31 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 571

कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं स्वरा, बोलीं- ‘उसने मेरे कान पर Kiss किया और बोला I love you baby…

स्वरा,
कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं स्वरा, बोलीं- 'उसने मेरे कान पर Kiss किया और बोला I love you baby...

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के एक सीन के लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था। अब स्वरा भास्कर एक इवेंट में पहुंची, जहां उन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में बताया। स्‍वरा ने बताया कि कैसे एक प्रोड्यूसर के असिस्‍टेंट ने उन्‍हें Kiss करने की कोशिश की और स्वरा ने यह भी बताया कैसे वह मुंबई जाते समय इस बात के लिए तैयार थीं कि कास्टिंग काउच होगा तो वह उसका कैसे सामना करेंगी।

हाल ही में स्‍वरा ने एक अखबार के कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया और वहां कास्टिंग काउच के सवाल पर अपनी बात रखी। स्‍वरा भास्‍कर ने कास्टिंग काउच पर बोलते हुए कहा, ‘मैं जब मुंबई आयी थी। तो मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार थी कि कोई आएगा और मुझसे ऐसे फेवर की बात करेगा तो मैं उसे क्‍या-क्‍या सुनाउंगी। मैंने तो फेमेनिज्‍म पर हिंदी और इंग्लिश में अलग-अलग स्‍पीच भी तैयार कर रखी थी। लेकिन कुछ साल तक मुझसे किसी ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं। फिर मुझे लगा कि लोग सीधा नहीं बोलते बल्कि कुछ हिंट्स देते हैं, जो मैं समझ ही नहीं पा रही थी।’

स्‍वरा ने आगे बताया, ‘एक दिन मैं एक दफ्तर में थी और एक प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि आपमें बहुत कुछ है। आप क्‍या-क्‍या कर सकती हैं रोल के लिए। तो मैं उसे बताने लगी कि सर मैं सोशलॉजी की स्‍टूडेंट हूं, सर मुझे बंगाली आती है, मैं पंजाबी भी बोल सकती हूं। इस बीच वह बार-बार पूछता रहा कि आप और क्‍या कर सकती हैं रोल के लिए। आखिर में मुझे समझ में आया और मैंने कहा कि अगर आप पूछ रहे हैं कि क्‍या मैं इस रोल के लिए सैक्‍स कर सकती हूं या नहीं तो वो मैं नहीं कर सकती।

अपने साथ हुई एक घटना बताते हुए स्‍वरा ने कहा, ‘एक बार मैं एक व्‍यक्ति के पास गई जो खुद को एक बड़े प्रोड्यूसर का असिस्‍टेंट बताता था। उसने कहा कि वह मुझे रोल दे सकता है, ‘मुझे एकदम से लगा कि उसने मेरे कान में किस करने की कोशिश की और कहा, आई लव यू बेबी। ये सुनते ही मैंने हटने की कोशिश की तो उसका मुंह मेरे बालों के पास था। ये सब भी कास्टिंग काउच का एक हिस्सा है।’अगर आप ऐसी घटनाओं को कास्टिंग काउच में गिनते हैं तो ये मेरे साथ हुआ है।

स्‍वरा भास्‍कर हाल ही में फिल्‍म ‘वीरे दे वेडिंग’ में नजर आई थीं। अब वो एक वेब सीरीज में जल्द ही नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज का नाम ‘रसभरी’ होगा। इस सीरीज में स्वरा का रोल एक टीचर शानू मैडम का रोल निभाएंगी, जिन पर एक 11वीं क्लास का स्टूडेंट फिदा है।

देश में एक और खुला ‘सुपर-30’, पर यहां मेडिकल की तैयारी कराई जाती है

यहां मेडिकल की तैयारी कराई जाती है
देश में एक और खुला 'सुपर-30', पर यहां मेडिकल की तैयारी कराई जाती है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए देशभर में चर्चित संस्थान ‘सुपर-30’ के संस्थापक आनंद कुमार से प्रेरित होकर एक शख्स ने भी एक ऐसी ही कोशिश शुरू कर दी है।

इस शख्स ने जो कोचिंग शुरू की है, वहां गरीब तबके के बच्चों को मुफ्त में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवायी जाती है, आनंद से प्रेरित ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले अजय बहादुर सिंह ‘सुपर-30’ की तर्ज पर गरीब और वंचित वर्ग के छात्रों को मेडिकल की प्रवेश परीक्षा में तैयारी करवा रहे हैं।

आंनद ने अजय बहादुर सिंह द्वारा निर्धन बच्चों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए तैयारी कराने जैसे कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अभी ऐसे कई ‘बहादुरों’ को इस देश की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अभी आमतौर पर छात्रों में नौकरी पाने की प्रतियोगिता चल रही है लेकिन कोई भी शिक्षक नहीं बनना चाहता, उन्होंने कहा कि जब तक समाज में योग्य शिक्षक नहीं बनेंगे तब तक भारत के विश्वगुरु बनने का सपना साकार नहीं हो सकता।

‘सुपर-30’ जहां छात्रों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए चर्चित है वहीं अजय बहादुर की संस्था ‘जिंदगी’ मेडिकल कॉलेजों में बच्चों के दाखिले की तैयारी करवाने में जुटी है।

झारखंड के देवघर से जुड़े अजय बहादुर सिंह के ‘जिंदगी’ अभियान के तहत अभी तक कुल 18 बच्चों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिल चुका है।

बता दें कि, अजय का भी सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का था लेकिन गरीबी ने उनके इस सपने को पूरा नहीं होने दिया, इसी कारण उन्होंने निर्धन बच्चों को डॉक्टर बनाने की ठानी और अब उनका सपना बच्चे पूरा कर रहे हैं।

फीका वर्ल्ड कप की हर जगह धूम है, टीम इंडिया भी फुटबॉल फीवर से बच नहीं सकी

फीका वर्ल्ड कप
फीका वर्ल्ड कप की हर जगह धूम है, टीम इंडिया भी फुटबॉल फीवर से बच नहीं सकी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दुनिया भर में फीफा वर्ल्ड कप की धूम मची हुई है, रूस में चल रहे फीफा वर्ल्डकप की 21वें सीजन के नॉकआउट मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं और क्रिकेट में टीम इंडिया ने हाल ही में आयरलैंड दौरा  खत्म किया है, लेकिन इस दौरे के बीच टीम इंडिया भी फुटबॉल फीवर से बच नहीं सकी है।

एक फिटनेस सेशन में टीम इंडिया के खिलाड़ी भी फुटबॉल खेलते हुए नजर आए जिसमें टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की टीमों के बीच मैच हुआ।

बीसीसीआई ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जिसमें इस बार दिनेश कार्तिक ने माइक संभाला हुआ था, दिनेश ने जानकारी दी की लंच के बाद टीम जब टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन के लिए जुटी तो टीम को दो भागों में बांटा गया और विराट और धोनी के बीच एक फुटबॉल मैच हुआ।

इस वीडियो में कार्तिक ने टीम की तैयारियों पर जानकारी दी, दिनेश ने बताया कि डबलिन में होटल से लंच करने के बाद टीम प्रैक्टिस करने सीधे मैदान पहुंच गई और सबसे पहले एक फुटबॉल मैच हुआ।

इस मैच के लिए टीम इंडिया को दो टीमों में बांटा गया जिसमें एक की कप्तानी विराट ने की तो दूसरी की कप्तानी धोनी ने की, दिनेश ने बताया कि मैदान में लगे उपकरणों की तारीफ करते हुए बताया कि बोलिंग मशीन से कई बार गेंद ज्यादा तेज आती है और इससे टीम की बेहतर प्रैक्टिस हो रही है।

इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड पर143 रनों की एतिहासिक जीत दर्ज की है, इस मैच में केएल राहुल ने शानदार 70 रनों की पारी खेली उनके अलावा सुरेश रैना ने 69 रन बनाए जबकि अंत में हार्दिक पांड्या ने केवल 9 गेंद पर ताबड़तोड़ 32 रन बना डाले और बोर्ड पर 213 रनों का स्कोर लगा दिया।

इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाते हुए मेजबान टीम को केवल 70 रनों पर समेट दिया, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए तो उमेश यादव ने दो विकेट लिए. सिद्धार्थ कौल ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैंच में पहला विकेट लिया।

नौ वीं कक्षा में पढ़ने वाले आर्यन ने गूगल के दो लाख रुपये का आफर ठुकराया

आर्यन ने गूगल के दो लाख रुपये का आफर ठुकराया
नौ वीं कक्षा में पढ़ने वाले आर्यन ने गूगल के दो लाख रुपये का आफर ठुकराया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पटना के आर्यन राज ने बिहार का नाम टेक्नोलॉजी की दुनिया में रोशन किया है, आर्यन अभी 9वीं कक्षा में है, आर्यन ने तीन सॉफ्टवेयर एप बनाए हैं जिसे गूगल ने एडॉप्ट किया है।

इसके एवज में गूगल ने आर्यन को दो लाख रुपये इनाम के रुप में ऑफर किया था, जिसे आर्यन ने लेने से इंकार कर दिया।

आर्यन आईआईटी में पढ़ाई करना चाहता है और इंजीनियर बनना चाहता है, आर्यन ने जो तीन एप बनाए हैं वो ‘कंप्यूटर शॉर्टकट की’, ‘मोबाइल शॉटकर्ट की’ और ‘व्हाट्सएप क्लीनर लाइट’ है।

कंप्यूटर शार्टकट की और मोबाईल साफ्टवेयर की के जरिए किसी भी कंप्यूटर या मोबाइल आपरेटर आसानी से किसी भी साफ्टवेयर फंक्शन को ऑपरेट कर सकते हैं।

वहीं व्हाट्सएप क्लीनर लाइट व्हाट्सएप की जंक फाइल को खुद स्कैन कर डिलीट कर देता है, आर्यन ने गूगल की 2 लाख रुपयों की पुरस्कार राशि को लेने से इंकार किया है और गुजारिश की है कि ये गरीबों को दान कर दिया जाये।

आर्यन का ज्यादातर समय मोबाइल और कंप्यूटर पर बीतता है, आम पैरेंट्स की तरह आर्यन के पैरेंट्स को भी ये पंसद नहीं था कि आर्यन मोबाईल और कंप्यूटर पर अपना समय बर्बाद करे।

आर्यन के पिता पुलिस पदाधिकारी हैं और कुछ दिन पहले जब उन्हें आर्यन की उपलब्धि का जब पता चला तो उनकी भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, तब उन्होंने आर्यन पर गर्व महसूस किया।

पाक-एक्टर अली जफर को मिली यशराज फिल्म्स से बड़ी मदद

अली जफर
पाक-एक्टर अली जफर को मिली यशराज फिल्म्स से बड़ी मदद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के बैन हो जाने के चलते उन्हें काफी हद तक नुक्सान सहना पड़ रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तानी मूल के मशहूर सिंगर और एक्टर अली जफर को यशराज फिल्म्स से मिल रही है मदत जानकारी के अनुसार, अली जफर की आनेवाली फिल्म ‘तीफा इन ट्रबल’ को भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में यशराज फिल्म्स डिस्ट्रीब्यूट करने जा रही है। इस खबर की पुष्टि खुद अली ने की और कहा- “हां, ये सच है। वो ही इस फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं।”

आपको बता दें कि ये ऐसी पहली गैर-भारतीय फिल्म है जिसे यशराज डिस्ट्रीब्यूट करने जा रही है। इसी के साथ इस फिल्म की म्यूजिक के एक आइटम सॉन्ग को भी भारतीय म्यूजिक कंपनी ने ही खरीदा है।

ये जानकारी भी सामने आई है कि अब पाकिस्तानी फिल्मों को औपचारिक तौर पर भारत में रिलीज करने की कोशिश की जा रही है। लंदन में उपस्थित पाकिस्तानी प्रोड्यूसर सेवी अली ने कहा कि वो भारत की होम मिनिस्ट्री से मीटिंग कर रहे हैं ताकि वो पाकिस्तानी फिल्मों को भारत में रिलीज कर सकें। सेवी ने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने सेंसर बोर्ड चीफ प्रसून जोशी से भी संपर्क किया है। पाकिस्तानी प्रोड्यूसर भी चाहते हैं कि उनकी फिल्मों को भारत में जगह दी जाए।

बता दें- ‘तीफा इन ट्रबल’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे लाहौर और वॉरसॉ में शूट किया गया है। इस फिल्म को अली जफर ने प्रोड्यूस किया है और उनके भाई दानियाल जाफर इस फिल्म के लेखक हैं। वही अली जफर और यशराज फिल्म्स के रिलेशन काफी अच्छे हैं। उन्होंने भारत में अपनी 9 फिल्मों में से 2 फिल्में यशराज के साथ की हैं। इनमें ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘किल दिल’, ‘लंदन पेरिस न्यूयॉर्क’ और ‘तेरे बिन लादेन’ जैसे नाम शामिल हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ को देख कर ‘गर्लफ्रेंड’ आलिया भट्ट का रिएक्‍शन

आलिया भट्ट
'संजू' को देख कर 'गर्लफ्रेंड' आलिया भट्ट का रिएक्‍शन

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर डेटिंग वर्ल्ड की अफेयर की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। आलि‍या ने यहां तक कि एक इंटरव्यू में ये तक कह दिया है कि उन्हे रालिया (रणबीर+आलिया) बुलाया जाए। इस बयान के बाद अब आलिया ने अपने ऑल टाइम क्रश यानि रणबीर कपूर की फिल्म संजू को लेकर कमेंट किया है.।जानें क्या कहा आलिया ।

वहीं राजी एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है ‘मुझे यह बहुत अच्छी लगी, यह शानदार, उम्दा और बेहतरीन फिल्म है. मुझे लगता है कि मेरी 10 फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में ‘संजू’ टॉप पर है। इसमें रणबीर ने कमाल का काम किया है। विक्की कौशल और परेश रावल ने भी बेहतरीन काम किया है। अनुष्का शर्मा और सोनम कपूरी ने भी बेहतरीन काम किया है। यह फुल पैकेज फिल्म ।’

आलिया ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं राजकुमार हिरानी की बहुत बड़ी फैन हूं, इसलिए जब भी उनकी फिल्में आती हैं, तो मैं उसे देखने के लिए बेताब रहती हूं।’ बता दें रणबीर ने हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह आलिया को डेट कर रहे हैं।

जारी हुआ ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’ के हिंदी रीमेक का पहला लुक, इस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस 

जारी हुआ 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स'
जारी हुआ 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स'

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

काय पो छे’ और ‘धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ से अपनी किस्मत का तारा चमकाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हॉलीवुड फिल्म ‘फॉल्ट इन अवर स्टार्स’ के हिंदी रीमेक के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत तथा संजना संघी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सुशांत ने ट्वीट में तस्वीर के साथ लिखा, “नई शुरुआत.. ‘फॉक्स स्टार इंडिया’ और ‘कास्टिंग मुकेश छाबड़ा।”
बता दें कि कुछ घंटे पहले ही इस फिल्म के फर्स्ट लुक को जारी किया गया है। फिल्म के पहले लुक में सुशांत और संजना रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म के पहले लुक को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए सुशांत ने कैप्शन में लिखा था ‘नई शुरुआत’।
सुशांत ने आईएएनएस से कहा, “मेरे और मुकेश के बीच अच्छी समझ है। उन्होंने मुझे मेरी पहली फिल्म दी थी और मैंने उनसे वादा किया था कि मैं उनकी फिल्म में जरूर अभिनय करूंगा। यह पहली फिल्म है जिसे मैंने बिना पटकथा पढ़े स्वीकार किया है, क्योंकि मैं जानता हूं कि मुकेश एक शानदार निर्देशक हैं। और अब जब मैंने पटकथा पढ़ ली है, मुझे अपने फैसले पर खुशी है।”
बात की जाए संजना की तो वह ‘हिंदी मीडियम’ के अलावा ‘फुकरे रिटर्न्स’ और ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी है। वहीं सुशांत की बाकी फिल्मों की बात की जाए तो वह ‘सोन चिरैया’ और ‘केदारनाथ’ में नजर आएंगे।

रिलीज के दिन ही फिल्म संजू हुई लीक, नुकसान की आशंका

फिल्म संजू ,
रिलीज के दिन ही फिल्म संजू हुई लीक, नुकसान की आशंका

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘संजू’ सिल्वर स्क्रीन पर पहुंच गई है, जिसे उम्मीद के मुताबिक अच्छी ओपनिंग मिली है लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म के निर्माताओं के लिए बुरी खबर है टि्वटर पर SanjuLeaked नाम से हैश टैग ट्रेंड कर रहा है।

इसमें दावा किया जा रहा है कि संजू एचडी प्रिंट के साथ लीक हो चुकी है। इसके बाद संजू के कुछ प्रशंसक सक्रिय हुए और उन्होंने पायरेटेड कॉपी न देखकर थिएटर में जाने को कहा। साथ ही Torrent लिंक को शेयर न करने को भी कहा गया। एक यूजर ने लिखा है, “सेंसर बोर्ड को संजू में टॉयलेट वाले सीन पर आपत्त‍ि है, लेकिन पूरी फिल्म लीक होने पर नहीं. ऐसा क्यों?”

बता दें कि ट्रेड एक्सपर्ट ने रिलीज के फर्स्ट वीकेंड में 100 करोड़ रुपए कमाने की संभावना जताई थी। लेकिन यदि इसकी पायरेटेड कॉपी वायरल होती है तो फिल्म को बड़ा नुकसान हो सकता है।

वैसे इससे पहले भी खबर आई थी कि रिलीज के एक दिन पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं को फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीन पर कैंची चलाने को कहा था, जिसमें संजू जेल में बंद हैं और टॉयलेट का पानी ओवरफ्लो हो जाता है और संजू के लाख चिल्लाने पर भी उनकी कोई मदद करने नहीं आता है, अब ये सीन फिल्म में है या नहीं ये तो फिल्म देखने के ही बात पता चलेगा।

रणबीर और राजकुमार हिरानी ने पहली बार साथ काम किया है, फिल्म पहले ही दिन फिल्म हाउसफुल जा रही है । क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को ऐतिहासिक बताया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का मास्टर पीस कहा है।

फीफा वर्ल्डकप 2018 : बेल्जियम ने इंग्लैंड को हराया

फीफा वर्ल्डकप
फीफा वर्ल्डकप 2018 : बेल्जियम ने इंग्लैंड को हराया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फीफा वर्ल्डकप 2018 के ग्रुप मैच समाप्त हो चुके हैं, कल देर रात खेले गए के ग्रुप जी के अपने अंतिम मुकाबले में बेल्जियम ने इंग्लैंड को 1-0 से मात दे दी थी।

इस जीत के साथ बेल्जियम तालिका में नौ अंकों के साथ टॉप पर रही जबकि इंग्लैंड को दूसरे पायदान से ही संतोष करना पड़ा, यह दोनों टीमें पहले ही प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

कालिनग्राड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कई बदलाव किए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जिनके बीच मैच के शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखेने को मिली।

शुरुआती तेजी के बाद दोनों टीमों ने गेंद पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया, 27वें मिनट बेल्जियम मेंको मैच में पहला कॉर्नर मिला जिस पर एलेक्जेंडर आरनोल्ड ने तेजी दिखाते हुए अपनी टीम को पिछड़ने से बचा लिया।

इंग्लैंड को 34वें मिनट में फ्री-किक मिली और इस बार भी एलेक्जेंडर आरनोल्ड ने शानदार क्रॉस दिया, लेकिन मिडफील्डर रुबेन लोफ्टस चीक हेडर से गाल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड की शुरुआत तेज रही और 48वें मिनट में स्ट्राइकर मार्कस रैशफोर्ड ने बाएं छोर से गोल करने का प्रयास किया गया, लेकिन, वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए।

मैच के 51वें मिनट में बेल्जियम के मिडफील्डर योउरी तिएलमेंस ने दाईं छोर पर अदनान यानुजाय ने बॉक्स के अंदर डिफेंडर को छकाते हुए अपने बाएं पांव से शानदार गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

मायावती ने पीएम मोदी के सर्जिकल स्‍ट्राइक का विडियो शेयर करने पर साधा निशाना

मायावती ने पीएम
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मोदी सरकार ने हाल ही में सर्जिकल स्‍ट्राइक का वीडियो जारी किया था, इसको लेकर अब बसपा प्रमुख मायावती ने भी मोदी सरकार पर  निशाना साधा है।
मायावती ने आज कहा कि मोदी सरकार 2019 से पहले सर्जिकल स्‍ट्राइक का वीडियो जारी करके देश की जनता से अपनी नाकामियां छिपाना चाहती है, यह वीडियो जारी करना इसी से संबंधित प्रयास है।
बसपा प्रमुख मायावती ने सर्जिकल स्‍ट्राइक के वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार इस वीडियो के जरिये सर्जिकल स्‍ट्राइक का सुबूत देना चाहती थी तो सर्जिकल स्‍ट्राइक का वीडियो उसी समय क्‍यों नहीं जारी किया गया जब यह की गई थी।
मायावती ने आगे कहा  कि, हम अपने जवानों के पाकिस्‍तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराने की कार्रवाई की प्रशंसा करते हैं किसी ने भी इस सर्जिकल स्‍ट्राइक पर शक नहीं किया और ना ही पीएम मोदी और उनकी सरकार से इसका सुबूत मांगा।
उन्‍होंने कहा कि बीजेपी सरकार को सर्जिकल स्‍ट्राइक का वीडियो उसी समय जारी करना चाहिए था जब इसे अंजाम दिया गया था, लेकिन अब जब 2019 के लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं तो सरकार ने यह वीडियो जारी किया है, मायावती ने कहा कि देश की जनता बेवकूफ नहीं है, देश की जनता जानती है कि आखिर बीजेपी किस तरह का राजनीतिक खेल खेल रही है।