28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 622

महाराष्ट्र: लातूर-मुखेड़ मार्ग पर टेम्पो हादसा, 11 लोगों की मौत, 15 लोग घायल

लातूर-मुखेड़ मार्ग
लातूर-मुखेड़ मार्ग पर एक टैंपो और टैंकर के बीच हुए हाद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महाराष्ट्र:  जांब गांव के लातूर-मुखेड़ मार्ग पर एक टैंपो और टैंकर के बीच हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं। इस खौफनाक सड़क हादसे में मारे जाने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। दोनों गाड़ियों के बीच घमसान टक्कर के चलते दोनों ही गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

जख्मी लोगों को इलाज के लिए जलकोट और मुखेड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में सभी घायलों को नांदेड़ के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, कि टैम्पो बारातियों को लेकर नांदेड़ जिले के मुखेड़ की तरफ जा रहा था। उसी दौरान ये हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक यह सड़क दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी लोग नांदेड़ जिले के औसा तहसील के खरोसा गांव के रहने वाले हैं। जो शादी में शामिल होने के लिए मुखेड़ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि 9 लोगों की मौत उसी वक़्त हो गई थी जबकि दो लोग इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। फिलहाल सभी घायलों को नांदेड़ के सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रकाश राज: अगर कलाकार कायर हो जाएंगे तो समाज कायर हो जाएगा

प्रकाश राज
प्रकाश राज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऐक्‍टर प्रकाश राज अक्‍सर फ‍िल्‍मों के अलावा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने अमिताभ बच्चन पर जुबानी हमला किया है। कहा उनका न बोलना मैं कायरता समझता हूं।

प्रकाश राज ने कहा कि मैं इस घटना पर उनसे बोलने की अपील करता हूं, यह मेरा हक है। मैं चाहता था कि वह कुछ बोलें लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्हें बोलना पड़ेगा। यह बहुत बुरा है।

लोगों को उनके घरों को छोड़ने के लिए धमकाया गया। मैं अमिताभ से चाहता था कि वे बोलें। कलाकार होने के नाते मैं समझता हूं कि समाज के प्रति हम भी जिम्मेदार हों। यदि कलाकार कायर हो जाएंगे तो समाज कायर हो जाएगा।

पिछले दिनों प्रकाश राज ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने की वजह से उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा, जब से मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलना शुरू किया, तब से बॉलीवुड में मुझे फिल्में नहीं मिली हैं। प्रकाश राज पिछले कुछ महीनों से नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा की राजनीति का कड़ा विरोध करते आए हैं।

IRCTC से सस्ते में बुक करा सकेंगे हवाई टिकट

IRCTC
IRCTC

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रेलवे यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं शुरू करने के बाद इंडियन रेलवे एंड कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन ने अब नई सुविधा शुरू की है। आईआरसीटीसी की नई सुविधा के तहत आईआरसीटीसी के माध्यम से बड़ी एयरलाइन जैसे जेट एयरवेज, और एयर विस्तारा के टिकट सस्ती कीमत में बुक किए जा सकेंगे।

इसमें आप हवाई टिकट 59 रुपये के कन्वेंस चार्ज में भी बुक करा सकते हैं। साथ ही आप मोबाइल एप से भी टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। पिछले दिनों IRCTC की तरफ से ई-वॉलेट के माध्यम से टिकट बुकिंग शुरू की गई थी।

IRCTC ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी, आईआरसीटीसी की तरफ से किए गए ट्वीट में बताया गया कि देश या देश से बाहर की हवाई यात्रा के लिए सस्ते दामों पर टिकट की बेस्ट डील पाएं।

आईआरसीटीसी एयर एप आईओएस और एंड्रायड दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके माध्यम से आप एक बार में अधिकतम 7 लोगों के टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।

यदि आप 7 ज्यादा लोगों की या ग्रुप बुकिंग कराना चाहते हैं तो आपको एयरलाइन से संपर्क करना होगा। टिकट का भुगतान आप पेमेंट क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेमेंट पे और यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।

पढ़िए, नीतू कपूर ने अपने पति की गलती के लिए किससे मांगी माफी

नीतू कपूर
नीतू कपूर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी और रिसेप्शन के फंक्शन में बॉलिवुड के लगभग सभी बड़े स्टार्स पहुंचे थे। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भी अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यहां सोहेल खान की बीवी सीमा खान के साथ बदतमीजी की थी जिसके बाद नीतू कपूर को सोहेल खान की पत्नी और उनके परिवार से माफी मांगनी पड़ी।

बॉलीवुडलाइफ.कॉम में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, सोनम के रिसेप्शन में सलमान खान ने ऋषि कपूर से अच्छे से मुलाकात नहीं की थी और इस वजह से ऋषि कपूर का गुस्सा सोहेल की पत्नी सीमा पर निकल गया। इस घटना के बाद पूरा खान परिवार काफी गुस्से में था।

हालांकि, नीतू कपूर ने अपने पति की गलती मानते हुए खान परिवार से माफी मांगी। रिपोर्ट के मुताबिक सीमा को ऐसा कुछ होने का जरा भी अंदाजा नहीं था और उन्होंने तुरंत इस बारे में सलमान खान को बताया था लेकिन जब तक सलमान पहुंचे तब तक ऋषि कपूर और नीतू वहां से जा चुके थे।

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद पिछले कई समय से रिलेशनशिप में थे और आखिरकार 8 मई को दोनों ने मुंबई में परिवार ओर दोस्तों के बीच शादी कर ली। इस शादी के गवाह कई मशहूर हस्तियां बनी थी। वहीं रणवीर सिंह ने भी सोनम की शादी में काफी मस्ती की और उनके साथ अर्जुन कपूर और वरुण धवन भी काफी एन्जॉय करते हुए नजर आए।

यामी गौतम ट्विटर अकाउंट हैकर्स के हाथ में 

यामी गौतम
यामी गौतम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हैकर्स का खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बीते कुछ हफ्तों में यामी के सोशल मीडिया को हैक किए जाने की कई बार कोशिशें की गई। इस वजह से वो काफी परेशान भी हैं।

जब यामी को शक हुआ कि उनके ट्विटर अकाउंट में गलत तरीके से हैक करने का कोशिश किया जा रहा है तो उन्होंने इस बात को गंभीरता से लिया और मुंबई के साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लेगी।

बात करें फिल्मों की तो पिछले साल ‘काबिल’ और ‘सरकार 3’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने के बाद अब यामी जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘उरी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा यामी शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालु’ में नजर आएंगी।

View this post on Instagram

#throwbackthursday #nofilter 🌼📸

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on

प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकन शो क्वांटिको बंद होने की कगार पर 

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी वक्त से देश से बाहर हॉलीवुड में काम कर रही हैं। प्रियंका ने अमेरिकन शो क्वांटिको-3 में भी काम किया लेकिन अब उनका यह शो बंद होने की कगार पर है। इसलिए  प्रियंका के शो क्वांटिको का यह आखिरी सीजन है। प्रियंका पिछले 2 सीजन से क्वांटिको का हिस्सा रही हैं।

शो के तीसरे सीजन का प्रसारण इसी साल 26 अप्रैल से शुरू हुआ है। मगर इसकी रेटिंग सिर्फ 0.5 रही। रिपोर्ट्स के  मुताबिक सीजन के 13वें एपिसोड के साथ ही इस शो को बंद कर दिया जाएगा।

शो के पिछले दो सीजन में जहां 22 एपिसोड थे। वहीं इस सीजन में केवल 13 एपिसोड हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक इस शो के तीसरे सीजन के पहले

इस शो पर महज 30 लाख व्यूज मिले थे और इसी वजह से इस शो को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया है। चैनल द्वारा इस फैसले को लिए जाने के बाद हॉलीवुड एक्टर काल पेन ने इस खबर को शेयर करते हुए प्रियंका को टैग किया और लिखा, प्रियंका चोपड़ा चलो हम एक फिल्म बनाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक एबीसी द्वारा कई दूसरे शो की सीरीज को भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया है ताकि नए शोज के लिए स्लॉट खाली हो सकें। बता दें कि प्रियंका ने साल 2017 में फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने नेगेटिव रोल प्ले किया था। बीते काफी समय से प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ही बिजी हैं।

क्रिकेट के छोटे होते जा रहे फॉर्मेट पर सौरव गांगुली ने चिंता जताई

सौरव गांगुली
क्रिकेट के छोटे होते जा रहे फॉर्मेट पर सौरव गांगुली ने चिंता जताई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

क्रिकेट के छोटे होते जा रहे फॉर्मेट पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने चिंता जताई है। उन्हें डर है कि कहीं क्रिकेट इतना छोटा न हो जाए की अपना अस्तित्व ही खो दे।

सौरव ने अपना डर हाल ही में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से प्रस्तावित 100-बाल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर की है, गांगुली ने कहा कि ईसीबी के इस 100-बाल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर सावधान रहने की जरूरूत है।

गांगुली ने कहा, यह वास्तव में 16.3 ओवर का खेल है। 50 ओवर से क्रिकेट 20 ओवर तक आया और अब लगभग साढ़े 16 ओवर तक देखते हैं कि क्या होता है, मुझे लगता है कि उनके दिमाग में ओवरों की वजह 100 की संख्या है। हमें देखना होगा कि क्रिकेट और कितना छोटा होता है।

गांगुली ने कहा, आपको इसे लेकर सावधान रहना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए की दर्शक आएं, पलक झपके और मैच खत्म, दर्शक खेल का लुत्फ लेना चाहते हैं जिसे एक निश्चित समय तक ले जाने का दबाव रहे और जिसमें उन्हें सही प्रतिभा और सही विजेता दिखे।

गांगुली का मानना है कि खेल का प्रारुप जितना छोटा होता जाएगा, सर्वश्रेष्ठ और आम प्रतिभा के बीच अंतर कम होता जाएगा, उन्होंने कहा, प्रारुप जितना छोटा होता जाएगा, अच्छे और आम खिलाड़ी के बीच का अंतर उतना कम होता जाएगा।

उन्होंने कहा, इसलिए टेस्ट क्रिकेट अभी तक सबसे बड़ी चुनौती है। यहां आपको सुबह आकर गेंदबाजी करनी है फिर दिन में भी और फिर चायकाल के बाद भी और अंत तक आपको 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करनी होती है।

औरंगाबाद बीती रात दो समुदायों में हिंसा भड़की, एक की मौत, 40 घायल

औरंगाबाद
औरंगाबाद बीती रात दो समुदायों में हिंसा भड़की,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बीती रात दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी। इस तनातनी, मारपीट और झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं। दंगाइयों पर काबू पाने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं।

हिंसक झड़प के दौरान पथराव में घायल हुए 40 लोगों को RMO मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। आरएमओ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कैलाश जाइन ने बताया कि हिंसा में घायल दो व्यक्तियों को जब यहां लाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

दंगाइयों को काबू करने में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि नौ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

हिंसा के दौरान 30 से 40 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया तो 40 से 50 गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई हैं। शहर के तीन इलाकों शाहगंज, राजाबजार और गांधीनगर में हिंसा हुई है। पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हवाई फायरिंग में प्लासटिक की गोलियां बरसाईं।

इससे पहले दो गुटों के तनाव के दौरान पुलिस और हिंसा पर उतारू भीड़ के बीच झड़पें हुई। इस दौरान भीड़ की तरफ से जमकर पथराव किया गया। पुलिस की चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस का कहना है कि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि हिंसा किस बात को लेकर भड़की। कहा जा रहा है कि अवैध रूप से लगाई गई पानी की पाइप लाइन काटने में भेदभाव के चलते यह झगड़ा शुरू हुआ। वहीं व्यावसायिक वर्चस्व की बात भी सामने आ रही है।

फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं लेकिन शहर में तनाव है। पूरे शहर में धारा 144 लागू है और पुलिस लगातार शहर के अलग अलग इलाकों में मार्च कर रही है।एसआरपीएफ की दो टुकड़ी लगा गई हैं। पड़ोसे के जिले जालना और औरंगादाबाद ग्रामिण पुलिस को भी शहर में तैनात किया गया है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया भारत-नेपाल मैत्री बस का स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
नेपाल के जनकपुर से चली बस आज अयोध्या पहुंच गई है।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नेपाल के जनकपुर से चली बस आज अयोध्या पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के रामकथा पार्क में जनकपुर-सीतामढ़ी-अयोध्या पहुंची पहली बस सर्विस का स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने कहा, भारत-नेपाल सांस्कृतिक सबन्धों को पीएम मोदी ने नया आयाम दिया है। अयोध्या जनकपुर सीधी बस सेवा के लिए पहले नेपाल और भारत के पीएम का आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कल संयुक्त रूप से जनकपुर से अयोध्या के बीच मैत्री बस सेवा की शुरुआत की, ये बस सेवा नेपाल और भारत में तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने से संबंधित रामायण सर्किट का हिस्सा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहमानों को संभोधित करते हुए कहा कि, कई कड़ियां हैं जो नेपाल को भारत से जोड़ती हैं, ये एक ऐतिहासिक क्षण है। अयोध्या के जनकपुर और काठमांडू का काशी के साथ अटूट सम्बन्ध है।

सीएम योगी ने कहा कि मैत्री बस सेवा के शुरू होने के बाद नेपाल से आए अतिथियों को अयोध्या के संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा, इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय डाक विभाग की तरफ से प्रकाशित ‘स्पेशल कवर’ का भी अनावरण भी किया।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, कर्नाटक चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए नेपाल में पूजा कर रहे हैं पीएम मोदी

अशोक गहलोत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेपाल के मंदिर में पूजा करने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उस बात को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया है।

अशोक गहलोत ने एएनआई से कहा, चुनाव की वजह से कर्नाटक में आचार-संहिता लागू है। इसलिए मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के मंदिर में जाकर प्रार्थना करने की योजना बनाई। यह लोकतंत्र के लिए सही चलन नहीं है।

कर्नाटक में सुबह विधानसभा की 224 सीटों में से 222 सीटों पर मतदान शुरू हुआ है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के राजाराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर चुनाव टाल दिया है क्योंकि क्षेत्र में एक अपार्टमेंट से बड़ी तादाद में मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए थे।

प्रदेश के 2018 के मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल पांच करोड़ छह लाख 90 हजार से अधिक मतदाता हैं जिनमें दो करोड़ 56 लाख 75 हजार से अधिक पुरुष मतदाता, जबकि दो करोड़ 50 लाख नौ हजार से अधिक महिला मतदाता हैं।

वहीं दूसरी ओर काठमांडू स्थित हिन्दुओं और बौद्धों के लिए समान रूप से पवित्र मुक्तिनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने आज पूरे विधि-विधान से पूजा की, वह इस मंदिर में पूजा करने वाले पहले वैश्विक नेता हैं।