टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का काउंटी क्रिकेट और इंग्लैंड दौरा खेलना संदिग्ध हो गया था लेकिन BCCI ने इस मामले में सफाई दी है, बीसीसीआई के अनुसार, थकान और चोट के कारण विराट सर्रे के लिये काउंटी सत्र में कुछ ही मैच खेल सकेंगे।
कोहली चेक अप के लिये मुंबई के एक अस्पताल गए थे जिसके बाद खबरें आई थी, कि उन्हें स्लिप डिस्क हो गया है और वह भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले सर्रे के लिये काउंटी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगें।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के ऑर्थोपिडिक सर्जन ने विराट को यह भी बताया था कि उन्हें इंग्लैंड दौरे कुछ मैच भी छोड़ने पड़ सकते हैं, बताया गया था कि विराट की स्पाइनल नर्व्स में समस्या है। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह नहीं दी थी, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने उनसे यह कहा था कि चोट गंभीर होने पर उन्हें इंग्लैंड दौरे के कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है।
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने हालांकि स्पष्ट किया कि उनकी गर्दन में मोच है और उन्हें स्लिप डिस्क नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा, विराट के साथ थकान का मसला है लेकिन यह कार्यभार प्रबंधन की बात है, स्लिप डिस्क नहीं हुआ है।
स्लिप डिस्क के बारे में पूछने पर अधिकारी ने कहा, विराट ने कल ही सरकार के फिटनेस चैलेंज के तहत अपना फिटनेस वीडियो डाला है और वह वीडियो कल ही बनाया गया है, कोहली को खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस मुहिम हम फिट तो इंडिया फिट में टैग किया था।
हर साल औसतन 4 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराने वाले स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन की साख आज खतरे में है। यह कंबाइंड ग्रेजुएट लेबल (सीजीएल) के प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से खतरे में है।
सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद लिए हजारों नौजवान 21 फरवरी की सुबह स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षा के लिए तैयार थे। ये नौजवान परीक्षा केंद्र में दाखिल होते। इससे पहले कुछ परीक्षार्थियों की निगाह फेसबुक पर आए एक पोस्ट पर चली गई।
इस फेसबुक पोस्ट पर एसएससी परीक्षा से जुड़े सात प्रश्न पत्र मौजूद थे। फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया था कि 21 फरवरी की सुबह 10:30 बजे से होने वाली एसएससी की परीक्षा के प्रश्न पत्र हैं।
फेसबुक पोस्ट को देखकर पहले तो किसी को भरोसा नहीं हुआ, उन्हें लगा फेसबुक पर कोई ऐसे ही मजाक कर रहा है। लेकिन जब परीक्षा केंद्र में इन परीक्षार्थियों के सामने प्रश्न पत्र आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
उन्होंने पाया कि सोशल मीडिया में वायरल प्रश्न पत्र में जो प्रश्न मौजूद थे। वहीं प्रश्न उनके कंप्यूटर स्क्रीन के सामने हैं। फर्क सिर्फ इतना था कि सभी प्रश्नों के क्रम बदले हुए थे। चंद मिनटों में यह बात आग की तरफ पूरे देश में फैलना शुरू हो गई।
कुछ छात्रों ने इसकी शिकायत स्टाफ सर्विस कमीशन को दी तो कुछ ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया, लेकिन प्रारंभिक तौर पर नतीजा सिफर ही रहा, हर चौखट से नाकामी मिलता देख इन परीक्षार्थियों ने खुद मोर्चा संभालने का फैसला किया।
हर दिन इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों परीक्षार्थी जुटते चले गए। देखते ही देखते हजारों परीक्षार्थियों अपना विरोध दर्ज कराने सीजीओ कॉप्लेक्स के बाहर पहुंचने लगे, परीक्षार्थियों का यह प्रयास रंग लाया।
एसएससी की किरकिरी बढ़ती देख सरकार और विपक्ष इन परीक्षार्थियों के पक्ष में दिखने लगे। आखिर में 14 मार्च को केंद्र सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने के आदेश जारी कर दिए।
सीबीआई के अनुसार नकल को रोकने के लिए एक विशेष साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता था, यह सॉफ्टवेयर परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के क्रम को बदल देता था, जिसके चलते हर परीक्षार्थी को कंप्यूटर सेट पर प्रश्नपत्रों का अलग-अलग सेट मिलता था।
जांच के दौरान यही सॉफ्टवेयर सीबीआई के लिए पहला मददगार बना, इस सॉफ्टवेयर के जरिए सीबीआई को पता चला कि जो प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुए थे, वह किन परीक्षार्थियों को दिया गया था।
जांच में पता चला कि यह प्रश्न पत्र सचिन चौहान, शंभु कुमार, धीरज, दीपक राणा, सोनम, अनूप और सुमन नामक परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए दिए गए थे, जांच में पता चला कि इन्हीं 7 परीक्षार्थियों को दिए गए प्रश्न पत्रों का स्क्रीन शॉट लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट में डाला गया था।
सीबीआई जांच में पता चला कि 2016 से पहले स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की कंबाइंड ग्रेजुएट लेबल (सीजीएल) परीक्षा ऑप्टिकल मार्क्स रीडर (ओएमआर) पद्धति से ली जाती थी।
एसएससी ने 2016 को सीजीएल परीक्षा को ऑन लाइन कर दिया, ऑन लाइन परीक्षा के लिए एसएससी ने 12 अप्रैल 2016 को मेसर्स सिफी टेक्नोलॉजी लिमिटेड नामक कंपनी के साथ समझौता किया गया।
मंगलवार को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में फ़िल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का म्यूज़िक लॉन्च किया गया। इस मौके पर सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर समेत पूरी टीम टशन में नज़र आई। ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को रिलीज़ हो रही है। बता दें, इस इवेंट में करीना सोनम और शिखा को छोड़ इंटरनेट पर स्वरा भास्कर की सफेद शॉर्ट ड्रेस अचानक सुर्खियां बटोरने लग गई।
दरअसल यहां स्वरा भास्कर सफेद रंग की अटेलियर जोहरा ड्रेस में नजर आईं। स्वरा की वाइट ड्रेस को देखते ही इंटरनेट पर लोगो को सालों पुराना डिटर्जेंट निरमा का विज्ञापन याद आ गया। कई लोगों ने स्वरा भास्कर को ‘निरमा गर्ल’ बुलाना शुरू कर दिया। क्योंकि निरमा के पुराने विज्ञापन में एक लड़की सफेद ड्रेस में नजर आती थी और लोगों ने स्वरा भास्कर को वही कहना भी शुरू कर दिया।
वीरे दी वेडिंग’ की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में पहली बार करीना और सोनम की जोड़ी जमेगी। इसमें स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास भी अहम रोल निभा रहे हैं, जिनकी जिंदगी में कुछ परेशानिया हैं। लेकिन यह दोस्त हमेशा एक दूसरे के साथ रहती हैं। इस फिल्म का प्रोडक्शन सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और एकता कपूर कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है।
बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी जिले के एक गांव में 6 साल की मासूम बच्ची को एक बुजुर्ग ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। पीड़ित बच्ची के परिवार वालो के तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 मासूम बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी पन्नीलाल उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप की वारदात का अंजाम दे दिया। पीड़िता बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची। घर वालो को अपनी आपबीती सुनाई, तो परिवार के लोग दंग रह गए।
थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की शाम 65 साल के बुजुर्ग पन्नीलाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
इस समय केरल के साथ-साथ पूरे देश में ‘निपाह वायरस’ की दहशत छा गयी है। कई राज्यों में इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं केंद्र सरकार ने भी इस पर चिंता चाहिर करते हुए लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।
इस वायरस से अब तक 11 लोगों की जान चली गई है जबकि 18 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। निपाह वायरस को लेकर दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर, गोवा, राजस्थान, गुजरात और तेलंगाना में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश के नाहन की पंचायत बर्मापापड़ी के एक सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रांगण में 18 चमगादड़ मरे हुए पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये चमगादड़ बीते काफी सालों से यहां के पेड़ों पर रहते थे, ये कभी किसी को परेशान नहीं करते थे लेकिन अचानक कल यहां डेढ़ दर्जन चमगादड़ों की मौत हो गई, जिसे देखकर लोग भयभीत हो गए।
वहीं इस घटना के बाद वन्य एवं जीव विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है। इन लोगों ने जांच के लिए मरे हुए चमगादड़ों के सैंपल भी ले लिये हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल और छात्रों ने बताया कि यहां हर वर्ष चमगादड़ आते हैं लेकिन इस वर्ष इनकी संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बहुत ज्यादा है। प्रिंसिपल ने कहा कि ऐसी स्थिति में लोगों में घबराहत है।
केरल में मौतों के बाद और अब यहां मृत चमगादड़ों के मिलने से निपाह वायरस के डर को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। छात्रों को बीमारी और इसके निवारक उपायों के बारे में सूचित किया गया ताकि इस वायरस के बारे में सभी सावधानी बरतें और जितना संभव हो उतने लोगों को सूचित करें।
रेल टिकटों की बुकिंग में फर्जीवाड़ा रूकने का नाम ही नही ले रहा है। मंत्रालय इसे रोकने की अलग-अलग कोशिशें कर रहा है। लेकिन यह बढ़ता ही जा रहा है।
इस बार एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है जो वेटिंग रेल टिकटों को बड़ी आसानी से कंफर्म करा देता था। इस रैकेट से जुड़े एक युवक को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई के एक जीआरपी अधिकारी ने बताया कि आरोपी देवप्रताप सिंह वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को ये फर्जी पत्र बेचता था और उनसे 1200-2400 रुपये प्रति पत्र वसूलता था।
अधिकारी ने कहा, अबतक की जांच के दौरान सामने आया है कि उसने महाराष्ट्र के एससीएस (गृह), उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव और बिहार के लोकायुक्त समेत विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नौकरशाहों, सांसदों और विधायकों के फर्जी लेटरहेड तैयार किए हैं।
पिछले साल उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक ऐसे रैकेट का खुलासा हुआ था। जिसने एक ऐसी तरकीब ढूंढ ली थी जिसके जरिए रेल टिकट बुंकिंग के सर्वर का समय बदलकर समय से पहले ही तत्काल टिकट बुक कर लिया जाता था।
इस टीवी एक्टर ने कहा अगर सलमान से तुलना किया तो खुद को गोली मारलुंगा
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
टीवी एक्टर राम कपूर जल्द ही सोनी टीवी के शो जिंदगी के क्रॉसबोर्ड के साथ छोटे पर्दे पर करेंगे वापसी। ये शो 6 जून को ऑन एयर होने जा रहा है। इसी दौरान सलमान का शो दस का दम भी शुरू होगा। दोनों के शो की तुलना को लेकर जब राम कपूर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा-‘इससे पहले कि मैं अपनी तुलना सलमान के साथ करूं तो इससे पहले मैं अपने आप को गोली मारना चाहूंगा।
जिस तरह सलमान दस का दम को होस्ट कर रहे हैं वैसे ही राम कपूर भी जिंदगी के क्रॉसबोर्ड को होस्ट करते दिखेंगे। इसी बात को लेकर जब उनकी तुलना सलमान से की गई तो उन्होंने हसते हुए कहा, ‘इससे पहले कि मैं अपनी तुलना सलमान से करूं मैं खुद को गोली मारना चाहूंगा।
लेकिन ऐसा जरूर है अब तक मैंने जितने भी किरदार अदा किए हैं मैं ऑडियंस को हसाने और रुलाने में कामयाब रहा हूं।इसमें कोई दो राय नहीं कि राम कपूर सलमान के फैन्स में से एक हैं। उन्होंने पिछले दिनों भाईजान के साथ ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लेजेंड बताया था।
अपने आने वाले शो को लेकर राम कपूर ने कहा कि इस बार टीवी पर वह एक दम अलग अंदाज में नजर आएंगे। जिंदगी के क्रॉसबोर्ड एक तरह जिंदगी की रियलिटी पर बेस्ड शो है। इस शो पर राम कपूर एंकरिंग करते दिखेंगे।
सलमान का शो दस का दम सोमवार और मंगलवार ऑन एयर होगा और बाकी दिन बुधवार से शुक्रवार को रात 8:30 बजे से राम कपूर का शो दिखाया जाएगा।
फ्लॉप होने के बाद भी विराट का दिल है कि मानता नहीं
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
आईपीएल 2018 में अपने आखिरी मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई थी, इस हार के साथ ही एक बार फिर से बेंगलुरु की टीम का आईपीएल में खिताब जीतने से महरूम रह गई।
आईपीएल के 11 सीजन में अबतक बेंगलुरु एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है, बेंगलुरु टीम के कप्तान विराट कोहली हैं, यह टीम एबी डिविलियर्स और ब्रैंडन मैक्कुलम जैसे बल्लेबाजों, युजवेंद्र चहल और उमेश यादव जैसे दिग्गजों से सजी है।
फिर भी आईपीएल के इस सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद विराट कोहली पर कई सवाल उठने लगे हैं।
आईपीएल 2018 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली को लेकर फैन्स ने कई तरह की बातें कीं, कुछ ने खिलाड़ियों को बदलने की सलाह दी तो कुछ ने विराट कोहली को टीम ही बदलने की सलाह दी।
लेकिन बेंगलुरु टीम विराट का साथ छोड़ने को तैयार नहीं है, बेंगलुरु टीम ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि विराट भी उनका साथ नहीं छोड़ना चाहते हैं, यह वीडियो विराट के आईपीएल के पुराने फुटेज से मिलकर बनाया गया है, जिसमें विराट कहते नजर आ रहे हैं कि मैं खुद को किसी और टीम के साथ खेलते हुए नहीं देख रहा हूं।
, विश्व हिंदू परिषद ने कहा नहीं रिलीज होने देंगे 'लवरात्रि'
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर बवाल पूरे भारत में हुआ था। उसे देखकर अब लोगों को इतिहास पर आधारित फिल्म बनाने में डर लगने लगा है। अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘लवरात्रि’ पर आपत्ति जताई है।
बता दें कि आयुष बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान ख़ान के बहनोई हैं। इस फिल्म को सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस फिल्म के बैनर तले बनाया जा रहा है लेकिन लगता है कि इस फिल्म से आयुष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। कहा कि फिल्म का नाम हिंदू त्यौहार से मिलता-जुलता है, जो धार्मिक भावनाएं भड़का सकता है।
मीडिया से बातचीत में आलोक कुमार ने कहा कि यह फिल्म हिंदू त्योहार नवरात्रि की पृष्ठभूमि में बनी है और नाम इसके अर्थ को विकृत करता है। नवरात्रि देवी दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा के लिए नौ रातों तक चलने वाला उत्सव है। इस दौरान देशभर में उत्सवों का आयोजन होता है, खास तौर पर गुजरात इसके लिए प्रसिद्ध है।
गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में एक जोड़े की लव स्टोरी दिखाई है, जिनका प्यार नवरात्रि के दौरान परवान चढ़ता है। फिल्म में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन लीड किरदार में हं। ‘सुल्तान’ और ‘फैन’ में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके अभिराज मीनावाला फिल्म निर्देशन कर रहे हैं।बता दें, कि सलमान खान फिल्म्स (SKF)की यह पांचवीं फिल्म है जो उनके प्रोडक्शन हाउस से बन रही।
पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी अपने अजीब से फरमान के कारण सुर्खियों में आ गई है। इस यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र-छात्राओं को एक नोटिस जारी किया है कि वे कैंपस में हर वक्त कम से कम छह इंच की दूरी बनाए रखें।
पाकिस्तान के एक अखबार डॉन ने इस खबर कि पुष्टि करते हुए कहा है कि, बाहरिया यूनिवर्सिटी ने ड्रेस कोड पॉलिसी के तहत ये दिशा-निर्देश जारी किए है।
इस सर्कुलर में कहा गया है, सभी छात्रों को यह निर्देश दिया जाता है कि वह यूनिवर्सिटी कैंपस में ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करें, जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
यह नया नियम कराची, लाहौर और इस्लामाबाद के तीनों यूनिवर्सिटी कैंपस में लागू होगा, इस नोटिस के जारी होते ही यूनिवर्सिटी में बवाल मच गया है, छात्र इसका मुखर विरोध कर रहे हैं।
टीचर एसोसिएशन भी इस मामले में छात्रों का साथ दे रहे हैं। ऑल पाकिस्तान यूनिवर्सिटीज अकेडमिक स्टाफ एसोसिएशन फेडरेशन (FAPUASA) ने बाहरिया यूनिवर्सिटी को खत लिखकर कहा है कि वह इस नियम को वापस लेलें।