एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.COM
देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट को अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट जल्द ही खरीद सकती है। यह दावा ब्लूमबर्ग की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में किया जा रहा है।
ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि फ्लिपकार्ट ने 75 प्रतिशत शेयर को 15 बिलियन डॉलर में वॉलमार्ट को बेचने की मंजूरी दे दी है, रिपोर्ट के अनुसार सॉफ्टबैंक ने भी अपनी 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर सहमति जता दी है।
डील के तहत कंपनी का वेल्यूएशन करीब 20 अरब डॉलर तय किया गया है, वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट की डील पर अगले 10 दिन में मुहर लग सकती है। अगर वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट के बीच यह डील फाइनल हो जाती है तो इससे अमेजन को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि पिछले काफी दिनों से अमेजन इस सौदे की कोशिश में लगी थी।
ब्लूमबर्ग की खबर में यह भी कहा जा रहा है कि डील की कुछ शर्तों में भी बदलाव हो सकता है। अभी यह डील सुनिश्चित नहीं है, इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर में यह भी दावा किया गया था कि वॉलमार्ट बोर्ड में फ्लिपकार्ट के एक ही को-फाउंडर को रखना चाहती है।
अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री करने वाले करीब 3,500 विक्रेता इस संघ के सदस्य हैं। संघ के प्रवक्ता ने कहा कि फ्लिपकार्ट या अन्य पक्ष की ओर से इस संबंध में हमसे कोई बातचीत नहीं की गई है।









प्रियंका और विल स्मिथ जल्द ही एक यू- ट्यूब सीरीज में साथ साथ नज़र आएंगे। थ्रिलर सीरीज ‘क्वांटिको’ में लीड रोल करके चर्चा में आईं प्रियंका जल्द ही जल्द ही एक टॉक शो को होस्ट करने जा रही हैं जिसमें वो रियल लाइफ हीरोज के बारे में बात करती दिखेगीं।








