28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 609

हेरा फेरी 3′ में फिर से धमाल मचाने के लौट रहे हैं अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार
हेरा फेरी 3' में फिर से धमाल मचाने के लौट रहे हैं अक्षय कुमार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 अगले साल यानि की 2019 में फ्लोर पर जाने वाली है। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला फिल्म के तीसरे पार्ट की तैयारी कर रहे हैं।

सूत्र के अनुसार- ‘फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स के डेट देने के बाद पिछले महीने इस प्रोजेक्ट को लॉक कर दिया गया है। दिसंबर 2018 से फरवरी 2019 के बीच ‘हेरा फेरी 3′ की शूटिंग स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में निपटा ली जाएगी। यह फिल्म 2019 के सेकेंड हाफ में रिलीज हो सकती है।

सिनेमाघरों में 18 साल पहले ‘हेरा फेरी’ रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस के साथ ही लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बना ली थी। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की बेजोड कॉमेडी से सजी इस फिल्म के आज भी लाखों दीवानें मौजूद हैं। सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था।

फिर हेरा फेरी’ ने भी बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। रिपोर्ट की माने तो कहा गया है कि नीरज वोरा ने 2014 में ही फिल्म की स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग को लॉक कर दिया था। यहां तक कि 2016 में नीरज ने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश नीरज अक्टूबर में कोमा में चले गए। इसके बाद नीरज 14 दिसंबर 2017 में हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर बीच में यह अफवाहें भी उड़ी कि इसमें जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार को रिप्लेस कर सकते हैं, लेकिन अब पक्का हो गया है कि इस फिल्म में भी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। वही फिल्म का बजट काफी ज्यादा रखा गया है। वहीं, जहां पहले फिल्म के निर्देशक के तौर पर अहमद खान का नाम सामने आ रहा था.. अब खबर आई है कि फिल्म का डाइरेक्शन इंद्र कुमार करेंगे।

श्मशान कर्मचारियों ने निपाह वायरस सें मरने वाले शख्स का अंतिम संस्कार करने से किया इन्कार

निपाह वायरस
मरने वाले शख्स काअंतिम संस्कार करने से किया इनकार

एनपी न्यूज़ डेस्क| Navpravah.com

केरल के कोझिकोड और मलप्पुरम में निपाह वायरस से मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है, इस बीच एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

उत्तरी केरल में निपाह वायरस फैलने के डर से कोझिकोड जिले में श्मशान गृह में शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करने का मामला सामने आया है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, शवदाह गृह के कर्मचारियों ने निपाह वायरस के संक्रमण में आने के बाद जिंदगी की जंग हारने वाले अशोकन (52) का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

अशोकन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने के लिए उनके रिश्तेदार सबसे पहले मावोर रोड स्थित इलेक्ट्रिक श्मशान गृह पर ले गए, लेकिन यहां पर उनका अंतिम संस्कार मशीन में खराबी होने के कारण नहीं हो सका।

इसके बाद अशोकन के रिश्तेदार उनका शव पास में स्थित परंपरागत श्मशान गृह लेकर पहुंचे, यहां पर श्मशान के कर्मचारियों ने निपाह वायरस फैलने के खतरे से अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, फिर बाद में अशोकन के शव का पालक्कड़ में मोबाइल शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया।

यह मामला मीडिया में आने के बाद डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन कहा, हम ऐसे लोगों पर नजर रख रहे हैं जो संकट की इस घड़ी में साथ नहीं दे रहे हैं, कोझिकोड के जिलाधिकारी यूवी जोशी ने बताया कि कुछ मामले जानकारी में आए हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूपी के मदरसों में होगी हिंदी-अंग्रेज़ी में भी पढ़ाई  

यूपी के मदरसों
यूपी के मदरसों में होगी हिंदी-अंग्रेजी में पढ़ाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कल कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में मदरसों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए योगी सरकार ने अहम फैसला लिया है।

अब सूबे के मदरसों में दीनियत के अलावा पाठ्यक्रम में एनसीइआरटी की किताबें शामिल होंगी, मदरसों में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, कंप्यूटर और सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम के लिए ये जरूरी था कि हिंदी और अंग्रेजी भाषा में इनकी किताबें उपलब्ध कराई जाएं।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी फारसी मदरसा मान्यता प्रशासन और सेवा नियमावली 2016 में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है, ये संशोधन प्रस्ताव राज्य मदरसा बोर्ड ने दिया। बोर्ड ने पारंपरिक शिक्षा पद्धति को बदलते हुए मदरसों को आधुनिक बनाने की दिशा में प्रयास किया है।

इस फैसले के बाद अब मदरसे के छात्र उर्दू के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगे। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी है।

केरल : निपाह वायरस से जान गंवाने वाली नर्स के पति को सरकारी नौकरी देगी सरकार

निपाह वायरस से जान गंवाने वाली नर्स के
नर्स के पति को सरकारी नौकरी देगी सरकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल में निपाह विषाणु से संक्रमित मरीजों की देखभाल करते हुए अपनी जान गंवाने वाली नर्स के पति को प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी देने का फैसला किया गया है।

इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि नर्स के दोनों बच्चों के नाम 10-10 लाख रुपए बैंक खाते में जमा कराए जाएंगे, प्रदेश सरकार ने निपाह के संक्रमण में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को भी 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने का फैसला भी लिया है।

निपाह संक्रमित मराजों की देखभाल करने के दौरान नर्स लिनी भी इसके संक्रमण की शिकार हो गई थी, नर्स ने मौत से पहले अपने पति को एक पत्र लिखकर भावुक संदेश दिया, ‘मैं जा रही हूं.. आपको हमारे बच्चों का भी ख्याल रखना है।’

लिनी पुतुसेरी ने मलयालम भाषा में संक्षिप्त नोट में जो भावुक संदेश लिखा था, वह नोट सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है जिसे पढकर लोग भावुक हो रहे हैं।

परिवार से सलाह मशविरा करने के बाद अधिकारियों ने लिनी का अंतिम संस्कार किया, ऐसा ऐहतियाती कदम उठाने के लिए किया गया ताकि अगर विषाणु हो तो वह फैल नहीं पाए।

निपाह विषाणु के कारण उत्तरी केरल के कोझिकोड़ और मलप्पुरम जिलों में अब तक दस लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने फेसबुक के जरिये मौतों पर शोक जताया है।

चिदंबरम ने कहा, पेट्रोल 25 रुपये तक सस्ता करना संभव

चिदंबरम
चिदंबरम ने कहा, पेट्रोल 25 रुपये तक सस्ता करना संभव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पेट्रोल और डीजल की कीमत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे की लोगों में रोष है, अब इसी के बीच पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज इसी के संबध में केंद्र सरकार को घेरा है।

चिदंबरम ने आज ट्वीट कर बताया कि सरकार चाहे तो एक लीटर पेट्रोल की कीमतों में 25 रुपये लीटर तक की कमी की जा सकती है, पी चिदंबरम ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से केंद्र सरकार प्रति लीटर पेट्रोल पर 15 रुपये बचा रही है।

सरकार एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25 रुपये तक कम कर सकती है, लेकिन सरकार यह करना नहीं चाहती, अगर सरकार यह कदम उठाती है तो इससे आम आदमी को काफी राहत मिलेगी, सरकार पेट्रोल की कीमत में 1 से 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती करके लोगों के साथ धोखा करेगी।

दिल्ली में 23 मई को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, अगर सरकार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की सलाह पर अमल करती है तो एक पेट्रोल की कीमत 25 रुपये कम होकर 52 रुपये पर आ सकती है।

वहीं, मुंबई में पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 84.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है, मुंबई में डीजल 28 पैसे महंगा होकर 72.75 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तेल कंपनियों के साथ आज बैठक होने की उम्मीद जताई जा रही है, सूत्रों के अनुसार, सरकार जानना चाहती है कि तेल कंपनियों के पास कितना स्टॉक है।

आइये आज जानते हैं आम का पना पीने के फायदे

आम का पना
आम का पना पीने के फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हर किसी ने बड़े मज़े से गर्मियो मे आम पन्ना पिया होगा और पीते रहेंगे क्योंकि, पेप्सी और कोका कोला के बावजूद, यह प्राकृतिक आम पन्ना गुनो का भंडार है और लिज्जतदार भी है।

इसमें कैलोरीज कम मिलेंगी मगर खनिज पदार्थ, एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व और विटामिन पूरी मात्रा मे मिलते है जिस से शरीर रेफ्रेश हो जाता है, आइए जानिए आम पन्ना पीने के फायदे ।

आम पन्ना लू से बचाये।

आम पन्ना स्कर्वी रोग मिटाए।

आम पन्ना के गर्भवती महिला के लिए उत्तम है।

आम पन्ना पाचन तंत्र सुधारे।

आम पन्ना लहु संचार सुधारे।

आम पन्ना शरीर में ठंडक दिलाये।

आम का पन्ना आँखो के लिए श्रेष्ट है।

आम पन्ना टीबी और हैजे जैसे रोग से बचाये।

OMG ! सुष्मिता सेन के साथ 15 साल के लड़के ने की छेड़खानी 

सुष्मिता
सुष्मिता सेन के साथ 15 साल के लड़के ने की छेड़खानी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है। आज ही के दिन 24 साल पहले उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। फैंस से इतना प्यार मिलने के लिए सुष्मिता ने सबको शुक्रिया कहा। हाल ही एक इवेंट में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने साथ हुए छेड़खानी का  ऐसे ही एक बेहद बुरे अनुभव को मीडिया के सामने शेयर किया।

रिपोर्ट के अनुसार, एक इवेंट के दौरान सुष्मिता से देश में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “छोटे शहरों में तो बेशक महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि उनकी खबर आप तक नहीं पहुंच पाती है। लेकिन मैं एक महिला हूं, एक ऐसी महिला जो 25 साल से लोगों की नजरों में रही हूं।

हालांकि कि हमारे साथ बॉडीगार्ड्स होते हैं हमारी रक्षा करने के लिए। लेकिन एक महिला होने के नाते 10 बॉडीगार्ड्स होने के बावजूद हमें समाज में कई सारे ऐसे मर्दों का सामना करना पड़ता है जो हमारे साथ बदतमीजी करने से बाज नहीं आते हैं। हम सभी जानते हैं कि ये किस तरह से होता है।

सुष्मिता ने बताया, ‘एक अवार्ड फंक्शन के दौरान 15 साल के लड़के ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। उसे लगा भीड़ है तो वो इसका फायदा उठा लेगा और मुझे इस बात का पता नहीं चल पाएगा। लेकिन उसने जैसे ही मुझे छुआ, मैंने पीछे से उसका हाथ पकड़ लिया। मैं ये देखकर हैरान हो गई कि वो बस 15 साल का था।

इसलिए मैंने उसे गर्दन से पकड़ा और उसे भीड़ के सामने वॉक पर ले गई और कहा, अगर यहां मैं हल्ला करूं और सब बता दूं तो तुम्हारी जिंदगी खत्म हो जाएगी बच्चा।” उसने मुझसे कहा, मैंने कुछ नहीं किया। तब मैंने उससे कहा अपनी गलती को स्वीकार करो।”

इसके बाद उसने अपनी गलती मानी और कहा, कसम से अब से मैं ऐसा नहीं करूंगा। तब मैंने उससे कहा, अगर अब तुमने ऐसा किसी के साथ भी किया तो याद रखना मैंने तुम्हारा चेहरा देख लिया है। अब यहां से दफा हो जाओ।आगे सुष्मिता ने समझाते हुए कहा, “यही तो फर्क है। उस 15 साल के लड़के को ये नहीं सिखाया गया है कि ये कोई मनोरंजन नहीं है। ये एक बहुत बड़ी गलती है और आपकी जिंदगी पर एक धब्बा भी लगा सकती है।”

उत्तर प्रदेश: आठ साल के मासूम बच्चे से कुकर्म, फिर हत्या 

त्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश: आठ साल के मासूम बच्चे से कुकर्म

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश: एटा जिले में हैवानियत को भी शर्मशार करने वाला मामले सामने आया हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी रूह कांप उठेगी। एटा के थाना निधौली कला क्षेत्र के एक गांव में आठ साल के मासूम बच्चे से कुकर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, थाना निधौली कला क्षेत्र के फतेहपुर खालसा निवासी सत्यदेव का आठ साल का बेटा शिवम (8) और उसका छोटा भाई रविवार शाम को घर के खेल रहे थे। इस दौरान वहां गांव का एक युवक आया। आरोपी का नाम देवेंद्र है, बच्चों को कोल्डड्रिंक दिलाने के बहाने फुसला कर अपने साथ ले गया। कोल्डड्रिंक दिलाने के बाद आरोपी ने छोटे बच्चे को घर छोड़ दिया।

इसके बाद शिवम को घुमाने के बहाने अपने साथ गाँव के खेत में ले गया। फिर उसने वहां बच्चे से अप्राकृतिक रूप से कुकर्म किया और घटना का पता किसी को न लगे, इसलिए पीड़ित बच्चे की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। देर शाम तक शिवम घर नहीं पंहुचा। तब परिजनों से उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

तमिलनाडु में वेंदाता की स्टरलाइट यूनिट के हिंसक प्रदर्शन में 9 लोगों की मौत

तमिलनाडु

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

तमिलनाडु में पिछले एक महीने से वेदांता की स्टरलाइट कॉपर यूनिट को बंद करने की मांग को लेकर आज प्रदर्शन हिंसक हो गया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, प्लाांट की तरफ बढ़ने से रोके जाने कारण प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और पुलिस के वाहनों को पलट दिया।

पुलिस ने जब गोली चलाई, उसमें 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्होंने बताया कि मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार इकाई को सुरक्षा प्रदान करने के लिए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि करीब 5000 प्रदर्शनकारी स्थानीय चर्च के निकट एकत्र हो गए और जब उन्हें संयंत्र तक मार्च करने की अनुमति नहीं दी गई तो उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकालने पर जोर दिया। इस बात पर स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया और कुछ वाहनों को पलट दिया, सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

चेन्नई में मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने मीडिया से कहा कि वे लोग कलेक्टर के कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे थे और हिंसा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी आज की घटना को लेकर ‘चिंतित’ हैं और इस संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श कर रहे हैं।

नेहा धूपिया के प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहों पर पिता ने दी ये सफाई

नेहा धूपिया
नेहा धूपिया के प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहों पर पिता ने दी ये सफाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी की अचानक हुई शादी को लेकर नेहा चर्चा का विषय बन गई। कि नेहा ने अचानक ये शादी किसी खास वजह से की। वजह बताई गई कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। इसलिए उन्होंने आनन-फानन में सीक्रेट वेड‍िंग की। लेकिन इस मामले में नेहा धूपिया के पिता प्रदीप धूलिया ने दैनिक भास्कर से हुई बातचीत में खुलकर अपनी बात रखी है। नेहा के पिता ने बेटी की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही सभी खबरों को सिरे से नकार दिया है।

नेहा के पिता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- ‘नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों ने जल्दबाजी में शादी कर ली, इसलिए लोग ऐसे सोच रहे हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग अपनी इच्छा के मुताबिक चीजों को लेकर बात करते हैं और अफवाह फैलाते हैं।’ नेहा के पिता की बातों से जाहिर है कि कपल अभी अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट नहीं कर रहा है और ऐसे में हमें भी अफवाहों को अलग रख देना चाहिए।

खबरों के मुताबिक, नेहा और अंगद लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद दोनों चैरिटी शो के लिए यूएस निकल गए हैं। वहां से वो भारत 4-5 दिन में लौटेंगे। दोनों ने बयान जारी कर कहा था कि वो जल्द मुंबई में अपने दोस्तों और सहकर्मियों के लिए रिसेप्शन रखेंगे।

दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की। शादी में दोनों परिवारों के अलावा बेहद गिने चुने लोग ही शामिल हुए थे। अचानक हुई शादी का किसी को पता भी नहीं चल पाया था। खुद जोड़े ने सोशल मीडिया में शादी की फोटो के साथ जानकारी दी। बाद में करण जौहर समेत तमाम सेलिब्रिटी ने जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दी।