30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 578

हाई ब्लड प्रेशर से गर्भवती महिलाओं को हो सकता है ये खतरा

गर्भवती महिलाओं
गर्भवती महिलाओं


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक अध्ययन से संकेत मिला है कि गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर होने पर महिलाओं को दिल की बीमारी का जोखिम और बढ़ जाता है। जिन मरीजों को पहले भी हाई ब्लड प्रेशर हो चुका है, उनमें यह खतरा दोगुना रहता है।

इसलिए यह आवश्यक है कि प्रसव के तुरंत बाद और अस्पताल से छुट्टी लेने से पहले महिलाओं के हाई ब्लड प्रेशर की निगरानी अच्छे से की जाये, ताकि बाद मे किसी भी तरह की परेशानी न हो।

हाई ब्लड प्रेशर पूरे शरीर में रक्त प्रवाह में बाधा डाल सकता है। जिसमें प्लेसेंटा और गर्भाशय शामिल हैं। यह भ्रूण की वृद्धि को प्रभावित करता है और गर्भाशय से प्लेसेंटा के समय से पहले विच्छेदन को रोकता है।

अगर प्रसव के पहले, उसके दौरान और बाद में बारीकी से निगरानी न की जाए तो हाई ब्लड प्रेशर ऐसी महिलाओं में हार्ट अटैक सहित दिल की अन्य समस्याओं का एक प्रमुख कारण बन सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर के कुछ अन्य घातक प्रभावों में समय से पहले बच्चे का जन्म, दौरे, या मां-बच्चे की मौत तक शामिल हैं। हार्ट अटैक या पेरिपार्टम कार्डियोमायोपैथी, प्रसव के बाद पांच महीने तक हो सकती है।

रक्तचाप नियंत्रित करने के कुछ सुझाव :

– गर्भवती होने से पहले रक्तचाप के स्तर को जानें।

– नमक या सोडियम का अधिक सेवन रक्तचाप को बढ़ा सकता है,  इसलिए, नमक कम खाएं।

– गर्भ धारण करने से पहले खूब चलें-फिरें और सक्रिय रहें, एक ही जगह पर बैठे रहने वाली महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने की संभावना रहती है, साथ ही बाद में उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ सकता है।

– ऐसी कोई दवा न लें, जो रक्तचाप को बढ़ाती हो।

– यदि आपको पहले से ही उच्च रक्तचाप की शिकायत है, तो अपने डॉक्टर से उन सावधानियों के बारे में बात करें, जिनका पालन करने की आवश्यकता है।

WHATSAPP ने पेमेंट सर्विस शुरू करने से पहले बदली प्राइवेसी पॉलिसी

WHATSAPP
WHATSAPP
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
व्हाट्सएप के पेमेंट फीचर के बारे में बहुत दिनों से खबरें आ रही हैं, वहीं पिछले दिनों व्हाट्सएप की तरफ से बताया गया कि उसके पेमेंट फीचर की टेस्टिंग अभी चल रही है।
व्हाट्सएप तरफ से बताया गया था कि 10 लाख लोग पेमेंट फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं। अब व्हाट्सएप ने बताया कि पेमेंट सर्विस को शुरू करने से पहले सर्विस टर्म और प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव कर रही है।
व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने बताया हम लोगों को पेमेंट फीचर से जुड़ी जानकारी आसान शब्दों में देने के लिए व्हाट्सएप पेमेंट सर्विस और प्राइवेसी की नीति में बदलाव कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने इस सेवा के परिचालन की विस्तार से जानकारी के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई), बैंकों और भारत सरकार के साथ मिलकर काम किया है।
प्रवक्ता ने बताया हमने पारस्परिकता जैसी नई सुविधाएं शुरू की हैं जो व्हाट्सएप भुगतान के यूजर्स और भीम यूपीआई एप के यूजर्स से जुड़ी जानकारियां मांग सकता है।
बदली गई नीतियों में कहा गया है कि व्हाट्सएप तब सूचनाएं जमा करता है जब आप पैसे भेजते, मंगाते या अनुरोध करते हैं। इन सूचनाओं में दिन, समय और लेनदेन का रेफरेंस नंबर शामिल है।
इसके अलावा जब कोई अपने किसी व्हाट्सएप कांटैक्ट को भुगतान करता है तब कंपनी भेजने और पाने वाले का नाम और उनका भीम – यूपीआई आईडी संग्रह करती है।

फीफा वर्ल्ड कप में एक फैन ने महिला पत्रकार को कर लिया किस

कर लिया किस
फीफा वर्ल्ड कप में एक फैन ने महिला पत्रकार को कर लिया किस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फीफा वर्ल्ड कप कवर कर रही एक महिला पत्रकार को किस करने का वीडियो सामने आया है, और धीरे-धीरे वायरल हो रहा है, कोलंबियन कोरपोंडेंट जूलिथ गोंजालेज थैरन डच वैले के लिए काम करती हैं।

यह न्यूज एजेंसी है, जो रूस में काम करती है, लाइव शो के दौरान ही एक फैन वहां आया और उसने महिला पत्रकार जूलिथ के गालों पर किस कर दिया, जूलिथ ने उस समय तो बिना किसी बाधा के अपनी रिपोर्ट पूरी की लेकिन बाद में उन्होंने ऑनलाइन इस घटना का जिक्र सबके सामने किया।

हालांकि, विश्व कप की कवरेज कर रही जर्मन टीवी की एक पत्रकार को पकड़कर चुंबन देने वाले रूसी फुटबॉलप्रेमी ने माफी मांगते हुए कहा कि, मैं आपसे तहेदिल से माफी मांगता हूं, मैंने लापरवाही से काम किया और मैने यह नहीं सोचा कि इससे आपको कितनी परेशानी हुई होगी।

जूलिथ गोंजालेज ने इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा था, हम इस ट्रीटमेंट की उम्मीद नहीं करते, थैरेन ने कहा, हम लोग मूल्यवान और प्रोफेशनल हैं, इसलिए हमारे साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

यह घटना पिछले सप्ताह सारंक सिटी में हुई, यहां रूस और सउदी अरबिया के बीच मैच था, डच वैले ने इसी फुटेज सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, उन्होंने इसे अटैक और अपमान बताया है।

अब आंतकियों को को ढेर करने के बाद सुरक्षाबल ही कर देंगे उन्हें दफन

बाद सुरक्षाबल ही कर देंगे उन्हें दफन
बाद सुरक्षाबल ही कर देंगे उन्हें दफन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू – कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के बाद सुरक्षाबलों ने उनके खिलाफ अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है, जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार के गिरने के बाद अब वहां राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है।

अब ये कयास लगाया जा रहा है कि, आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज होगा, ऐसे में लोकल आतंकियों के मारे जाने के बाद उपजने वाले तनाव को खत्म करने के लिए सेना और सुरक्षाबल बड़ा निर्णय लेने वाले हैं।

लोकल टेरेरिस्ट के मारे जाने के बाद उसके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं, उससे दूसरे युवाओं के रास्ता भटकने का डर रहता है, कई बार आतंकी गुट भी इसमें शामिल होते हैं, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अब सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों को मार गिराने के बाद खुद इन्हें दफनाने का निर्णय किया है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसिया आतंकियो के शव को उनके परिवार वालों को देने के खिलाफ हैं, इन एजेंसियों का मानना है कि जनाजे में भीड़ और नारेबाजी से नए आतंकी पनपते हैं।

हालांकि सुरक्षा एजेंसियाँ ये निर्णय केंद्र और राज्य सरकार पर छोड़ सकती है कि किन आतंकियो के शव परिवार वालों को दिया जाये और किन के नहीं, इससे पहले राज्य के डीजीपी एसपी वैद ने भी यह कहा था कि जनाजे में इकट्ठा होने वाली भीड़ को रोकने के लिए पुलिस कुछ रणनीतियों का निर्धारण कर रही है।

पहले भी देखा गया है कि किसी स्थानीय आतंकी के मारे जाने के बाद उनके जनाजे में महिला और पुरुषों की जमकर भीड़ इकट्ठी होती है, ये रैली भारत विरोधी यात्रा में तब्दील हो जाती है, इसलिए ये फैसला करने की योजना बनाई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा में खून से लहूलुहान देखते रहे, वो तड़पती रही लोग और वीडियो बनाते रहे

ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा में खून से लहूलुहान देखते रहे, वो तड़पती रही लोग और वीडियो बनाते रहे

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वो तड़पती रही, उसकी हर एक सांस मदद की मोहताज थी, लेकिन लोग सिर्फ उसे लहूलुहान देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। यह दिल दहला देने वाला मंजर ग्रेटर नोएडा के एक व्यस्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का है। जहां एक सनकी प्रेमी ने एक लड़की को चाकुओं से गोद डाला और खुद को भी चाकू मार लिया।

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की की हालत इतनी खराब है कि फर्श पर पड़े-पड़े वह दर्द के चलते ठीक से छटपटा भी नहीं पा रही। हल्के-हल्के करवट लेती है। लेकिन किसी को मदद के लिए पुकार तक नहीं पाती। और उसे घेरकर खड़ी भीड़ सिर्फ तमाशा देख रही है। वीडियो में यूपी पुलिस का एक सिपाही भी नजर आता है। लेकिन वह पीड़िता की मदद करने की बजाय भीड़ को संभाल रहा है फिर किसी से फोन पर बात करने लगता है।

जानकारी के मुताबिक, मौके पर मौजूद कुछ लोग उस पुलिस वाले से आटो बुलवाकर लड़की और लड़के को ले जाने की बात करते हैं, लेकिन न पुलिस वाला एक्शन में आता है न वहां मौजूद तमाशा देख रहे लोग।

दो मिनट 36 सेकेंड तक एक शख्स यह वीडियो बना रहा है, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर भी पीड़िता की मदद के लिए एक्शन नहीं ले रही। यूपी पुलिस मौके पर पहुंच कर भी लड़की को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाती। सवाल ये कि एनसीआर में किसी को खून से यूं सना हुआ देखकर जिसकी हर सांस बस मदद के इंतजार में हो कोई हाथ आगे क्यों नहीं बढ़ाता।

वारदात ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र की है। जहां फार्म मार्किट की एक दुकान में युवती खरीदारी करने पहुंची थी। तभी अचानक कुलदीप नामक युवक दुकान में घुस आया और युवती पर चाकू से एक बाद एक कई वार कर डाले। लड़की पर हमला करने के बाद उस युवक ने खुद को भी चाकू से वार कर घायल कर लिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपी युवक कुलदीप काफी समय से लड़की को परेशान कर रहा था।

इस संबंध में लड़की के घरवालों ने पुलिस को शिकायत भी की थी। लेकिन पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस बात से युवक का हौसला इतना बढ़ गया कि उसने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया

पीएम मोदी
पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे में हैं। पीएम मोदी ने यहां मोहनपुरा डैम का किया लोकार्पण किया और इसी के साथ तीन और परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।

पीएम ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज 4 हज़ार करोड़ रुपए की मोहनपुरा सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के साथ-साथ पानी की 3 बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करने का अवसर मिला।

पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े हर व्यक्ति को, अपने सिर पर ईंट उठाने वाले को, तसला उठाने वाले को, फावड़ा चलाने वाले को, छोटी-छोटी मशीनों से लेकर बड़े-बड़े यंत्र चलाने वाले को मैं नमन करता हूं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि, पहले प्रदेश की क्‍या हालात थी कि मध्‍य प्रदेश को बीतार राज्‍य का दर्जा प्राप्‍त था, बाद में शिवराज सरकार आने के बाद इस प्रदेश की हालात में सुधार आया है।

इसी के साथ पीएम ने कहा कि ये सरकार श्रम का सम्मान करने वाली सरकार है, श्रम के प्रति कुछ लोगों का रवैया भले ही सकारात्मक ना हो, वो रोजगार का मजाक उड़ाते हों, लेकिन इस सरकार के प्रयास आज सबके सामने हैं।

आज देश के महान सपूत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को याद करते हुए पीएम ने कहा कि मैं उनको नमन करता हूं और आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, ये देश का दुर्भाग्य है कि एक परिवार का महिमामंडन करने के लिए देश के अनकों सपूतों और योगदानों को छोटा कर दिया गया है।

पीएम ने कहा कि, ये परियोजना राजगढ़ ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की भी बड़ी परियोजनाओं में से एक है, ये परियोजना ना सिर्फ तेजी से होते विकास का उदाहरण है बल्कि सरकार के काम करने के तौर तरीके का भी सबूत है, लगभग 4 वर्ष के भीतर इस परियोजना को पूरा किया गया है।

इससे पहले पीएम मोदी भोपाल एयरपोर्ट से हेलीकॉप्‍टर से राजगढ़ पहुंचेें, पीएम मोदी का मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालवा की परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर स्‍वागत किया, पीएम के साथ मंच पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, शिवराज सिंह चौहान, जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह मंच पर मौजूद हैं।

9वीं में एडमिशन लेने वाले छात्र की स्कूल के बाथरूम में हत्या, 10वीं के छात्र ने 4 मिनट में किए 31 वार

9वीं में एडमिशन
9वीं में एडमिशन लेने वाले छात्र की स्कूल के बाथरूम में हत्या,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात के एक स्कूल के बाथरूम से 9वीं कक्षा के एक छात्र का शव बरामद किया गया है। छात्र के शरीर पर चाकू से मारे जाने के कई निशान थे। पुलिस का कहना है कि हत्या 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने की है। फिलहाल वह फरार है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी छात्र ने स्कूल के बाथरूम में देव पर चाकू से चार मिनट में 31 वार कर हत्या कर दी।

बता दें, मृतक देव के सिर में 8, सीने पर 20 और पेट और पीठ पर तीन-तीन वार किए थे। पीड़ित और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। घटना सुबह का स्कूल छूटने और दोपहर की पाली शुरू होने के बीच में हुई। देव तड़वी गाजरावाड़ी इलाके में अपनी मौसी हंसाबेन तड़वी के घर पर रहता था। तीन दिन पहले ही देव ने स्कूल में एडमिशन लिया था

पुलिस उपायुक्त आरएस भागोरा ने कहा कि छात्र के शरीर पर चाकू से गोदे जाने के घाव थे। उपायुक्त ने कहा, ‘पुलिस ने स्कूल के निकट एक मंदिर के पास स्कूलबैग से एक तेज धार हथियार व पानी की बोतल में भरा मिर्ची पाउडर बरामद किया है।’ पुलिस को शक है कि हमलावरों ने छात्र की हत्या के बाद इसे यहां फेंक दिया था। भागोरा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सर सयाजीराव जनरल हॉस्पीटल भेजा गया।

पुलिस ने कहा है कि वह दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम मौके पर पहुंची और परिसर की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जुट गए। गुरुग्राम के मामले में भी पिछले साल 8 सितंबर को स्कूल के शौचालय में एक छात्र का शव मिला था जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी

दिल्ली से बहादुरगढ़ जाने के लिए कल से शुरू होगी ‘ग्रीन लाइन’

दिल्ली से बहादुरगढ़ जाने के लिए कल
दिल्ली से बहादुरगढ़ जाने के लिए कल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली से बहादुरगढ़ जाने के लिए कल चार बजे से मेट्रो की सेवा का प्रयोग आम लोग कर सकेंगे, ग्रीन लाइन पर अभी तक मेट्रो का परिचालन इंद्रलोक व कीर्ति नगर से मुंडका के बीच किया जाता है। ये पूरी लाइन पिलर पर (एलिवेटेड) बनी है।

लगभग 12 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो लाइन को सुरक्षा आयुक्त की तरफ से दो जून को ही हरी झंडी दे दी गई थी। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन के 11.2 किलोमीटर लंबे मुंडका- बहादुरगढ़ कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसर, मुंडका-बहादुरगढ़ खंड में सात स्टेशन हैं और इसके चालू होने के साथ मौजूदा ग्रीनलाइन का इंद्रलोक से मुंडका तक विस्तार हो जाएगा, और प्रधानमंत्री मोदी कल प्रधानमंत्री कार्यालय से एक रिमोट कंट्रोल के जरिये सेवा का उद्घाटन कर सकते हैं।

मुंडका से बहादुरगढ़ के बीच होंगे सात स्टेशन
मुंडका औद्योगिक क्षेत्र से बहादुरगढ़ के सिटी पार्क तक की इस मेट्रो लाइन पर कुल सात स्टेशन होंगे, इसमें चार स्टेशन दिल्ली में जबकि तीन हरियाणा में होंगे।

ग्रीन लाइन पर अभी इंद्रलोक व कीर्ति नगर से मुंडका तक मेट्रो चल रही है, इस रूट पर मेट्रो मुंडका से अशोक पार्क तक प्रत्येक तीन मिनट में उपलब्ध होती है, वहीं कीर्ति नगर या इंद्रलोक जाने के लिए हर छह मिनट बाद मेट्रो उपलब्ध होती है।

मेट्रो प्रशासन को मुंडका से बहादुरगढ़ के बीच फिलहाल बहुत अधिक यात्री मिलने की उम्मीद कम है, ऐसे में फिलहाल मुंडका से बहादुरगढ़ जाने के लिए हर 25 मिनट में मेट्रो की सेवा उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है।

40 लाख की धोखाधड़ी के आरोप पर पहली बार सुरवीन चावला ने तोड़ी चुप्पी

सुरवीन चावला
सुरवीन चावला

 
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

धोखाधड़ी के मामले पर बॉलीवुड अदाकारा एक्ट्रैस सुरवीन चावला पर पिछले ही महीने केस दर्ज किया गया था। ये केस होशियारपुर के निवासी सतपाल गुप्ता ने दर्ज करवाया था। सतपाल के मुताबिक उन्होंने एक फिल्म में 40 लाख रुपए लगाए थे और उन्हें काफी फायदे के बार में बताया गया था लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद भी सुरवीन, उनके पति और उनके भाई ने उन्हें पैसे नहीं लौटाए।

सतपाल ने सुरवीन, उनके पति और भाई पर आरोप लगाया था कि उन्होंने स्वरा भास्कर की फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ में 40 लाख रुपए लगाए थे और उन्हें 30 लाख प्रॉफिट की बात कही गई थी लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद भी सुरवीन, उनके पति और भाई ने उनके पैसे नहीं लौटाए। और तो और फिल्म की रिलीज होने के बाद सुरवीन ने प्रोड्यूसर से मिलने से भी इनकार कर दिया जिसके बाद सतपाल हार कर आखिरी में पुलिस में केस दर्ज करवाया।

ऐसे में अब जाकर सुरवीन ने पूरे मामले कुछ कहा है। सुरवीन ने कहा- मामला अभी कोर्ट में है जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। जब तक इस मामले पर फैसला नहीं आ जाता इस पर कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

आपको बता दे कि सुरवीन चावला ने कई हिट पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ‘लकी दी अनलकी स्टोरी’, ‘सिंह वर्सेज कौर’, ‘धरती’, ‘साड्डी लव स्टोरी’ जैसी पंजाबी फिल्में की हैं। इसके अलावा वह टीवी सीरियल्स और रियल्टी शोज  में भी काम कर चुकी हैं. बीते दिनों वह हेट स्टोरी-4 में नजर आई थीं।

जम्मू-कश्मीर में ISIS समर्थक महिला समूह की एंट्री – रिपोर्ट

महिला समूह की एंट्री
ISIS समर्थक महिला समूह की एंट्री

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक अहम जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अब महिला आतंकवादियों का भी खौफ गहराने लगा है, अलगवावादियों, पत्थरबाजों और आतंकवादियों के बाद अब जम्मू-कश्मीर में महिला आतंकवादियों की मौजूदगी भी बताई जा रही है।

सूत्रों के अनी, देश की खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है, रिपोर्ट के जरिए गृह मंत्रालय को आगाह किया गया है कि जम्मू-कश्मीर में ISIS समर्थक महिला समूह, दौलत-उल-इस्लाम, काम कर रहा है।

कल सेना के साथ हुई एक मुठभेड़ में ISIS आतंकियों की मौत के बाद यह खबर और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि ऐसा लग रहा है कि कश्मीर में ISIS अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश करने में लगा है।

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादी संगठन से जुड़ी महिलाओं का एक समूह घाटी के कुछ हिस्सों में आईएसआईएस की विचारधारा  का समर्थन करने वाले भाषण देते हुए नजर आया है।

मार्च में अनंतनाग में एक आतंकवादी की मौत के बाद घाटी में दौलत उल इस्लाम के सदस्यों की गतिविधियां पहली बार सामने आई थीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि समूह के सदस्यों ने उस आतंकी के घर का दौरा किया और जेहाद के पक्ष में भड़काऊ भाषण दिए थे।