28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 602

गोविंदा बनेंगे फिल्मी पर्दे पर विजय माल्या, अगस्त में होगी रिलीज़ 

गोविंदा बनेंगे फिल्मी पर्दे पर विजय माल्या
गोविंदा बनेंगे फिल्मी पर्दे पर विजय माल्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गोविंदा का फिल्मी करियर इन दिनों वैसे तो मुश्किल दौर से गुजर रहा है। फ्राईडे की रिलीज के बाद गोविंदा आगामी फिल्म ‘रंगीला राजा’ में अभिनेता गोविंदा वर्तमान समय के सबसे बड़े घोटालेबाज का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक पहलाज निहलानी का कहना है। कि गोविंदा को ‘रंगीला राजा’ में ऐसा किरदार दिया है जो भाारत के भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या के अंतर्राष्ट्रीय घोटाले से प्रेरित है।

जाहिर है, गोविंदा एक शिष्ट, शांत और महिलाओं से घिरे रहने वाले व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। उनका पूरा किरदार माल्या से प्रेरित है। फिल्म पर काम तेजी से चल रहा है। हाल ही में निहलानी ने पिछले सप्ताह गोविंदा के साथ एक गाना पूरा किया था।

निहलानी ने बताया कि फिल्म की कहानी विजय माल्या के किंगफिशर कैलेंडर से प्रेरित है। हालांकि उन्होंने गोविंदा के किरदार के बारे में ज्यादा रिवील नहीं किया लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि इस समय गोविंदा देश के सबसे बड़े घोटालेबाज की भूमिका निभा रहे हैं।

आप को बता दें, अगस्त में रिलीज होने वाली ‘रंगीला राजा’ में गोविंदा और निहलानी 35 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आज भी उनकी पदार्पण फिल्म ‘इल्जाम’ जैसा एहसास हो रहा है। गोविंदा इस समय सर्वश्रेष्ठ फिटनेस में हैं और मेरी कई फिल्मों में गोविंदा के नृत्य को कोरियोग्राफ कर चुके चिन्नी प्रकाश ने गोविंदा से ऐसा नृत्य कराया है जिसे सिर्फ गोविंदा कर सकते हैं।

बॉलिवुड कपल बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर पर्दें पर नज़र आएंगे 

कपल बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर
कपल बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलिवुड कपल बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। वैसे ये जोड़ी कुछ विज्ञापनों में साथ नजर आ चुकी है। फिल्‍म ‘अलोन’ के सेट पर एक-दूसरे के प्‍यार में पड़े बिपाशा और करण, शादी के बाद अभी तक साथ किसी फिल्‍म में नजर नहीं आए हैं।

लेकिन अब खबर है कि यह जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती है। करण सिंह ग्रोवर इन दिनों जहां अपनी कुछ फिल्‍मों में बिजी हैं तो वहीं बिपाशा अपने ब्रांड्स के प्रमोशन में लगी हैं।

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार यह जोड़ी फिल्‍म ‘आदत’ में साथ नजर आ सकती है। इस फिल्‍म का प्रोडक्‍शन गायक मीका सिंह कर रहे हैं, जिसमें करण और बिपाशा मुख्‍य किरदार निभाएंगे। निर्देशक भूषण पटेल, जिनकी फिल्‍म ‘अलोन’ के सेट पर करण और बिपाशा एक-दूसरे से मिले थे, ही इस फिल्‍म को भी निर्देशित करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म लंदन में 45 दिनों में पूरी तरह से शूट हो जाएगी। फिल्म के शूटिंग की शुरुआत मई में ही हो गई थी। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी जो साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि इस फिल्‍म से पहले ही करण सिंह ग्रोवर, कुणाल कपूर और रवि दुबे के साथ फिल्‍म ‘3देव’ में नजर आएंगे। इसके साथ ही वह नील नितिन मुकेश के साथ फिल्‍म ‘फिरकी’ में भी दिखेंगे।

SBI ने दिया नया फॉर्मूला, जिससे कम होगा पेट्रोल और डीजल का दाम कम

petrol and diesel
prices of petrol and diesel

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी तो परेशान है, लेकिन अब सरकार भी इससे निपटने की तैयारी में जुटी हुई है, सरकार जहां दीर्घकालिक समाधान निकालने में जुटी है।

देश के सबसे बड़े बैंक ने एक नया फॉर्मूला दे दिया है, इससे पेट्रोल की कीमतों में 6 रुपए तक की गिरावट आ सकती है। वहीं, डीजल भी 4 रुपए तक सस्ता हो सकता है।

भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च फर्म ने एक रिपोर्ट तैयार की है, SBI ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर राज्य पेट्रोल के बेस प्राइस पर वैट लगाए तो पेट्रोल की कीमतें  लगभग 5 रुपए 75 पैसे तक कम हो सकती हैं। इसी तरह अगर डीजल की बेस प्राइस पर वैट लगाया जाए तो इसकी कीमत 3 रुपए 75 तक कम हो सकती है।

SBI ने अपनी रिपोर्ट इस बात का भी जिक्र किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वैट लगाने से इसके दाम काफी बढ़ जाते हैं, जबकि उसमें केंद्र का टैक्स भी शामिल होता है। बेस प्राइस पर वैट लगाने से केंद्र के टैक्स पर वैट नहीं लगेगा, इससे कीमतें अपने आप कम हो जाएंगी।

SBI की रिपोर्ट के अनुसार, अगर बेस प्राइस पर वैट लगाया जाएगा तो राज्यों को राजस्व में नुकसान उठाना पड़ेगा, यह लंबी अवधि के लिए नहीं होगा, मौजूदा समय में राज्य पेट्रोल-डीजल की उस कीमत पर वैट लगाते हैं जिसमें केंद्र का टैक्स शामिल होता है, इससे उपभोक्ता को पेट्रोल-डीजल महंगा मिलता है।

काजोल देंगी इस हॉलीवुड फिल्म में आवाज, ‘Incredible’ हैं सुपरहीरोज

काजोल
काजोल देंगी इस हॉलीवुड फिल्म में आवाज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com        

सुपरहिट हॉलीवुड फिल्मों के हिंदी वर्जन में बॉलीवुड स्टार्स द्वारा डबिंग अब एक नया ट्रेंड बन चुका है। बाकी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अब इसी कड़ी में एक और नाम अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कजोल का जुड़ गया है। काजोल ने द इनक्रेडिबल्स 2 के हिंदी वर्जन में हेलेन पार अका इलास्टीगर्ल के किरदार को आवाज दी है। हालांकि, यह एक एनिमेटिड फिल्म है।

काजोल ने डिज्नी डॉट पिक्सर्स की ‘इनक्रेडिबल्स 2’ के हिंदी संस्करण के लिए हेलेन पार, इलास्टीगर्ल के चरित्र को अपनी आवाज दी है। काजोल ने एक बयान में आईएएनएस को बताया, द इनक्रेडिबल्स 2 हमारे जैसे ही एक परिवार की गर्मजोशी भरी कहानी पेश करती है, लेकिन फिर भी वे अलग हैं।

कहानी में कई ऐसे क्षण थे जिनसे मैंने खुद को जुड़ा पाया और मुझे पता था कि मुझे इसमें मजा आएगा। यह फिल्म भारत में 22 जून को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। बता दें कि, इसको लेकर एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर भी किया गया है जिसमें काजोल नजर आ रही हैं। काजोल वीडियो में कह रही हैं कि, मैं कुछ इनक्रेडिबल करने जा रही हूं।

यह सीक्वल फिल्म 2004 में आई फिल्म का संस्करण है जिसमें क्रैग टी. नेल्सन ने बॉब पार के चरित्र, होली हंटर ने इलास्टीगर्ल के चरित्र और सैमुएल एल. जैकसन ने फ्रोजोन के चरित्र की आवाज दी है, ब्रैड बर्ड जो फिल्म में फैशन डिजाइनर एडना मोड के चरित्र को आवाज दे रहे हैं। वह फिल्म के निर्देशक भी हैं।

काजोल ने कहा, मैं सुपरपावर से लैस इस परिवार का हिस्सा बनकर वास्तव में उत्साहित हूं और मैंने इस मजेदार फिल्म में अपने विशेष तरीके से योगदान दिया है आप को बता दें, हले रिलीज हुई हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘डेडपूल 2’ के लिए रणवीर सिंह ने रेयान रेनोल्ड्स की आवाज दी थी। इस फिल्म से रणवीर का नाम जुड़ने की वजह से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक अलग माहोल बन गया था।

अब आ गया है गया पतंजलि का स्वदेशी सिम कार्ड

पतंजलि का स्वदेशी सिम कार्ड
अब आ गया है गया पतंजलि का स्वदेशी सिम कार्ड

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रिलायंस जियो के बाद टेलीकॉम सेक्टर में एक और स्वदेशी कंपनी की एंट्री हो गई है। देश के सबसे तेजी से बढ़ते कंज्यूमर गुड्स ब्रांड पंतजलि ने अब अपनी खुद की सिम लॉन्च की है।

बाबा रामदेव ने एक इवेंट में पतंजलि का सिम कार्ड लॉन्च किया है, इसे ‘स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड’ नाम दिया गया है। इस सिम को BSNL ने मिलकर लॉन्च किया है, इस सिम में यूजर्स को 144 रुपए में रिचार्ज कराने पर 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

शुरुआत में यह सिम सिर्फ पतंजलि के कर्मचारियों को दिया जाएगा, कुछ समय बाद यह यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा, और तो और इस सिम के जरिए पतंजलि के प्रोडक्ट पर 10% का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सिम लॉन्चिंग के मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि बीएसएनएल का एक स्वदेशी नेटवर्क है, पतंजलि और बीएसएनएल का लक्ष्य देश की सेवा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य चैरिटी करना है, हमारा नेटवर्क न सिर्फ सस्ता डाटा और कॉल पैकेज देगा, बल्कि लोगों को हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा भी देगा।

पंजाबी सिंगर नवजोत सिंह की गोली मारकर हत्या

सिंगर नवजोत सिंह
सिंगर नवजोत सिंह की गोली मारकर हत्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चंडीगढ़ में रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने पंजाबी सिंगर नवजोत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। नवजोत सिंह ने हाल ही में अपने दो गाने रिलीज किए थे। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद नवजोत सिंह के शव को पंजाब के डेराबस्सी-बरवाला रोड पर उनके गांव के पास एक खाली प्लॉट पर बरामद किया गया लाश से करीब 50 मीटर की दूरी पर उनकी कार भी बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की।

नवजोत मोहाली में इको टावर्स में एक फ्लैट में रह रहे थे और 11:15 बजे उन्‍होंने अपनी मां को फोन कर बताया था कि वो लगभग 5 मिनट में घर आएंगे। लेकिन देर रात तक जब उनकी कोई खबर नहीं मिली तो पर‍िवार वालों ने उन्‍हें फोन करना शुरू कर दिया। काफी देर बाद तलाश करने के बाद घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक खाली प्‍लॉट में नवजोत का शव मिला।

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवजोत सिंह आम दिनों की तरह रविवार को भी अपने माता-पिता से मिलने गांव आए थे। इसी दौरान शाम चार बजे पंचकूला से एक युवती का फोन आने के बाद वह लौट गए और रात साढ़े आठ बजे तक उसके साथ रहे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उक्त युवती से भी पूछताछ की थी।

इस दौरान युवती ने बताया कि नवजोत ने उसे पिक करने के बाद सेक्टर-4 स्थित उनके घर पर छोड़ दिया था। वो महिला स‍िंगर की मौत के बाद से लापता है। पुल‍िस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस परिवारीजन और दोस्‍तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि हत्‍या के बारे में सुराग मिल सके।

यूपी, बिहार और झारखंड में तूफान से भारी तबाही, 35 की मौत से ज्यादा की मौत

तूफान से भारी तबाही
यूपी, बिहार और झारखंड 35 की मौत से ज्यादा की मौत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आंधी तूफान के कहर से झारखंड, यूपी और बिहार लगातार दूसरे दिन भी त्रस्त है। कल से लगातार चल रही आंधी और बारिश की वजह से इन तीनों राज्यों में 35 से ज्यादा लोगों के मारे जाने और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बिहार के गया, कटिहार और औरंगाबाद में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यूपी के उन्नाव में भी आंधी तूफान का कहर दिखा है। इस तबाही में कई लोग घायल हैं।

जबकि बिहार में आंधी और ओले के साथ सोमवार देर शाम हुई भारी बारिश के बीच दीवार और बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि मरने वालों और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार राज्य की राजधानी रांची में पिछले 30 घंटों से अधिक से बिजली नहीं है। जिसकी वजह से शहर में जलापूर्ति नहीं हो सकी है। झारखंड की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन ओरमांझी-कांके परियोजना रविवार रात से ही क्षतिग्रस्त है। झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 28 लोग झुलस गए।

यूपी के उन्नाव में तूफान और बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वंही मंडई गांव में भी दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई और खैरा गांव में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कल शाम यहां के कई इलाकों में आंधी की वजह से पेड़ गिर गए। कई घर तूफान में तबाह हो गए।

उत्तर प्रदेश: प्रेमी को प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी

अपनी जान देकर चुकानी पड़ी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में एक युवक को प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। युवक को प्रेमिका के परिवार के लोगो ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद उसे धोखे से घर बुलाकर पेड़ से बांधकर बेरहमी से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर जिले के पिपराइच थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रमेश निषाद (20) का  एक नाबालिग लड़की से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने उस पर पावंदी करनी शुरू कर दिया। इससे नाराज होकर लड़की अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चली गई। कुछ दिन बाद वह अपने घर लौट आई।

थाना प्रभारी अरूण शुक्ला ने बताया कि रमेश निषाद नामक युवक को बीती रात लड़की के घर वालों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या। मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता जितेन्द्र चौहान, मां बादामी देवी और दो भाइयों राम ज्ञान एवं गोलू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि युवक लड़की के घर उससे मिलने गया था, जहां लड़की के परिवार वालों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद रमेश को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर निर्ममता से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही लड़के परिजनों ने गुस्से में लड़की के घर पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिल्म ज़ीरो के शूट के लिए स्पेस सेंटर NASA जाएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान
स्पेस सेंटर NASA जाएंगे शाहरुख खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो उनके फिल्मी करियर का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और इसके लिए वो काफ़ी मेहनत भी कर रहे हैं। डीएनए की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक किंग खान 45 दिन के फिल्म शूट पर अमेरिका जाएंगे। यहां इंटरनेशनल स्पेस सेंटर नासा में भी फिल्म से जुड़े खास सीन शूट किए जाएंगे। शाहरुख के साथ फिल्म की शूट‍िंग के लिए अनुष्का शर्मा भी साथ जाएंगी।

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक नासा में शाहरुख खान आनंद एल राय की फिल्म जीरो का क्लाइमेक्स शूट करेंगे। नासा में शूट‍िंग करना शाहरुख खान के लिए नया नहीं है. उन्होंने 14 साल पहले स्वेदश फिल्म की शूट‍िंग अमेर‍िका स्थ‍ित कर चुके हैं।

बता दें फिल्म में शाहरुख का किरदार काफी अलग है। अपने करियर में पहली बार वो किसी फिल्म में ‘बौने’ व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा हैं जो एक असफल वैज्ञानिक का रोल कर रही हैं जबकि कटरीना कैफ, काफी शराब पीने वाली हीरोइन का। इस फिल्म में सितारों की फ़ौज नज़र आने वाली है।

फिल्म में काजोल, रानी मुखर्जी , करिश्मा कपूर , दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट होंगी। सलमान खान एक गाने में नज़र आएंगे और श्रीदेवी भी दिखेंगी। जिन्होंने अपने निधन ने पहले ही एक सीन शूट कर लिया था। फिल्म को स्पेशल बनाने के इसके लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट 21 दिसंबर, 2018 रखी गई है।

आइये आज जानते हैं चाइनीज फूड से होने वाले नुकसान के बारे में

चाइनीज फूड
चाइनीज फूड से होने वाले नुकसान के बारे में

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत में चाइनीज़ फूड बहुत ही तेज़ी के साथ लोकप्रिय हो रहा है, आज के समय में chinese food खाने वाले लोगो की संख्या में बहुत ज्यादा तेज़ी के साथ।

भारत में chinese फ़ूड खाना एक फैशन भी बन गया है और लोगो को यह बहुत ज्यादा पसंद भी आ रहा है। भारत में जो चाइनीज़ व्यंजन बनाये जाते हैं, उनके बहुत ज्यादा मसालों का इस्तेमाल किया जाता हैं, जिसकी वजह से यह काफी ज्यादा स्पाइसी बन जाते हैं। जो खाने में टेस्टी लगते है, लेकिन सेहत के लिए लिहाज़ से यह बहुत ही खराब फूड हैं।

इनमे नमक का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं। इसके अलावा इसमें MSG नाम का पाउडर डाला जाता हैं, जिससे आपको कई सारी बीमारियाँ हो सकती हैं। आइये जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में –

1. Chinese Food में कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। क्योंकि इनमे नूडल्स आदि जैसी चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता हैं। जैसा की आपको पता ही हैं की नूडल्स मैदे और चावल से बने हुए होते है, इसलिए चाइनीज़ फूड खाने पर यह पाचन तंत्र द्वारा आसानी से हजम नहीं हो पाते हैं। जिससे आपका मोटापा बढ़ने लगता हैं। आपको डायबिटीज भी हो सकती हैं।

2. Chinese फ़ूड में सॉस और नमक का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं। जैसा की Chinese सॉस में सोया सॉस, होइसिन सॉ़स मुख्य सॉस मानी जाती हैं, इन सॉस को बनाने के लिए भी नमक का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं। जिससे आपके शरीर में ज्यादा नमक जमा हो सकता हैं, शरीर में नमक की ज्यादा मात्रा बढ़ने से आप कई सारी बिमारियों के शिकार बन सकते हैं।

3. इंडियन फूड के मुकाबले chinese food में ज्यादा नमक होता है, इसलिए जिन लोगो को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हैं, उन्हें Chinese फ़ूड भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

4. इसके अलावा आपको Chinese food में नॉन-वेज पकवान नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसे बनाने के लिए डीप फ्राई किया जाता हैं और इसमें सॉस marinating की जाती हैं, जिसकी वजह से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं।