28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 607

आठ राज्यों में हिंदुओं को मिल सकता है अल्पसंख्यक का दर्जा

माइनॉरिटी
आठ राज्यों में हिन्दुओं को मिल सकता है माइनॉरिटी का दर्ज़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आठ राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, 14 जून को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की बैठक है, और इस बैठक में आयोग इस बात पर फैसला ले सकता है।

बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आठ राज्यों को हिंदू अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने की मांग की थी। इन राज्यों में लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और पंजाब शामिल हैं।

याचिकाकर्ता और बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने कहा था कि इन आठ राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं, ऐसे में इन राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यकों वाले अधिकार मिलने चाहिए। साल 2011 में हुई जनगणना के अनुसार, लक्षद्वीप में 2.5, मिजोरम में 2.75, नागालैंड में 8.75, मेघालय में 11.53, जम्मू-कश्मीर में 28.44, अरुणाचल प्रदेश में 29, मणिपुर में 31.39 और पंजाब में 38.40 प्रतिशत हिंदू हैं।

अल्पसंख्यक आयोग ने याचिकाकर्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी है कि 14 जून को होने वाली बैठक में आठ राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने की मांग पर चर्चा की जाएगी। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि 23 अक्टूबर 1993 में नोटिफिकेशन जारी कर मुस्लिम समेत अन्य समुदाय के लोगों को अल्पसंख्यकों का दर्जा दिया गया था।

उपाध्याय ने 2011 के जनगणना के आंकड़ों का हवाले देते हुए कहा था कि लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और पंजाब में हिंदू अल्पसंख्यक हैं, लेकिन उन्हें इन राज्यों में यह दर्जा अभी तक नहीं मिला है।

बोधगया सीरियल ब्लास्ट मामले में पांच आतंकी दोषी करार

बोधगया
बोधगया सीरियल ब्लास्ट मामला: पांच आतंकी दोषी करार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पटना में NIA की विशेष अदालत ने आज साल 2013 में बोधगया सीरियल बम विस्फोट मामले में इंडियन मुजाहिदीन के पांच आतंकवादियों को दोषी ठहराया है।

जज मनोज कुमार ने बोधगया में एक बौद्ध मंदिर में 7 जुलाई, 2013 को हुए नौ धमाकों में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी, इम्तियाज अंसारी, उमर सिद्दीकी, अज़हरुद्दीन कुरैशी और मुजीबुल्लाह अंसारी को दोषी करार दिया था।

पटना सिविल कोर्ट में 2013 में गठित NIA कोर्ट का यह पहला फैसला है। बोधगया ब्लास्ट में एनआईए ने 90 गवाहों को पेश किया था। विशेष न्यायाधीश ने 11 मई 2018 को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अपना निर्णय 25 मई तक सुरक्षित रख लिया था।

आरोपियों में इम्तियाज अंसारी, उमर सिद्दीकी, अजहरुद्दीन कुरैशी और मुजिबुल्लाह अंसारी भी शामिल है। ये सभी पटना के बेउर जेल में बंद है। एनआईए ने मामले की जांच करने के बाद सभी आरोपियों पर तीन जून 2014 को चार्जशीट फाइल किया था।

7 जुलाई 2013 को सुबह महाबोधि मंदिर में एक के बाद एक धमाके हुए थे। आतंकियों ने महाबोधि वृक्ष के नीचे भी दो बम लगाए थे। वहां सिलेंडर बम रखा गया था, जिसमें टाइमर लगा हुआ था।

विशेष लोक अभियोजक के अनुसार, हैदर अली ने इस घटना को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा था जिसमें उमेर और अजहर शामिल था। हैदर अली प्रतिबंधित सिमी का सक्रिय सदस्य था, वह रांची में रहकर संगठन का कार्य देखता था।

पश्चिम बंगाल : पीएम मोदी आज पहुंचे कोलकाता, दीक्षांत समारोह में हुये शामिल

Mamata ,Narendra Modi, Sheikh Hasina.
पश्चिम बंगाल : पीएम मोदी आज पहुंचे कोलकाता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम नरेंद्र मोदी आज कोलकाता पहुंचे, जहां उनका राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने स्वागत किया, जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंची।

पीएम मोदी विश्व भारती विश्वविद्यालय के 49 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे, कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री का मोदी-मोदी के नारों के साथ स्वागत हुआ, समारोह समाप्ति के बाद पीएम मोदी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगें।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, यहां आकर मैं बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं, मैं समारोह स्थल पर आया तो यहां पर मौजूद कुछ स्टूडेंट्स ने मुझे इशारे से बताया कि यहां पीने का पानी भी नहीं है। आप सभी को जो भी असुविधा हुई है। चांसलर होने के नाते मेरा दायित्व बनता है कि मैं सबसे पहले आप सभी से क्षमा मांगू।

पीएम ने कहा कि, मैं जब तजिकिस्तान गया था, तो वहां गुरुदेव की एक मूर्ति का लोकार्पण करने का अवसर मिला था।गुरुदेव के लिए लोगों में जो आदरभाव मैंने देखा था, वो आज भी याद है, दुनिया के अनेक विश्वविद्यालयों में टैगोर आज भी अध्ययन का विषय हैं।

गुरुदेव चाहते थे कि भारतीय छात्र बाहरी दुनिया में भी जो कुछ हो रहा है, उससे परिचित रहें, दूसरे देशों के लोग कैसे रहते हैं। उनके सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्य क्या हैं, इस बारे में जानने पर वो हमेशा जोर देते थे, लेकिन इसी के साथ वो ये भी कहते थे कि भारतीयता नहीं भूलनी चाहिए।

पीएम बनने के बाद से यह मोदी का विश्वविद्यालय का पहला दौरा है। आखिरी बार 2008 में संस्थान के कुलाधिपति दीक्षांत समारोह में मौजूद थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वहां का दौरा किया था।

बीसीसीआई कार्यवाहक अध्यक्ष की पत्नी के मैदान में आने से DDCA का चुनाव हुआ और भी  रोचक

अध्यक्ष की पत्नी
बीसीसीआई कार्यवाहक अध्यक्ष की पत्नी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के 30 जून को होने वाले चुनावों में बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी शशि खन्ना उपाध्यक्ष पद के लिए अपना दावा पेश करने वाली हैं।

नामांकन की प्रक्रिया आज समाप्त हो गयी , जिसके बाद सबसे दिलचस्प नामांकन 64 वर्षीय शशि खन्ना का रहा, वे राकेश बंसल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, राकेश डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल के छोटे भाई हैं।

शशि खन्ना के अलावा एक अन्य महिला सरोज कत्याल भी मैदान पर हैं जो विनोद तिहाड़ा-नरिंदर बत्रा गुट की हैं। सरोज डीडीसीए के अधिकारी अशोक कत्याल की पत्नी हैं।

मदनलाल के गुट को सी.के खन्ना और चेतन चौहान के समर्थकों का समर्थन हासिल है। इस गुट की तरफ से सचिव पद के लिए मनजीत सिंह, संयुक्त सचिव पद के लिए पुष्पेंदर सिंह और कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक सिंघल मैदान में हैं।

मदनलाल ने भारत की ओर से 39 टेस्ट खेले और 22 .65 की औसत से 1042 रन बनाए, उन्होंने इस दौरान 40.08 के औसत से 71 विकेट भी हासिल किए, इस आलराउंडर ने 67 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और 29.27 के औसत से 73 विकेट चटकाने के अलावा 401 रन भी बनाए।

वहीं रजत शर्मा को डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल और पूर्व कोषाध्यक्ष नरिंदर बत्रा का समर्थन हासिल है। बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महसंघ के अध्यक्ष हैं।

आइये आज जानते हैं नाशपाती खाने के फायदे

नाशपाती
नाशपाती खाने के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नाशपाती खाने के बड़े ही फायदे हैं। बारिश का मौसम आते ही शरीर की रोग प्रति-रोधक क्षमता कम होने लगती हैं। ऐसे में लोग सबसे ज़्यादा बुखार और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार बनते हैं।

इसलिए इस मौसम में सेहत का ध्यान देना सबसे ज़रूरी होता हैं। सेहत को बनाए रखने के लिए मौसमी फल काफ़ी कारगर साबित होते हैं। बारिश के मौसम में नाशपाती से कई बीमारियो को मात दी जा सकती हैं। नाशपाती में सेब की तरह ही औषधिय गुण पाए जाते हैं।

असल में नाशपाती सेब परिवार से जुड़ा हुआ है। नाशपाती का जूस एनर्जी का बेस्ट सोर्स है। यह बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं, इसके नियमित सेवन से सर्दी, जुकाम, खाँसी जैसी बीमारियो से कोसो दूर रहा जा सकता हैं।

नाशपाती खाने के लाभ –

1. आँतो के लिए लाभदायक :- नियमित रूप से नाशपाती का जूस पीने से आँतो में हुई गड़बड़ी को कंट्रोल किया जा सकता हैं, नाशपाती ज़हरीले पदार्थो और केमिकल से बड़ी आँत की रक्षा करता हैं।

2. थकान दूर करने के लिए :- नाशपाती खाने से शरीर का ग्लूकोज एनर्जी में परिवर्तित हो जाता हैं। जब भी आप थका महसूस करे तो नाशपाती खाए तुरंत आपको एनर्जी मिलेगी।

3. सूजन ठीक करता हैं :- नाशपाती का जूस आर्थराइटिस के रोगियो के लिए फायदेमंद होता हैं। यह सूजन को ठीक करता हैं।

4. हड्डियो के लिए हैं फायदेमंद :- नाशपाती में अधिक मात्रा में बोरोन होता हैं। बोरोन हड्डियो में कैल्शियम बनाए रखने में मदद करता है।

5. गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद :- नाशपाती गर्भवती महिला और उसके बच्चें के लिए भी फायदेमंद होता हैं।

एक बाप को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी कीमत बेटी को सुसराल न भेजने की

पनी बेटी
क बाप को अपनी बेटी को सुसराल न भेजने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार: वैशाली जिले के महुआ में एक बाप को अपनी बेटी को सुसराल के लिए विदा नहीं करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। एक युवक ने अपनी पत्नी के विदाई नहीं होने से नाराज होकर अपने ही ससुर की हथियार से हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरों के अनुसार, जिले के पातेपुर का रहने वाला राजकुमार पासवान बुधवार को अपने ससुराल फुलवरिया गांव आया था। पिछले छह महीने से राजकुमार पत्नी अपने मायके में ही थी। वह अपने ससुर वीरेंद्र पासवान पर अपनी पत्नी की विदाई करने के लिए दबाव बना रहा था।

ससुर वीरेंद्र अभी अपनी बेटी को ससुराल के लिए विदा करना नहीं चाहते थे। इसी बात को लेकर बीती देर रात ससुर-दामाद में बहस हुई। फिर गुस्साए राजकुमार ने वहीं रखे हसिया से अपने ही ससुर वीरेंद्र पर वार कर दिया। जिससे की उसी वक़्त मौंके पर  मौत हो गई।

महुआ के थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने गुरुवार को बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजकुमार फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में मृतक के बेटे राजाराम पासवान के लिखित बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र 

सिद्धार्थ मल्होत्रा
ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा वैसे तो जानवरो से बहुत प्यार करते है। उन्हें जानवरो से बदसलुकी करना नहीं पसंद है। इसलिए सिद्धार्थ ने पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोगों (पेटा) की ओर से प्रधानत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है।

जिसमें उन्होंने पशुओं के साथ दुर्व्यवहार कृत्यों को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त दंड का अनुरोध किया है। सिद्धार्थ ने यहां तक कहा कि भारतीय पशुओं के साथ क्रूरता रोकथाम अधिनियम, 1960 में दंड का प्रावधान काफी पुराना है, जिसमें पशुओं के साथ गलत करने वाले अपराधी के दोषी पाए जाने पर ज्यादा से ज्यादा बस 50 रुपये जुर्माने का भुगतान शामिल हैं।

सिद्धार्थ ने लिखा, यही वजह है कि हमारे देश के न्यूजपेपर में जानवरो के साथ हो रहे उत्पीड़न की खबरों से भरा होता हैं। जिसमें कुत्तों को जहर देकर मारने, गायों को तेज़ाब से जलाना, बिल्ली की पीट-पीट कर हत्या कर देने जैसी घटनाएं शामिल हैं। यह पशुओं के प्रति सम्मान के रूप में हमारे देश की प्रतिष्ठा को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचा रहा है।

सिद्धार्थ ने आगे लिखा, जो भी पशुओं के साथ क्रूरता का दोषी पाया जाता है उसे जेल और अर्थपूर्ण जुर्माना लगाया जाना चाहिए। साथ ही उसकी काउंसलिंग और पशुओं के साथ संपर्क पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 ए (जी) के तहत पशुओं के प्रति करुणा दिखाने के हमारे कर्तव्य को बेहतर ढंग से पालन किया जा सकता है और उन्हें बड़े पैमाने पर हिंसक व्यवहार से संरक्षित किया जा सकता है।

भंसाली का कॉन्फिडेंस हाई, एक साथ 5 फिल्मे करेंगे रिलीज़ 

संजय लीला भंसाली
भंसाली का कॉन्फिडेंस हाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के बाद कॉन्फिडेंस हाई है। सूत्रों के मुताबिक अब भंसाली इस साल एक दो नहीं बल्कि एक साथ  5 फिल्में रिलीज करने जा रहे हैं। खबर है कि पिछले कुछ वक्त में संजय ने एक के बाद एक कई एक्टर्स से मुलाकातें की हैं। हालांकि फिल्म के नामों और स्टार कास्ट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

सूत्रों के हवाले से संजय जहां एक फिल्म का खुद निर्देशन करेंगे वहीं बाकी फिल्मों के साथ वह बतौर प्रोड्यूसर जुड़े रहेंगे। हालांकि निर्देशक होने के नाते वह क्रिएटिव वर्क पर भी नजर बनाए रखेंगे। कई एक्टर्स और टेक्नीशियन्स से भी अब तक इस बारे में बातचीत की जा चुकी है।

आप को बता दें, संजय की फिल्मों के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि एक्टर्स जानते हैं कि जब संजय उनकी पीछे एक गाइड के तौर पर खड़े हैं तो वे (एक्टर्स) सुरक्षित हाथों में हैं।

इतना ही नहीं बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस भंसाली के साथ काम करना चाहते हैं। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावत विवादों के लंबे दौर से गुजरी थी। लेकिन जब वह रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट, भीषण गर्मी से लोगों का होगा बुरा हाल

मौसम विभाग
भीषण गर्मी से लोगों का होगा बुरा हाल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें क्योंकि अगले 4 दिन किसी को राहत नहीं मिलेगी वाली है। लू के थपेड़ों से पूरा शरीर झुलस जाएगा, भीषण गर्मी से धरती तप जायेगी और पारा 48 डिग्री के पार चला जाएगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि, देश के 4 राज्यों में भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन में  देशभर के ज्यादातर शहरों में पारा 45 डिग्री के पार हो जाएगा।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के लिए हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है, कल से नौतपा शुरू हो रहा है, इस दौरान सूरज और पृथ्वी के बीच की दूरी बेहद कम हो जाती है, जिसकी वजह से धरती तपती है।

उमस बढ़ने के साथ झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी, सोलर रेडिएशन की वजह से धरती के चारों ओर तपिश बढ़ती है।जिससे दिन और रात के वक्त तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहता है।

मौसम विभाग अपनी चेतवानी रंगों के आधार पर जारी करता है। रेड अलर्ट, राज्यों की संबंधित एजेंसियों के लिए जारी होता है। इसका मतलब होता है कि एजेंसियां अलर्ट रहें, इसमें स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी यह चेतावनी भेजी जाती है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 4 दिनों में तापमान तेजी से बढ़ा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार निकल चुका है यह सामान्य तापमान से 3-4 डिग्री अधिक है। इस बार मई में ही झुलसा देने वाली गर्मी शुरू हो गई है।

मध्य प्रदेश :1 रुपए किलो प्याज बेचने को मजबूर हैं किसान

मजबूर हैं किसान
रुपए किलो प्याज बेचने को हैं मजबूर हैं किसान

एमपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com

इस समय पूरे देश में किसान की हालत पस्‍त हो गयी है कहीं कर्ज की मार है तो कहीं फसल का सही भाव नही मिल रहा है, जिससे किसान परेशान हो गये हैं।

इसी बीच भोपाल की सब्‍जी मंडी  में किसानों का बुरा हाल देखने को मिला, व्‍यापारी प्‍याज का सही भाव नही दे रहे हैं। जिससे मजबूरन किसानों को खुद इसे बेचना पड़ रहा है। किसान प्‍याज को 1 से लेकर 3 रुपये किलो तक बेचने को विवश हो गये हैं।

न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक। किसानों का कहना था कि हमारे पास दूसरा कोई रास्‍ता नहीं बचा है। इसलिए हमें प्‍याज को सब्‍जी मंडी में बेचना पड़ रहा है। हमें तो समझ नहीं आ रहा कि हमें भावांतर भुगतान योजना का लाभ कब मिलेगा।

पिछले हफ्ते आई खबर के मुताबिक नीमच की सबसे बड़ी प्याज मंडी में प्याज की खरीदी शुरू होने के बाद व्यापारियों की ऐश गई है तो किसानों की हालत पस्‍त दिखी।

मंडी में व्यापारी गुटबाजी करके किसानों से मनमाने तरीके से भाव लगाकर बोली लगा रहे हैं। बोली की शुरुआत 50 पैसे से शुरू हुई और एक-दो रुपये पर जाकर खत्‍म हो रही है, व्‍यापारियों की इस हरकत से किसान गुस्‍साए हुए हैं।