29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 631

चीन में  ‘बाहुबली 2’ का जादू नहीं चल पाया,  2 दिन में फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

बाहुबली 2'
बाहुबली 2'

एनपी डेस्क न्यूज़ | Navpravah.com

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी हिंदुस्तान की अब तक की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक ‘बाहुबली 2’ को हाल ही में चीन के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। प्रभास की यह फिल्म साल 2017 की बड़ी फिल्मों में से एक है।

इस फिल्म ने ना सिर्फ भारतीय सिनेमा की तस्वीर बदलकर रख दी बल्कि इसने कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस को भी हिला कर रख दिया था। लेकिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने वाली ‘बाहुबली 2’ चीन में अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं रही है।

चीन में पहले दिन 16.24 करोड़ रुपए बटोरने वाली ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन थोड़ा सा बेहतर प्रदर्शन दिखाया है। वही फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है और दूसरे दिन के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि जिस तरह से भारत में इस फिल्म ने कमाई की थी वैसा जादू चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पा रहा है। बता दें कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कुल 2.95 मिलियन की कमाई की है। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 5.37 मिलियन यानि कि 35.89 करोड़ हो जाती है।

ये फिल्म भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने चीन में पहले दिन 43.35 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी। इसके अलावा अभी हाल ही में वहां रिलीज हुई इरफान खान की ‘हिंदी मीडियम’ को भी 22.6 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली थी।

बात की जाए ‘बाहुबली 2’ के अब तक की पूरी कमाई की तो इस फिल्म ने 1700 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया। अब देखना होगा कि यह फिल्म 2000 करोड़ का आकड़ा पार करती है या नहीं। बता दें कि इस फिल्म में प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और सत्य राज ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको यह फिल्म कैसी लगी?

शोपियां एनकाउंटर: आतंकी निकला कश्‍मीर यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर

आतंकी प्रोफ़ेसर
आतंकी निकला जम्मू-कश्मीर विश्वविद्यालय का प्रोफ़ेसर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्‍मू और कश्‍मीर के शोपियां में मारे गए 5 आतंकियों में एक आतंकी कश्‍मीर यूनिवर्सिटी का असिस्‍टेंट प्रोफेसर था। इस आतंकी की पहचान प्रोफेसर रफीक भट्ट के रूप में हुई है।

जांच के दौरान पता चला कि दो दिन पहले हिजबुल मुजाहिदीन नामक आतंकी संगठन में सक्रिय आतंकी के तौर पर शामिल हुआ था। रफीक हिजबुल मुजाहिदीन के इशारे पर किसी नापाक मंसूबे को अंजाम देता कि इससे पहले वह मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की गोलियों का शिकार हो गया।

सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, रफीक भट्ट मूल रूप से मध्‍य कश्‍मीर के गंदेरबल जिले के चुंदिना इलाके का रहने वाला था। वह यूनिवर्सिटी के सोशियोलॉजी विभाग में अनुबंध पर बतौर असिस्‍टेंट प्रोफेसर तैनात था। उन्‍होंने बताया कि रफीक भट्ट शुक्रवार से लापता था, जिसके बाद से पूरे इलाके में यह बात फैल चुकी थी कि वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। इन्‍हीं खबरों को सुनने के बाद आतंकी रफीक भट्ट के परिजनों ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

आतंकी रफीक भट्ट के परिजनों से मुलाकात के बाद यूनिवर्सिटी के कुलपति ने जम्‍मू और कश्‍मीर के पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिखकर जल्‍द से जल्‍द रफीक भट्ट को खोज निकालने का अनुरोध किया था। सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच छिड़ी गोलियों की जंग के बीच इस बात की आशंका पुख्‍ता होने लगी थी कि मकान के भीतर मौजूद आतंकियों में एक आतंकी असिस्‍टेंट प्रोफेसर रफीक भट्ट भी है, जिसके बाद स्‍थानीय पुलिस ने रफीक भट्ट के परिजनों को भी मुठभेड़ स्‍थल पर बुलाया।

पुलिस की अपील पर परिजनों ने रफीक भट्ट को सरेंडर करने के लिए खूब समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। रफीक भट्ट की यह जिद सुरक्षा बलों की गोलियों का शिकार बनने के बाद ही खत्‍म हुई।

काला हिरण शिकार मामले: सलमान खान जोधपुर के लिए रवाना हुए 

सलमान खान
सलमान खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

काला हिरण शिकार मामले में मिली 5 साल की सजा के खिलाफ सुनावाई के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जोधपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान को 50,000 रुपये की जमानत राशि और 25-25 हजार के निजी मुचलकों पर जमानत तो दे दी गई थी, लेकिन सलमान खान को सशर्त जमानत देते हुए कोर्ट ने उनसे कहा था कि वह बिना इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकते। इसके साथ ही 7 मई, 2018 को कोर्ट में व्‍यक्तिगत रूप से सलमान को हाजिर होने के आदेश दिए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी आदेश का पालन करते हुए सलमान खान कल जोधपुर कोर्ट में पेश होने के लिए मुंबई से निकल चुके हैं। सलमान खान शाम को अपने अधिवक्ता से मुलाकात करेंगे। सलमान सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कोर्ट में पेश होंगे। इसके साथ ही इस मामले में सह आरोपी अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, सोनाली बेन्द्रे और तब्बू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया था।

 रणवीर सिंह अपनी गरीबी को लेकर ट्रोल हुए 

Ranveer Singh
Ranveer Singh

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड  ‘मोस्ट डिजायरेबल मैन’ रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने अपने गरीबी के दिनों के बारे में बात की थी। रणवीर ने कहा था।

उनके पेरेंट्स ज्यादा अमीर नहीं थे और इसलिए काफी सेविंग करने के बाद वो लोग सिर्फ सिंगापुर, इंडोनेशिया और यूएस की ही ट्रिप अफॉर्ड कर पाते थे। रणवीर सिंह के इस बयान के बाद कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।

रणवीर ने आगे कहा, जब मैं बढ़ा हो रहा था तो हमारे पास बहुत ज्यादा पैसा नहीं था। इस वजह से मेरे पेरेंट्स सेविंग्स और सेविंग्स करते थे ताकि हम सब गर्मियों की छुट्टियों में अब्रोड जा सकें। मुझे याद है हम इंडोनेशिया, सिंगापुर, इटली और यूएस जाया करते थे। यूएस में हमारे कई सारे रिलेटिव्स रहते हैं और दिसंबर में हम लोग अपने दादा दादी के साथ गोवा जाते थे।

रणवीर सिंह के इस बयान के बाद फिर क्या ट्रोलर ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। गरीबी को लेकर रणवीर की इस डेफिनेशन ने कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने रणवीर सिंह को #YoRanveerSoPoor कर ट्रोल करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर #YoRanveerSoPoor ट्रेंड होने लगा।

अगर रणवीर के वर्क फ्रंट पर बात करें तो उन्होंने कुछ वक्त पहले ही जोया अख्तर की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की शूटिंग खत्म की है। वहीं वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

विराट कोहली ने फिटनेस को लेकर कही ये बड़ी बात

विराट कोहली
विराट कोहली

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

आईपीएल 2018 में विराट कोहली की टीम बेंगलुरु का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। बेंगलुरु टीम सिर्फ विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के दम पर खेल रही है। जिन दिन यह दोनों खिलाड़ी फ्लॉप होते हैं, कोई और खिलाड़ी भी नहीं चल पाता।

अंक तालिका में बेंगलुरु की टीम 9 मैच खेलने के बाद छठे नंबर पर है। टीम ने अबतक सिर्फ 3 मैच जीते हैं और 6 हारे हैं। विराट कोहली भी अपनी टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग को लेकर खासे निराश नजर आ रहे हैं। मैच हारने के बाद खराब गेंदबाजी और फील्डिंग को लेकर विराट कोहली अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने फिटनेस, बच्चों में खेलों के लिए रुचि और हार-जीत को लेकर कई बातें शेयर कीं। विराट ने इंटरव्यू में बताया कि आजकल बच्चे 4-5 घंटे हर दिन मोबाइल पर बिताते हैं, जो बेहद खतरनाक है। मुझे लगता है कि टेक्नोलॉजी और सोशल प्लेटफॉर्म अब मददगार साबित होने से ज्यादा लोगों ने लिए नुकसानदायक बनते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, जब मैं बड़ा हो रहा था, तब हम लोग शाम को इकट्ठे होकर पार्क और सोसायटी में खेलते थे। वीकेंड्स में हम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जाते थे और पूरा दिन वहीं बिताते थे।

क्रिकेट में आने को लेकर विराट कोहली ने कहा, मैं बचपन में काफी क्रिकेट और बैडमिंटन खेलता था। इससे मुझे एक अलग ही खुशी मिलती थी, मैं टेलीविजन पर स्पोर्ट्स देखता था और खिलाड़ियों के मूव्स की नकल करता था।

अपनी फिटनेस के बारे में बताते हुए विराट कोहली कहते हैं, मेरे लिए फिटनेस का बिल्कुल अलग मतलब है। मैंने इस बात को जाना कि जब से मैंने अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने शुरु किया, मेरी सोच भी बेहतर हुई है।

अधुना अख्तर के फाइनेंस मैनेजर की हत्या

अधुना अख्तर
अधुना अख्तर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अधुना अख्तर के सैलून का चैन B ब्लंट की फाइनेंस मैनेजर कीर्ति व्यास कई हफ़्तों से लापता थी और अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस केस को सुलझा लिया है। जिस दिशा में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

कीर्ति व्यास गुमशुदा नहीं बल्कि उनका मर्डर हो चुका है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सिद्धेश ताम्हणकर और खुशी को गिरफ्तार किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि 16 मार्च को कीर्ति के सहयोगियों ने अपनी कार में उनकी हत्या कर दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी सिद्धेश ताम्हणकर और खुशी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को ही दोनों ने कीर्ति की अपनी कार में हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को इस मामले में अहम सबूत कार से ही मिले थे जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को 11 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मीडिया को पुलिस ने बताया कि तीनों के बीच किसी बात को लेकर खटपट थी जिन गलतफहमी को दूर करने के लिए दोनों आरोपियों ने कीर्ति को कार में मिलने के लिए मनाया। जिसके बाद हत्या वाले दिन दोनों आरोपियों ने अपनी इको स्पोर्ट्स कार से कीर्ति से मिलने पहुंचे।

आरोपियों ने कीर्ति की हत्या कर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए शव के तीन टुकड़े किए। जिसके बाद उन्होंने इन टुकड़ों को अलग अलग तीन जगहों पर फेंक दिया। आरोपियों ने इसके बाद कार को गैराज में ले जाकर साफ करवाई। पुलिस ने आरोपियों की कार को बरामद किया। जिसके बाद सामने आया कि गाड़ी की डिक्की से खून के निशान लगे थे। जब खून के नमूने को कीर्ति माता-पिता के नमूने से मिलाया गया तो सैम्पल मैच कर गया। बता दें ये दोनों आरोपी फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधुना के ऑफिस में काम करते थे।

इंटरव्यू के दौरान ‘कास्टिंग काउच’ पर बेबाकी से बोलीं आलिया भट्ट

फिल्म राज़ी
साक्षात्कार आलिया भट्ट

 

फिल्म ‘राजी’ में एक बार फिर एक दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं आलिया भट्ट और पहली बार उनके ऑपोज़िट नज़र आ रहे हैं विकी कौशल। यह फिल्म साल 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध से ठीक पहले की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया एक जासूस के किरदार में हैं। इस विषय पर आलिया ने नवप्रवाह.कॉम से कुछ चटपटी बातें शेयर की। प्रस्तुत है अलिया से हुई बातचीत के प्रमुख अंश-

इस फिल्म के लिए आप ही पहली पसंद थी?
आलिया: बिल्कुल, पहली पसंद मैं ही थी। मेघना को लगा ‘मैं इस किरदार में बिल्कुल फिट हूँ और उनको इस फिल्म के लिए एक 20 साल की लड़की चाहिए थी, जो कश्मीर से है और काफी नाजुक है। जो भी उसकी जिंदगी में होता है, उसके बाद भी उसमें नजाकत है और शायद ये उनको मेरे में ये सब दिखा, इसलिए शायद पहली चॉइस थी।

राज़ी फिल्म आप के लिए कितना चैलेंजिंग था?
आलिया: मैं एक बीवी का रोल कर रही हूँ और एक जासूस का भी, मुझे दोनों किरदार में बैलेंस रखना था, जिससे सब कुछ स्वाभाविक लगे, यही बड़ा चैलेंज था।

अपनी फिल्म्स में कौन से किरदार आपको चैलेंजिंग लगे?
आलिया: सभी करदार चैलेंजिंग होते हैं। पहले राज़ी फिर कलंक दोनों चल्लेंजिंग थे।

अपनी माँ की क्या खूबियां हैं आप में?
आलिया: सभी, जैसे की शॉट के बाद हम दोनों नार्मल होते हैं। काम को सीरियसली करते हैं, पर खुद सीरियस नहीं होते।

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच को लेकर मुद्दा चल रहा है, आप का क्या मानना है?
अलिया: अब यह टॉपिक फिर से वापस आ गया है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री के लिए नकरात्मक सोच बनती है। मैं यह नहीं कहती कि नहीं होता है। बहुत सी लडकियां और लडकों के साथ भी इस तरह की बातें होती है और उनका शोषण भी होता है, पर कास्टिंग काउच होते हैं, यह विवाद का विषय है। मेरे साथ कभी कुछ ऐसा नहीं हुआ। पर मैं यही कहना चाहूंगी कि अगर ऐसा किसी के साथ होता है, तो उसे तुरंत अपनी फॅमिली के पास जाना चाहिए और पुलिस में भी रिपोर्ट करनी चाहिए।

-कोमल झा

प्रयाग : इस बार कुंभ के मेले में लगेगी डाक टिकटों की प्रदर्शनी

कुंभ के मेले
कुंभ के मेले

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कुंभ मेले को लेकर डाक विभाग भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। प्रधान डाकघर की ओर से संगम तट पर करीब 40 स्टॉल लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।

संगम तट पर अगले वर्ष लगने वाले वाले कुंभ मेले में प्रधान डाकघर भी अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए यहां अस्थाई डाकघर भी स्थापित किए जाएंगे व बड़ी संख्या में डाकिए लगाए जाएंगे।

निदेशक डाक सुनील कुमार राय के निर्देशन प्रधान डाकघर के कर्मचारी कुंभ मेले की तैयारी में जुट गए हैं। करीब चार दर्जन स्टॉल लगाए जाने की तैयारी है। इस बार कुंभ मेले में खासकर डाक टिकटों पर भी फोकस किया जाएगा।

इसके लिए अलग से प्रदर्शनी लगाई जाएगी, इसमें डाक टिकट, स्पेशल कवर व माई स्टैंप का संग्रह देखने को मिलेगा। इसे देखने के साथ-साथ श्रद्धालु इसकी खरीददारी भी कर सकेंगे।

देश में हो सकती है कैश की किल्लत

कैश की किल्लत
कैश की किल्लत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नोटबंदी के बाद से देश में कैश किल्लत होना आम हो गई है। पिछले एक महीने में कई बार ऐसा सुनने को मिला कि कैश की किल्लत है, लेकिन, केंद्र सरकार और आरबीआई इस बात को नकारते रहे कि कैश की किल्लत है।

आरबीआई के अनुसार, सिस्टम में पर्याप्त मात्रा में नोट हैं और नोटों की छपाई भी बढ़ाई गई है, हालांकि, 2000 रुपए के नोट को लेकर कहा गया कि इनकी छपाई फिलहाल रोक दी गई है, अब एक नई समस्या आम जनता के सामने आने वाली है।

फिर से नोटबंदी हो सकती है, इस बार कोई नोट बंद नहीं हो रहा है, लेकिन, समस्या लगभग वैसी ही है। अब 100 रुपए के पुराने और मटमैले नोट की वजह से संकट गहरा सकता है।

बैंकर्स का कहना है कि 100 रुपए के नए नोटों की संख्या और सप्लाई दोनों ही कम है। 200 और 2000 रुपए की तरह 100 रुपए के मूल्य वाले नोटों की सप्लाई कम हो गयी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, ऐसा इसलिए है क्योंकि 100 रुपए के अधिकतर नोट मटमैले हो चुके हैं और एटीएम में डालने लायक नहीं हैं। इनमें से कुछ नोट 2005 से भी पहले के हैं।

बैंकर्स ने अपनी इस समस्य को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सामने रखा है। बैंकर्स का मानना है कि अगर 100 रुपए के नए नोट बाजार में नहीं आते तो इससे 500 रुपए के नोट पर दबाव बढ़ेगा और लोग 500 के नोट की जमाखोरी करेंगे।

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म में इस हेरोइन के साथ रोमांस करते दिखेंगे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एम.एस. धोनी के बाद सुशांत सिंह राजपूत बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अपना कमाल तो न दिखा पाये हों लेकिन इसका मतलब यह नहीं है। उनकी डिमांड इंडस्ट्री में कम हो गई है। उनके पास लगातार एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं। जिनको वो साइन भी कर रहे हैं।

अब सूत्रों की माने तो,  सुशांत सिंह राजपूत ने हाल में ही ‘दंगल’ डायरेक्टर नितेश तिवारी की अगली फिल्म को साइन किया है। जिसको साजिद नडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को मुख्य अदाकारा के तौर पर फाइनल किया गया है। जो पहली बार सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।

हालांकि अभी तक  कोई भी ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है। साथ ही कुछ खबरों में यह दावा भी किया जा रहा है कि सुशांत की इस नई फिल्म के लिए जैकलीन फर्नांडिस भी दौड़ में हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि, ‘श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत, संजय पूरन सिंह की फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में साथ काम करने वाले थे।

आप को बता दें, सुशांत सिंह राजपूत डायरेक्टर नितेश तिवारी की नई फिल्म को मुकेश छाबड़ा की डेब्यू फिल्म खत्म करने के बाद शुरू करेंगे। इंडस्ट्री के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ‘द फॉल्ट इन स्टार्स’ की रीमेक से डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। मुकेश की इस फिल्म की शूटिंग जमशेदपुर और पेरिस में की जायेगी।