28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 616

पीएनबी घोटाला :CBI ने दायर किया आरोपपत्र, चौकसी की मुश्किलें बढ़ी

मेहुल चौकसी
मेहुल चौकसी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने कल पंजाब नेशनल बैंक के दो अरब डॉलर से अधिक के घोटाले के संबंध में आभूषण कारोबारी मेहुल चोकसी और इलाहाबाद बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी उषा अनंतसुब्रमण्यम तथा 13 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

पंजाब नेशनल बैंक से 7,080.86 करोड़ रुपये के जाली गारंटी पत्र जारी करने को लेकर सीबीआई ने इन लोगों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके अलावा चोकसी की तीन कंपनियों गीतांजलि जेम्स लि, गिली इंडिया लि. और नक्षत्र ब्रांड्स लि. को भी आरोपपत्र में आरोपी बनाया गया है।

मुंबई में एक विशेष सीबीआई अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया है। यह आरोपपत्र दूसरी एफआईआर से संबंधित है, जो कथित रूप से चोकसी और उसकी कंपनियों के बारे में हैं।

एजेंसी का आरोप है कि चोकसी और उसकी कंपनियों ने 142 गारंटी पत्रों तथा 58 विदेशी ऋण पत्रों के जरिये 7,080.86 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है। और चोकसी और मोदी दोनों फरार हैं।

एजेंसी ने 14 मई को संबंधित मामले में हीरा कारोबारी मोदी के खिलाफ कथित रूप से 6,498.20 करोड़ रुपये की राशि की धोखाधड़ी मामले में आरोपपत्र दायर किया था। नीरव मोदी ने पीएनबी की मुंबई की ब्रैडी हाउस शाखा के जरिये जाली गारंटी पत्र हासिल कर यह कर्ज लिया था।

आपको बता दें कि सीबीआई ने सोमवार को 13,000 करोड़ के पीएनबी घोटाले की चार्जशीट फाइल कर दी है, चार्जशीट में पीएनबी की पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ उषा अनंतसुब्रमण्यन का नाम भी शामिल है। सीबीआई की ओर दाखिल यह पहली चार्जशीट है।

उषा अनंतसुब्रमण्यन इस वक्त इलाहाबाद बैंक की सीईओ हैं। इससे पहले वह पीएनबी में अपनी अहम भूमिका निभा चुकी हैं। चार्जशीट में पीएनबी के दो मौजूदा एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर्स केवी ब्रह्माजी राव और संजीव शरण का भी नाम शामिल है, चार्जशीट को पूरी तरह नीरव मोदी के खिलाफ ही तैयार किया गया है।

राहुल का ख़ुलासा, “पीएम के सामने बीजेपी नेता बने रहते हैं भीगी बिल्ली”

राहुल गाँधी
BJP सांसद हमें बताते हैं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

छत्तीसगढ़ की एक सभी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे, जहाँ उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें डराया जा रहा है। धमकाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, संसद भवन में बीजेपी सांसदों से मेरी बात होती है, वे बताते हैं कि वे पीएम मोदी के सामने एक शब्द नहीं बोल सकते हैं, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में संविधान पर आक्रमण हो रहा है।

राहुल गांधी ने जस्टिस लोया मौत मामले को एक बार फिर से संदिग्ध बताया, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में डर फैलाया जा रहा है, कोई कुछ बोलना नहीं चाहता है, प्रेस की आजादी छीन ली गई है।

राहुल गांधी ने कहा, आज संविधान पर हमला हो रहा है। कर्नाटक में सारे विधायक एक तरफ हैं और राज्यपाल दूसरी तरफ, जेडीएस कह रही है कि उनके विधायकों को 100-100 करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, हरियाणा में कहा गया कि अगर कोई 8वीं या 10वीं पास नहीं है तो वह पंचायत का चुनाव नहीं लड़ सकता, ये सांसद और विधायक के बारे में क्यों नहीं कहा गया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार केवल अमीरों के कर्ज माफ करती है। जब किसानों के कर्जमाफी की बात आती है तो अरुण जेटली कहते हैं की उनकी सरकार कर्ज माफ करने की नीति पर काम नहीं करेगी।

आइये आज जानते हैं लीची खाने के फायदे

लीची
आइये आज जानते हैं लीची खाने के फायदे ।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लीची गर्मियों का एक प्रमुख फल है, स्वाद में मीठा और रसीला होने के साथ ही ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

रोजाना लीची खाने से चेहरे पर निखार आता है और बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। इसके अलावा ये शारीरिक विकास को भी प्रोत्साहित करने का काम करता है।

हालांकि लीची खाते समय ध्यान रखें कि इसे बहुत अधिक मात्रा में खाना नुकसानदेह हो सकता है। बहुत अधिक लीची खाने से खुजली, सूजन और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।

लीची खाने के फायदे –

1. बीटा कैरोटीन और ओलीगोनोल से भरपूर लीची दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है।

2. लीची कैंसर कोशि‍काओं को बढ़ने से रोकने में मददगार है।

3. अगर आपको ठंड लग गई है तो लीची के सेवन तुरंत फायदा मिलेगा।

4. अस्‍थमा से बचाव के लिए भी लीची का इस्तेमाल किया जाता है।

5. मोटापा घटाने के लिए भी लीची का इस्तेमाल करना फायदेमंद है।

ड्वेन ब्रावो दीपिका के सबसे बड़े फैन, उनके साथ चैट करना चाहते है

ड्वेन ब्रावो दीपिका
ड्वेन ब्रावो दीपिका

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो न सिर्फ अपने खेल के लिए फेमस हैं, बल्कि खेल के अलावा डांस और गाने को लेकर भी चर्चित हैं। फील्ड के बाहर उनका अंदाज बहुत जुदा होता है। हाल ही में किक्रेटर हरभजन सिंह के टॉक शो में जिंदगी के कई सीक्रेट खोले।

भज्जी ने ब्रावो से पूछा कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस को कौन है तो ब्रावो ने बताया कि कई सालों से दीपिका पादुकोण का फैन हूं। मैं उनसे मिल चुका हूं। लेकिन मैं उनके साथ बैठकर बात करना चाहता हूं। ब्रावो से हरभजन ने बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर के बारे में पूछा तो बताया कि मैं शाहरुख खान को पसंद करता हूं।

कुछ दिन पहले खबरें आईं थी क‍ि ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो एक लड़की को डेट कर रहे हैं। वो लड़की है मॉडल नताशा सूरी। जो 2006 मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। नताशा टीवी सीरीज इंसाइड एज की एक्ट्रेस भी हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और एक-दूसरे को अपना दोस्त ही बताते हैं। वही दीपिका पादुकोण की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों रणवीर सिंह के साथ रिलेशन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।जल्द दोनों स्टार शादी की घोषणा कर सकते हैं।

आप को बता दें कि ब्रावो रैप म्यूजिक में अपना बैकग्राउंड भी दे चुके हैं। आप को याद हो कि ब्रावो का ‘चैंपियन’ सॉन्ग मेगाहिट हुआ था। अब उनका दूसरा गाना ‘रन द वर्ल्ड’ आने वाला है। उन्होंने कहा कि, उन्हें पूरा उम्मीद है कि यह गाना भी काफी हिट रहेगा।

एक प्रेमी अपने से 14 वर्ष बड़ी प्रेमिका के साथ पिया जहर

पिया जहर
14 वर्ष बड़ी प्रेमिका के साथ मिलकर पिया जहर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार जिले में एक प्रेमी अपने से 14 वर्ष बड़ी प्रेमिका से दूर जाने के डर से मौत को गले लगाने के लिए तैयार हो गया। इस प्रेमी जोड़े ने जहर पिया और एक दूसरे का हाथ पकड़ कर मौत के रास्ते पर चल पड़े। इस दौरान प्रेमी ने आधे रस्ते में दम तोड़ दिया जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये घटना बलौदाबाजार के गांव बैगनडबरी की है। जहां रहने वाले 24 वर्षीय सरोज कुमार को अपनी उम्र से 14 वर्ष बड़ी फूलबाई के साथ प्यार हो गया था। प्रेम भी ऐसा जो मरते दम तक ना टूटे। लेकिन गांव वाले ये रिश्ता कभी भी स्वीकार नहीं करते। तो इसी डर से दोनों ने आत्महत्या करने का मन बना लिया।

सरोज की अभी शादी नहीं हुई थी। जबकि उसकी 38 वर्षीय प्रेमिका फूलबाई पहले से शादीशुदा है। उसके 6 बच्चे भी हैं। दोनों एक ही गांव में रहते थे।

गांव वालों को जब सरोज और फूलबाई के प्यार के बारे में पता चला। तो सब हैरान रह गए। पुलिस ने बताया, सरोज के माता पिता कोलकाता में काम करते हैं, जबकि वो अपने दो भाइयों के साथ गांव में ही रहता था। सरोज के भाई भी अक्सर काम के वजह से गांव से बाहर ही रहते थे। वहीं फूलबाई का पति भी शहर में काम करता था। वो भी बहुत कम गांव में आता था।

सरोज और फूलबाई अक्सर गांववालों से छुप-छुपकर मिलते थे। अब दोनों का एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे, तब दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला ले लिया। दोनों ने जहर पी लिया और फिर निकल पड़े अपने आखरी सफर पर। जब गांव वालों की नजर दोनों पर पड़ी, तो दोनों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां सरोज ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया , वहीं फूलबाई की हालत अभी नाजुक है। फिलहाल पुलिस ने सरोज के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हैप्पी फिर भाग जाएगी’ की शूटिंग पूरी, जाने रिलीज़ डेट 

'हैप्पी फिर भाग जाएगी'
'हैप्पी फिर भाग जाएगी'

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 24 अगस्त का इंतजार नहीं कर सकती है। क्योकि फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ की शूटिंग पूरी हो गई है और सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके लिए यह बेहद खुशनुमा सफर रहा है। सोनाक्षी ने उन्हें चांस देने के लिए मंगलवार रात को फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज और पूरी टीम का आभार जताया। सोनाक्षी ने ट्वीट किया, “और फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ की शूटिंग पूरी हो गई। और फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी।

सोनाक्षी ने कहा ”मुदस्सर अजीज मुझे जीवन में खुशी लाने का मौका देने के लिए आपका शुक्रिया और मेरे अब तक के सबसे मजेदार शूटिंग में से एक के लिए सभी कलाकारों और टीम का धन्यवाद।

24 अगस्त का इंतजार नहीं कर सकती। अजीज ने फिल्म के सभी कलाकारों का शुक्रिया किया। उन्होंने लिखा, “सोनाक्षी सिन्हा, जस्सी गिल, जिम्मी शेरगिल, पियूष मिश्रा, अली फैजल, डायना पेंटी, अपारशक्ति..आप सबका धन्यवाद। आनंद एल. राय यह आपके लिए..24 अगस्त, हम आ रहे हैं।

फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ साल 2016 में आई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ का सीक्वल है। जो 24 अगस्त को रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्म के फर्स्ट पार्ट को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उसमें जिम्मी शेरगिल, अभय देओल और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया था। हालांकि, इस बार भी फिल्म की टीम सेम है लेकिन इस बार फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा भी जुड़ गई हैं।

इस मोबाइल यूजर को मिलेगा ‘क्रेडिट कार्ड’

मोबाइल यूजर
इस मोबाइल यूजर को मिलेगा 'क्रेडिट कार्ड'

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई स्थित इंस्टेंट क्रेडिट फेसिलेटिंग स्टार्टअप ईपेलेटर (ePayLater) ने निजी क्षेत्र के आईडीएफसी बैंक के साथ करार कर लिया है। इसके तहत भीम यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराई जाएगी।

ईपेलेटर के को-फाउंडर आरको भट्टाचार्य ने बताया कि देश में 3.5 करोड़ क्रेडिट कार्ड धारक हैं। ऐसे में वे ग्राहक जो छोटी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल कुछ ट्रांजेक्शन के लिए करना चाहते हैं वे ईपेलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके तहत भीम यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को खरीदारी के लिए क्रेडिट उपलब्ध कराई जा सकेगी, एक हिंदी दैनिक में प्रकाशित खबर के अनुसार एक बार में 20 हजार रुपये तक की क्रेडिट पर खरीदारी की सुविधा मिलेगी।

इस बारे में आईडीएफसी बैंक के सीओओ अवतार मोंगा का कहना है कि नोटबंदी के बाद पेमेंट करने के लिए ग्राहकों के पास क्रेडिट कार्ड के अलावा कई ऑप्शन मौजूद हैं। डिजीटल पेमेंट ज्यादा सुरक्षित है और तेजी से हो जाता है।

ऐसे में जिन ग्राहकों को बैंक क्रेडिट कार्ड जारी नहीं करते, ऐसे लोगों के लिए आईडीएफसी बैंक ने ईपेलेटर के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है, इसमें भीम यूपीआई को कस्टमाइज किया गया है। ताकि भीम एप के उपयोगकर्ताओं को डिजिटल क्रेडिट उपलब्ध कराया जा सके।

इसके लिए ग्राहकों को सबसे पहले ईपेलेटर एप डाउनलोड करना होगा, यूजर के क्रेडेंशियल के आधार पर एक निश्चित लोन अमाउंट निर्धारित किया जाएगा। इसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकेगा, लेकिन इसका भुगतान उसे 14 दिन के अंदर करना होगा, इसके बाद भुगतान करने पर ब्याज देना होगा।

मंदिर तोड़कर फ्लाईओवर बनाए जाने के कारण हुआ हादसा -राज बब्बर

राज बब्बर
राज बब्बर ने कहा, मंदिर तोड़कर फ्लाईओवर बनाए

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

कल हुए वाराणसी हादसा दिल दहला देने वाला था, कल हुए हादसे का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, कि कांग्रेस इस हादसे से बहुत दुखी है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मुझे जानकारी मिली है कि चुनाव से पहले फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए तीन विनायक मंदिर तोड़कर निर्माण काम पूरा किया जा रहा था, लोगों का मानना है कि यह हादसा मंदिर तोड़ने की वजह से हुआ है।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राज बब्बर और संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लापरवाही के चलते इतना बड़ा हादसा हुआ है, दूसरी तरफ वे जश्न मना रहे होते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि इस हादसे में जितनी जिम्मेदारी अधिकारियों की है, उतनी ही जिम्मेदारी मंत्रियों की भी है। इसलिए दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

राज बब्बर ने कहा कि अधिकारियों के खिलाफ तो कार्रवाई हो गई है, कैबिनेट मंत्रियों को भी सस्पेंड किया जाना चाहिए, राज बब्बर ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख मुआवजे की जगह 50-50 लाख मुआवजे की मांग की है।

कल शाम करीब 5.45 बजे वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास तीन साल से बन रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा भड़भड़ाकर नीचे गिर गया था, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं।

इस डायरेक्टर के साथ आलिया करेंगी अगली फिल्म

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में आई डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म ‘राजी’ में अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के बाद आलिया भट्ट, अब एक लाइट हार्टेड फिल्म करना चाहती हैं। जिसमें उन्हें फिर से आम जिंदगी जीने का मौका मिले।

जी हां आलिया भट्ट ने कंफर्म किया है कि वो अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म में नजर आएंगी। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में आलिया भट्ट ने कहा कि ‘हां ये सच है कि मैं अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ फिल्म कर रही हूं क्योंकि वो एक शानदार डायरेक्टर हैं।फिल्म लगभग कंफर्म हो चुकी है लेकिन मैं खुद ऐसा नहीं कहूंगी क्योंकि जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी।

राजी’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे विषयों से अलग हटकर एक लाइट हार्टेड फिल्म साइन करने के बारे में जब आलिया से पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘अश्विनी मेरे पास बहुत ही अच्छी कहानी लेकर आयी थीं। मैं उनके साथ शूटिंग करने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं। एक तरह से यह मेरा नया रास्ता है सीरियस फिल्मों से दूर भागने का। अब मैं एक लाइट हार्टेड फिल्म करना चाहती हूं।

आलिया भट्ट की लेटेस्ट फिल्म राज़ी भी दर्शकों को काफी पसंद आई है और साथ ही क्रिटिक्स ने भी आलिया भट्ट की काफी तारीफ की है। फिल्म ने 5 दिनों में 45.34 करोड़ का कारोबार पूरा कर लिया है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल ने भी मुख्य किरदार निभाया है, जो कि एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर के रूप में दिखाई दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि अपना पहला हफ्ता पूरा करते-करते आलिया की यह फिल्म 55 करोड़ के आसपास पहुंच जायेगी।

कुमारस्वामी को CM तो बड़े बेटे को डिप्टी सीएम देखना चाहते हैं देवगौड़ा

कुमारस्वामी
कुमारस्वामी को CM तो बड़े बेटे को डिप्टी सीएम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक का ‘नाटक’ बढ़ता ही जा रहा है, सत्ता के गलियारों से खबर आ रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा अपने बड़े बेटे एचडी रावन्ना को कर्नाटक का उपमुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने आगे बढ़कर जेडीएस को ना सिर्फ समर्थन किया था। बल्कि कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद भी ऑफर किया था, देवगौड़ा के इस मांग के बाद जेडीएस और कांग्रेस पार्टी के बीच पेच फंसता दिख रहा है।

दूसरी तरफ कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी बहुमत से महज सात सीट दूर है। विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

कल कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78, जेडीएस को 38 और अन्य को दो सीटें मिली हैं, चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस इस बात से खुश है कि बीजेपी को कर्नाटक में बहुमत नहीं मिला है।