29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 628

हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ ने 200 करोड़ कमाने के नजदीक पहुंची 

फिल्म 'एवेंजर्स
फिल्म 'एवेंजर्स

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। इस फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। वहीं इन 10 दिनों में ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ ने कई रिकॉर्ड्स कायम कर लिए हैं। सोमवार को इस सुपरहीरो फिल्म ने कुल 4.90 करोड़ रुपये की कमाई भारतीय बॉक्स आॅफिस पर की है।

फिल्म भारत में अब तक 192.28 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। वहीं ताबड़तोड़ कमाई अब भी जारी है। आप को बता दें, एंथोनी व जो रूसो के डायरेक्शन में बनी  फिल्म ‘एवेंजर्स’ भारत में हिन्दी के साथ-साथ तमिल व तेलगू में भी रिलीज हुई।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- ”एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ दहाड़ रही है। भारत में हॉलीवुड की हाएस्ट ग्रासिंग फिल्म। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 7.17 करोड़, शनिवार को 10.53 करोड़, रविवार को 13.04 करोड़ और सोमवार को 4.90 करोड़। टोटल 192.28 करोड़ रुपये।

एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ अब तक दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर यानी कि 67 अरब 12 करोड़ 50 लाख की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म कम समय में ही इतनी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अब ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ सीरीज को पछाड़कर भी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फ्रेंचाइजी बनने जा रही है।

इसके अलावा ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ भारत में 200 करोड़ की कमाई करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म भी बनने जा रही है। 300 मिलियन डॉलर की लागत से बनी इस फिल्म को भारत में 2000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया है।

भारतीय टीम के लिए मुसीबतें खड़ी करने वाला पाकिस्तानी खिलाड़ी फिर लौटा मैदान पर

पाकिस्तानी
पाकिस्तानी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कई मौकों पर भारतीय क्रिकट टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर चुके पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक एक बार फिर से मैदान में वापसी करने जा रहे हैं। रज्जाक ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पांच साल पहले और घरेलू मैच तीन साल पहले खेला था।

अब रज्जाक ने घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट ‘कायदे आजम ट्राफी’ में खेलने के लिए पाकिस्तान टेलीविजन के साथ करार किया है, उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के चौथे सत्र में खेलने का है।

रज्जाक ने ईएसपीनक्रिकइंफो से कहा, मोहम्मद वसीम ने मुझे फिर से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुझे खेल से अब भी लगाव है, मैंने एक बार और हाथ आजमाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि, मुझे पता है मैं अब पाकिस्तान के लिए नहीं खेल सकता हूं और यह मेरा लक्ष्य भी नहीं है। मेरा लक्ष्य पीएसएल के एक-दो सत्र में खेलने का है।

रज्जाक ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट, 265 एकदिवसीय और 32 टी20 अंतराष्ट्रीय मैचों में खेले है। टेस्ट और वनडे मैचों में कई ऐसे मौके आए जब अब्दुल रज्जाक ने भारतीय टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर चुके हैं।

14 साल बाद श्रेयस तलपड़े के घर आई नन्ही परी

श्रेयस तलपड़े
श्रेयस तलपड़े

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

14 साल बाद  श्रेयस तलपड़े के घर किलकारियां गुंजी है। दोनों शादी के लगभग 14 साल के बाद सेरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता पिता बने। सूत्रों के मुताबिक, श्रेयस और उनकी पत्नी दीप्ति तलपड़े कुछ दिन पहले  हॉन्ग कॉन्ग में छुट्टियां बिता रहे थे और 4 मई को उन्हें ये खुशखबरी मिली। कि उनके घर बेटी हुई है।

मुंबई मिरर के मुताबिक कहा डिलिवरी की तारीख वैसे 10 से 12 मई के बीच थी इसलिए श्रेयस और दीप्ती  छुट्टियो के लिए हॉन्ग कॉन्ग पर चले गए। वहां जाकर उन्हें पता चला कि सेरोगेट माँ को दर्द शुरु हो चुका है इसलिए हमने प्लान बदला और उसी रात इंडिया वापस आना पड़ा।

श्रेयस ने हंसते हुए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारी बेटी जिद्दी है वो नहीं चाहती थी कि उसके माता पिता बिना हॉन्ग कॉन्ग जाएं। बेबी का नाम रखने पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत कन्फ्यूज हो चूका हूँ। आगे श्रेयस ने सेरोगेसी के बारे में भी बात करते हुए कहा कि ऐसा उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर किया और सेरोगेसी के लिए तैयार हुए और अब वो मानते हैं कि ये उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला है।

अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए श्रेयस तेलपड़े ने कहा  पिछल कई सालों से मैं खुद से पूछता था कि मैं बेबी के लिए तैयार हूं या नहीं और नर्वस हो जाता था लेकिन अब मैं बहुत खुश हूं। इसलिए मैंने शूट को एक महीना आगे शिफ्ट कर दिया है। अब मैं एक महीने अपनी बेटी को समय दूंगा। मेरी बेटी को लगता है मैं अधिक टेंशन में हूं लेकिन मैं बहुत खुश हूं और अपनी बेटी को सारी खुशियां देना चाहती हूं।

आजमगढ़ में एकतरफा प्यार में एक दंबग ने नाबालिग को घर में घुसकर जिंदा जलाया

आजमगढ़
आजमगढ़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आजमगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वहां एक दबंग ने घर में घुसकर दलित नाबालिग को आग के हवाले कर दिया, परिजनों के चीखने पर आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।

लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। आग से झुलसी नाबालिग को आनन-फानन में तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

डॉक्टरों की टीम मिलकर उसे बचाने में लगी हुई है। डॉक्टरों ने कहा कि अभी उसकी हालत बेहद गंभीर है। लोगों की पिटाई के बाद घायल युवक को आजमगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीहा गांव का है। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक लंबे समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह बार-बार फोन नंबर के लिए दबाव बना रहा था।

घटना वाले दिन वह उसके घर में घुस गया और नंबर लेने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसने तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। ने की वजह से गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

OMG  सलमान इस ऐड शूट के लिए मिले 75 रुपए 

सलमान
सलमान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah

आज सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर,  लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब सलमान स्ट्रगल कर रहे थे। आज हम सलमान खान की जिदंगी की जिन भी उपलब्धियों को देखतें हैं, उन्हें पाने के लिए सलमान खान ने जी तोड़ मेहनत भी की है। सलमान खान एक्टिंग में डेब्यू करने से पहले एक सक्सेसफुल मॉडल थे। लेकिन सलमान खान हमेशा से एक्टिंग करना चाहते थे। और सलमान की एक्टिंग का जादू ऐसा छाया की  आज पूरे देश के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं।

अच्छा अगर हम आप को कहे की सलमान की पहली कमाई सिर्फ दो डिजिट में थी क्या आप यकीन करेंगे। हां, लेकिन यह सच है। सलमान खान को अपने पहले काम के मेहनताने के रूप में महज 75 रुपये ही मिले थे। ये फीस उन्हें 14 साल की उम्र में एक बैक-अप डांसर के रूप में मिली थी।

अपने करियर के स्टार्टिंग में इंटरव्यू में, सलमान खान ने 1978 की उस घटना को याद किया था जब उन्हें बतौर बैक-अप डांसर पहला काम मिला था। हालांकि, सलमान खान को अपने इस काम के बदले मिली रकम के बारे में कंफर्म तो कुछ भी याद नहीं था।

लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में एक स्टेज शो के लिए तकरीबन 75 रुपये मिले थे। सलमान ने कहा था कि कैलाश और मॉडल आरती गुप्ता ही उन्हें इंडस्ट्री में लाने वाले लोग थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझे कैमरे के सामने मेरा पहला काम दिया था।

फिल्ममेकर को ऐसे मॉडल की तलाश थी, ऐड में अंडरवाटर आराम से स्वीमिंग कर सके। फिर सलमान ने  उस ऐड के लिए बांद्रा के होटल सी रॉक के पूल में जंप लगाने के बाद एक लेडी को इंप्रेस करने के चलते मिल गई थी। अब सलमान ने जिस लेडी को इम्प्रेस किया था। वह और कोई नहीं बल्कि मॉडल आरती गुप्ता ही थी। आरती ने ही अपने हसबैंड कैलाश से सलमान खान को इंट्रोड्यूज करवाया था।

कैलाश को पहली बार सलमान को देखकर लगा। कि सलमान इस ऐड के लिए बच्चे हैं, लेकिन आरती ने फिर जोर देकर कहा कि पहले वह सलमान की बॉडी को देख लें। आरती ने कहा- ‘उसे उसकी शर्ट उतारने दो, उसके पास स्विमर बॉडी है।फिर उनको ये ऐड मिल गया। सलमान खान को इस ऐड फिल्म के लिए 750 रुपये पे किए गए थे। फिर सलमान ने एक्टिंग की दुनिया में अपना पैर ज़माने की ठानी । और आज सलमान इंडस्ट्री में सब से महंगे एक्टर में से एक है

सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे

सोनम कपूर की शादी
सोनम कपूर की शादी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पूरा देश जिस शुभ दिन का इंतजार पिछले एक हफ्ते से कर रहा था, आखिरकार वो आज आ ही गया। सोनम कपूर और आनंद आहूजा  शादी के बंधन में बंध जायेंगे। शादी से मात्र कुछ दिन पहले ही कपूर और आहूजा परिवार की तरफ से इस शादी का आधिकारिक ऐलान किया गया।

सोनम कपूर ने अपने एक इंटरव्यूज में कहा है कि वो अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक करने में विश्वास नहीं रखती है। हालांकि आज जब वो दुल्हन बनने जा रही हैं। तो पूरा का पूरा इंटरनेट उनकी शादी की तस्वीरों से भर गया है। इस समय आप सोशल मीडिया पर कहीं भी जाइए केवल सोनम और आनन्द ही नजर आयेंगे।

शादी में घरवाले और करीबी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, अनिल कपूर सबसे पहले वेन्यू पर पहुंचने वाले लोगों में हैं और हो भी क्यों ना। ये सभी सोनम के परिवार वाले हैं। वही बॉलीवुड स्टार्स भी शादी में शरीक होने के लिए पहुंच रहे है। अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन, कुछ देर पहले जैकलिन फ़र्नांडिस, अमर सिंह, स्वरा भास्कर, बोनी कपूर, जान्हवी, ख़ुशी और हर्षवर्धन कपूर भी मौके पर पहुंचे थे।

बता दें, सोनम और आनंद की वेडिंग सेलिब्रेशन 6 मई से ही शुरू हो चुकी है। मेहंदी सेरेमनी संडे को अनिल कपूर के जुहू वाले घर पर हुई। फंक्शन में करण जौहर, जाह्नवी, अर्जुन और संजय कपूर, अनिल कपूर के घर पहुंचे। वही आज सोनम कपूर की शादी उनकी मौसी की पैतृक हवेली पर सम्पन्न की जायेगी।

खबरों की मानें तो सोनम और आनन्द की शादी में केवल दोनों के परिवारजन ही मौजूद होंगे। उम्मीद की जा रही है। शादी सम्पन्न होने के बाद दोनों परिवार द लीला, होटल का रुख करेंगे, जहां शाम को दोनों परिवार के सगे-सम्बन्धी पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद देंगे।

एसबीआई ने आरटीआई में यह जानकारी देने से किया इंकार

भारतीय स्टेट बैंक ने सूचना
भारतीय स्टेट बैंक ने सूचना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय स्टेट बैंक ने सूचना के अधिकार के तहत वित्त वर्ष 2017-18 में अपने ग्राहकों से वसूले गए कुल एटीएम व्यवहार शुल्क की जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया है।

मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रशेखर गौड़ ने आज बताया कि उन्होंने आरटीआई अर्जी दायर कर एसबीआई से 31 मार्च को समाप्त ​वित्त वर्ष में उसके द्वारा अपने ग्राहकों से वसूले गए एटीएम व्यवहार शुल्क की ​तिमाही आधार पर जानकारी मांगी थी।

एसबीआई अधिकारी की तरफ से भेजा गया जवाब
इस आरटीआई अर्जी पर एसबीआई के एक आला अधिकारी ने गौड़ को 27 अप्रैल को भेजे जवाब में कहा, मांगी गई उक्त सूचना हमारे पास तुरंत उपलब्ध नहीं है। यह अनुरोध आरटीआई अधिनियम की धारा सात (नौ) के तहत नामंजूर किया जाता है।

इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि खुद एसबीआई की तरफ से गौड़ को आरटीआई के ही तहत वर्ष 2016 और 2017 में भेजे गए अलग- अलग जवाबों में बताया जा चुका है कि उसने और उसके तत्कालीन सहयोगी बैंकों ने गुजरे वित्तीय वर्षों में अपने ग्राहकों से कितना एटीएम व्यवहार शुल्क वसूला है।

साल 2016-17 में 1556 करोड़ की हुई थी वसूली
आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया, यह मेरी समझ से बाहर है कि एटीएम व्यवहार शुल्क की वसूली के बारे में आरटीआई के तहत जानकारी देने से एसबीआई अब पीछे क्यों हट रहा है। बैंक से उम्मीद की जाती है कि वह आरटीआई कानून की मूल भावना के मुताबिक पारदर्शी रवैया अख्तियार करे।

उन्होंने कहा कि एटीएम व्यवहार शुल्क वसूली के बारे में आरटीआई के तहत जानकारी देने से एसबीआई के इंकार का आदेश सरासर अनुचित है। वह इस आदेश को सक्षम प्राधिकारी के सामने चुनौती देने के लिये आरटीआई अधिनियम के तहत अपील दायर करेंगे।

आज के बच्चों की चिंता सता रही है – सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सचिन तेंदुलकर ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा 9 से 12 तब के छात्रों के लिए रोजाना खेल के पीरियड को अनिवार्य करने की नीति की तारीफ की है, इसके साथ ही उन्होंने इसे सभ कक्षाओं में इसे लागू करने की मांग भी की है।

तेंदुलकर ने सीबीएसई की अध्यक्ष अनिता करवल को लिखे पत्र में कहा, मोटापे के मामले में विश्व में भारत का तीसरा स्थान है जो गंभीर चिंता की बात है। अस्वस्थ युवा देश के लिए किसी महामारी की तरह है।

उन्होंने कहा, स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा के लिए रोजाना एक पीरियड अनिवार्य करना इस दिशा में सही कदम है। इस पहल को हालांकि निश्चित रूप से और भी आगे बढाया जा सकता है।

तेंदुलकर ने कहा, इस पहल का समग्र उद्देश्य बच्चों में मोटापा को रोकना है। इसलिए बोर्ड अन्य सभी कक्षाओं में भी स्वास्थ्य और फिटनेस को अनिवार्य बनाने पर विचार करना चाहिए।

बोर्ड ने स्कूलों को खेल को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है जिसमें कक्षा 9 से 12 तक रोजाना खेल के पीरियड रखने को कहा गया है ताकि छात्रों को सुस्त जीवनशैली से बचाया जा सके।

स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा पर केंद्रित दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूलों में अब हर दिन ‘‘खेल’’ का एक पीरियड (कक्षा) रखना अनिवार्य होगा। जिसमें बच्चों को खेल के मैदान में जाना होगा, नियमावली में उल्लेखित शारीरिक गतिविधियां करनी होगी और उसके अनुसार ही उन्हें ग्रेड दिए जाएंगे।

हाल ही में बच्चों में मैदान में खेले जाने वाले खेलों में दिलचस्पी तेजी से कम हुई है। बच्चों का रुझान मोबाइल और कंप्यूटर पर गेम्स खेलने की ओर बढ़ता जा रहा है जिससे उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के साथ साथ मनोवैज्ञानिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने ये दिशानिर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में बच्चों में बढ़ता मोटापा और उनकी कमजोर होती नजर दो ऐसी प्रमुख समस्याएं हैं जिन  पर सबसे ज्यादा चिंता जताई जा रही हैं सचिन ने भी मोटापे की समस्या को लेकर ही सीबीएसई को पत्र लिखा है।

मैं पीएम बनने के लिए तैयार हूं – राहुल गाँधी

राहुल गाँधी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार ये स्वीकारा कि वे देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए वे तैयार हैं। मीडिया ने उनसे पूछा कि, साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में यदि कांग्रेस जीत हासिल करती है तो क्या वे प्रधानमंत्री बनेंगे? इस पर राहुल ने जवाब दिया, हां, बिल्कुल, क्यों नहीं।

कर्नाटक में चुनाव प्रचार में लगे राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी के जरिए बी एस येदुरप्पा को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सवाल किया है।

उन्होंने कहा कि, मैं लगातार प्रधानमंत्री जी से ये सवाल कर रहा हूं कि उन्होंने एक ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को सीएम उम्मीदवार के रूप में क्यों चुना, जो जेल तक जा चुके हैं?

कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार के लिए खुद राहुल गांधी मैदान में उतरे हैं। वे कई बार अपने संबोधन के दौरान बी एस येदुरप्पा के चुनाव को लेकर सवाल उठा चुके हैं।

4 मई को राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था, मोदी जी मेरे बारे में उल्टी सीधी बात करते हैं कि मुझे भाषण देने नहीं आता, मोदी जी जो कहना चाहे कहें, वो मेरे प्रधानमंत्री हैं मैं उन पर पर्शनल अटैक नहीं करुंगा, लेकिन मेरा हक है सवाल पूछने का वो मैं करुंगा। क्यों येद्दुरप्पा जैसे भ्रष्ट को मुख्यमंत्री बनाया।

उन्नाव : BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव के जेल से सीतापुर जेल में किया गया शिफ्ट

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म मामले के आरोपी बांगरमऊ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आज उन्नाव जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

पीड़िता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक अपील दायर कर आरोपी विधायक को उन्नाव जेल से शिफ्ट करने की याचिका दायर की थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

जेल प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने वाले लोगों की तादाद ज्यादा थी। जिसे देखते हुए और केस की गंभीरता को देखते हुए ये कदम उठाया गया है।

कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव जेल भेजने के बाद पीड़ित परिवार ने इस पूरे मामले को लखनऊ ट्रांसफर किए जाने की मांग की थी, पीड़ित परिवार ने कहा था कि सेंगर उन्‍नाव में गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

पीड़िता ने मीडिया से कहा था कि ये वही जेल है, जहां मेरे पिता की मौत हो गई थी, पीड़ित परिवार ने कहा था कि जब तक सेंगर वहां बंद रहेंगे, उन्हें न्‍याय नहीं मिलेगा।