29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 629

विटामिन डी की कमी से सेहत को हो सकते हैं ये-ये नुकसान

विटामिन डी
विटामिन डी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

विटामिन डी वसा में घुलनशील विटामिन का समूह है और यह शरीर में कैल्शियम तथा फॉस्फेट के अवशोषण को बढ़ाता है, विटामिन डी की कमी से ग्रंथियां इस हॉर्मोन का ज्‍यादा उत्‍सर्जन करने लगती हैं, इससे सेहत पर विपरीत असर पड़ने लगता है।

डायबिटीज मोटापे के कारण होती है यह तो आप जानते हैं लेकिन क्या आपको यह भी पता है कि मोटापे के साथ-साथ विटामिन डी की कमी भी इस रोग के लिए जिम्‍मेदार प्रमुख कारकों में से एक है।

जिन लोगों में विटामिन ‘डी’ का स्तर कम होता है उन्हें मल्टीपल स्क्लेरोसिस होने का खतरा भी बढ़ जाता है, मल्टीपल स्क्लेरोसिस से ब्रेन पर असर पड़ता है, ऐसे में मरीज के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं।

शरीर में विटामिन डी की कमी आपके बच्‍चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। एक नए अध्‍ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि बच्‍चों में लंबे समय तक विटामिन डी की कमी बने रहना एनीमिया रोग का कारण बन सकती है।

विटामिन डी की कमी न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बल्कि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल सकता है। विटामिन डी मस्तिष्क में अवसाद संबंधी केमिकल सेरोटोनिन तथा डोपामिन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए शरीर में विटामिन डी का स्तर पर्याप्त होना चाहिए।

विटामिन डी की कमी से मोटापा भी बढ़ने लगता है। विटामिन डी की मात्रा और शरीर में मोटापे के सूचक बॉडी मास इंडेक्स, कमर का आकार और स्कीन फोल्ड रेशीओं में गहरा संबंध है। जिन महिलाओं में विटामिन डी की कमी थी। उनमें विटामिन डी की मात्रा अधिक होने वालियों की अपेक्षाकृत मोटापा तेजी से बढता है।

मेंहदी सेरेमनी में व्हाइट और गोल्डन लहंगे में दिखी सोनम कपूर

  सोनम कपूर की मेहंदी
  सोनम कपूर की मेहंदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज  सोनम कपूर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी है। कल एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब अपने संगीत सेरेमनी फंक्शन के लिए सोनम तैयार हो गई हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी का लहंगा पहना है। कल रात ही सोनम कपूर की मेंहदी सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई है।

बता दें कि आज सोनम कपूर की मेंहदी सेरेमनी आज भी चलने वाली है। साथ ही आज ही सोनम की संगीत सेरेमनी भी होगी। सोनम की संगीत सेरेमनी को लेकर ना सिर्फ उनके परिवार वाले और दोस्त ही उत्सुक है। सोनम कपूर का ये संगीत सेरेमनी इसलिए भी बहुत खास है क्योंकि इसमें ना सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि जैकलीन फर्नांडीस, वरुण धवन और रणवीर सिंह से लेकर बॉलीवुड के कई कलाकार चार चांद लगाते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि सोनम की संगीत सेरेमनी के लिए उनके परिवार का एक-एक सदस्य खासा उत्साहित है। सोनम के पिता अनिल कपूर माई नेम इज लखन पर डांस करने वाले है। वहीं सोनम के कजिन अर्जुन कपूर रणवीर सिंह के साथ मिलकर इसी गाने पर थिरकेंगे। खबरें है कि पूरा कपूर खानदान एक साथ सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के गाने ‘स्वैग से स्वागत’ पर ‘डांस परफॉर्मेंस’ देगा।

इसके अलावा सोनम की खास दोस्त स्वरा भास्कर भी उनकी संगीत सेरेमनी में डांस करती हुई नजर आने वाली है। वही  जाह्नवी कपूर भी काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है और उनके साथ खुशी कपूर भी नजर आई थी। अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी इस मौके पर काफी अलग लुक में नजर आए है

Whatsapp में आया नया फीचर, चैटिंग होगी और सुविधाजनक

Whatsapp में आया नया फीचर,
Whatsapp में आया नया फीचर,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वॉट्सऐप ने एक नये फीचर का ऐलान किया है। अब  बिना वॉट्सऐप खोले ही आप किसी से भी चैट कर सकते हैं। फेसबुक की F8 कॉन्फ्रेंस में वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए नए फीचर्स का ऐलान किया है।

आने वाले नए फीचर्स में ग्रुप वीडियो कॉलिंग और स्टिकर्स शामिल हैं। अब इंस्टेंट मेसेजिंग वॉट्सऐप ने एक नया वेब डोमेन पेश किया है, जिसके जरिए यूजर्स इंटरनेट ब्राउज़र से ही अपनी चैट्स खोल पाएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉट्सऐप ने एक नया डोमेन ‘wa.me’ रजिस्टर्ड कराया है और यह ऐंड्रॉयड वर्जन 2.18.138 या इससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाली डिवाइसेज़ पर काम करेगा। WABeta इंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप ने wa.me नाम का एक डोमेन रजिस्टर कराया है। जो api.whatsapp.com का शॉर्ट लिंक है, इसे वॉट्सऐप चैट खोलने के लिए यूज किया जा सकता है।

वॉट्सऐप के दुनियाभर में 1.5 बिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं. 1.5 अरब से ज्यादा यूजर्स वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप लगातार नए फीचर्स लाता है और यह नया फीचर Android के 2.18.138में दिया गया है। वॉट्सऐप का नया डोमेन एक तरह से चैट प्लैटफॉर्म के वेब वर्जन का एक्सटेंशन है। इस नए डोमेन के साथ, वॉट्सऐप यूजर्स इस डोमेन के साथ किसी फोन नंबर को डालकर बिना वॉट्सऐप वेब इंटरफेस को खोले ही सीधे चैट को खोल पाएंगे।

बिहार: बदमाशों ने स्कूल में घुसकर की शिक्षक की हत्या

घुसकर की शिक्षक की हत्या
घुसकर की शिक्षक की हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार: वैशाली जिला में एक बार फिर अपराधियों का दिनदहाड़े तांडव प्रकाश में आया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने स्कूल में घुसकर एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। वो भी सभी शिक्षकों के सामने।

घटना के बाद स्कूल के बच्चे भयभीत हैं और पूरे गांव में दहशत का माहौल  इस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, जिले के भगवानपुर स्थित लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय के शिक्षक राकेश रंजन अन्य दिनों की भांति सोमवार को स्कूल आए थे। स्कूल परिसर में स्थित हैंडपंप के पास खड़े थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

घायल अवस्था में शिक्षक रंजन जान बचाने के इरादे से प्रधानाध्यापक कार्यालय में दौड़े। परंतु अपराधियों ने कार्यालय में पहुंचकर उन्हें फिर गोली मारी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए।

वैशाली के सहायक पुलस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी गई है।

नाइजीरिया में डाकुओ का हमला, 40 लोगो की मौत 

नाइजीरिया:
नाइजीरिया:

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नाइजीरिया: कडूना राज्य में हथियारबंद डाकुओं के हमले में  40 लोगों की मौत हो गई। वहा के रहने वाले लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी इब्राहिम इद्रीस ने डाकुओं के ग्वास्का के एक गांव में हमला करने की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक जहां पर डाकूओं ने हमला किया है वहां पर करीब 3000 लोग रहते है।

सूत्रों के मुताबिक, 200 पुलिसकर्मी और 10 गश्ती वाहनों को मौके पर तैनात किया गया है। डाकूओं से लड़ने में सहायता करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। सूत्रों के हवाले,  हमलावर जमफारा राज्य के थे। डाकुओ ने बच्चों पर गोलियां चलाईं और घरों में आग लगा दी।

यह दूसरा हमला है इससे एक सप्ताह पहले भी आत्मघाती हमला हो चूका है कडूना की सरकार ने हमले की पुष्टि की है लेकिन हताहत लोगों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने बिरनीन ग्वारी क्षेत्र में नाइजीरियाई सेना की स्थायी बटालियन की तैनाती के लिए सख्त अनुमति दे दी है। सरकारी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

पठानकोट में होगा कठुआ गैंगरेप-हत्या केस का ट्रायल

पठानकोट
पठानकोट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट ने कठुआ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले का ट्रायल जम्मू कश्मीर से बाहर करने की पीड़िता के पिता की अर्जी स्वीकार कर लिया है और केस को पठानकोट सत्र न्यायालय में भेज दिया है।

केस की सुनवाई चंडीगढ़ स्थानांतरित करने को लेकर दायर पीड़िता के पिता की अर्जी पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है।

आरोपियों ने मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपने को लेकर याचिका दायर की थी। प्रधान न्यायाधीश Punjab दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पीठ ने सभी याचिकाओं पर सुनवाई की, पीठ ने इससे पहले 7 मई तक के लिए मामले की सुनवाई को स्थगित करने का आदेश दिया था।

उच्चतम न्यायालय ने कठुआ गैंगरेप और हत्या मामले को पठानकोट स्थानांतरित किया करते हुए कहा कि कठुआ मुकदमे की सुनवाई अदालत के बंद कमरे में होनी चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट ने कठुआ मामले में किसी देरी से बचने के लिये दैनिक आधार पर फास्ट ट्रैक सुनवाई करने का निर्देश दिया।

न्यायालय ने कठुआ गैंगरेप और हत्या मामले में सुनवाई पर लगाई गई रोक को हटा दिया है। न्यायालय ने कहा कि मामला उसके पास है। कोई और अदालत इस संदर्भ में आदेश पारित नहीं करेगी। मामले में पीड़ित के परिजनों और उसके मामले की पैरवी कर रही वकील की सुरक्षा बरकरार रहेगी।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई बच्ची की हत्या
कठुआ की आठ साल की बच्ची का 10 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था।  बच्ची को एक मंदिर में बंधक बनाकर रखा गया था।

इस दौरान उसे भूखा रखा गया और नशीली दवाइयां दी गई और बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई थी और बच्ची का शव 17 जनवरी को रसाना गांव के जंगल से मिला था।

इस टीवी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर क्या बोल दिया 

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

छोटे पर्दे पर अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर अपना बयान दिया। उन्होंने फिल्मों में स्टार किड्स और बाहरी कलाकारों के बीच के अंतर पर अहम बातें कही हैं, जिसे जानकर आप भी चौक जाएंगे।

आप को बता दे, एक इंटरव्यू के दौरान  सरगुन मेहता से बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर कई सवाल पूछे। सरगुन ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बॉलीवुड में अच्छे रोल कभी भी हम लोगों को नहीं मिलते हैं। हम लीड रोल पर कभी ऑडिशन भी नहीं देते, क्योंकि उनके ऑडिशन पहले ही हो चुके होते हैं।

सरगुन ने आगे कहा, पिछले कुछ सालों में कितने बाहरियों को बॉलीवुड में रोल मिले हैं। उन्होंने प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस नुशरत भरूचा और कार्तिक आर्यन पर जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों स्टार को क्यों नहीं लॉन्च नहीं किया और न ही इन दोनों को बड़े बजट की फिल्मों में काम मिला। आज भी उन्हों छोटे बजट कि फिल्मे करनी पड़ रही है क्योकि उन दोनों के लिए छोटे बजट कि फिल्म के मौका जैसा है।

बताते चले,  कि सरगुन मेहता ‘बालिका वधू’ और ‘जमाई राजा’ जैसे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। सरगुन को कई पंजाबी गानों में भी देखा जा सकता है। वह इन दिनों पंजाबी फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

 रणवीर सिंह की आवाज में रिलीज हुआ ‘डेडपूल 2’ का हिंदी ट्रेलर

 रणवीर सिंह
 रणवीर सिंह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हॉलीवुड फिल्म ‘डेडपूल 2’ के हिंदी वर्जन में लिए रणवीर सिंह ने अपनी आवाज दी है। रणवीर सिंह ने अपनी आवाज फिल्म के लीड रोल रायन रेनॉल्ड्स के लिए दी है।

बता दें, डेडपूल भी एवेंजर्स की तरह सूपरहीरो फिल्म है लेकिन इसमें आपको सूपरहीरो फाइट के साथ-साथ कॉमेडी डायलॉग्स भी सुनने को मिलेंगे और आप डेडपूल के लिए दी गई रणवीर की आवाज को भी पसंद करेंगे। प्रॉडक्‍शन कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो इस फिल्म को 18 मई को भारत में रिलीज करेगी।

रायन रेनॉल्ड के अहम किरदार के साथ ‘डेडपूल’ युवा लोगों की फेवरेट सुपरहीरो फिल्म बन कर उभरी है। लोगों को इस फिल्म के मैच्योर जोक पसंद है और इसके अलावा तुरंत, झटपट अंदाज वाले डायलॉग्स पसंद आते हैं। अब ऐसे में इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह की खास अंदाज में की गई डबिंग बेहद शानदार है।

फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने कहा, ‘डेडपूल की तरह रणवीर अपनी स्मार्टनेस और कॉम‍िक टाइम‍िंग के लिए जाने जाते हैं। वह बेहद साहसी और प्रतिभाशाली ऐक्‍टर हैं।

‘डेडपूल 2’ का ये ट्रेलर बेहद रोमांचक और जबरदस्त एक्शन सीन और स्टंट से भरपूर है। फिल्म में रणवीर सिंह के डायलॉग्स कमाल के हैं। हालांकि ये खास वर्ग और युवाओं को ही ज्यादा पसंद आएंगे। यह फिल्म 18 मई को रिलीज होने जा रही है।

आप को बता दें, इससे पहले इस फिल्म से जुड़ने और अपनी आवाज की डबिंग के बारे में रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कुछ इस अंदाज में जानकारी दी थी।

पीएम मोदी के मुस्कुराते टैटू की वजह से वाइरल हुआ यह शख्स

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जोरशोर से जुटे हुए हैं। पीएम मोदी भी भीषण गर्मी में बीजेपी के लिए प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे भी कर्नाटक में रैलियां कर रहे हैं।

रविवार को कर्नाटक के रायचूर में आयोजित रैली में पीएम मोदी का एक ऐसा ही डाई हार्ड फैन भी पहुंचा। इस शख्‍स का नाम बसवाराज है, यह पीएम मोदी का इतना बड़ा फैन है कि इसने अपनी पीठ पर मोदी के चेहरे को बड़े टैटू के रूप में गुदवाया हुआ है।

बसवाराज की पीठ पर टैटू के रूप में गुदे मोदी के चेहरे पर हल्‍की सी मुस्‍कान है। जिसे लोग देखकर आ‍कर्षित हुए बिना नहीं रह पा रहे थे। पीएम मोदी के टैटू के बारे में पूछने पर इस शख्‍स ने बताया कि इस टैटू को बनवाने में उसे 15 घंटे का समय लगा था और उस दौरान उसे काफी दर्द भी हुआ था।

बसवाराज ने कहा कि उसने यह टैटू इसलिए बनवाया क्‍योंकि पीएम मोदी ने पिछले चार साल के कार्यकाल के दौरान देश में अच्‍छे और बेहतर कार्य किए हैं। बसवाराज ने कहा पीएम मोदी ने रैली के दौरान मेरा जिक्र किया है। वह इस दिन को कभी नहीं भूलेंगे।

पीएम मोदी ने भी रैली को संबोधित करते हुए बसवाराज का जिक्र करते हुए कहा कि, आपके प्यार के लिए मैं आभारी हूं, आपने पूरे शरीर को ऐसे कर दिया है लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं कि सभा में ध्यान दीजिए और शर्ट पहन लीजिए, मेरी नौजवनों से प्रार्थना रहेगी कि अपने शरीर को इतना कष्ट मत दीजिए।

IPL 2018 : मयंक अग्रवाल के हो जाएंगे फैन, उन्होंने किया कमाल

मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पंजाब ने आईपीएल 2018 में कल खेले गए मैच में राजस्थान को 6 विकेट से हरा दिया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन का स्कोर बनाया।

इसके साथ ही पंजाब अब अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, राजस्थान को इतने ही मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से राजस्थान के लिए अब प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो गई हैं।

इस मैच को जिताने का श्रेय एक बार फिर से लोकेश राहुल को दिया गया, आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले राहुल ने इस मैच में एक बार फिर से अर्धशतक जड़ा है।

इस मैच में लोकेश राहुल के बल्ले के साथ-साथ एक कैच ने भी सभी का दिल जीत लिया है। हालांकि, यह कैच दो खिलाड़ियों के बीच एक जुगलबंदी का शानदार नमूना था, लेकिन इस कैच के लिए मयंक अग्रवाल ने सबकी वाहवाही लूटी।

मुजीब ने गेंद डाली और बेन स्टोक्स ने शॉट खेला, गेंद बाउंड्री लाइन के पास पहुंची, बाउंड्री लाइन पर मयंक अग्रवाल खड़े थे, मयंक ने हवा में उड़ते हुए इस कैच पकड़ लिया, लेकिन इसके बाद मयंक अपना बैलेंस खोने लगे, एक बार को लगने लगा कि मयंक गेंद के साथ बाउंड्री लाइन के पार हो जाएगा और चौका या छक्का माना जाएगा।

लेकिन इस मौके पर मयंक अग्रवाल ने शानदार फील्डिंग का परिचय दिया, जैसे ही मयंका बाउंड्री लाइन पार करने लगे उन्होंने गेंद मनोज तिवारी की तरफ उछाल दी, मनोज तिवारी ने भी बिना कोई गलती किए फुर्ती के साथ गेंद को लपक लिया और इस तरह मयंक अग्रवाल और मनोज तिवारी की पार्टनरशिप ने बेन स्टोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया।