30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 585

बिहार में शराबबंदी के बाद बढ़ी दूध-दही की बिक्री

बिहार में शराबबंदी से डेयरी प्रोडक्ट्स को फायदा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, सरकार इसे सफल बताती है और विपक्ष इसे असफल बताता है। शराबबंदी बिहार में सफल रही या नहीं, इस पर हमेशा बहस चलती रहती है। लेकिन बिहार में शराबबंदी से डेयरी सेक्टर को अच्छा फायदा हुआ है।

पटना के विकास प्रबंधन संस्थान के एक रिसर्च में पता चला है कि 2016-2017 में पहले के मुकाबले दूध से बने उत्पादों की खरीद में 17.5% की बढ़ोतरी हुई है। डेयरी प्रोड्क्ट्स में लस्सी, दही, फ्लेवर्ड मिल्क की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में शहद की बिक्री जहां लगभग 400%, तो वहीं पनीर में 200% की बिक्री बढ़ी है। इस रिसर्च में यह भी पता चला है कि शराबबंदी के बाद न सिर्फ डेयरी उत्पाद की बिक्री बल्कि महंगी साड़ियों की बिक्री में 1715%, प्रोसेस्ड फूड में 46% और ड्रेस मेटेरियल में 910% की बिक्री बढ़ी है।

शराबबंदी के बाद एंटरटेनमेंट टैक्स में भी 29% का इजाफा हुआ है और इतना ही नहीं बिहार में चार पहिया वाहन में 30%, ट्रैक्टर में 29%  और दो-तीन पहिया वाहन की बिक्री में 32% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

रिसर्च के अनुसार, जब बिहार में शराबबंदी लागू किया गया था, उस वक्त राज्य में शराब का सेवन करने वालों की संख्या 44 लाख थी, जिनके औसतन हजार रुपए महीने में शराब में जाते थे, लेकिन हर महीने कम से कम 440 करोड़ रुपए बचाए गए और सलाना 5280 करोड़ रुपए की बचत हुई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश की सम्भावना, हाई अलर्ट जारी

उत्ताराखंड
उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

राजस्थान और ब्लूचिस्तान की तरफ से चल रही धूल भरी गर्म हवाओं और धूल के गुबार से दिल्ली, एनसीआर, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के कई जिलों के लोगों का जनजीवन प्रभावित है। 15 और 17 जून को उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी देहरादून, टिहरी, पौढ़ी और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग, देहरादून के डायरेक्टर बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, साथ ही विभाग ने आंधी-तूफान और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार में मौसम बिगड़ने के आसार हैं, नुकसान के मद्देनजर मौसम विभाग ने प्रशासन को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिल्ली के ऊपर छायी धूल का गुबार के लिये राजस्थान में आई धूल भरी आंधी को मुख्य वजह बताया है, मंत्रालय ने इन दिनों दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने को अस्वाभाविक बताते हुए कहा कि इसकी मुख्य वजह राजस्थान में आने वाली धूल भरी आंधी है।

CRPF के जवानों को मारने की कोशिश नाकाम, पत्थरबाजों के मंसूबे भांप गए थे जवान

CRPF
पत्थरबाजों के मंसूबों को CRPF जवानों ने किया नाकाम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्‍मू कश्‍मीर के पत्‍थरबाजों ने फिर सीआरपीएफ के जवानों को जान से मारने की कोशिश की है। इस बार गनीमत रही कि सीआरपीएफ के जवानों ने समझदारी और धैर्य के साथ काम लिया।

यह मामला जम्‍मू-कश्‍मीर के बनियाल का है। कल सीआरपीएफ के वाहनों का काफिला जम्‍मू के लिए जा रहा था, जैसे ही यह काफिला बनिहाल मार्केट धीमी रफ्तार में कार के आगे चलने लगी। सीआरपीएफ की बस के ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर कार चालक को सामने से हटने का इशारा किया, लेकिन कार चालक लगातार सीआरपीएफ के बस के हॉर्न को नजरअंदाज करता रहा, तभी ड्राइवर की निगाह बाजार के दोनों तरफ खड़े लोगों पर गई।

उसने देखा कि बाजार के दोनों तरफ लोग कतार में खड़े हैं, कतार में खड़े लोगों ने अपने हाथ पीछे बांध रखे हैं, ड्राइवर को अंदेशा हो गया कि कुछ बहुत खतरनाक होने वाला है, उसने तत्‍काल बस में मौजूद जवानों से कहा कि कुछ भी हो जाए, कोई बस से बाहर नहीं जाएगा।

खतरे को भांपते हुए सीआरपीएफ के बस ड्राइवर ने मौके से बस को निकालने की कोशिश की। इसी कोशिश में बस का एक हिस्‍सा कार से मामूली रूप से छू गया, जिसके बाद कार में सवार चार पांच लोग बाहर आए और सीआरपीएफ बस ड्राइवर को गालियां देने लगे।

ड्राइवर पहले से उनकी चाल जान गया था, कार सवार युवक इस कोशिश में नाकाम हो गए, तो उन्‍होंने चिल्‍लाना शुरू कर दिया कि बस ड्राइवर ने बच्‍ची को कुचल दिया है।

फिर बाद में लोगों ने सीआरपीएफ की बस पर लगातार पत्‍थर बरसाने शुरू कर दिए, इसके बाद सीआरपीएफ की बस बनिहाल मार्केट में जहां से गुजरी कतार में खड़े लोग, वहां खड़े लोग लगातार पत्‍थर बरसाते रहे। बस में पत्‍थर बरसने का सिलसिला तभी खत्‍म हुआ, जब यह काफिला बनिहाल शहर से बाहर निकल आया।

32 करोड़ के ईनामी आतंकी मुल्‍ला फजलुल्लाह को अमेरिका ने किया ढेर

मुल्ला फजलुल्लाह
अमेरिका ने द्रोक अटैक कर ईनामी आतंकी मार गिराया

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

अमेरिका ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सरगना मौलाना फजलुल्लाह को ड्रोन स्ट्राइक कर मार गिराया है। अमेरिकी सेना ने आधिकारिक तौर पर वॉयस ऑफ अमेरिका से इसकी पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में मुल्‍ला फजलुल्‍लाह मारा गया है।

आतंकी फजलुल्लाह अमेरिका की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में था और उस पर करीब 32.5 करोड़ रुपये का ईनाम था। अमेरिका के एक राज्य विभाग ने तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) पाकिस्तान प्रमुख मौलाना फजलुल्लाह की पहचान या उसका पता बताने वाले को 50 लाख डॉलर (32.5 करोड़ रुपये) के ईनाम की घोषणा की थी।

लेफ्टिनेंट कर्नल मार्टिन ओ’डोनेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी सेना द्वारा अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के बॉर्डर क्षेत्र स्थित कुनार प्रांत में आतंकियों के खात्‍मे के लिए 13 जून से ही अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हमले में मुल्‍ला को निशाना बनाया गया। उनकी तरफ से बताया गया कि तहरीक ए तालिबान, जोकि अल कायदा का करीबी संगठन हैमुल्ला तहरीक-ए-तालिबान का प्रमुख है। वह कई आतंकी साजिशों में शामिल रहा है। उसने ही मलाला युसुफजई पर हमला करवाया था। कथित तौर पर उसने 2010 में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कॉयर में भी हमला करने का प्लान बनाया था, लेकिन वह विफल रहा।

इसी आतंकी समूह ने दिसम्बर 2014 में पेशावर के आर्मी स्कूल में हमला किया था, जिसमें करीब 150 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 132 से ज्यादा बच्चे थे, जबकि 9 से अधिक स्कूल के स्टाफ थे। वहीं, घायलों की संख्या 245 से ज्यादा थी। इससे पहले अमेरिका ने अफगानिस्तान में एक ड्रोन हमला किया था, जिसमें कथित तौर पर मुल्ला का बेटा भी मारा गया था।

बता दें कि इससे पहले भी तालिबानी चीफ के मारे जाने की खबरें आती रही हैं, लेकिन वो सभी खबरें झूठी निकलीं। मार्च 2015 में खबर आई थी कि खैबर एजेंसी के तिराह घाटी में हुए हवाई हमलों में मारे जाने वालों में फजलुल्लाह भी शामिल है। लेकिन उसके बाद टीटीपी ने इसे अफवाह बताया था और कहा था कि उनका चीफ अभी जिंदा है। ठीक इसी तरह जून 2009 में भी फजलुल्लाह के मारे जाने की खबर आई थी।

शहीदों के परिवार और क़र्ज़ में डूबे किसानों की मदद करेंगे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन
किसानों को मदद करेंगे अमिताभ बच्चन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके समाज के प्रति किये जाने वाले योगदान के लिए भी जाना जाता हैl शहीद सैनिकों की विधवाओं और किसानों के कल्याण के लिए दो करोड़ रुपये की सहायता राशि देने संबंधी खबरों की आज (गुरुवार) पुष्टि की। अदाकार ने ट्विटर पर सूत्र आधारित कुछ खबरों को साझा किया और ट्वीट कर कहा, हां ऐसा कर सकता हूं और मैं करूंगा।

खबरों के मुताबिक, बच्चन ने शहीदों के परिवारों और किसानों को कर्ज अदायगी के लिए एक-एक करोड़ रुपये देने का संकल्प लिया है। खबरों में कहा गया है कि अभिनेता ने सही संगठनों की पहचान के लिए एक टीम बनायी है जो सुनिश्चित करेगी कि रकम जरूरतमंद लोगों तक पहुंचायी जाए।

वही बिग बी का मानना है कि यह किसान और जवान समाज के ऐसे घटक हैl जिन्हें भारत पर गर्व होना चाहिए ना की उनको अनदेखा करना चाहिएl इसके पहले भी अमिताभ बच्चन आंध्र प्रदेश और विदर्भ के किसानों को उनका कर्ज़ लौटाने में मदद कर चुके हैंl अमिताभ बच्चन अपने इस काम को बड़े ही गुप्त तरीके से करना चाहते हैं और इस बारे में आधिकारिक रूप से उनका कोई बयान नहीं आया है।

बता दें, बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। जिसके बाद आपको बता दें कि वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दिए हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा को ट्वीट करने पर दुबई के शेफ की गई नौकरी

प्रियंका चोपड़ा
शेफ की गई नौकरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अपनी ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा कुछ करें और चर्चा न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसा नहीं लगता कि प्रियंका चोपड़ा के क्वांटिको एपिसोड मामले में माफ़ी मांगने के बाद भी ये विवाद ख़त्म हो गया है। प्रियंका के ख़िलाफ़ ट्विट कर कमेन्ट करने वाले दुबई के एक फाइव स्टार होटल के रसोइये को नौकरी से निकाल दिया गया है।

दरअसल इस टीवी शो के एक सीन में हिंदू आतंकवाद का जिक्र हुआ था, इसके बाद से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो गईं और प्रियंका को इस मसले को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया था। मामले को बढ़ता देख टीवी शो के निर्माताओं और खुद प्रियंका ने भी फैंस से माफी मांग ली थी।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा है “क्वांटिको सीरीज के हाल के एपिसोड से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई है। जिससे मैं बहुत ही दुखी हूं और क्षमाप्रार्थी हूं। ऐसा कहना मेरा लक्ष्य नहीं था और कभी भी नहीं रहेगा। इसके लिए मैं तहे दिल से क्षमाप्रार्थी हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और यह बात सदैव मेरे साथ रहेगी।”

वही अतुल कोच्चर ने अपने पहले के ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा था, ‘ये देखना काफी दुखद है कि आपने (प्रियंका चोपड़ा) हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जो पिछले 2000 सालों से इस्लाम द्वारा सताए जा रहे हैं। आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए।’

इस ट्वीट को उन्होंने डिलीट कर दिया और ये नया ट्वीट कर दिया। इसमें लिखा है, ‘मेरे ट्वीट के संदर्भ में कोई सफाई पेश नहीं की जा सकती। रविवार को क्षणिक भावनाओं में बहकर मुझसे गलती हो गई। मैं अपनी गलतियों को समझता हूं और मैं ईमानदारी से माफी माँगता हूं। मैं इस्लामोफोबिक नहीं हूं।

मुझे अपनी टिप्पणियों पर खेद है, जिसने कइयों को नाराज कर दिया है। लेकिन भई, अब तक देर हो चुकी थी और तीर कमान से निकल चुका था। ये मामला इतना बढ़ा कि दुबई के जेडब्ल्यू मेरियट होटल के इस स्टार शेफ को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

इतना ही नहीं, इस मामले पर होटल के प्रवक्ता को भी बयान देना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘हम अपने होटल और रेस्तरां में सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखते हैं और इस पर हमें गर्व है। यह मेहमानों के साथ-साथ यहां काम करने वालों के संदर्भ में भी है।’ बहरहाल, हम उम्मीद करते है कि ये मसला जितना जल्दी हो शांत हो जाए और अब कोई और विवाद न खड़ा हो पाए।

पीएम मोदी ने पहले टेस्ट के बाद अफगानिस्तान की तारीफों के बांधे पुल

पीएम मोदी
पीएम मोदी अफगानिस्तान की तारीफों के बांधे पुल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रहे टेस्ट मैच के शुरू होने पर भारत के पीएम मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने खुशी जाहिर की है।

दोनों ने अपने संदेश में दोनों देशों की टीमों को बधाई दी है, पीएम मोदी ने आज कहा कि यह भारत के लिए अफगानिस्तान के पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करना गौरव व सम्मान की बात है।

मोदी का संदेश खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पढ़ा जिसमें उन्होंने कहा, यह बहुत गर्व और बेहद खुशी का विषय है कि अफगानिस्तान ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच के लिए भारत को चुना।

उन्होंने कहा, उसने पिछले साल टेस्ट खेलने का दर्जा हासिल किया, अपनी इस यात्रा के दौरान उसने आईसीसी के अन्य सदस्यों और टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया तथा खेल के विभिन्न प्रारूपों में उनके खिलाफ जीत दर्ज की।

पीएम मोदी ने कहा कि, ये उपलब्धियां चुनौतीपूर्ण और मुश्किल परिस्थितियों में हासिल की गयी हैं, यह हर तरह की चुनौतियों से पार पाने की अफगानिस्तान की अतुलनीय भावना को दर्शाती हैं।

प्रधानमंत्री ने दोनों क्रिकेट बोर्ड को बधाई दी और साथ ही भारत और अफगानिस्तान को ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिये शुभकामना दी,उनके संदेश में कहा गया, आज क्रिकेट अफगानिस्तान के लोगों को एकजुट कर रहा है, भारत अफगानिस्तान की इस यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चलने में गर्व महसूस करता है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अतीफ मशाल ने भी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी का बयान पढ़ा, उन्होंने अपने संदेश में कहा, अफगानिस्तान का राष्ट्रपति होने के नाते मैं भारत के खिलाफ उनके पदार्पण टेस्ट मैच का स्वागत करता हूं, मुझे उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने सदी के शुरू में अफगानिस्तान में क्रिकेट को बढ़ावा दिया।

ईद के मौके पर सलमान खान ने अपने फैन्स को दिए एक साथ तीन-तीन सरप्राइज 

सलमान खान
र सलमान खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक और जहां शुक्रवार को सलमान खान अपनी फिल्म ‘रेस 3’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं तो दूसरी ओर वो फिल्म इंडस्ट्री में अपने खास दोस्तों की फिल्मों के जरिए भी फैंस को लगातार सरप्राइज देने की कोशिश में दिखाई दिए। शुक्रवार को ईद की शुरुआत से पहले गुरुवार को सलमान खान ने एक साथ फैंस को तीन-तीन सरप्राइज दिए।

दरअसल, सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘रेस 3’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है लेकिन इससे पहले गुरुवार यानी आज तीन फिल्मों के टीजर रिलीज किए गए हैं और दो टीजर में फैन्स को सलमान खान की झलक देखने को मिलेगी लेकिन इस टीजर में फैन्स को सलमान की आवाज ही सुनाई देगी। तीनों ही फिल्मों में सलमान का केमियो फैन्स को देखने को मिले।

आज ही शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ का टीजर भी सामने आया और इस टीजर की सारी टीआरपी सलमान खान ले गए। टीजर में शाहरुख खान को गोद में उठाए झूमते, नाचते सलमान खान फैंस का दिल चुरा ले गए और शाहरुख खान का उन्हें किस करने वाला पल तो दिनभर चर्चाओं में शामिल रहा।

इतना ही नहीं, सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘लवरात्रि’ का टीजर भी जारी कर दिया। ये फिल्म इस साल नवरात्रि पर रिलीज होगी। इस टीजर में भी सलमान खान की आवाज सुनाई दी और वो फिल्म के बारे में बताते हुए सुनाई दिए। सलमान खान के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म के साथ ही मॉडल वारिना हुसैन भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है।

इतना ही नहीं, सलमान खान फैंस के लिए इस ईद अपनी एक्शन बस्टर फिल्म ‘रेस 3’ भी लेकर आने वाले हैं जो कल यानि शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान के साथ डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडीज, बॉबी देओल, साकिब सलीम और अनिल कपूर नजर आएंगे।

कश्मीर मामले में यूएन की रिपोर्ट पर भड़का भारत

सुषमा स्वराज
रिपोर्ट पर भड़का भारत

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें उसने कश्मीर में कथित रूप से मानवाधिकार हनन का आरोप लगाया था, भारत ने यूएन की इस रिपोर्ट की आलोचना की है।

अपनी सख्त टिप्पणी में विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ‘अत्यधिक पूर्वाग्रह’ से ग्रसित है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यह रिपोर्ट भारत की संप्रुभता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती है।

रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर दोनों में ही कथित तौर पर मानवाधिकार उल्लंघन की बात कही है।

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा है कि यह रिपोर्ट काफी हद तक असत्यापित जानकारी का के आधार पर बनाई गई है। विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र समेत पूरी दुनिया को एक बार फिर याद दिलाया है कि पूरा का पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान ने भारत के एक हिस्से पर जबरदस्ती अपना कब्जा कर रखा है।

अब पानी पर भी दौड़ेगी ट्रेन, बारिश में नहीं होगी दिक्कत

locomotive engine
अब पानी पर भी दौड़ेगी लोकल ट्रेन

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

जल्द ही आप ट्रेन को पानी पर दौड़ता हुआ देखेंगे। दरअसल, भारी बारिश के कारण पानी भरने से ट्रेन सेवा बाधित होती है। मुंबई की लाइफलाइन लोकल के पहिए थमने से लाखों लोग प्रभावित होते हैं, ऐसे में अब मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर है।

सेंट्रल रेलवे ने अत्याधुनिक वॉटरप्रूफ लोकोमोटिव इंजन तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे पटरियों पर उतारने की तैयारी है। यह इंजन 12 इंच पानी में भी दौड़ सकेगा।

‘वाटरप्रूफ’ लोकोमोटिव इंजन को 12 इंच तक जलभराव में भी संचालित किया जा सकता है। सेंट्रल रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह अत्याधुनिक लोकोमोटिव इंजन जलभराव के कारण पटरियों पर फंसने वाली लोकल ट्रेनों और लंबी दूरी की ट्रेनों को चला सकते हैं।

सेंट्रल रेलवे के चीफ पीआरओ सुनील उदासी के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में भारी बारिश के दौरान मुंबई में ट्रेन के संचालन पर असर पड़ा है। यही देखते हुए रेलवे ने मोडिफाइड लोकोमोटिव इंजन विकसित किया, इस इंजन की मदद से बारिश में जमा होने वाले पानी में ट्रेन को खींचने में सक्षम है।