31 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 570

मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, कहा- इन राक्षसों को कड़ी सजा दो

फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, कहा- इन राक्षसों को कड़ी सजा दो
गैंगरेप पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, कहा- इन राक्षसों को कड़ी सजा दो

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने एक बार फिर पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। लगातार आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड के सितारों ने भी मंदसौर पीड़िता के लिए आवाज उठाई है। फरहान अख्तर, रितेश देशमुख जैसे बॉलीवुड सितारों ने मंदसौर गैंगरेप मामले की आलोचना करते हुए देश में बच्चों की सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। महज सात साल की बच्ची के सात हुई इस हैवानियत पर बॉलीवुड सितारों को हिला कर रख दिया है। इस घटना से निराश और परेशान बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट के जरिए इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

रितेश देशमुख ने ट्वीट किया,’इससे बड़ी किसी बात पर मुझे अधिक गुस्सा नहीं आ सकता। 8 साल की बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म। बहुत हो गया, अपराधियों को जनता के सामने फांसी दी जानी चाहिए।’

घटना से परेशान फरहान ने कहा, “खतरनाक रोहराव और अपराध की गंभीर विकृति को देखते हुए किसी को यह पूछना चाहिए कि क्या आपका देश बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है?”

‘वीर दी वेडिंग’ के कारण विवादों से घिरी रही स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, “मंदसौर से शर्मनाक और भयानक खबर, जहां निर्दयता से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इन राक्षसों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

ईशा गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘मुझे माफ कर दो बच्ची. माफ कर दो कि यह देश तुम्हारे लिए सुरक्षित नहीं। इन आरोपियों ने तुम्हें भगवान के बच्चे के रूप में नहीं देखा। माफ कर दो कि लोग इसमें राजनीति को देखते हैं, लेकिन प्यार से नहीं।’

ऋचा चढ्डा ने ट्वीट किया, ‘कोई कैसे एक दूसरे इंसान के साथ ऐसा कर सकता है, एक बच्ची के साथ? अगले ही दिन इन आरोपियों को पकड़ने वाले मंदसौर पुलिस अधीक्षक को सलाम। सलाम यूनुस शेख को, जिन्होंने आरोपियों को दफन न किए जाने की घोषणा की।

अपने ट्वीट में विशाल ददलानी ने कहा, “क्या यह चकित करने वाला नहीं है? मंदसौर दुष्कर्म मामले में सरकार से सवाल करने के बजाए, लोग कठुआ और उन्नाव मामले में न्याय की मांग करने वालों से सवाल कर रहे हैं। वैसे क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंदसौर में आरोपियों के बचाव में कोई रैली निकाली, जो उन्होंने कठुआ में किया था।

आप को बता दें कि मंदसौर में पिछले हफ्ते मंगलवार को जब छात्रा स्कूल के बाहर अपने पिता के आने का इंतजार कर रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था। उसके साथ गैंगरेप किया गया और बाद में उसका गला रेत कर मरने के लिए छोड़ दिया। इस घटना के एक दिन बाद मध्य प्रदेश की पुलिस ने एक मजदूर इरफान उर्फ भय्यू (20) को सीसीटीवी फूटेज के आधार पर गिरफ्तार किया। इरफान के बाद इस मामले में एक अन्य मजदूर आसिफ को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

सचिन तेंदुलकर को नहीं राहुल द्रविड़ को किया ICC ने हॉल ऑफ फेम में शामिल

राहुल द्रविड़
आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में राहुल द्रविड़ को शामिल किया है। राहुल ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी हैं।

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में राहुल द्रविड़ को शामिल किया है। राहुल ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी हैं। बता दें कि, हॉल ऑफ फेम में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में लंबे समय तक खेलते हुए बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

आईसीसी के अनुसार, भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए शामिल किया गया है। लेकिन हॉल ऑफ फेम में अभी तक सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं है।

हॉल ऑफ फेम को साल 2009 में फेडेरेशन ऑफ इंटरनेश्नल क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने शुरू किया था जो आईसीसी का ही हिस्सा है, द्रविड़ से पहले भारत के पूर्व कप्तानों बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव और अनिल कुंबले को इसमें जगह मिल चुकी है।

हैरानी की बात लगती है कि इस सूची में भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं है। सचिन के रिकॉर्ड देखे जाएं तो हॉल ऑफ फेम में शामिल अब तक के सभी बल्लेबाजों पर भारी तो पड़ ही जाएंगे।

वहीं वनडे में सचिन ने 463 वनडे खेलकर 49 शतक और 96 शतकों के साथ 18426 रन बनाए हैं, वनडे में तो इस समय खेलने वाला कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं जो दस हजार रन भी बना पाया हो।

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया पर FIR दर्ज

क्रिकेटर विनोद कांबली
क्रिकेटर विनोद कांबली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंसते दिख रहे हैं। विनोद कांबली और उनकी पत्नी पर एक आदमी ने उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने एफआइआर भी दर्ज कराई है। वहीं इस संबंध में कांबली ने क्रास एफआइआर दर्ज कराने की बात कही है। यह मामला रविवार दोपहर मुंबई के एक मॉल का है।

जानकारी के मुताबिक मॉल में राजेंद्र कुमार का हाथ कांबली की पत्नी के हाथ से टच हो गया था। राजेंद्र कुमार के बेटे अंकुर ने बताया, ‘रविवार का दिन होने की वजह से मॉल में भीड़भाड़ थी। मेरे पिता मेरी बेटी को गेमिंग जोन से लेकर फूड कोर्ट आ रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। उनको तो पता भी नहीं चला कि उनका हाथ किसी से टच हो गया है।’

राजेंद्र कुमार के बेटे ने कहा, ‘मेरे पिताजी को उनके मुंह पर एक मुक्का पड़ा। कुछ पलों तक उन्हें पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। वह फूड कोर्ट आए और उन्होंने हमें यह घटना बताई। मैं कांबली के पास गया और उन्हें समझाने की कोशिश की ताकि यह मामला हल हो सके। मुझे धक्का दिया गया और गालियां सुनने को मिलीं।’

उन्होंने कहा, ‘कांबली की पत्नी ने अपनी सैंडिल निकाली और मुझे पीटने के लिए तैयार खड़ी थीं। मैं तो उन्हें यह बताने गया था कि हम उनका सम्मान करते हैं और यह गलती से हो गया होगा। उनके ऐसे व्यवहार के बाद हम पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।’ अंकुर के हाथ में भी नाखूनों की खरोंचें आई हुई हैं।

राजकुमार एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं और उनके बेटे एक बिजनेसमैन हैं। दूसरा बेटा बॉलीवुड का नामचीन सिंगर अंकित तिवारी है। इस मामले में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 504 और धारा 323 में केस दर्ज किया गया है।

इस बारे में पूर्व क्रिकेटर कांबली से बात करने पर उन्होंने कहा, ‘उस आदमी ने मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। मुझे उसके खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए. उसने मेरी पत्नी को गलत तरीके से टच किया था। मैंने मुंबई पुलिस को इस बारे में ट्वीट किया है। हम इस केस में फॉलो अप करेंगे।’

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब कांबली दंपति विवादों में फंसे हो। इसके पहले 2015 में भी उनकी एक नौकरानी ने दोनों के खिलाफ एफआईआर करवाई थी। आरोप था कि नौकरानी सोनी ने जब विनोद कांबली और एंड्रिया से अपनी तनख्वाह मांगी तो दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे तीन दिन तक एक कमरे में बंद रखा और बाद में उसे घर से भगा दिया था।

दिल्ली में परिवार के 11 सदस्यों की मौत, दो रजिस्टर ने खोले अहम राज

delhi
delhi

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली  में अब तक की सबसे बड़ी सनसनीखेज घटना में रविवार सुबह बुराड़ी स्थित एक घर में रविवार सुबह एक ही परिवार के 11 लोग संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। वहीं, 24 घंटे बाद भी एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन मामला सामूहिक आत्महत्या का है या किसी बाहरी शख्स ने हत्या की है, ये अब तक साफ नहीं है।

जहां 10 लोगों के शव लटके हुए मिले उसके पास ही एक कमरे से पुलिस ने 2 रजिस्टर बरामद किए हैं। दोनों रजिस्टरों में कई पेज भरे हुए हैं तो कुछ खाली हैं। ये पन्ने हाथ से लिखे गए हैं। हमारे पास इन नोट का पूरा ब्योरा तो नहीं है लेकिन जिस तरह से मौत का तरीका है, वही तरीका दोनों रजिस्टरों में लिखा गया है। इस बीच जांच टीम में घर में एक अजीबोगरीब बात नोटिस की है। घर के बाहर पानी की 11 पाइपें निकली हुई हैं, जिनमें से 7 पाइपों को मुंह जहां नीचे की ओर हैं, वहीं 4 पाइपों के मुंह ऊपर की ओर।

बता दें कि मृत मिले 11 सदस्यों में 7 महिलाएं थीं और 4 पुरुष सदस्य थे। हैरानी वाली बात यह है कि घर के अंदर से मिले रजिस्टर में मौत की तारीख और मौत का तरीका भी लिखा हुआ है। सबसे बड़ी बात है कि रजिस्टर में दर्ज तारीख यानी 30 जून की रात ही यह कांड हुआ और मौतों का तरीका भी वही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रजिस्टरों में लिखा है कि ‘रात में एक बजे के बाद जाप शुरू करो, मौत के पहले अपनी आंखें बंद करो कपड़े और रुई रखकर, मरते समय छटपटाहट होगी इसलिए अपने हाथ काबू करने के लिए उन्हें बांध लो, ये काम शनिवार और गुरुवार को अच्छा रहेगा।’

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों रजिस्टरों में मौत और मोक्ष के लेकर एक कहानीनुमा लंबा लेख है, जिसमें किसी आध्यत्मिक गुरु का नाम नहीं है लेकिन मौत की क्रियाओं को लेकर एक बड़ा हिस्सा है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि रजिस्टर में लिखी हैंडराइटिंग पूरे परिवार में किसकी है। पुलिस को कई पड़ोसियों और जानकरों से ये पता चला है कि ये पूरा परिवार बेहद धार्मिक था। इनके घर में हर दूसरे दिन शाम को कीर्तन होते थे। घर के बाहर हर रोज एक तख्ती पर श्लोक लिखे जाते थे। परिवार के सभी 11 लोग हर व्रत साथ करते थे, परिवार का एक सदस्य पिछले 2-3 साल से मौन व्रत पर था।

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि जिन 10 लोगों के शव लोहे के जाल से लटके हुए हैं उनमें अधिकतर लोगों के गले से पूजा की चुन्नी बंधी हुई है। शक है कि घर में बुजुर्ग महिला जो एक कमरे में उल्टी पड़ी हुई मिली उसका घर के ही किसी सदस्य ने गला घोंटा। क्योंकि वो बुज़ुर्ग थी और उसका फांसी लगा लेना या उसे लटकाना आसान नहीं था। बाकी लोगों ने एक प्लान के तहत सुसाइड किया या फिर इनमें से कुछ लोगों ने कुछ लोगों को पहले फांसी के फंदे पर लटकाया और बाद में में खुद लटक गए हों क्योंकि कुछ लोगों के आंख पर कोई कपड़ा नहीं है। ये वो हो सकते हैं जिन्होंने सबसे आखिर में फांसी लगाई हो।

बुराड़ी केस : 6 शवों के पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली
दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई थी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11  सदस्यों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई थी। हत्या और आत्महत्या की पहेली में उलझी पुलिस ने देर रात 6 शवों के पोस्टमार्टम करा दिए हैं।

पोस्टमार्टम में सामने आया है, कि शरीर पर किसी भी तरह के संघर्ष के निशान मौजूद नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक मृतक परिवार के सदस्यों ने अपनी आंखें दान की थीं।

बुराड़ी हत्याकांड में स्थानीय एसडीएम के आदेश के बाद शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के निर्णय के बाद पुलिस ने रविवार शाम से ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी थी ।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हुए शवों के पोस्टमार्टम के प्रक्रिया के लिए छह डॉक्टरों के दो बोर्ड बनाए गए थे, जिनकी देखरेख में शवों का देर रात तक पोस्टमार्टम चलता रहा।

सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण फांसी पर लटकना मिल रहा है। शवों के अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस टीम करीब 4.30 बजे तक घर की तलाशी में लगी रही।

देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने भाटिया परिवार के रिश्तेदारों को उनकी पहचान के लिए अस्पताल बुलाया, जहां शवों की पहचान के लिए पहुंचे अर्जुन ठुकराल ने बताया कि शवों की पहचान तो कर ली गई है।

बता दें कि, मौके से मिले रजिस्टर के आधार पर ये कहा जा रहा है कि ये मामला तंत्र मंत्र से भी जुड़ा हो सकता है।रजिस्टर में कुछ नोट्स मिले हैं। उसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि परिवार ने मरने का फैसला पहले ही ले लिया था।

अफगानिस्तान में सिख आत्मघाती हमला 19 की मौत, 20 घायल

अफगानिस्तान
अफगानिस्तान हमला 19 की मौत, 20 घायल

  
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जलालाबादः अफगानिस्तान के पूर्वी शहर जलालाबाद में रविवार को सिखों को निशाना बनाकर किए गए भीषण विस्फोट में कम से कम 19  लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। बता दें, आत्मघाती हमले में मरने वालों में सिख नेता अवतार सिंह भी शामिल हैं। अवतार सिंह खालसा अफगानिस्तान के आगामी चुनावों में एकमात्र सिख उम्मीदवार थे।

गवर्नर के प्रवक्ता अतुल्लाह खोगयानी ने एएफपी को बताया कि यह हमला प्रांत के गवर्नर के परिसर से कुछ ही सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बाजार में हुआ है, जहां राष्ट्रपति अशरफ गनी बैठक कर रहे थे। उन्होंने एएफपी को बताया कि 19 मृतकों में से 12 सिख और हिंदू हैं। 20 अन्य लोग घायल भी हो गये। मारे गए सिख समुदाय के लोग राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की निंदा करते ट्वीट किया है कि ‘हम रविवार को अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। यह अफगानिस्तान की बहुलतावादी सांस्कृतिक संरचना पर हमला है। हमले से शोकसंतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि हमले में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ हो जाए। इस दुख भरे क्षण में भारत अफगानिस्तान के सहयोग के लिए तैयार है।

इस्लामिक स्टेट ने अपनी आधिकारिक समाचार एजेंसी अमाक के माध्यम से एक वक्तव्य जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस्लामिक स्टेट ने अपने इस दावे के पक्ष में कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान एक मुस्लिम राष्ट्र है लेकिन देश में हिंदुओं और सिखों की एक छोटी संख्या है। अफगानी संसद में सिख एवं हिन्दू समुदाय के लिए एक सीट आरक्षित है। लेकिन बढ़ते हुए खतरे और लगातार मिलती धमकियों के कारण कई प्रांतों से हिन्दू और सिख समुदाय के लोग देश छोड़कर चले गए हैं। ज्यादातर लोगों ने भारत में शरण ली है

‘अंडरग्राउंड गारबेज सिस्टम’ से दूर हो सकती है दिल्ली में कचरे की समस्या

दिल्ली
दिल्ली में कचरे की समस्या

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली जैसे महानगरों में कचरे निपटना एक बड़ी समस्या बन गई है, लेकिन गुजरात का सूरत शहर इन सभी महानगरों को रास्ता दिखा सकता है। यहां  कचरे से निपटने के लिए ऐसा सिस्टम विकसित किया गया है। जो इस समस्या से निजात दिला सकता है।

सूरत नगर निगम ने इस सिस्टम के तहत शहर में 43 अंडरग्राउंड बॉक्स लगाए हैं। इनमें एक बार में 1.5 टन कचरा समा सकता है। नगर निगम ने यह पहल स्मार्ट सिटी अभियान के तहत की है।

इन गारबेज बॉक्स में एक सेंसर भी लगा है। जैसे ही ये बॉक्स 70 फीसदी तक भरता है, यहां से कंट्रोल रूम को सिग्नल जाता है कि इस बॉक्स को जल्द से जल्द खाली करें।

इन अंडरग्राउंड बॉक्स को फुटपाथ पर लगाया जा सकता है। कचरा डालना के लिए इसमें दो हिस्से हैं, एक रास्ते से आम लोग कचरा डाल सकते हैं। जबकि दूसरे हिस्से का उपयोग नगर निगम के लिए रहेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूरत नगर निगम के कमिश्नर एम थेन्नारासन का कहना है कि हम ऐसे ही 75 बॉक्स लगाएंगे, हमने इसे पहले छोटे एरिया में शुरू किया, अब इसकी दूसरे क्षेत्रों से भी मांग आ रही है।

सूरत नगर निगम कमिश्नर के डिप्टी सीवाई भट्ट कहते हैं कि इस सिस्टम का सबसे अच्छा पहलू ये भी है कि इस सिस्टम से कचरे से फैलने वाली दुर्गंध से भी निजात मिलती है।

आंकड़ों के अनुसार, सूरत रोजाना 2100 टन कचरा पैदा होता है। अधिकारियों के मुताबिक वह इस सिस्टम से 2000 टन कचरा प्रोसेस कर सकेंगे, सूरत में निगम के पास 425 वाहन हैं जो हर घर से कचरा एकत्रित करते हैं।

दस दिन तक रोज खाएं जीरा, फिर देखे फायदे

खाएं जीरा
खाएं जीरा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश में मसालों के इस्तेमाल का अलग ही महत्व है। मसाले न सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेजोड़ होते हैं, खाने में कई पकवान तो इन मसालों के नाम पर ही जाने जाते हैं जैसे ज्यादातर पसंद किया जाने वाला जीरा राइस।

जीरे में कई तरह के गुण छुपे हुए हैं जिनसे आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। जीरा काला, सफेद और मटमैले रंग में उपलब्ध होता है।

जीरा शरीर के सभी अंगों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप रोज जीरे के कुछ दानें अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं तो कई फायदे आपको मिलेंगे, जीरा तुरंत ही अपना असर दिखाता है, रोजाना 10 दिन तक इसे खाने से कई फायदे मिलते हैं।

ये हैं जीरे के जबरदस्त फायदे –

जीरा पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है इसलिए इससे पेट की समस्या ठीक होती है।

गैस और वात को भी खत्म करता है। कब्ज में भी यह बहुत लाभदायक है।

खून की कमी या गंदगी होने से निकलने वाले कील, मुंहासों और फुंसियों को ठीक करता है।

जीरे में विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है, जिससे यह त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होता है।

जीरे में पाया जाने वाला विटामिन E त्वचा पर होने वाली एजिंग के असर को कम करता है।

हथलियों में कुछ गर्मी महसूस हो रही हो तो जीरे को पानी में उबालकर ठंडा करके प्यास लगने पर पीने से आराम हो जाता है।

जीरे का नियमित इस्तेमाल शरीर की शोधन करने की प्रक्रिया को तेज करता है।

जीरे को नींबू के रस में भिगोकर नमक मिलाकर खाने से जी मिचलाना बंद हो जाता है।

जीरा में थोड़ा-सा सिरका डालकर खाने से हिचकी बंद हो जाती है।

जीरे को गुड़ में मिलाकर गोलियां बनाकर खाने से मलेरिया में लाभ होता है।

एक चुटकी कच्चा जीरा खाने से एसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है।

उत्तराखंड : बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत

उत्तराखंड
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, एक बेकाबू बस के खाई में गिरने से 30 लोग मर गये, बस में कई लोगों के फंसे होने की खबर है।


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, एक बेकाबू बस के खाई में गिरने से 30 लोग मर गये, बस में कई लोगों के फंसे होने की खबर है।

राहत एवं बचाव कार्य में लगे लोगों के अनुसार, हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है, इस हादसे में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं, प्रशासन हेलीकॉप्टर के जरिए राहत कार्य चला रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर दुख जताया है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यात्रियों से भरी ये बस भौन से रामनगर जा रही थी, इसी दौरान पौड़ी गढ़वाल के नेनीडांडा क्षेत्र में बस सड़क से एक गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले में हताहतों और उनके परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, पौड़ी जिले के धूमाकोट के पास बस दुर्घटना का समाचार सुन कर गहरा दुख हुआ है, मैंने जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए, घायलों को 50-50 हजार रुपए की त्वरित आर्थिक सहायता राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, आवश्यक होने पर घायलों को उपचार के लिए देहरादून लाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा।

मंदसौर : पीड़िता के पिता ने कहा, पैसे नहीं आरोपी की फांसी चाहिए

पीड़िता के पिता
पीड़िता के पिता

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में 8 साल की मासूम के साथ हुये रेप का मामला राजनीतिक तूल पकड़ जा रहा है, इस मामले में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना ने कहा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़िता के पिता के खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं, बच्ची के स्वास्थ्य और पढ़ाई का ध्यान रखा जा रहा है।

राज्य मंत्री की ओर से आए इस बयान के बाद पीड़िता के पिता ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा। मुझे पैसे नहीं अपनी बच्ची के लिए इंसाफ चाहिए। अकाउंट में लाखों ना आए, लेकिन आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। ताकि आगे से कोई ऐसा न कर सके।

इस मामले पर कल एक ट्वीट  कर राहुल गांधी ने कहा। मंदसौर में आठ साल की बच्ची का अपहरण किया गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह बच्ची जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। इस बच्ची के साथ हुई बर्बरता से व्यथित हूं।

उन्होंने कहा, अपने बच्चों की सुरक्षा और गुनाहगारों को त्वरित न्याय की जद में लाने के लिए हमें एक राष्ट्र के तौर पर एकसाथ आना होगा, इससे पहले, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंदसौर की जघन्य घटना की भर्त्सना करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा था।

बता दें कि मंदसौर में मंगलवार को स्कूल से गायब हुई 7 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी, पीड़ित मासूम के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए थे। मासूम के चेहरे पर भी कई कट के निशान थे, जांच में बच्ची के साथ यौन हिंसा की पुष्टी की गई है।