28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 586

यूपी बोर्ड टॉपर का चेक हुआ बाउंस, ट्वीट कर छात्र ने मांगी मदद

ट्वीट कर छात्र ने मांगी मदद
यूपी बोर्ड टॉपर का चेक हुआ बाउंस,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

प्रतापगढ़ में यूपी बोर्ड टॉपर का चेक बाउंस होने का मामला सामने आया है। मेधावी छात्र आकाश द्विवेदी को सम्मानित करते हुए सीएम योगी ने उसे एक लाख का चेक दिया था। लेकिन यह चेक बाउंस हो गया, और इसकी सूचना खुद आकाश ने डिप्टी सीएम को ट्वीट करके दी।

ट्वीट में आकाश ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मदद भी मांगी, आकाश के ट्वीट का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने आकाश को खुद उनसे या प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा संजय अग्रवाल से मिलने को कहा है।

प्रतापगढ़ के मेधावी छात्र आकाश द्विवेदी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी, आकाश ने अपने ट्वीट में लिखा है। यूपी हाईस्कूल परीक्षा में मैंने जिले में पहला और प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया था। मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएन योगी आदित्यनाथ ने एक लाख रुपये के चेक से सम्मानित किया था, जो बाउंस हो गया है, जिसकी वजह से मैं दुखी हूं।

इससे पहले छात्र आलोक मिश्रा का चेक बांउस हो गया था। यूपी के बाराबंकी में 10वीं कक्षा के टॉपर अलोक मिश्रा का एक लाख का चेक बाउंस हो गया था। इस चेक को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के एक प्रोग्राम में छात्र को देकर सम्मानित किया था।

अगले 72 घंटे दिल्ली-NCR में छाया रहेगा धूल का गुबार

दिल्ली-NCR
दिल्ली-NCR में छाया रहेगा धूल का गुबार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

प्रदूषण, धूल का गुबार और गर्म हवाएं दिल्ली-NCR की सेहत पर अभी और बुरा असर डाल सकती हैं। पर्यावरण मंत्रालय ने भी इस संबंध में बयान जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक, अगले 72 घंटे तक अभी धुंध छाई रहेगी।

हवा की गुणवत्ता में भी कोई सुधार होने का अनुमान नहीं है। प्रदूषण के गंभीर स्तर से नीचे जाने की प्रमुख वजह राजस्थान से आई धूल भरी आंधी है। अगले तीन दिन स्थिति में कोई सुधार होने के संकेत नहीं हैं।

ईरान-दक्षिण अफगानिस्तान की तरफ से धूल भरी हवाएं 20 हजार फीट की ऊंचाई से राजस्थान से होते हुए दिल्ली में पहुंच रही हैं, इससे हवा में धूल के कण भरे हैं, इससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे राजस्थान में तापमान की अधिकता के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के कारण धूल भरी आंधी का असर दिल्ली-एनसीआर में धूलकणों के वायुमंडल में संघनित होने के रूप में दिखता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले 72 घंटे में बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। ऐसे में अगले दो दिन तक दिल्ली की आबोहवा में कोई सुधार नहीं होगा।

सीपीसीबी के आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर इलाके में पीएम-10 (10 मिमी से कम व्यास वाले कण) का स्तर 778 पर ‘अत्यंत गंभीर’ से ऊंचा है और दिल्ली में यह विशेषकर 824 पर है। इसके कारण धुंध की स्थिति है जिससे दृश्यता का स्तर सीमित है।

‘आधार’ से नहीं, बल्कि इस वर्चुअल आईडी से लिंक होगा आपका मोबाइल नंबर

मोबाइल नंबर के लिख आधार नहीं

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मोबाइल नंबर से लिंक कराने के लिए आधार की अनिवार्यता जल्द ही खत्म हो जाएगी। क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां अब आधार की जगह नई आईडी का इस्तेमाल करेंगी।

सरकार ने टेलिकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि वे अपने सिस्टम और नेटवर्क में बदलाव कर आधार नंबर की जगह पर वर्चुअल आईडी के उपयोग की सुविधा दें और मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए ‘लिमिटेड केवाईसी’ मैकेनिज्म को अपनाएं।

वर्चुअल आईडी किसी व्यक्ति के आधार नंबर पर मैप की गई 16 अंकों की एक संख्या होगी, इसे अगले महीने से पूरी तरह लागू किया जाना है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वर्चुअल आईडी के आने से आधार डेटा की प्राइवेस और सिक्योरिटी और मजबूत होगी।

दूरसंचार विभाग ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आधार नंबर के विक्लप के रूप में वर्चुअल आईडी, UID टोकन और केवाईसी कॉन्सेप्ट के बारे में UIDAI ने जो बदलाव किए हैं। कंपनियों के सभी सब्सक्राइबर को इसकी जानकारी देनी होगी, हालांकि, नए मोबाइल कनेक्शन जारी करने और मौजूदा मोबाइल सब्सक्राइबर्स के री-वेरिफिकेशन में आधार बेस्ड ई-केवाईसी प्रोसेस की मौजूदा व्यवस्था का पालन किया जाएगा।

दूरसंचार विभाग ने कहा है कि कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को आधार नंबर या वर्चुअल आईडी के इस्तेमाल का विकल्प देना चाहिए, लेकिन ऑपरेटर्स को यह नंबर ‘मास्क्ड फॉर्म’ में डिसप्ले करना होगा, कंपनियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके डाटाबेस में यह नंबर स्टोर न हो।

DoT के मुताबिक, ऑपरेटर्स को नए सब्सक्राइबर या री-वेरिफिकेशन के लिए मौजूदा ई-केवाईसी का ही पालन करना होगा, सब्सक्राइबर्स का ऑथेंटिकेशन होने के बाद UID टोकन के जरिए उसकी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

आइये आज जानते हैं बवासीर के घरेलू उपचार

बवासीर
बवासीर के घरेलू उपचार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बवासीर तरीके की होती है अंदरुनी और बाहरी, अंदर की पाइल्स में मस्से दिखाई नहीं देते पर बाहरी में मस्से गुदा से बाहर की और निकले होते है। इस रोग में जब मल त्यागते वक़्त खून निकलता है तो उसे खूनी बवासीर कहते है।

बाहरी बवासीर होने पर मस्से सूज कर मोटे हो जाते है जिससे इसमें दर्द, जलन और खुजली भी होने लगती है। बवासीर के मस्सों से परेशान व्यक्ति न तो ठीक से कुछ खा पी सकता है और न ही ठीक से बैठ पाता है।

बाहरी मस्सों का इलाज डॉक्टर और आयुर्वेदिक चिकित्सक ऑपरेशन या दवा से कर देते है क्योंकि ये गुदा में बहार की तरफ निकले होते है पर भीतरी मस्सों का उपचार करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि ये मस्से गुड्डा के अंदर की तरफ होते है।

बवासीर का घरेलू उपाय –

1. खुनी बवासीर होने पर दही या लस्सी के साथ कच्चा प्याज खाने से फायदा मिलता है।

2. कैसी भी बवासीर हो कच्ची मूली खाने या इसका रस पीना चाहिए। एक बार में मूली का रस 25 से 50 ग्राम तक ही ले।

3. आम और जामुन की गुठली के अंदर वाले हिस्से को सुख कर पीस ले और इसका चूर्ण बना ले। रोजाना 1 चम्मच चूर्ण पानी या लस्सी के साथ लेने से खुनी बवासीर में आराम मिलता है।

4. शरीर में कब्ज़ रहती हो और पेट ठीक से साफ़ न होता हो तो इसबगोल की भूसी का प्रयोग करे।

5. 50 से 60 ग्राम बड़ी इलायची तवे पर भून ले और ठंडी होने के बाद इसे पीस कर चूर्ण बना ले। रोजाना सुबह खाली पेट इस चूर्ण को पानी के साथ लेने से पाइल्स ठीक होती है।

6. 100 ग्राम किशमिश रात को सोने से पहले पानी में भिगो कर रखे और सुबह इसी पानी में किशमिश को मसलकर इस पानी का सेवन करे। कुछ दिन निरंतर इस उपाय को करने से बवासीर ठीक होने लगती है।

बवासीर में क्या खाये –

करेले का रस, लस्सी, पानी।
दलिया, दही चावल, मूंग दाल की खिचड़ी, देशी घी।
खाना खाने के बाद अमरुद खाना भी फायदेमंद है।
फलों में केला, कच्चा नारियल, आंवला, अंजीर, अनार, पपीता खाये।
सब्जियों में पालक, गाजर, चुकंदर, टमाटर।

बवासीर में परहेज क्या करे –

तेज मिर्च मसालेदार चटपटे खाने से परहेज करे।
मांस मछली, उडद की दाल, बासी खाना, खटाई ना खाएं।
डिब्बा बंद भोजन, आलू, बैंगन।
शराब, तम्बाकू।

दुबई: भारतीय मूल के शेफ को मुस्लिम विरोधी टिप्पणी करने पर नौकरी से हटाया गया

भारतीय मूल के शेफ
भारतीय मूल के शेफ को मुस्लिम विरोधी टिप्पणी करने पर नौकरी से हटाया गया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

संयुक्त अरब अमीरात में ट्विटर पर एक इस्लाम विरोधी टिप्पणी डालने पर भारतीय मूल के एक लोकप्रिय शेफ को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा, उन्हें दुबई के एक होटल ने नौकरी से निकाल दिया गया।

उन्होंने अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के एक ऐपिसोड के लिए उसकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की थी, एपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकियों के रूप में दिखाया गया था।

उन्होंने ट्वीट किया था,  यह देखकर दुख हो रहा है कि आपने (प्रियंका) हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जो 2000 साल से ज्यादा समय से इस्लाम के आतंक का शिकार होते रहे हैं।

हालांकि अतुल ने ट्वीट हटा लिया और उसके लिए माफी मांगते कहा कि, यह रविवार को आवेश में आकर की गयी एक बड़ी गलती थी, लेकिन इस्लाम विरोधी टिप्पणी से सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया।

गल्फ न्यूज के अनुसार होटल के महाप्रबंधक बिल केफर ने कहा, शेफ अतुल कोचर द्वारा हाल में की गयी टिप्पणी के बाद हमने रंग महल के लिए उनके साथ किया गया अपना करार खत्म करने का फैसला किया है, अब वे यहां काम नहीं करेगें।

गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया करेगी नई शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया करेगी नई शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया करेगी नई शुरुआत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा कि उनके खिलाड़ी ‘गेंद से छेड़छाड़’ के विवाद से बाहर आने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज के पहले ही विरोधी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाऐंगे।

इस विवाद के बाद यह पहला मौका है जब टीम एकदिवसीय मैच खेलेगी, टिम पेन ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन से मैच से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों के एक दूसरे से हाथ मिलाने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने मान लिया।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाए जाने के बाद निलंबित किया गया था।

मोर्गन ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के अनुरोध से सहमत है। हम खेल को सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने में उनकी मदद के लिए तैयार हैं, मोर्गन ने कहा, मैं इससे खुश हूं। इससे मुझे कोई परेशान नहीं है।

हाल ही में हुए बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया ने काफी कुछ देखा, बीते दिनों जो हुआ उससे पूरा देश एक तरह से हैरान था, लेकिन पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि एक बार जब क्रिकेट दोबारा से शुरू होगी तो सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो जाएगा।

बीबीसी ने गिलक्रिस्ट के हवाले से लिखा है, वो विश्वास जो खो चुका है। उसे दोबारा पाने के प्रयास में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज पहला कदम है, इसमें कोई शक नहीं है कि जो हुआ उसके लिए खिलाड़ी जिम्मेदार थे।

अखिलेश यादव पर भड़के भाजपा नेता, सुनाई खरी-खोटी

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव पर भड़के भाजपा नेता,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी, सरकार को दोषी बताए जाने पर पलटवार करते हुए योगी सरकार की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सामने आए।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अखिलेश यादव उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात कर रहे हैं। पहले तो उन्होंने बंगले को तहस नहस किया, अब बोल रहे हैं कि मैंने कुछ नहीं किया।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी बंगला को आलीशन भवन बनाने में जो पैसे खर्च किए गए थे, वो पैसे कहां से आए, अखिलेश यादव इसका जवाब दें।

उन्हें जिस हालत में बंगला मिला था, उन्होंने उसी हालत में बंगला वापस नहीं लौटाया है। अखिलेश यादव को नहीं भूलना चाहिए कि वे जिस घर में रह रहे थे वह राज्य सरकार की संपत्ति है।

अखिलेश यादव ने कहा था कि, बीजेपी ये सब कर रही है, क्योंकि हमने उन्हें उपचुनाव में हार का मुंह दिखाया था, उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी 2019 में होने वाले चुनाव जी-जान से लड़ेगी। प्रधानमंत्री कोई भी हो, लेकिन अगला पीएम बीजेपी का नहीं बनने देंगे।

बंगले में तोड़-फोड़ बीजेपी की साजिश है – अखिलेश यादव

बंगले - अखिलेश यादव
बंगले में तोड़-फोड़ बीजेपी की साजिश है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सरकारी बंगले को लेकर अखिलेश यादव आज सफाई देने मीडिया के सामने आए, राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले को गंभीर बताया था और जांच के निर्देश दिए थे।

सपा अध्यक्ष ने कहा, बंगले में सीएम के ओएसडी गए थे, उन्होंने कहा कि सरकार गिनती बताए, सारी टोटी वापस कर दूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने उस घर को अपने तरीके से बनवाया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने टोंटी दिखाते हुए कहा कि एक लैपटॉप की कीमत से ज्यादा टोंटी की कीमत नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगले में जो मंदिर है वो हमने बनवाया था। हमें मेरा मंदिर लौटा दो।

अखिलेश ने कहा कि जो मेरी चीज थी, वो मैं लेकर गया, मशीनें हमारी हैं, हम ले गए, अगर सरकारी दस्तावेज में ये सभी चीजें दर्ज हैं तो मुझे दिखाएं, उन्होंने कहा कि सरकार कागज से चलती है बातों से नहीं चलती।

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को बदनाम करने के लिए ये सब सरकार के इशारे पर हो रहा है, उन्होंने कहा बीजेपी की दिल बहुत छोटा है। स्विमिंग पूल को पाटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल कहां था ये बताइए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगले को मैंने अपनी पसंद से बनवाया था, आज भी वहां पर जो वुडेन फ्लोरिंग लगी है। मंदिर है और अन्य चीजें हैं। मैंने अपने पैसे से लगवाई हैं, तोड़फोड़ की खबरों पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनके द्वारा बंगला खाली करने के बाद सीएम योगी के ओएसडी अभिषेक और आईएएस अफसर मृत्युंजय नारायण वहां गए थे।

मैं पूछना चाहता हूं कि वो क्या करने गए थे? ये लोग फोटोग्राफर लेकर गए थे। अखिलेश ने कहा कि बंगले में वुडेन फ्लोरिंग के साथ ही तमाम चीजें अभी भी जस की तस हैं। ​एक टूटे हुए कोने की तस्वीर इस तरह से खींची गई कि लगे कि पूरा बंगला ही खराब कर दिया गया है।

आज 3 बजे भय्यूजी महाराज का होगा अंतिम संस्‍कार, बेटी कुहू देगी मुखाग्नि

भय्यूजी महाराज
भय्यूजी महाराज का होगा अंतिम संस्‍कार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मंगलवार को आध्‍यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली थी, जिसके बाद उन्‍हें बॉम्‍बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।

खबर के अनुसार, भय्यूजी महाराज का आज दोपहर 3 बजे उन्‍‍‍‍‍हीं के आश्रम सूर्योदय में अंतिम संस्कार किया जाएगा, अंतिम संस्‍कार से पहले भय्यूजी महाराज का पार्थिव शरीर उनके इंदौर स्थित आश्रम में रखा गया है।

उनके अतिम संस्कार में सीएम शिवराज समेत कई वीआईपी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, भय्यू जी महाराज को बेटी कुहू मुखाग्‍न‍ि देगी।

भय्यूजी महाराज की मौत के पीछे पारिवारिक विवाद को बड़ी वजह बताया जा रहा है। भय्यूजी महाराज ने पहली पत्‍नी के निधन के बाद दूसरा विवाह किया था।

पहली पत्‍नी से उनकी एक बेटी कुहू है, वह अपनी बेटी से बेहद प्रेम करते थे। कहा जाता है कि इसकी देखरेख के लिए ही उन्‍होंने मध्‍य प्रदेश में शिवपुरी की डॉ आयुषी शर्मा से दूसरा विवाह किया था।

जानकारी के अनुसार, बेटी कुहू ने पिता की मौत का जिम्‍मेदार सौतेली मां आयुषी को ठहराया है। दूसरी तरफ भय्यूजी महाराज की दूसरी पत्‍नी डॉ आयुषी शर्मा पति की मौत के बाद से सदमे हैं।

ताजमहल का गेट विहिप कार्यकर्ताओं ने गिराया

ताजमहल
ताजमहल का गेट विहिप कार्यकर्ताओं ने गिराया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

विहिप कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के पश्चिमी गेट को तोड़ दिया है। आरोप है कि इस गेट से 400 साल पुराने सिद्धेश्‍वर महादेव मंदिर का रास्‍ता बंद हो गया था, यह सगेट आर्कयोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने लगवाया था।

हिन्‍दुत्‍व संगठन के कुछ सदस्‍यों ने रविवार को हथौड़ी, सरिया और ईंट-पत्‍थरों से गेट पर हमला कर उसे गिरा दिया, हालांकि पुलिस ने इस मामले में बीच-बचाव किया और विहिप कार्यकर्ताओं को रोका।ताज सेफ्टी के सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि रविवार को 25 से 30 विहिप कार्यकर्ता ताजमहल के पश्चिम गेट पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी, यह गेट एएसआई ने हाल में लगवाया था।

प्रदर्शनकारियों ने गेट उखाड़ा और उसे 50 मीटर दूर फेंक दिया,इस बीच ताज की सुरक्षा में लगी पुलिस टीम वहां पहुंची और उन्‍हें वहां से खदेड़ दिया।

इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर के अनुसार, एएसआई ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, दंगा और तोड़फोड़ की एफआईआर में हिन्‍दुत्‍व संगठन के 5 कार्यकर्ताओं का नाम है और साथ ही अन्‍य 25 लोगों को भी शामिल किया गया है।