28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 601

गुजरात में एक महिला से 12 लोगो ने मिलकर किया रेप 

किया रैप
गुजरात में एक महिला से 12 लोगो ने मिलकर किया रैप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर इलाके में 12 लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

उप निरीक्षक वी आर पटेल ने बताया कि गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर तालुका के एक गांव की निवासी 35 वर्षीय पीड़िता ने बीती रात गढ़ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। कि उसके साथ 2 महीने पहले 12 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। उसका पति मुंबई में काम करता है। चार आरोपियों ने उसे उसके घर से अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे चाकू की नोंक पर पाटन जिले के एक गांव में ले जाया गया था। वहां 12 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। किसी तरह वह वहां से भागी। पीड़िता ने कहा 12 लोगो में से 4 लोगो को वो जानती है। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है ।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ का ट्रेलर एक साथ पांच शहरों में रिलीज़ 

'संजू'
'संजू' का ट्रेलर एक साथ पांच शहरों में रिलीज़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रणबीर को संजय दत्त के किरदार में देखने के लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। फ़िल्म के टीजर और पोस्टर्स ने पहले ही संजू के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है और अब हर कोई बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहा है।

जोकि आज रिलीज़ होगा। इसी बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म का ट्रेलर भारत के 5 अलग-अलग शहरों में एक साथ रिलीज होगा। ‘संजू’ के ट्रेलर को एक साथ मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ और कलकत्ता में रिलीज किया जाएगा।

इस दौरान मुम्बई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर, राजकुमार हिरानी सहित फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद होगी, वही बाकी के शहरों में कॉन्टेस्ट के विजेता फैंस के बीच ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा जिसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रणबीर इन शहरों में मौजूद अपने फैंस से मुलाकात करेंगे। मेकर्स के इस कदम से फिल्म को हाइक मिलेगी।

आप को बता दें, संजय की एक्स गर्लफ्रेंड टीना मुनीम का रोल कर रही सोनम कपूर और उनके पिता सुनील दत्त का रोल निभा रहे परेश रावल का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है और अब फिल्म में जर्नलिस्ट का रोल कर रहीं अनुष्का शर्मा का लुक भी रिवील हो गया है। फिल्म के नए पोस्टर में अनुष्का कर्ली हेयर्स और ब्लू आइज के साथ नजर आ रही हैं।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म संजय दत्त की जिंदगी के कई पहलुओं पर नजर डालती है। पिछले महीने रिलीज किए गए फिल्म के टीजर के जरिए हिरानी ने बता दिया था कि संजय दत्त की यह कहानी बॉलीवुड में उनके डेब्यू से लेकर ड्रग्स की लत लगना और उनका उस लत से बाहर निकलना। और जेल जाना। हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी के शायद ही किसी पहलू को छोड़ा हो और इस वजह से उनकी इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स बेसब्र हैं। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

आइये जानते हैं ज्यादा आचार का सेवन करने के नुकसान

आचार का सेवन करने के नुकसान
आचार का सेवन करने के नुकसान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बहुत सारे लोग खाने के साथ अचार लेना पसंद करते है क्योंकि इससे खाने का स्वाद और बढ़ जाता है, वहीं कुछ लोग ऐसे है जो जरूरत से ज्यादा अचार का सेवन करते है, जिसका स्वाद तो आता है लेकिन साथ ही वह लोग शरीर की कुछ बीमारियों को बुलावा देते है।

अचार में काफी मात्रा में नमक होता है, जिससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है और हाई बीपी, कैंसर, स्ट्रोक जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं।

अचार में सोडियम की काफी मात्रा होती है, जो शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर देता है, इसी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है।

अचार के ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है और बीपी की बीमारी हो जाती है, अचार में मौजूज सोडियम ब्लड सर्कुलेशन को बढाता है , जिस वजह से हार्ट से जुड़ी कई समस्या होने लगती है।

अचार का सेवन करने से शरीर में आयरन की मात्रा कम होने लगती है और फैट की समस्या हो जाती है और ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने लगता है, जिसका दिमाग पर असर पड़ता है, साथ ही स्ट्रोक की आशंका बड़ जाती है।

अचार में मौजूद सोडियम की मात्रा से पेट का कैंसर हो सकता है, इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से बचें, अचार में मौजूद सोडियम कैल्शियम को गलाकर किडनी तक पहुंचता है, साथ ही किडनी स्टोन की आशंका बढ़ जाती है।

गुरुग्राम: मामा ने ही मासूम भांजी से किया रैप

गुरुग्राम:
गुरुग्राम: मामा ने ही मासूम भांजी से किया रैप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हरियाणा के गुरुग्राम में रिश्तों को शर्मसार कर देने का एक मामला सामने आया है। दरअसल, एक मामा ने ही अपनी हवस की भूख मिटाने के लिए अपनी ही  मासूम भांजी कोका अपना शिकार बना डाला। आरोपी बच्ची को बहाने से साथ ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला।

शर्मनाक वारदात गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके की है। जहां सोमवार की शाम 8 साल की बच्ची अपने घर पर अकेली थी। बच्ची को घर  में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाला उसका मामा उसे जूस पिलाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

जैसे ही परिजनों को वारदात के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है।

सुरक्षाबल हाथ बांधकर नहीं बैठे है’ – राजनाथ सिंह

Rajnath Singh
Minister of Home Affairs of India

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रमजान के महीने में जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशन नहीं करने को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सेना हाथ बांधकर नहीं बैठी है। कश्मीर में रमजान के दौरान ‘संघर्ष विराम’ घोषित करने के बावजूद होने वाली हिंसा के सवाल पर गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि कश्मीर में ‘सीजफायर’ नहीं है बल्कि ‘सस्पेंशन ऑफ ऑॅपरेशन’ (कार्रवाई कुछ समय के लिए रोक देना) है।

राजनाथ सिंह ने कहा, यह युद्धविराम नहीं था, बल्कि रमजान को देखते हुए सेना ने अपने ऑपरेशन को रोक दिया था, लेकिन इसमें साफ तौर पर कहा गया था कि किसी भी आतंकी गतिविधि के होने पर हम ऑपरेशन दोबारा शुरू करेंगें, हमारे सुरक्षाबलों ने हमला होने पर 5 आतंकियों को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों में बहुत सा काम किया जा रहा है, अर्द्धसैनिक बलों की लगभग 10 लाख की फोर्स पूरे देश में है.श, जब कोई जवान शहीद होता था तो उसके परिजनों को 50-55 लाख रुपये दिए जाते थे लेकिन हमने तय किया कि ऐसे मामलों में एक करोड़ रुपये से कम नहीं दिए जाएंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पेट्रोल-डीजल के दाम चढ़े हैं, लेकिन केन्द्र सरकार पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों को कम करने में लगी हुई है।

डेनियल क्रेड आखिरी बार बनेंगे जेम्स बॉन्ड, ऑफर हुई 450 करोड़ रु फीस

डेनियल क्रेड
डेनियल क्रेड ऑफर हुई 450 करोड़ रु फीस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

‘जेम्स बॉन्ड’ को लेकर तमाम अटकलों और अफवाहों के बीच मेकर्स ने आखिरकार बॉन्ड फ्रैंचाइज़ी की इस 25वीं फैंचाइजी फिल्म को लेकर कन्फर्म कर दिया है। जिसमें लीड ऐक्टर डेनियल क्रेग ही होंगे। बता दें कि इस फैंचाइज़ी फिल्म में वह पांचवीं बार बॉन्ड का किरदार निभाते दिखेंगे और इसी के साथ अब उनकी धमाकेदार फीस को लेकर भी खबरें आ रही हैं।

जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म ‘बॉन्ड 25’ के लिए डैनियल क्रेग को साइन करने की खबर आते ही इस डील से जुड़ी एक और खास बात चर्चा में आ गई है। विदेशी मीडिया में इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि BOND 25 फिल्म के लिए डैनियल को करीब 50 मिलियन पाउंड यानि 450 करोड़ रुपये की भरी भरकम रकम फीस के तौर पर ऑफर किए गए हैं।

इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक्टर को एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का क्रे‍डि‍ट भी दिया जाएगा।  इस तरह डेनियल दुनिया के सबसे ज्यादा फीस पानेवाले ऐक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो जाएंगे। रिपोर्ट की मानें तो डेनियल ने अपनी पिछली बॉन्ड फिल्म (स्पेक्टर) के लिए करीब 333 करोड़ ( £37 मिलियन) रुपए लिए थे। बता दें डेनियल की जेम्स बॉन्ड के किरदार में आखि‍री फिल्म है।

बॉन्ड की इस 25वीं फिल्म का निर्देशन ‘स्लमडॉग मिलयेनियर’ फेम डेनी बॉयल करेंगे और स्क्रीनप्ले जॉन हॉज का होगा। दिसम्बर में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी और अगले साल नवंबर में इसे रिलीज़ करने की प्लानिंग है।

कटिहार: मासूम को जंजीरों से बांध कर पीटा, लोग तमाशा देखते रहे 

मासूम को जंजीरों
मासूम को जंजीरों से बांध कर पीटा, लोग तमाशा देखते रहे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो खुद को कानून मानते हैं। कानून की मदद लेने के बजाय खुद ही न केवल फैसला लेते हैं। बल्कि सजा भी खुद देते हैं। हालही में एक ऐसा मामला सामने आया है। बिहार के कटिहार में चोरी के आरोप में एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई।

इतना ही नहीं पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। लेकिन उसी वीडियो ने उन लोगो के लिए मुसीबत को बढ़ा दिया है। इस वायरल वीडियो में पीड़ित बच्चे की पहचान कर ली गई है। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

पीड़ित नाबलिक बच्चा इंसाफ की गुहार लगा रहा है। लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं। यह मामला कटिहार के शरीफगंज का है। जहां एक मासूम पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर गांव के लोगों ने जंजीरों से बांध कर उसकी बेल्ट से पिटाई की और पिटाई का दर्दनाक वीडियो भी बनाया।

पूरी भीड़ ने उसे पोल में जंजीरों से बांधा और तब तक पीटा जब तक की वह बेहोश नहीं हो गया। वहीं, पिटाई के दौरान मासूम चीख रहा था लेकिन उसकी चीख कोई नहीं सुन रहा था. वहां कई महिलाएं भी खड़ी थी जो बच्चे की चीख को तमाशबीन देख रही थी।

गांव के एक भी लोगो को उस मासूम बच्चे पे तरस नहीं आया। लोग देखते रहे और मासूम चीखता रहा। वीडियो वायरल होने के बाद जब आरोपियों को कार्रवाई का डर सताने लगा तो अब यह मामला आरोपी पंचायत स्तर पर निपटारा करना चाहता है। जबकि गरीब मासूम न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस नींद फूक रही है।

इस महिला को नहीं है निपाह वायरस का डर

महिला
महिला को नहीं है निपाह वायरस का डर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में निपाह वायरस का खतरा बढ़ रहा है। इस बीमारी के चलते केरल में 12 लोगों की मौत हो गई है। इस बीमारी के फैलने का कारण चमगादड़ों को बताया जा रहा है।

वहीं गुजरात में एक महिला हैं जो चमगादड़ों को लक्ष्मी स्वरूप मानती हैं। उन्होंने अपने घर में करीब एक हजार चमगादड़ पाल रखे हैं। आस-पास के लोगों में वह ‘चामाचिड़िया वाली’ के नाम से पहचानी जाती हैं।

गुजरात के कडी तहसील के राजपर गांव में रहने वाली 75 वर्षीय शांता बेन प्रजापति तीन कमरे वाले अपने पुश्तैनी घर में अकेली रहती हैं, शांता बेन का एक बेटा है जो अपनी पत्नी के साथ किसी और शहर में रहता है।

इस घर के दो कमरों में चमगादड़ और एक कमरे में शांता बेन खुद रहती हैं। हजारों चमगादड़ों के बीच रहने वाली इस वृद्ध महिला को डरावने लगने वाले चमगादड़ों से बिलकुल डर डर नहीं लगाता बल्कि वह इनके साथ की आदी हो गई हैं और तो और वो इन्हें लक्ष्मी का अवतार भी मानती हैं।

शांता बेन ने बताया कि पिछले 4-5 साल से चमगादड़ मेरे साथ रह रहे हैं। मुझे इनसे डर नहीं लगता और न ही कोई दिक्कत है। उनका कहना है कि पहले पड़ोसियों को भी मेरे चमगादड़ों से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन बीमारी फैलने की खबरों के बाद से वह थोड़ा असहज हो गए हैं, उन्होंने कहा कि पड़ोसी चाहते हैं कि मैं इन्हें अपने घर से भगा दूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहती।

केरल में निपाह वायरस फैलने के बाद से ही शांता बेन के घर में बसे हजारों चमगादड़ों ने स्वास्थय विभाग और ग्राम पंचायत दोनों की नींद उड़ा दी है। एक तरफ वृद्धा किसी भी कीमत पर चमगादड़ों को घर से भगाने के लिए तैयार नहीं हैं तो दूसरी तरफ गांव के लोगों ने चमगादड़ों को भगाने के लिए मोर्चा खोल रखा है।

इंग्लैंड में विराट के सबसे ‘खतरनाक हथियार’ होंगे पुजारा

पुजारा
खतरनाक हथियार' होंगे पुजारा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईपीएल 2018 खत्म हो चुका है, लेकिन इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अच्छा खेल रहे हैं।आईपीएल में नहीं बिक पाने वाले चेतेश्वर पुजारा यॉर्कशायर की तरफ से इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

विराट कोहली को सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलना था। लेकिन आईपीएल में लगी चोट की वजह से अब वह इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगे, जुलाई में टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। जहां उसे 3 वनडे, 3 टी-20 और 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है।

ऐसे में इंग्लैंड में टीम इंडिया के ‘मिस्टर डिपेंडेबल’ चेतेश्वर पुजारा विराट कोहली के सबसे ‘खतरनाक हथियार’ साबित होंगे। ऐसे तो इंग्लैंड में भारत के ईशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और वरुण एरोन तीनों ही इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन चेतेश्वर पुजारा का परफॉर्मेंस विराट कोहली के चेहरे पर खुशी लाने वाला है।

चेतेश्वर पुजारा ने यॉर्कशायर के लिए खेलते हुए 4 मैचों में 331 रन बनाये, पुजारा ने हर मैच में अर्धशतक या शतक ठोका है, उनके नाम 3 अर्धशतक और 1 शतक है।

काउंटी में खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा का औसत 110.33 है और 91.18 का स्ट्राइक रेट है। पुजारा आमतौर पर काफी धीमी गति से रन बनाते हैं और इसके लिए काफी बार उनकी आलोचना भी हो चुकी है। लेकिन जिस तरह इंग्लैंड में पुजारा परफॉर्म कर रहे हैं, वह टीम इंडिया के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

CBSE बोर्ड के 10वीं के नतीजे हुए घोषित

CBSE बोर्ड
CBSE बोर्ड के 10वीं के नतीजे हुए घोषित

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

CBSE बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजों का ऐलान आज कर दिया गया है, रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इसके अलावा आप गूगल पर भी सर्च करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू हुई थी।

इस साल 16.38 लाख स्टूडेंट्स ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। इसमें से 9,67,325 लाख लड़के कैंडिडेट और 6,71,103 लड़कियां कैंडिडेट ने ये परीक्षा दी थी।

देशभर के 4453 सेंटर्स में ये परीक्षा आयोजित की गई थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सेक्रोटरी अनिल स्वरूप ने ट्वीट कर रिजल्ट जारी होने के दिन और समय का ऐलान किया गया।

सीबीएसई ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू की थी। इसी वर्ष आठ साल बाद दसवीं के छात्रों को अनिवार्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल किया गया था।

10वीं गणित की परीक्षा लीक होने का मामला सामने आया था, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा था कि वो 10वीं गणित की परीक्षा फिर से आयोजित नहीं करेगी।

बोर्ड के इस फैसले के बाद देशभर के 16 लाख छात्रों को बड़ी राहत मिली है। अपने इस फैसले के पीछे बोर्ड ने तर्क दिया था कि 10वीं गणित का पर्चा लीक होने का ज्यादा व्यापक असर नहीं हुआ है और इसलिए परीक्षा फिर से आयोजित नहीं की गयी।