधिका बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म में भी राधिका लीड एक्ट्रेस की भूमिका में दिखेंगी।

4 मई को जनता को केंद्र सरकार देगी खुशखबरी

केंद्र सरकार देगी
केंद्र सरकार देगी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मोदी सरकार जल्द ही आम जनता को खुशखबरी देने वाली है। 4 मई को पब्लिक के लिए खुशखबरी की घोषणा हो सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इसके लिए पहले से तैयार है।

4 मई को GST काउंसिल की 27वीं बैठक है, GST की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इसमें कई जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो GST काउंसिल की यह बैठक कर्नाटक चुनावों पर भी असर डाल सकती है।

बैठक के बाद रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो सकती है। इस बैठक के बाद चीनी खाना या उससे बने व्यंजनों पर असर पड़ सकता है, सरकार चीनी पर 5 फीसदी सेस लगा सकती है।पिछले दो महीने से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम  ऊंचाई पर चल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम जहां 5 साल की ऊंचाई पर हैं, वहीं, डीजल की कीमतें अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लंबे समय से इसे GST के दायरे में लाने की मांग हो रही है, लेकिन, कई राज्य इसका विरोध कर रहे हैं, क्योंकि, पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने से राज्यों को टैक्स के जरिए होने वाली कमाई पर काफी असर पड़ेगा।

डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए दुकानदारों को भी कैशबैक जैसे आकर्षक ऑफर का फायदा मिल सकता है, इसके लिए सरकार एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

जीएसटी के दायरे में आने वाले करोड़ों कारोबारियों को केंद्र सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। इन कारोबारियों को हर महीने 3 रिटर्न फाइल करने की बाध्यता से मुक्ति मिल सकती है। इससे कारोबारी अपना बिजनेस आसानी से कर सकेंगे।

 OMG !  पापा बनने वाले हैं करण पटेल

करण पटेल
करण पटेल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फैन्स के लिए कुछ दिन पहले तब खुशी की खबर आई जब उन्हें लगा कि दिव्यांका त्रिपाठी प्रेगनेंट हैं।  लेकिन फिर विवेक डाहिया ने इसे केवल अफवाह बताया। अब छोटे पर्दे के शाहरूख खान यानि कि करण पटेल, पापा बनने वाले हैं। सूत्रों कि मानें तो अंकिता भार्गव अपने दूसरे ट्राईमेस्टर में हैं और नवंबर में उनके घर किलकारियां गूंजेंगी।

हालांकि बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो करण पटेल ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि मैं बाहर हूं। जब मैं पापा बनूंगा तो छिपाउंगा नहीं।  सबको बताऊंगा लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।

खैर जहां करण ने इस खबर को गलत बताया है वहीं अखबार के सूत्र तो यही कहते है कि यह खबर 100 प्रतिशत सच है। वैसे अब जो भी हो कि करण एक आदर्श पिता बनेंगे। जिस तरह से वह अपने ऑनस्क्रीन बच्चों पर प्यार लुटाते है। उसे देखकर कहा जा सकता है कि असल जिंदगी में भी करण अपने बच्चों को बेशुमार प्यार देंगे।

बता दें कि करण इन दिनों सीरियल ‘ये है मोहब्बतें‘ में नजर आते है। इस सीरियल में करण रमन भल्ला के किरदार में नजर आते है। इस सीरियल में करण, दिव्यांका त्रिपाठी के अपोजिट है। पिछले दिनों ही खबर आई थी कि करण इस साल खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते है।

सिंगर सोना मोहापात्रा को मिली धमकी

सोना मोहापात्रा
सोना मोहापात्रा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मशहूर सिंगर सोना मोहापात्रा को उनके लेटेस्ट ट्रैक ‘तोरी सूरत’  लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। सोना के आरोपों के मुताबिक मदारिया सूफी फाउंडेशन ने धमकी दी है। सूफी फाउंडेशन ने सोना महापात्रा से ये गाना हटाने के लिए कहा है। सूफी फाउंडेशन का कहना है कि तोरी सूरत गाने में अश्लीलता है और इससे समाज में दंगे हो सकते हैं।

सोना के मुताबिक, मदारिया सूफी फाउंडेशन की ओर से उन्हें कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं। सोना ने मुंबई पुलिस को ट्वीट कर धमकी की जानकारी दी।उन्होंने लिखा- डियर मुंबई पुलिस, मुझे मदारिया सूफी फाउंडेशन की तरफ से धमकी भरे नोटिस मिल रहे हैं। वे चाहते हैं कि मैं अपना म्यूजिक वीडियो तोरी सूरत हर प्लेटफॉर्म से हटा दूं। उनका कहना है कि वीडियो वल्गर है इससे सांप्रदायिक दंगे हो सकते हैं।

दूसरे ट्वीट में सोना ने लिखा- मदारिया फाउंडेशन ने मुझे रेग्युलर ऑफेडर कहा है। उन्हें मेरा 5 साल पुराना वीडियो मिला है जिसमें कोक स्टूडियो पर मैंने ‘पिया से नैना’ सॉन्ग गाया है। उन्होंने इसे इस्लाम की बेइज्जती बताया है क्योंकि इसमें मैंने छोटे कपड़े पहने थे। सोना ने इस मामले को लेकर कहा, मदारिया फाउंडेशन 6 दिनों से परेशान कर रहा है। मदारिया फाउंडेशन को तोरी सूरत म्यूजिक वीडियो में मेरी स्लीवलेस ड्रेस और बॉडी एक्पोजिंग डांसर्स के होने पर दिक्कत है।

सोना को फिल्म इंडस्ट्री में किसी से सपोर्ट नहीं मिल रहा है। सिर्फ जावेद अख्तर सिंगर के समर्थन में आए हैं। जावेद अख्तर ने लिखा-  मैं उन प्रतिक्रियावादी संगठनों की निंदा करता हूं जो अमीर खुसरो के गीत पर बने सोना के वीडियो का विरोध कर रहे हैं। इन मुल्लाओं को पता होना चाहिए कि अमीर खुसरो हर भारतीय से जुड़े हुए हैं। ये आपकी जागीर नहीं हैं।

राहुल गाँधी को पीएम मोदी ने दी चुनौती, बिना कागज 15 मिनट बोलकर दिखाएं राहुल

राहुल ,मोदी
राहुल ,मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए रण में पीएम मोदी मैसूर पहुंचे, मैसूर की चामराजनगर की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में कर्नाटक के चुनाव की खबरें आती रहती हैं। जिसमें कहा गया कि, यहां बीजेपी की हवा चल रही है। लेकिन भीड़ देखकर मैं कह सकता हूं कि हवा नहीं आंधी चल रही है।

PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष अपनी माता सोनिया गांधी की बात तक नहीं मानते हैं। आपकी माताजी ने कहा था कि 2009 तक देश के सभी घरों में बिजली पहुंचाएंगे, लेकिन आप चुप क्यों बैठे हैं।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष अति-उत्साह में मर्यादा तोड़ देते हैं। 28 अप्रैल को हमने एक नया इतिहास बनाया है। 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंची है। जिससे लोगों के जीवनस्तर में सुधार हुआ है।

पीएम ने कहा, कर्नाटक में 2014 तक 39 गांव ऐसे थे। जहां पर बिजली नहीं थी। जहां पर बीजेपी ने अब बिजली पहुंचाई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले मजदूरों का मजाक उड़ाते थे। उनकी बेइज्जती करते थे।

पीएम ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुझे चुनौती दी थी कि वह जब संसद में बोलेंगे तो मैं 15 मिनट वहां बैठ नहीं पाउंगा। राहुल ने सही कहा था, क्योंकि वो ‘नामदार’ हैं और हम ‘कामदार’ हैं और हम आपके सामने कैसे बैठ सकते हैं। मैं कहता हूँ कि राहुल किसी भी भाषा में 15 मिनट बिना कागज के बोलकर दिखाएं, तब जाने हम।

इस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी 17 रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। इन रैलियों के लिए पार्टी की ओर से सोच-समझकर रणनीति तय की गई है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 150सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

RIMS के चिकित्सक ने कहा, “लालू की तबियत में है सुधार”

लालू प्रसाद यादव
लालू प्रसाद यादव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज  के डॉक्टर ने बताया कि, आरेजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में पहले से सुधार है। एम्स से रांची पहुंचने पर एंबुलेंस में उनका चेकअप करने वाले डॉक्टर लाली मांझी ने कहा कि उनकी सेहत में पहले से सुधार हुआ है।

लेकिन उम्र की वजह से होने वाली परेशानी अभी भी है। कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के रूम नम्बर तीन में मेडिसिन विभाग के उमेश प्रसाद और डीके झा फिलहाल लालू यादव की सेहत का जांच कर रहे हैं।

चारा घोटाला के कई मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले होटवार जेल से रिम्स शिफ्ट किया गया था। लालू को लो ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी है।

लालू यादव को कल एम्स से छुट्टी मिल गई और उन्हें फिर से रिम्स शिफ्ट कर दिया गया। लालू यादव ने एम्स प्रबंधक को पत्र लिखकर उन्हें एम्स में ही रहने देने के लिए अनुरोध किया था।

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव 28 मार्च को रिम्स से एम्स शिफ्ट किए गए थे। वे यहां 34 दिन रहे, कल सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स में लालू से मुलाकात करने पहुंचे थे और इसके 2 घंटे बाद लालू यादव को डिस्चार्ज करने की खबर आई थी।

SBI अकाउंट होल्डर हो जाएं सावधान, जल्द ही बंद हो जाएंगी ये 6 शाखाएँ

SBI
SBI

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 6 शाखाओं को बंद करने का फैसला कर लिया है। ये सभी शाखाएं देश के बाहर चीन, श्रीलंका, ओमान, सऊदी अरब, फ्रांस र बोस्टन में हैं।

इन ब्रांच को 2019 तक बंद कर दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय की तरफ से इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने आने वाले तीन सालों में नॉन-कोर बिजनेस को भी समेटने का फैसला किया है।

इस संबंध में बैंक के अधिकारियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात की है। प्लान के अनुसार चीन और सऊदी अरब की शाखा 30 सितंबर 2018 तक बंद किया जा सकता है।

वहीं ओमान, पेरिस, श्रीलंका और बोस्टन की शाखा को मार्च 2019 तक बंद कर दिया जाएगा, इसके अलावा एसबीआई की 10 अन्य शाखाओं की अभी समीक्षा की जा रही है।

इससे पहले 17 अप्रैल को कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से ज्यादा हो गया। बैंकिंग इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तीसरे पायदान पर फिसला हो।

बैंकिंग एक्सपर्ट विवेक मित्तल के अनुसार, सरकारी बैंक बैड लोन और कॉर्पोरेट सेक्टर में बढ़ते डिफॉल्ट्स की समस्या से जूझ रहे हैं। वे बड़े लोन देने से हिचकने लगे हैं और उनका फोकस रीटेल बिजनेस पर बढ़ा है।

आ गयी है गर्मी रोज खायें खीरा, होगा ये फायेदा

खायें खीरा
खायें खीरा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

तेज गर्मी के साथ कड़ी धूप शुरू हो गई है। ऐसे में आपके शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए आप थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहते हैं।

लेकिन इस मौसम में कुछ फलों और सब्जियों का सेवन आपके शरीर के लिए लाभकारी रहेगा। इनमें पानी भी भरपूर मात्रा में होता है, ऐसी सब्जियों में से खीरा भी एक है।

खीरे में प्रचुर मात्रा में पानी पाए जाने के कारण आपके शरीर में शीतलता बनी रहती है।

खीरे में पाया जाने वाला पानी और फाइबर हमारे शरीर की पाचन क्रिया को सही बनाता है। अगर आप गैस, कब्ज या पेट में जलन से परेशान रहते हैं। तो एक ग्लास खीरे के जूस से आपको राहत मिल सकती है।

खीरे में पाए जाने वाले प्रोटीन हमारे शरीर को कैंसर से लड़ने की क्षमता देता है और कैंसर से बचाव भी करता है। यह कैंसर कोशिकाओं में ट्यूमर के विकास को रोकता है, इसलिए इसे कैंसर विरोधी फल कहा जाता है।

अगर खीरे को दांत से काटकर कुछ देर तक मुंह में रखते हैं। तो आपकी सांसे फ्रेश हो जाती है और अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो वह भी दूर हो जाती है।

सुर्ख़ियो में सोफ़िया हयात, उठाया ये बड़ा क़दम

सोफिया हयात
सोफिया हयात

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मॉडल से नन बनीं बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। खबर हैं कि सोफिया ने अपने पति से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने अपने पति को धोखेबाज कह कर अपने घर से निकाल दिया है। बता दें  सोफिया जोकि गर्भवती थी, ने अपना बच्चा भी खो दिया है।

सोफिया ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम को इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने पति के बारे में कहा, “वो एक शैतान है। धोखेबाज है। अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में सोफिया ने साफ जाहिर किया है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं हैं।

अपने पोस्ट में सोफिया ने सीधे-सीधे अपने पति पर आरोप लगाते हुए लिखा। ”तुमने मुझसे झूठ बोला कि तुम एक इंटीरियर डिजाइनर हो। तुमने मुझसे कहा कि तुम मुझ से प्यार करते हो लेकिन यह सिर्फ तुम्हारा एक नाटक था।

जब मैं तुमसे मिली तब तुम एक दूकान में काम करते थे लेकिन मैंने इसकी परवाह नहीं की और तुमसे प्यार किया। सभी ने मुझे समझाया कि किसी ऐसे के साथ मत जाओ जिसके पास ना ही घर है और ना ही पैसा। लेकिन फिर भी मैंने तुम पर विश्वास किया और तुमने मुझे गलत साबित कर दिया।

लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऐसी स्थिति में भगवान मेरा साथ देगा। मैंने अपनी रोशनी से तुम्हें चमकाया लेकिन अब तुम अंधकार में रहोगे। तुम देवदूत के रूप में एक शैतान निकले और मेरा हर तरह से शोषण किया। लेकिन भगवान सब देख रहा है और वो ही न्याय करेगा।

आपको बता दें कि सोफिया ने 24 अप्रैल, 2017 को अपने रोमानियाई बॉयफ्रेंड Vlad Stanescau से शादी कर ली थी। लेकिन आज वो अपनी जिंदगी में आए इस दर्द से टूट कर रह गई हैं।