29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 632

आइये आज जानते हैं लौंग खाने के फायदे

लौंग
लौंग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हमारी किचन में ऐसे कई मसाले हैं जिनके प्रयोग से हम स्वास्थ्य परेशानियों को ठीक कर सकते हैं। हल्दी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अपने एंटी सेप्टिक गुण के कारण इसे घाव भरने, ठीक करने, सुंदरता पाने, आदि के लिए प्रयोग में लाया जाता है। लेकिन हल्दी के अलावा और भी कई मसाले हैं जिनका औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लौंग इनमें से एक है।

लौंग में रोग प्रतिरोधक तत्व पाए जाते है जिनमे पोटेशिय, सोडियम, फास्फोरस, लौह ,मेगनीज, आहार फाइबर, विटामिन के और सी, ओमेगा 3 एसिड, युजेनॉल, मैग्नीशियम औऱ केलिसियम है।

लौंग में यूजेनॉल होता है जो साइनस व दांत दर्द जैसी स्वास्थ्य संबंधी बिमारियों को ठीक करने में मदद करता है, लौंग की तासीर भी गर्म होती है, इसीलिए सर्दी में बहुत लाभदायक होता है।

अगर किसी को रोजाना पेट दर्द रहता है, पाचन शक्ति कमजोर है तो रात सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ वह दो लौंग निगल ले या फिर खाना खाने के बाद एक लुंग चबा ले, कुछ दिन ऐसा करने से पेट दर्द की परेशानी काफी कम हो जाएगी।

पेट दर्द के अलावा सिर दर्द ठीक करने में भी सहायक है ये लौंग, इसके लिए जब भी सिर में दर्द हो तो पेन किलर की जगह एक-दो लौंग गुनगुने पानी के साथ लें, कुछ ही देर में आराम मिल जाएगा।

मौसम बदलते ही या फिर बाहर का कुछ गलत खाने से यदि गले में खराश हो तो एक लौंग चबा लें या उसे जीभ पर रखकर चूसते रहें, इससे गले की खराश या दर्द दोनों में बहुत आराम मिलता है।

लौंग के प्रयोग से मुंहासों, ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए अपनी स्किन के अनुसार आप जिस भी फेसपैक का इस्तेमाल करते हों उसमें थोड़ा-सा लौंग का तेल मिला लें और उसे हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं, कुछ ही दिनों में चेहरा मुहांसों रहित और चमकदार हो जाएगा।

दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश आने का अंदेशा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

केरल में डे चक्रवात' का खतरा
केरल में डे चक्रवात' का खतरा

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

देश के कई राज्‍यों में आए तेज आंधी-तूफान के बाद अब मौसम विभाग और गृह मंत्रालय काफी सतर्क है। मौसम विभाग ने आज सुबह जानकारी देते हुए दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

साथ ही कहा गया है कि आधे भारत पर तीन दिन तक तूफान का खतरा बना हुआ है, इसके साथ ही यूपी, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्‍ली, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि पंजाब में कई जगहों पर अगले 48 से 72 घंटे में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्‍ली और उसके आसपास के क्षेत्र फरीदाबाद, खुर्जा, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

पिछले सप्ताह धूल भरी आंधी आने के कारण पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके बाद पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बुधवार को आंधी-तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

धौलपुर और भरतपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। कई मकान ढह गए थे, पेड़ गिर गए थे और बिजली के खंभे उखड़ गए थे।

अमिताभ की तरह ‘दे दे प्यार दे’ कहते नजर आयेंगे अजय देवगन, जुलाई में होगा धमाका

अजय देवगन, अमिताभ
अजय देवगन, अमिताभ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के रेड के बाद सभी को अजय देवगन की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अभी अपनी दो नई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहली है डायरेक्टर इंदर कुमार की ‘टोटल धमाल’ और दूसरी है डायरेक्टर लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस में बन रही रॉम-कॉम फिल्म, जिसको आकिब अली डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म दशहरा में रिलीज होगी, यह तो फाइनल है.. लेकिन फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टाइटल जुलाई अंत तक अनाउंस किया जाएगा। फिलहाल फिल्म के लिए 3- 4 टाइटल फाइनल किये गए हैं। जिनमें से एक है- दे दे प्यार दे..

अगर ताजा खबरों की मानें तो आकिब अली और लव रंजन ने अपनी इस रॉम-कॉम फिल्म का नाम फाइनल कर लिया गया है। डीएनए को एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि, ‘अजय देवगन और तब्बू की यह फिल्म “दे दे प्यार दे” के नाम से रिलीज होगी। क्योंकि फिल्म में खूब सारा रोमांस देखने को मिलेगा, इसलिए निर्माताओं ने फिल्म का यह नाम रखा है।

अगर अभी तक ‘दे दे प्यार दे’ लाइन की बात की जाए तो यह अमिताभ बच्चन और जयाप्रदा के सुपरहिट गाने के लिए जानी जाती है। साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘शराबी’ का गाना ‘दे दे प्यार दे’ लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ था।जिसे आज की जनरेशन के लोग भी गाते दिख जाते हैं।

आप को बता दें, फिल्म में अजय देवगन को अपनी उम्र से छोटी लड़की से प्यार हो जाता है। तबू फिल्म में अजय देवगन की पत्नी बनी हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। फिल्म में आलोक नाथ भी अहम किरदार में दिखेंगे।

एक्‍ट्रेस सुरवीन चावला पर आईपीसी की धारा 420 के तहत धोकाधडी का मामला दर्ज 

सुरवीन चावला
सुरवीन चावला

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले दिनों अचानक अपनी सीक्रेट शादी को दुनिया के सामने उजागर करने वाली एक्‍ट्रेस सुरवीन चावला एक कानूनी मामले के चलते सुर्खियों में हैं। फगवाड़ा रोड निवासी सत्‍यपाल गुप्‍ता और उनके बेटे पकंज गुप्‍ता ने अपनी शिकायत में कहा है।

सुरवीन और उनके पति अक्षय ठक्कर सहित उनके भाई मनविंदर सिंह चावला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है। कि तीनों आरोपियों ने पैसा डबल कराने का भरोसा दिलाकर फिल्‍म में उनसे 40 लाख रुपये लगवाये थे, लेकिन बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया।

सुरवीन की न्‍यूजीलैंड में सतपाल से मुलाकात हुई थी। सत्यपाल गुप्ता और उनके बेटे पंकज गुप्ता ने खुलासा किया कि पंकज की सुरवीन के भाई मनविंदर सिंह से जान पहचान थी।

सूत्रों के अनुसार कारोबारी पंकज गुप्‍ता और उनके पिता सत्यपाल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि तीनों आरोपियों ने पैसा डबल कराने का भरोसा दिलाकर फिल्म में उनसे 40 लाख रुपए लगवाए थे। लेकिन आज तक एक भी रुपया वापस नहीं किया गया। पंकज गुप्‍ता और उनके पिता ने वकील नवीन जैराथ के साथ मिलकर होशियारपुर में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेस कर यह जानकारी दी है।

आप को बता दें, सुरवीन चावला ने कई हिट पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ‘लकी दी अनलकी स्टोरी, सिंह वर्सेज कौर, धरती, ‘साड्डी लव स्टोरी’ जैसी पंजाबी फिल्में की हैं। इसके अलावा वह टीवी सीरियल्स और रियल्टी शोज  में भी काम कर चुकी हैं। बीते दिनों वह हेट स्टोरी-4 में नजर आई थीं।

यो यो फैंस के लिए खुशखबरी, धमाकेदार वीडियो सॉंग से कमबैक  

Honey Singh
Honey Singh

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक समय था जब पंजाबी से लेकर बॉलीवुड संगीत की दुनिया में केवल हनी सिंह की तूती बोलती थी। हनी सिंह जो भी गाते थे।वो रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ जाता था। यहां तक कि एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड का हर बड़ा स्टार अपनी फिल्म में हनी सिंह का गाना जरूर रखता था। हालांकि कुछ समय के बाद हनी सिंह अचानक अपने फैंस से दूर हो गए। लेकिन एक बार फिर से  धमाकेदार म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी करेंगे।

इसके साथ हनी सिंह ने लिखा, “अपने कमबैक वीडियो के लिए मांसपेशियां बढ़ा रहा हूं। मैं एक बड़े वीडियो की शूटिंग कर रहा हूं। इसके लिए मेगा लुक की जरूरत है, कृपया अपना प्यार और समर्थन दें। बता दें  हनी सिंह इन दिनों ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। ये गीत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में हैं।

अब हनी सिंह अपना एक नया म्यूजिक वीडियो लाने जा रहे हैं। इसके लिए वो इस समय जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। हनी सिंह ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस को यह जानकारी दी है। हनी सिंह ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा है। मैं अपनी मसल्स को कमबैक वीडियो के लिए बढ़ा रहा हूं। मैं इस समय बहुत बड़ा शूट कर रहा हूं, जिसके लिए एक जबरदस्त लुक की जरूरत है। आप सबके प्यार और सपोर्ट की जरूरत है।

हनी सिंह का सोशल मीडिया अकाउंट देखे तो उन्होंने इस प्लेटफॉम पर अपनी कई सारी तस्वीरें और वीडियो साझा की हुई हैं। सोशल मीडिया पर आते ही हनी सिंह के गाने छा जाते हैं। फैंस इनके गाने सुनते नहीं थकते हैं।

शादी से पहले ही घर ढूँढने निकल गईं सोनम कपूर

सोनम कपूर
सोनम कपूर ढूँढने निकलीं घर

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

सोनम कपूर की शादी में अब मात्र 3 दिन का समय रह गया है, इसके बाद वो आनन्द आहूजा की दुल्हनिया बन जायेंगी। सोनम कपूर और आनन्द आहूजा की शादी की तैयारियां इस समय मुंबई में जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते होंगे कि वो क्लिनिक जाने के बाद बांद्रा में एक और जगह गए थे।

दरअसल, बताया जा रहा है कि सोनम और आनंद अपने लिए घर देखने गए थे। आनंद का घर दिल्ली के लुटियन जोन में स्थित है। इसलिए ऐसे में सोनम कपूर को शादी के बाद भी प्रोफेशनल लाइफ के कारण ज्यादातर समय मुंबई में ही गुजारना होगा। इसके लिए उन्होंने अब तैयारियां शुरू कर दी हैं।

खैर, आपको बता दें कि सोनम ऐसा करने वाली पहली हीरोइन नहीं हैं। इससे पहले दिसंबर में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी से पहले ही विराट कोहली के साथ अपना अलग घर ले लिया था। जिसके चलते वो काफी सुर्खियों में रही थीं।

7 मई को महेंदी की रस्म के साथ शादी की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद 8 मई को वो आनंद के साथ फेरे लेंगी। शुक्रवार को जब सोनम कपूर आनंद के साथ बांद्रा में स्पॉट हुई, तो उस वक्त उन्होंने व्हाइट बेस पर ब्लैक प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ ही पिंक कलर के ब्लाउज में वो होने वाले पति आनंद के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं।

सोनम कपूर शादी के 6 दिन बाद 14 और 15 मई को कांस में रेड कारपेट पर चलेंगी। ऐसे में बताया गया था कि शादी के बाद सोनम इस बार कान्स में पति आनंद आहूजा के साथ हिस्सा ले सकती हैं। लेकिन मुंबई मिरर के अनुसार, सोनम अकेली ही कान्स जाएंगी।

एमपी : इंजन में लगी आग तो चलती ट्रेन से कूदने लगे यात्री

चलती ट्रेन
इंजन में लगी आग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्य प्रदेश के छतरपुर में इंटरसिटी एक्सप्रेस के डीजल इंजन में आज अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया, ट्रेन में लगी आग से यात्री इस कदर डर गए कि लोग अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से ही कूदने लगे।

खजुराहो इंटरसिटी जैसे ही हरपालपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। इंजन से उठता धुंआ देखकर यात्री इतना डर गए कि वे चलती ट्रेन से ही कूदने लगे।

बताया जा रहा है कि यात्रियों ने जिस वक्त ट्रेन से कूदना शुरू किया उस वक्त ट्रेन काफी स्पीड में थी। यात्रियों में आग का खौफ इस कदर था कि उन्होंने ट्रेन के रुकने का भी इंतजार नहीं किया।

ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना हरपालपुर रेलवे स्टेशन और रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी, उच्चाधिकारियों तक सूचना पहुंचते ही फायर ब्रिगेड और हरपालपुर नगर परिषद का दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया और इंजन में लगी आग बुझाई गई। ट्रेन में लगी आग के कारण झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग अभी पूरी तरह ठप्प है। हालांकि आग कितने डिब्बों में लगी है और आग लगने की वजह क्या है इसका कारण अभी पता नहीं चला है।

आईपीएल 2018 : क्रिस गेल का प्रदर्शन देख पछता रहीं बाक़ी टीमें

क्रिस गेल
क्रिस गेल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल 2018 में क्रिस गेल का बल्ला एक बार फिर से जमकर बोल रहा है। नीलामी के दौरान दो बार नकारे जाने के बाद क्रिस गेल को विशेष अनुरोध पर पंजाब की टीम ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

जब नीलामी के पहले दिन और दूसरे दिन किसी भी टीम ने जब क्रिस गेल पर बोली नहीं लगाई थी तो लगने लगा था कि किसी भी टीम को अब गेल पर विश्वास नहीं रह गया है। लेकिन गेल का प्रदर्शन देखकर कहा जा सकता है कि अब शायद टीमों को गेल पर दांव न खेलने का पछतावा हो रहा होगा।

कल मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में क्रिस गेल ने एक बार फिर अर्धशतक जड़ा है। आईपीएल के इस सीजन में क्रिस गेल का यह तीसरा अर्धशतक है। क्रिस गेल ने पांच मैच खेले हैं और 302 रन बना चुके हैं।

गेल ने 20 चौके और 25 छक्के जड़े हैं, तीन अर्धशतकों के साथ एक शतक भी शामिल हैं। क्रिस गेल इस सीजन में 104 रनों की नाबाद पारी भी खेल चुके हैं।

मुंबई के खिलाफ खेल गए मैच में क्रिस गेल ने 40 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान क्रिस गेल ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े, इनमें से क्रिस गेल का एक छक्का इतना जबरदस्त था कि गेंद ही खो गई और नई गेंद मंगानी पड़ी।

मैक्लेघन की अगली गेंद पर क्रिस गेल ने जोरदार हिट किया और गेंद को स्टेडियम के बार पहुंचा दिया, इसके बाद नई गेंद मंगाई गई, टी-20 क्रिकेट लीग और आईपीएल दोनों में छक्के मारने के मामले में क्रिस गेल नंबर वन हैं।

रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए शुरू की नई सुविधा

रेलवे
रेलवे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऑनलाइन एप और वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करने के अलावा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने टिकट बुकिंग के लिए नई सुविधा शुरू की है।

अब आईआरसीटीसी का ई-वॉलेट यूज करने वाले यूजर ‘रेल कनेक्ट’ एंड्रायड ऐप से भी टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।इसके जरिए आप तत्काल की भी बुकिंग कर सकते हैं।

ट्वीट में आईआरसीटीसी ने लिखा अब आईआरसीटीसी ई-वॉलेट यूजर ई-टिकट, तत्काल टिकट आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एंड्रायड एप से बुक करा सकते हैं।

इसके लिए IRCTC e-wallet यूजर अपना वॉलेट रिचार्ज कराकर टिकट बुकिंग करा सकते हैं। IRCTC ई-वॉलेट एक पेमेंट मोड है। जिसमें यूजर आईआरसीटीसी को एडवांस में भुगतान करता है।

सबसे पहले यूजर को IRCTC e-wallet यूज करने के लिए IRCTC की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर कराना होगा. आईआरसीटीसी के अनुसार एक यूजर अपनी प्रीफरेंस में 6 बैंक को रख सकता है। यात्री को टिकट बुकिंग के दौरान आईआरसीटीसी ई-वॉलेट सर्विस को सलेक्ट करना होगा।

कांग्रेस सात दशकों से किसानों को मूर्ख बना रही है -पीएम मोदी

पीएम मोदी
पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने आज राज्‍य के तुमकुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले सात दशकों में किसानों की उपेक्षा की है। कांग्रेस इंदिरा गांधी के समय से लेकर अब तक चुनाव जीतने के लिए गरीब लोगों को मूर्ख बनाती आ रही है। उन्‍हें न तो किसानों की चिंता है और न ही गरीबों की।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, अब कांग्रेस वालो ने ऊपर से लेकर नीचे तक, लोकल हो देशी हो या विदेशी हो, इधर से हो उधर से हो, समझ हो या न हो, हरी मिर्च होती है या लाल मिर्च होती है, जिन्‍हें इतनी भी समझ नहीं है, जो लोग आलू में से सोना निकालते हैं, उन्‍होंने आज दिन रात किसान किसान चिल्‍लाना शुरू किया है।

पीएम ने कहा, कांग्रेस की नीतियों के कारण आज किसानों की दुर्दशा है। हम उनके पाप धोने की कोशिश कर रहे हैं, कांग्रेस बस गरीब गरीब चिल्‍लाती रहती है, उन्‍होंने लोगों का जीवन ऊपर उठाने के लिए कुछ नहीं किया है।

पीएम ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, आज तक तुमकुर के लोगों को हेमवती नदी का पानी क्‍यों नहीं मिला है। हमारी सरकार एरीगेशन प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही है, इस प्रोजेक्‍ट पर प‍िछले 30 सालों से कोई काम नहीं हुआ है।