29 C
Mumbai
Sunday, August 30, 2026
Home Blog Page 630

कुवैत एयरपोर्ट पर अदनान सामी के साथ बदसलूकी

अदनान सामी
अदनान सामी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जाने माने सिंगर अदनान सामी एक लाइव शो के लिए कुवैत गए। वहा उनके स्टाफ के साथ एयरपोर्ट पर बदसलूकी  का मामला सामने आया है। सिंगर ने कुवैत स्थित भारतीय दूतावास को टैग करते हुए शि‍कायत के तौर पर एक ट्वीट किया है। अदनान ने लिखा है कि उनके स्टाफ के साथ एयरपोर्ट पर दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें इंडियन डॉग्स कहा गया।

अदनान ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम आपके शहर प्यार और मोहब्बत बांटने आए थे अपने भारतीय भाईयों को गले लगाने आए थे। लेकिन आपने हमारा साथ नहीं दिया। कुवैत एयरपोर्ट इमिग्रेशन के लोगों ने बेवजह मेरे स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें इंडियन डॉग्स तक कहा। जब आपसे बात करने की कोशिश की गई तो आपने कुछ नहीं किया। कुवैत के लोग ऐसा बुरा बर्ताव करने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं।

अदनान सामी ने अपने इस ट्वीट में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज को भी टैग किया। सिंगर के इस ट्वीट पर गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें आश्वासन दिया कि सुषमा स्वराज इस पूरे मुद्दे को देख रही हैं। इस पर अदनान ने ट्वीट कर उन्हें शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, “मुझे गर्व है कि वह हमारी विदेश मंत्री हैं और हमारा ख्याल रखती हैं।

बता दें अदनान सामी अपनी टीम के साथ कुवैत कंसर्ट के लिए पहुंचे थे। 4 मई को होने वाले इस इवेंट के लिए वह काफी उत्साहित थे, उन्होंने इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं।

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, 24 घंटे के भीतर  आयेगा भीषण आँधी और तूफान

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मौसम विभाग ने आज एक बार फिर से भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटे के भीतर भीषण अंधड़ तबाही मचाएगा, यह तबाही सबसे ज्यादा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अफसर ने बताया कि कल तक अंधड़-तूफान आने की पूरी संभावना है। इसका असर दिल्ली और हरियाणा सहित कई पड़ोसी राज्यों में देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में दो दिन पहले रात में आये अंधड़ और आंधी – तूफान के कारण हुए हादसों में 109 लोगों की मौत हो गयी और लगभग 200 अन्य घायल हो गये हैं।

पूर्वी राजस्थान और उससे सटे उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में जबर्दस्त आंधी – तूफान की वजह से कई मकान ढह गए। पेड़ गिर गये और बिजली के खम्बे उखड़ गये। आंधी – तूफान में लगभग 200 अन्य लोग घायल हो गये हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचार तंत्र से आगामी 48 घंटों के दौरान उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से धूल भरी आंधी आने का पूर्वानुमान है।

उत्तरप्रदेश और राजस्थान में आंधी – तूफान के कारण जनहानि पर दुख प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को राज्यों के साथ समन्वय बनाने और प्रभावितों को तुरंत राहत सुनिश्चित करने को कहा है।

काला किरण शिकार मामला: सलमान की याचिका पर 17 जुलाई को होगी सुनवाई

सलमान
सलमान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

काला हिरण शि‍कार मामले में दोषी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ जोधपुर के सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। आज सलमान के वकील उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग की। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अगली तारीख 17 जुलाई तय की है।

सलमान रविवार को करीब 1:30 बजे तक जोधपुर पहुंचें। सलमान के साथ उनके दोस्त बाबा सिद्दीकी, बहन अलवीरा और बॉडीगार्ड शेरा भी पहुंचे। पिछली बार इस केस की सुनवाई के वक्त एक्टर की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता खान उनके साथ हर वक्त खड़ी नजर आईं।

दरअसल 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में सलमान को दोषी करार देते हुए जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने पांच साल कैद की सजा और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें कोर्ट से सीधे जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। जहां सलमान 2 दिन जेल में थे जिसके बाद उन्हें बेल मिल सकी।

7 अप्रैल को सलमान खान को 50-50 हजार के दो मुचलकों की शर्त पर जमानत दी थी कोर्ट ने सलमान को दो शर्त के साथ जमानत दी थी जिसमें बिना कोर्ट को बताए देश से बाहर जाने और अगली सुनवाई में अनिवार्य तौर पर रहने को कहा था।

ये मामला 1998 का है जब सलमान खान फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के लिए जोधपुर में थे। यहां उनके साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी थीं। सलमान सहित इन चारों पर आरोप है कि उन्होंने 1 अक्टूबर 1998 को जोधपुर के निकट कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया था। इसे लेकर आर्म्स एक्ट सहित सलमान खान पर कुल चार केस दर्ज थे और तीन मामलों में सलमान खान बरी हो चुके हैं।

नमो ऐप के जरिये कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी- कर्नाटक में बीजेपी की लहर है

पीएम मोदी
पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कर्नाटक के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओंं को नमो ऐप के जरिये संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो में कर्नाटक पर हमारा स्पेशल फोकस है। अगर यहां बीजेपी की सरकार बनती है तो यहां 60 नमो बीपीओ कॉम्पलेक्स सेट किये जाएंगे।

PM मोदी ने इस संवाद में कहा कि कर्नाटक में हमारा युवा कार्यकर्ता जोश में है और ऐसा लग रहा है कि जनता खुद चुनाव को लड़ रही है। पीएम ने कहा कि राज्य में बीजेपी की लहर चल रही है। हमारे कार्यकर्ता ऑनलाइन, ऑफलाइन हर जगह काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी बोले कि हमारे देश में लोग टेक्नोलॉजी का विरोध कर रहे हैं। ईवीएम, आधार कार्ड का भी विरोध किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कर्नाटक के खिलाड़ियों का जिक्र किया और कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके प्रदर्शन की तारीफ की, उन्होंने कहा कि कर्नाटक का बंगलुरु देश में स्टार्टअप का हब है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए काफी काम किया है। इसमें मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया के तहत युवाओं को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारी सरकार बनने पर इसे और भी आगे बढ़ाया जाएगा।

पीएम ने आगे संवाद के दौरान राजनीतिक हिंसा के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र में वाद-विवाद होना जरूरी है। लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए, राष्ट्रवादी विचार के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है।

अभी तक नमो ऐप 1 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया हुआ है। जब-जब पीएम मोदी ऐप के जरिये पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते है उस दिन लगभग 2 लाख से 2.5 लाख लोग ऐप को डाउनलोड करते हैं।

बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने राहुल गांधी की तुलना बंदर से की

नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अपने विवादित बयानों के लिये चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की है।

बीजेपी का दामन नरेश ने हाल ही में थामा है। जिसके बाद आज पहली बार हरदोई पहुंचे अग्रवाल ने एक जनसभा में कहा मैं राहुल जी को इस मारे कुछ नहीं कहता क्योंकि राजीव जी हमारे नेता थे, राहुल उनके बेटे हैं।

लेकिन इतना कह सकता हूं कि विपक्ष अपरिपक्व नेतृत्व के हाथ में है। बंदर को उस्तरा पकड़ा दो तो क्या होगा। अगर हमने विपक्ष को उस्तरा पकड़ा दिया तो देश टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।

अग्रवाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती की तुलना जानवरों से करते हुए कहा कि अखिलेश बसपा की मदद से दो लोकसभा सीटों का उपचुनाव जीतने के बाद अब कैराना उपचुनाव में समर्थन के लिये मायावती के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं। असल बात यह है कि मोदी की बाढ़ में शेर और बकरी भी एक घाट पर खड़े हो गये हैं।

सपा से राज्यसभा सदस्य रह चुके अग्रवाल ने आगे कहा कि, तुम (अखिलेश) फिल्मी कलाकार (राज्यसभा सदस्य जया बच्चन) पर इतना खुश हो गए कि 40 साल का इतिहास बनाये एक व्यक्ति को, जिसने तुम्हें अध्यक्ष बनाया, जिसने समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जो पूरे प्रदेश में खुल कर लड़ता रहा। तुमने उसी व्यक्ति को अपमानित कर दिया।

यूपी सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “सरकारी बंगले खाली करें पूर्व मुख्यमंत्री”

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

अमित द्विवेदी | Navpravah.com 

पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन सरकारी बंगले दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के कानून को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया और आदेश दिया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने होंगे। 

सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से कहा कि उत्तर प्रदेश का कानून समानता के मौलिक अधिकार के खिलाफ और मनमाना है। न्यायालय ने संविधान की प्रस्तावना का हवाला देते हुए कहा कि इस कानून ने नागरिकों के बीच विशिष्ट श्रेणी का निर्माण कर दिया है। कोर्ट ने यह बात स्पष्ट की कि एक बार जब पब्लिक सर्वेंट कार्यालय छोड़ देता है, तब वह आम नागरिक बन जाता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को ताउम्र सरकारी बंगला दिए जाने के प्रावधान पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

जनता के पैसे का दुरुपयोग-

ज्ञातव्य है कि इससे पहले अमीकस क्यूरी गोपाल सुब्रमण्यम ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्रियों व मुख्यमंत्रियों को आजीवन सरकारी बंगला नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि ये जनता के पैसे का दुरुपयोग है। अदालत ने इसे जनहित का मामला बताते हुए वरिष्ठ वकील गोपाल सुब्रमण्यम को अमीकस क्यूरी (न्यायालय मित्र) नियुक्त किया था।

दरअसल लोक प्रहरी नामक संगठन द्वारा इस मसले को लेकर दायर याचिका पर पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया जा चुका था। बेंच ने कहा कि इसका असर विभिन्न राज्यों पर ही नहीं बल्कि केंद्रीय कानून पर भी पड़ेगा. इसे देखते हुए पीठ ने वरिष्ठ वकील गोपाल सुब्रमण्यम को अमीकस क्यूरी नियुक्त करते हुए अदालत की मदद करने के लिए कहा था। 

आइये आज जानते हैं गुलाब जल के फायदे

गुलाब जल
गुलाब जल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुलाब का नाम सुनते ही हमें हमारे आसपास एक सुगंधित वातावरण का एहसास होने लगता है। गुलाब जल ताजे ताजे गुलाब फूलों की पत्तियों (पंखुङियों) से निकाला हुआ प्राकृतिक रस है।

यूँ तो बाजार में गुलाब जल बङी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। परंतु यह गुलाब जल आप प्राकृतिक तरीके से बङी आसानी से अपने घर पर भी बना सकते हैं। 8 से 10 ताजे गुलाब की पंखुड़ियों को करीब 15 से 20 मिनट तक पानी में उबालें। उसके बाद उसे यूँ ही 5 से 6 घंटे तक रहने दें, ठंडा होने पर छान लें। आप इस गुलाब जल को बोतल में भरकर फ्रिज में भी रख सकते हैं तथा इसे लंबे समय तक इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आइये जानते हैं गुलाब जल का लाभ-

1. झुर्रियाँ करता है कम– यह एक प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन है, इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर त्वचा-संबंधित सारी समस्याएँ दूर हो जाती हैं। चेहरे पर आई हुई झुर्रियाँ भी कम होने लगती हैं। गुलाब जल की सहायता से हम एक बहुत ही बेहतरीन फेस पैक बना सकते हैं।

2. स्किन टैन होने से बचाता है– गुलाब जल को इस्तेमाल में लाने से सनबर्न (स्किन टैनिंग) की समस्या भी दूर होने लगती है। यदि आप तेज धूप में बाहर जाने से पहले अपने शरीर पर थोड़ा सा गुलाब जल लगाते हैं, तो ठंडक का एहसास होने लगता है, तथा तेज धूप का आपके शरीर पर असर नहीं होता।

3. तेज धूप के कारण होने वाले सिरदर्द से राहत दिलाता है– यदि आप को तेज धूप में बाहर जाने-आने से सिरदर्द होता है, तो एकदम ठन्डे गुलाब जल में भीगा हुआ कपड़ा या रूमाल सिर पर 30 मिनट तक रखने से सिरदर्द गायब हो जाता है तथा एक शीतलता से भरी राहत मिलने लगती हैं।

4. आंखो के नीचे काले-धब्बों से दिलाए छुटकारा– कई बार आंखों के नीचे काले दाग धब्बे हो जाते हैं। यदि हम रूई को गुलाब जल में डुबोकर 10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें तो यह दाग दूर होने लगते हैं।

5. आंखो की थकान करता है कम– यदि आपको आँखों में थकान महसूस हो रही है या आंखों में जलन होती है, तो गुलाब जल मे भीगी हुई रूई के टुकड़ों को लगभग 15 मिनट तक आंखों पर रखकर ठन्डे पानी से अपनी आंखें धो लीजिए, तुरंत आराम मिलने लगता है।

6. अच्छी नींद– यदि आप रात को सोने से पहले गुलाब जल की कुछ बूँदें आखों में डालें, तो आपको आराम मिलता है।  नींद भी अच्छी आती है। आंखों की रोशनी बढ़ती है तथा आँखों में चमक आने लगती है।

इस खानदान की बहू बनेंगी मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा

ईशा अंबानी
इस खानदान की बहू बनेंगी ईशा अंबानी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब बेटी ईशा अंबानी की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। खबर है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। आनंद, पीरामल एंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आनंद ने महाबलेश्वर में एक टेम्पल में ईशा को प्रपोज किया है। प्रेस रिलीज के साथ एक फोटो भी शेयर की गई है। आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त रहे हैं और दोनों परिवार एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। दोनों परिवार लगभग 4 दशक पुरानी इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलना चाहते हैं।

बता दें कि आनंद यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं। वहीं, हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है। कुछ समय पहले ही उन्होंने दो स्टार्ट अप शुरू किए हैं। आनंद, पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं। पीरामल रियल्टी भारत की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। इसके अलावा आनंद पीरामल ने पीरामल स्वास्थ्य ने नाम से एक ग्रामीण हेल्थ केयर अभियान की भी शुरुआत की है।

वहीं, ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में शामिल हैं। उनके पास येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में बैचलर डिग्री है। वो जून में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस, स्टेनफोर्ड से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में मास्टर्स भी कर लेंगी।

निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी का निधन, एक्टर धर्मेंद्र ने ट्वीट कर दुःख जाहिर किया

अर्जुन हिंगोरानी
अर्जुन हिंगोरानी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हिंदी सिनेमा मशहूर निर्माता-निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गयी है। एक्टर धर्मेंद्र ने दुख जाहिर किया है। धर्मेंद्र ने डायरेक्टर के निधन पर साथ क्ल‍िक की गई एक तस्वीर पोस्ट का इमोशनल पोस्ट ट्वीट कर अफसोस जाहिर किया है।

अर्जुन हिंगोरानी बॉलीवुड के जाने-माने फ़िल्मकार थे। कई दशक तक उन्होंने हिंदी सिनेमा को बेहतरीन और कामयाब फ़िल्में दीं। हालांकि अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि अर्जुन हिंगोरानी का निधन कैसे हुआ। वो 92 साल के थे।

मशहूर अभिनेता धर्मेन्द अर्जुन हिंगोरनी के फेवरेट एक्टर थे। धर्मेन्द्र को लेकर उन्होंने कई फिल्में बनाई। उनके निधन पर धर्मेन्द्र ने भी ट्वीट किया। कि अर्जुन हिंगोरानी, ‘वो शख्स जिन्होंने मुंबई में एक अकेले इंसान के कंधे पर अपना हाथ रखा, हमें हमेशा के लिए छोड़कर चला गए हैं। मैं बहुत दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

जानकारी के मुताबिक 5 मई को अर्जुन हिंगोरानी इस दुनिया से रुखसत हो गए। उनके निधन की वजह फिल्हाल साफ नहीं हो पाई है। 60 से लेकर 90 के दशक तक अर्जुन हिंगोरानी ने बेहतरीन फिल्में बनाईं। एक्टर धर्मेंद्र के साथ उनका अच्छा दोस्ताना रहा। उन्होंने अपनी फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से धर्मेंद्र को लॉन्च किया था। वे अपनी शानदार फिल्म कब, क्यों और कहां के लिए भी जाने जाने हैं।

गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मोगुल’ में नज़र आएगा ये स्टार

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार की बायोपिक में नज़र आएगा ये स्टार

कोमल झा | Navpravah.com 

बॉलीवुड फिल्ममेकर्स काफी समय से गुलशन कुमार की बायोपिक बनाने की कोशिश में लगे हैं। उनकी बायोपिक को नाम दिया गया है ‘मोगुल’। पहले खबर थी कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को चुना गया था, लेकिन अब सुनने में आया है कि अक्षय ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। ऐसे में दो और नामों की चर्चा सामने आ रही है।

म्यूजिक और फिल्म जगत में खुद को स्थापित करने वाले गुलशन कुमार पर बायोपिक मोगुल बनने जा रही है। जिसके प्रोड्यूसर खुद उनके बेटे भूषण कुमार हैं। गुलशन कुमार की मौत के बाद टी-सीरीज की कमान भूषण कुमार ने ही संभाली है। भूषण कुमार ने गुलशन कुमार की ​फिल्म बनाने के सपने को पूरा करते हुए टी-सीरीज के बैनर तले तुम बिन, आशिकी 2, यारियां और एयलिफ्ट जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। गुलशन कुमार की बायोपिक भी इसी बैनर तले बन रही है।

पहले चर्चा थी कि इस फिल्म में अक्षय कुमार गुलशन कुमार लीड रोल में होंगे और भूषण कुमार ने उन्हें साइन भी कर लिया था, लेकिन अब बॉलीवुड की गलियारे से खबर आ रही है कि रणबीर कपूर या रणवीर सिंह गुलशन कुमार का किरदार निभा सकते हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक सुभाष कपूर फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अभी ये तय नहीं हो पाया है कि गुलशन कुमार का किरदार कौन निभाएगा।

आप को बता दें,  अगस्त 1997 में मुंबई के जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गुलशन कुमार की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।