28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 600

हिंदी और भारतीय भाषाओं को बचाने के लिए शिष्टमंडल का प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात

भाषाओं को बचाने
हिंदी और भारतीय

एनपी डेस्क । Navpravah.com

आयसीएससी, सीबीएसई सहित राज्यों के बोर्ड में हिंदी और भारतीय भाषाओं पर विदेशी भाषाओं का अतिक्रमण तथा समाजशास्त्र विषय का पर्याय स्किल एजुकेशन को रोकने के लिए शिक्षक विधायक कपिल पाटिल, आल इंडिया प्रिंसिपल असोसिएशन (आइपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनयन दुबे, शिक्षक भारती के प्रमुख कार्यवाह जालिन्दर सरोदे ने आज केंद्रीय मानव संशाधन विकास मंत्री से दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में मुलाकात की।

राष्ट्रीय अभ्यासक्रम प्रारूप (एनसीएफ) में एडवाइजरी का लाभ लेते हुए आयसीएससी जैसे बोर्डों में हिंदी और भारतीय भाषाओं का नुकसान हो रहा है। वहाँ हिंदी और भारतीय भाषाओं के पर्याय के रूप में विदेशी भाषाओं को दिया गया है। स्टेट बोर्ड में समाजशास्त्र विषय का पर्याय स्किल एजुकेशन को दिया गया है। इसके कारण हिंदी अथवा अन्य भारतीय भाषाओं का आयसीएससी बोर्ड के स्कूलों में तथा स्टेट बोर्ड के स्कूलों में समाजशास्त्र विषय नहीं पढ़ाये जाने की परिस्थिति उत्पन्न हुई है।

आयसीएससी बोर्ड के देश भर में स्कूल हैं। हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं को विषय के रूप में कोई नहीं लेगा। इस प्रक्रिया में महाराष्ट्र से मराठी विषय भी बाहर हो जाएगा। इसलिए त्रिभाषा सूत्र लागू होना ही चाहिए, ऐसी माँग शिष्टमंडल ने किया।

महाराष्ट्र में तीनों भाषाओं को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक दिया गया है। समाजशास्त्र के लिए शिक्षक नहीं रखे गए हैं। इस प्रश्न पर भी केंद्रीय शिक्षणमन्त्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया। उन्होंने हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं को बचाने तथा इस प्रकरण पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेने का आस्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भाषाओं की अस्मिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

हरियाणा: भाजपा नेता अनिल विज के बयान से चढ़ा सियासी पारा

Anil Vi
Haryana Health and Sports Minister Anil Vij

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यह अनिवार्य होना चाहिए कि देश का हर नागरिक कुछ समय के लिए आरएसएस में जरूर शामिल हों।

न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विज ने कहा, पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के कार्यक्रम का न्‍योता स्‍वीकार किए जाने को अच्‍छा कदम बताया है।

आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है जो व्यक्ति के चरित्र को विकसित करता है। देश के हर नागरिक के लिए अनिवार्य होना चाहिए कि वह कुछ समय के लिए आरएसएस में जरूर शामिल हों।

पूर्व राष्ट्रपति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रह चुके प्रणब मुखर्जी के यहां अगले माह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने बताया। हमने भारत के पूर्व राष्ट्रपति को इसके लिए आमंत्रित किया था और यह उनकी महानता है कि उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सम्मति दे दी है।

प्रणब मुखर्जी को आरएसएस के स्वयं सेवकों के लिए आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम सात जून को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।

आरएसएस के एक पदाधिकारी ने कहा कि, 7 जून को 25 दिन तक चलने वाला प्रशिक्षण पूर्ण हो जाएगा, इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आमंत्रित किया गया था और उन्होंने अपनी सहमति दे दी है, इस बारे में आधिकारिक घोषणा एक-दो दिन में की जाएगी।

जकार्ता में पीएम मोदी ने भारतीयों को किया सम्बोधित

पीएम मोदी
पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया आसियान का अहम सदस्य है और इसकी महता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

पीएम जैसे ही कन्वेंशन सेंटर में पहुंचे वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए, इससे पहले पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की आजादी के संघर्ष के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर अपनी यात्रा की शुरुआत की।

इसके बाद पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो से जकार्ता स्थित मर्डेका पैलेस में मुलाकात की और अनौपचारिक बातचीत की, जिसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, इंडोनिशया में रहने वाले भारतीयों में भारत बसा है। इंडोनिशया में भी देश के प्रति भारतीयों में सम्मान है। इंडोनिशया में भारतीय हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, हर भारतीय गर्व से चलता है, यही बदलाव है आज दुनियाभर में भारत की मजबूत पहचान बन गयी है। भारतीय आंख से आंख मिलाकर बात करने का दम रखता है। इंडोनेशिया में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं भारत में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ रहा है, ये गर्व की बात है।

कोहली के बाद अब अश्विन ने भी की पाकिस्तान के इस खिलाड़ी की तारीफ

अश्विन
अश्विन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दम पर पाकिस्तान ने लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर मेजबान इंग्लैंड को 9 विकेटों से मात दी है। पाकिस्तान, इंग्लैंड के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहा है और पहला टेस्ट मैच जीतने के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद पूरे टेस्ट के दौरान बढ़िया कप्तानी करते रहे हैं। उन्होंने विपक्षी को रत्ती भर भी मौक नहीं दिया कि वह मैच में वापस आ सकें जो रूट की टीम को पाकिस्तान ने 184 रनों पर आउट कर दिया।

पाकिस्तान के इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविंचद्रन अश्विन पाकिस्तान के एक से खासे प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान की पहली पारी में किसी ने बड़ा स्कोर नहीं किया। लेकिन उनकी टीम 179 रनों की लीड लेने में कामयाब रही।

पूरी पारी के दौरान आमिर ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 242 रन बनाए, पाकिस्तान को जीत के लिए 64 रन बनाने थे जो उन्होंने आसानी से बना लिए और मैच जीत लिया।

आमिर की इस गेंदबाजी को देखकर रविचंद्रन अश्विन खासे प्रभावित नजर आए, अश्विन ने आमिर की तारीफ करते हुए एक ट्वीट भी किया।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर की तारीफ कर चुके हैं। पिछले साल एक चैट शो के दौरान कोहली ने बताया था कि, दुनिया में ऐसे दो या तीन ही गेंदबाद हैं, जिनका सामना करना मेरे लिए मुश्किल रहा है। उनमें से एक मोहम्मद आमिर हैं, आमिर एक बहुत अच्छे गेंदबाज हैं।

दिल्ली के एक इलाके में लगी भीषण आग को भारतीय वायु सेना ने बुझाया

दिल्ली
भीषण आग को INDIAN AIR FORCE ने बुझाई

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्‍ली के मालवीय नगर इलाके में 20 घंटे पहले लगी भीषण आग को फायर टेंडर बुझाने में नाकाम हो गये थे। और अगर इस काम में एयर फोर्स न लगती तो शायद आग और बड़े इलाके में फैल जाती और बड़ा नुकसान होता।

इस काम में एमआई 17 हेलीकॉप्‍टर का इस्‍तेमाल किया गया, इस ऑपरेशन के बाद भी आग बुझाने में करीब एक दिन लग गया, ऐसा पहली बार है जब किसी आबादी वाले क्षेत्र में बांबी ऑपरेशन चलाया गया हो।

आग की लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर से ही दिखाई पड़ रही थीं, जिस रबड़ गोदाम में आग लगी है, ठीक उसके बगल में संत निरंकारी का स्कूल है, जहां सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन जब आग लगी उस समय स्कूल में छुट्टी थी।

जब फायर टेंडर आग बुझाने में नाकाम रहे तो फिर एयरफोर्स को बुलाया गया, क्‍योंकि आशंका थी कि आग और बड़े इलाके में फैल जाएगी, एयर फोर्स ने एमआई 17 हेलीकॉप्‍टर भेजा जो यमुना से पानी भरकर लाता था और आग लगने वाले स्‍थल पर छिड़क रहा था, उसने तीन बार में करीब 8000 लीटर पानी लाकर वहां पानी डाला गया, जिसके बाद आग बुझी।

मालवीय नगर की रबड़ फैक्‍ट्री में आग कल शाम 5 बजे के आसपास लगी थी, इस दौरान अग्निशमन दल भी आग बुझाने का प्रयास कर रहा था, इस आग की चपेट में कई वाहन भी आ गए थे।

बिहार: एक भाई ने ही की अपने भाई की हत्या, आरोपी फरार 

बिहार:
भाई ने ही की अपने भाई की हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में अपने भाई सहित दो लोगों की तेजतर्रार हथियार से काटकर की हत्या, आरोपी ने अपनी भाभी को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, भगवानपुर बाजार निवासी युवक छोटन पांडे का रात को अपने ही भाई रामचंद्र पांडे (45) से किसी बात को लेकर बहस हुई। इसी बीच छोटन ने घर में रखे गड़ांसे से वार कर भाई की हत्या कर दी और पति को बचाने आई भाभी पार्वती देवी को भी गड़ांसे से बुरी तरह घायल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी गड़ांसा हाथ में लेकर निकलते हुए रास्ते में 65 वर्षीय जुड़ावन साह की गर्दन पर भी वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया. इस घटना में घायल महिला पार्वती को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

भगवानपुर के थाना प्रभारी रविकांत सिंह ने बुधवार को बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। ग्रामीण आरोपी को शराब के नशे में रहने की बात बता रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

एक मां ने ही 3 दिन के नवजात शिशु की हत्या, हुई उम्रकैद की सजा

शिशु की हत्या
नवजात शिशु की हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्य प्रदेश: बालाघाट जिले में ममता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल 23 वर्षीय एक मां ने अपने ही हाथो से तीन दिन के नवजात शिशु की हत्या की। हत्या के मामले में को स्थानीय अदालत ने आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

लोक अभियोजक मदन मोहन द्विवेदी ने बताया कि बालाघाट जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश दीपक कुमार अग्रवाल की अदालत ने गवाहों और दोनों पक्षों की दलीलों के बाद अपने फैसला देते हुए आरोपी मां रीना भगत को नवजात शिशु की हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दीपक कुमार अग्रवाल ने आगे  कहा कि इसके अलावा अदालत ने उसे 5,000 रूपये के अर्थदंड से दंडित भी किया है। द्विवेदी ने बताया कि चांगोटोला थाना अंतर्गत हिरबाटोला निवासी रीना की शादी के 6 महीने बाद ही 11 नवंबर 2017 को प्रसव पीड़ा उठने के बाद बालाघाट जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

उसी अस्‍पताल में ही रीना ने एक स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म दिया था। लेकिन पति चंचल भगत ने विवाह के 6 माह बाद ही पत्नी के स्वस्थ शिशु के जन्म पर सवाल खड़े करते हुए बच्चे के डीएनए के जांच की बात कही थी। अब इसी दर से 14 नवंबर 2017 को ट्रॉमा यूनिट में भर्ती रीना ने अपने ही नवजात शिशु की बड़े ही बेदर्दी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

मोहन द्विवेदी ने बताया कि महिला के पति द्वारा नवजात की हत्या की शंका होने पर शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट से साफ हो गया कि बच्चे की मौत गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में नवजात शिशु की हत्या करने के मामले में आरोपी मां रीना को गिरफ्तार कर मामले की संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया था।

जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल, नाराज फैंस बोले- माफी मांगो 

जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बच्चे को जबरदस्ती गले लगाने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। जैकलीन फिल्म रेस-3 के प्रमोशन के लिए सलमान खान और अनिल कपूर के साथ डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने के सेट पर पहुंची थीं। शो के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कंटेस्टेंट बच्चा स्टार्स से बातचीत कर रहा है। इसी दौरान जैकलीन उस बच्चे से कहती हैं कि वह उसे हग करना चाहती हैं। बच्चे ने साफ तौर पर ऐसा करने से मना कर दिया।

वही फिर जैकलीन ने जब बच्चे से उन्हें हग नहीं करने देने की वजह पूछी तो उसने कहा कि उसका मन नहीं है। इसी बात पर सलमान ने बात को मजाक में उड़ाया और जैकलीन के साथ स्टेज पर पहुंच गए। सलमान ने बच्चे को पकड़ लिया और जैकलीन ने उसे गले लगाया।

लोग उनका विरोध करते हुए कमेन्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि नेशनल टेलीविजन पर एक 7 साल के बच्चे के साथ ऐसी जबरदस्ती करना सही नहीं है। बच्चे की बॉडी लैंग्वेज बता रही है कि वह जैकलीन को हग नहीं करना चाहता तो फिर सलमान ने बच्चे को फ़ोर्स क्यों किया?

पोस्ट पर तमाम निगेटिव कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- मुझे यह वीडियो देख कर उतना ही असहज महसूस हो रहा है जैसे उस बच्चे को हुआ होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपको उस बच्चे से माफी मांगनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- तुम्हें कैसे यह समझ में नहीं आया कि बच्चा तुम्हें गले नहीं लगाना चाहता। साफ दिख रहा है कि वह असहज है। क्योंकि आप एक्ट्रेस हैं और आपको लगता है कि बच्चा क्यूट है तो आप खुद को किसी पर थोप नहीं सकतीं।

ऐसे तमाम कमेंट्स इस पोस्ट पर अब तक किए जा चुके हैं। हालांकि इसी बहाने पोस्ट पर एक्टिविटी भी हो रही है और 1 दिन के भीतर 5 लाख से ज्यादा लोग पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को खुद जैकलीन ने शेयर किया और लिखा,

आमतौर पर बच्चे मुझे पसंद करते हैं लेकिन ये बच्चा अपवाद है लेकिन अंत में आख़िरकार मुझे हग मिल ही गया’। आपको बता दें कि ‘रेस 3’ 15 जून को रिलीज़ हो रही है। इसके डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं। फिल्म में बॉबी देओल,डेजी शाह,साकिब सलीम भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

भारी बारिश होने के बाद पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट बंद, टाली दी गईं 9 उड़ानें

भारी बारिश
भारी बारिश होने के बाद पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट बंद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पोर्ट ब्लेयर में मॉनसून पहुंच चुका है, जिसकी वजह से कल शाम से ही यहां भारी बारिश हो रही है। रातभर हुई बारिश ने द्वीप में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

भारी बारिश के चलते पोर्ट ब्लेयर के एयरपोर्ट पानी में डूब गया है, जिसकी वजह से यहां से हवाई सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं, इस दौरान करीब 9 उड़ानों को भी टाल दिया गया है।

अंडमान द्वीप पर मौसम ने अचानक करवट ली है, कल जहां पोर्ट ब्लेयर में तापमान 33 डिग्री था, वहीं रात को बारिश के बाद यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक चला गया, मौसम में 84 फीसदी नमी महसूस की गई, वहीं, हवाएं 40 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं।

भारत में कल मॉनसून पहुंचना शुरू हुआ है, कल केरल में सबसे पहले मॉनसून ने दस्तक दी है, वहीं, भारत के पूर्वी इलाकों में भी मॉनसून की सक्रियता बढ़ रही है, सिक्किम, असम के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल देश में साउथ वेस्ट मानसून नॉर्मल रहने की उम्मीद है, पूरे सीजन में 97% बारिश का अनुमान है, मौसम विभाग ने कहा है कि अन-नीनो का खतरा कम हुआ है, मानसून से पहले अल-नीनो की स्थिति न्यूट्रल है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून को प्रभावित करने वाला प्रशांत महासागर की सतह का तापमान अभी तक मॉनसून के अनुकूल है और यह वर्ष ला-नीना वर्ष रहने का अनुमान है, ला-नीना वर्ष होने की स्थिति में मॉनसून सीजन के दौरान सामान्य तौर पर अधिक बरसात होती है।

वहीं अल-नीनो वर्ष होने पर मॉनसून सीजन के दौरान बारिश कम होने की आशंका बढ़ जाती है, यह वर्ष क्योंकि ला-नीना वर्ष रहने का अनुमान है ऐसे में मॉनसून सीजन के दौरान अच्छी बरसात होने का अनुमान जताया है।

IOC ने दी सफाई, नहीं हुई है पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती

पेट्रोल-डीजल
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती को लेकर देशभर में कन्फ्यूजन की स्थिति इस समय है। क्योंकि आज सुबह बताया जा रहा था कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 60 पैसे और डीजल पर 56 पैसे की कटौती कर दी है।

लेकिन, अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने साफ कर दिया है कि पेट्रोल-डीजल पर सिर्फ 1 पैसे की कटौती की गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम वैसे ही बने हुए हैं।

कर्नाटक चुनाव के बाद तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ा रही हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1 पैसे घटकर 78.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 1 पैसे घटकर 69.30 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ना शुरू हुई थीं। 16 दिन बाद पहली बार तेल कंपनियों ने दाम घटाए लेकिन वो भी 5 घंटे बाद वापस ले लिए गये हैं।

सुबह IOC की वेबसाइट पर पेट्रोल पर 60 पैसे और डीजल पर 56 की कटौती दिखाई गई थी। लेकिन, 5 घंटे बाद ही IOC ने इस पर सफाई जारी करते हुए कहा कि सिर्फ 1 पैसे की कटौती की गई है।

कोलकाता में डीजल की कीमत में 1 पैसे की कटौती की गई है, इसकी कीमत 71.84 रुपए प्रति लीटर। मुंबई में 1 पैसे घटाकर 73.77 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 1 पैसे की कटौती करते हुए 73.16 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।