एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा को लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से खास सफलता मिली है। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री भी बार की। जिसके बाद नुसरत को इंडस्ट्री में खास पहचान मिली और इस फिल्म की सफलता के बाद से ही उनके पास कई फिल्मों के ऑफर भी आ रहे हैं। इसी बीच उन्हें एक साउथ फिल्म का ऑफर मिला लेकिन नुसरत ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, साउथ इंडस्ट्री के डायरेक्टर ने फिल्म के लिए नुसरत को 1 करोड़ रुपए ऑफर दिया। लेकिन नुसरत ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। अब नुसरत इस तरह की फिल्म की खोज में हैं। जिसमें उन्हें अलग तरह का किरदार निभाने को मिले। नुसरत ने कहा, उनके लिए पैसा इतना जरूरी नहीं है। और इस फिल्म के लिए इंकार करने से उनका ऐसा मतलब नहीं है कि वह रीजनल सिनेमा में काम नहीं करना चाहतीं।
उन्होंने कहा कि वह इस तरह की फिल्म में काम करना तो चाहती हैं लेकिन जिसमें वह खुद के अंदर के अभिनेत्री को मुकाबला दे सकें। नुसरत ने कहा कि मैं जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती और मैं जो काम कर रही हूं उसके लिए खुश हूं।

















इंग्लैंड में स्विंग से होगी बड़ी समस्या – विराट कोहली
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
इंग्लैंड दौरा होने वाला है और इससे पहले ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बड़ा बयान आया है, विराट का कहना है कि स्विंग गेंदबाजी केवल भारत की समस्या ही नहीं है बल्कि दुनिया की हर क्रिकेट टीम की समस्या है।
विराट का मानना है कि यदि टीम को लय मिल जाए तो आप कुछ भी कर सकते हैं, विराट कोहली आगामी इंग्लैंड दौरे के पर जाने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे, उल्लेखनीय ही कि टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो रही है जहां उसे आयरलैंड से टी20 सीरीज खेलना है।
बता दें कि टीम इंडिया पर अक्सर भी घर के शेर होने का आरोप लगता रहता है, कहा जाता है कि टीम भारतीय उपमहाद्वीप में बढ़िया प्रदर्शन करती हैं जहां की पिचें धीमी होती हैं और स्पिनर्स के लिए मुफीद मानी जाती हैं।
विराट को एक आक्रमक कप्तान के तौर पर देखा जाता जो मैदान पर साफ दिखाई भी देता है, यहां तक भी कहा जाता है कि अगर विराट को उकसा दिया जाए तो उनका बल्ला ज्यादा ही रन उगलने लगता है।
विराट का बयान दर्शाता है कि वे पूरे जोश के साथ इंग्लैंड दौरे का आगाज करना चाहते हैं, विराट ने पिछला विदेशी दौरा दक्षिण अफ्रीका में किया था जहां टीम इंडिया में पहले दो टेस्ट के बाद शानदार वापसी की थी और तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच जीतने के बाद वनडे सीरीज में शानदार कप्तानी प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका में पहली बार भारत कोई सीरीज जीत पाया था।