31 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 569

पासपोर्ट विवाद : अब नितिन गडकरी सुषमा स्वराज के समर्थन में नजर आए

सुषमा स्वराज
पासपोर्ट विवाद : अब नितिन गडकरी सुषमा स्वराज के समर्थन में नजर आए

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

तन्वी सेठ और अनस सिद्धीकी पासपोर्ट के विवाद में ट्रोल का शिकार हुईं थी सुषमा स्वराज, अब इस मामले में उनके समर्थन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सामने आ गए हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि जिस तरह से उन्हें ट्रोल किया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, जब विदेश मंत्रालय ने इस मामले में दखल दिया था, उस समय वह देश में भी मौजूद नहीं थीं।

नितिन गडकरी ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने जो आदेश दिया था, उसमें कुछ भी गलत नहीं है, इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उनका समर्थन किया था और कहा था कि इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्रोल करना गलत है।

20 जून को तन्वी सेठ ने ट्वीट कर विदेश मंत्रालय और PMO को शिकायत की थी कि पासपोर्ट बनाने के दौरान पासपोर्ट अधिकारी ने उनसे बदतमीजी की, विदेश मंत्रालय ने मामले में संज्ञान लिया था।

विदेश मंत्रालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय से मामले की रिपोर्ट मांगी थी, इसके बाद पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा का तबादला गोरखपुर कर दिया गया था और तन्‍वी सेठ और अनस सिद्दीकी को पासपोर्ट भी जारी कर दिया
था।

मुंबई: अंधेरी स्टेशन पर रोडओवर ब्रिज रेलवे पटरी पर गिरा, बंद रहेगी डिब्बा सेवा

मुंबई के अंधेरी
मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास गोखले ओवरब्रिज का एक स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। ओवरब्रिज गिरने से अब तक पांच लोग घायल हुए है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास गोखले ओवरब्रिज का एक स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। ओवरब्रिज गिरने से अब तक पांच लोग घायल हुए है। कुछ अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका है। बारिश की वजह से राहत कार्यो में देरी हो रही है। ऐसा माना जा रहा है ये हादसा भारी बारिश के वजह से हुआ। मुंबई में देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है। रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने के लिए एनडीआरएफ, बीएमसी की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

जो गोखले पुल आज गिरा है, उसकी हालत के बारे में 2016 में आरटीआई से जानकारी मांगी गई थी। तब कहा गया कि सब ठीक है। अंधेरी स्टेशन पर जहां पर गोखले ब्रिज गिरा उससे कुछ दूरी पर लोकल ट्रेन चल रही थी। लोकल ट्रेन के ड्राइवर चंद्रकांत सावंत ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। वही भारी बारिश के बाद सियोन रेलवे स्टेशन पर पटरी पानी में डूब गईं हैं।

बता दें, जाम और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने 39 और बस चलाने का फैसला किया है। भारी बारीश की वजह से सेंट्रल रेलवे 30 मिनट की देरी से चल रही है।  हार्बर लाइन फिलहाल ठीक है। हाइवे पर जाम लगा हुआ है।

बीएमसी ने कहा है कि गोखले पुल साल 1975 में बना था। ये बीएमसी का पुल है, लेकिन जितना हिस्सा रेलवे ट्रैक से गुजरता है, उसकी जिम्मेदारी और सुरक्षा रेलवे की है। जितना हिस्सा गिरा है वो रेलवे ट्रैक पर गिरा है। बीएमसी का काम मरम्मत करना है, लेकिन देख-रेख रेलवे का काम है।  ब्रिज गिरने से विरार से चर्चगेट तक वेस्टर्न रेलवे पूरी तरह ठप है। भारी बारीश की वजह से सेंट्रल रेलवे 30 मिनट की देरी से चल रही है. हार्बर लाइन फिलहाल ठीक है।

मुंबई में भारी बारिश मंगलवार को भी जारी है। सुबह से ही मुंबई के कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव देखने को मिल रहा है। यहां लोकल और सड़क यातायात बारिश के कारण बुरी तरह तरह प्रभावित हुआ है। बारिश लगातार सोमवार से हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन और भारी बारिश हो सकती है।

सरकार ने लिया ऐसा फैसला जिससे भूखे रह जाएंगे राजधानी और दुरंतो ट्रेनों के यात्री

राजधानी और दुरंतो
राजधानी और दुरंतो ट्रेनों के यात्री

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राजधानी व दुरंतो रेलगाड़ियों में यात्रा करने के दौरान आपके खाने की थाली का वजन पहले से कुछ कम होगा, हालांकि रेलवे का दावा है कि खाने की गुणवत्ता व उसे परोसे जाने का तरीका पहले से कहीं बेहतर होगा।

रेलवे की ओर से अब तक राजधानी व दुरंतो गाड़ियों में दिए जाने वाले खाने का वजन लगभग 900 ग्राम होता है, 15 जुलाई से इसे घटा कर 750 ग्राम किए जाने की तैयारी है।

खाने में दाल व सब्जी की मात्रा 30 ग्राम घटाया जाएगा, वहीं सूप व मक्खन व कुछ वस्तुओं में से 90 ग्राम की कमी की जाएगी। रेल यात्री आए दिन खाने की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत करते थे, इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने थाली में परोसी जाने वाली दाल को और गाढ़ा करने का निर्णय लिया है।

वहीं मांसाहारी भोजन खाने वालों को अब बिना हड्डियों के बोनलेस चिकन दिया जाएगा, खाने में एक अतिरिक्त सब्जी दी जाएगी, यह मौसम के अनुरूप उपलब्ध सब्जियों के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।

रेलगाड़ियों में खाना परोसने के तरीके में काफी बदलाव किए गए हैं, खाना परोसने वाले शिक्षित होंगे, विमानों की तरह ट्रॉली में रख कर खाना परोसा जाएगा, खाना परोसने वाले हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करेंगे।

शशि थरूर ने पटियाला कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत की याचिका

शशि थरूर
शशि थरूर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में आरोपी शशि थरूर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है, शशि थरूर को 7 जुलाई को कोर्ट में पेश भी होना है।

दिल्ली पुलिस ने 14 मई को तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर पर सुनंदा को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया था, कोर्ट से समन के बाद बोले थरूर-मेरे खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं।

शशि थरूर का कहना है कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप सही नही है, इसका कोई आधार नही है, मैं इन आरोपों के खिलाफ डटकर मुक़ाबला करूंगा और अंत में सच्चाई सामने आएगी।

पिछली सुनवाई में पुलिस ने अदालत से कहा था कि थरूर को साढ़े चार साल पुराने मामले में आरोपी के तौर पर तलब किया जाना चाहिये, पुलिस ने दावा किया था कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।

पुलिस ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की है, थरूर के घरेलू नौकर नारायण सिंह को मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह बनाया गया है।

गौरतलब है कि सुनंदा 17 जनवरी, 2014 को राष्ट्रीय राजधानी के एक होटल में मृत पायी गई थीं, कांग्रेस नेता पर आईपीसी की धारा 498 ए (क्रूरता) और 306 (आत्महत्या के लिये उकसाने) के आरोप लगाए गए हैं।

संजय दत्त के बाद अब ऋतिक रोशन रिवील करेंगे अपनी बायोग्राफी

संजय दत्त ऋतिक रोशन
फिल्म ‘संजू’ के माध्यम से पेश की गई संजय दत्त की बायोपिक जोकि बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर की भी काफी तारीफ सुनने को मिली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

फिल्म ‘संजू’ के माध्यम से पेश की गई संजय दत्त की बायोपिक जोकि बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई। फिल्म में संजय दत्त की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर की भी काफी तारीफ सुनने को मिली। वही अब तजा खबरों की मान तो संजय के बाद ऋतिक रोशन अपनी जीवन कथा एक मेमॉयर के जरिए दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के मुताबिक, इस मेमॉयर में कंगना रनौत का जिक्र नहीं किया जाएगा क्योंकि ऋतिक ऐसे लम्हों को शेयर करेंगे जिससे लोगों को जिंदगी में प्रोत्साहन मिले। लेकिन इसमें उनकी जीवन से जुड़ा कोई भी विवाद नहीं दर्शाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, “ऋतिक के पास अपनी जिंदगी के बारे में बताने के लिए इतना कुछ है कि इसके जरिए वो दूसरों को उनकी जिंदगी बेहतर ढंग से जीने में मदद कर सकेंगे। उन्होंने हकलाने की बीमारी को फेस किया, स्टंट सीन्स करते समय कई बार जख्मी हुए और डॉक्टर्स ने कहा कि वो कभी चल नहीं सकेंगे। इसलिए यहां ऋतिक सिर्फ अपने संघर्षों पर फोकस करेंगे। ऐसे में भला वो विवाद पर फोकस क्यों करेंगे?”

सुपर 30 में ऋतिक बिहार के एक ऐसे टीचर आनंद कुमार का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं जो सुपर 30 के नाम से कॉम्पिटिशन एग्जाम की कोचिंग क्लासे चलाते हैं। अभी हाल ही में ऋतिक और वीरेंद्र सक्सेना की एक फोटो सुपर 30 के सेट से आई थी जिसमें उनका वेट काफी कम दिखा रहा था। ऋतिक अपने कैरेक्टर में ओरिजनल्टी लाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपना वेट भी काफी कम कर लिया है। ताकि वो उन आनंद कुमार की तरह नजर आ सकें। फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। फिल्म को डायरेक्ट विकास बहल ने किया है और फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

इरफान खान को ‘लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल’ में किया गया सम्मानित

इरफान खान
इरफान खान की ख्याति केवल हिंदुस्तान तक ही नहीं बल्कि देश से बाहर भी काफी है। 'द नेमसेक', 'लाइफ ऑफ पाई' और 'स्लमडॉग मिलेनियर' जैसी इंटरनेशनल फिल्मों


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इरफान खान की ख्याति केवल हिंदुस्तान तक ही नहीं बल्कि देश से बाहर भी काफी है। ‘द नेमसेक’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ जैसी इंटरनेशनल फिल्मों से इंटरनेशनल पहचान बनाने वाले इरफान खान को यहां ‘लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल’ (एलआईएफएफ) में स्पेशल आइकन अवार्ड के लिए चुना गया है। बीएफआई के कार्यक्रम में कॉमेडी ‘ईटन बाई लायंस’ का जलवा रहा। शुक्रवार रात समापन समारोह के दौरान विनर्स के नाम अनाउंस हुए।

वैसे तो इरफान बीमार चल रहे हैं और वो किसी भी समारोह में जाने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन ‘बगड़ी लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल’ यानि एलआईएफएफ में उन्हें विशेष आइकन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वैराइटी डॉट कॉम के मुताबिक, बीएफआई के जरिए आयोजित कार्यक्रम में कॉमेडी फिल्म ‘ईटन बाई लायंस’ का जलवा रहा। इरफान ने व्यक्तिगत रूप से अपना पुरस्कार स्वीकार कर लिया है। इरफान खान के अलावा अभिनेता मनोज बाजपेयी को भी आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

जल्द ही ‘एमेजन’ के मूल भारतीय संस्करण ‘फैमिली मैन’ में नजर आने वाले अभिनेता की दो फिल्मों- ‘लव, सोनिया’ और ‘इन द शैडोज’ को एलआईएफएफ में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा, “प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव में यह पुरस्कार पाना मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है। मेरे पसंदीदा शहर लंदन में यह पुरस्कार मिलना और भी खास है।

आपको बता दें कि, इस समारोह में दूसरे पुरस्कार विजेताओं में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रिचा चड्ढा को ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंच अवॉर्ड’ दिया गया। रिचा ने ‘लव सोनिया’ में काम किया है। ये फिल्म फेस्टिवल की पहली रात को ही दिखाई गई थी। इसी फिल्म के एक दूसरे कलाकार मृणाल ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया: शार्क ने महिला की ऊँगली चबाई, मरते मरते बची महिला 

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में एक महिला शार्क को कुछ खिलाने की कोशिश कर रही तभी शार्क महिला की ऊंगली काटकर जख्मी कर दिया और वो मरते मरते बचीं


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला शार्क को कुछ खिलाने की कोशिश कर रही तभी शार्क महिला की ऊंगली काटकर जख्मी कर दिया और वो मरते मरते बचीं। मेलिसा ब्रूनिंग नाम की इस महिला ने बताया कि जब वो पर्थ के उत्तर में करीब 2,500 किलोमीटर दूर सुदूर किंबरले क्षेत्र में एक छोटी नाव पर थीं तो उन्होंने गहरे पीले रंग के चार शार्कों को नौका के पिछले हिस्से से लटक कर हाथ से खाना खिलाने की कोशिश कर  रही थी।

उन्होंने द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन को बताया कि 6.6 फुट के शार्क ने उनकी दायें हाथ की एक अंगुली पर हमला किया। उन्होंने बताया, ‘‘मेरा मानना है कि शार्क मेरी तरह ही हैरान रह गया था…यह बहुत तनाव का पल था और ऐसा लगा कि वो मेरी हड्डियों को चबा जाएगा।’’ इस घटना के बारे में मेलिसा ने कहा, ‘‘मुझे लगा कि मैंने अपनी ऊंगली खो दी, मेरी ऊंगली चली गई।’’

नौका दल के सामने ही शार्क ने मेलिसा को पानी में खींच लिया, लेकिन वह खुशकिस्मत रहीं कि उनके दोस्तों ने उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकाल लिया। मेलिसा को डुगोंग खाड़ी के जिस पानी में शार्क ने खींचा था, वहां मगरमच्छों की संख्या अच्छी-खासी बताई जाती है। और वहां जान का खतरा होता है।

एमपी : जज की कुर्सी पर बैठकर सेल्फी लेना पुलिस कांस्‍टेबल को पड़ गया महंगा

सेल्फी मंहगा पड़ गया है,
जज की गैर मौजूदगी में चैंबर में घुसकर सेल्फी लेना एक पुलिस कांस्‍टेबल को मंहगा पड़ गया है,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जज की गैर मौजूदगी में चैंबर में घुसकर सेल्फी लेना एक पुलिस कांस्‍टेबल को मंहगा पड़ गया है। न्यायाधीश की गैरमौजूदगी में एक ट्रेनी पुलिस कांस्‍टेबल उनके चैंबर में घुसकर सेल्फी लेने लगा।

चैंबर में घुसने के बाद वह जज की कुर्सी पर बैठ गया और लगातार आधे घंटे तक सेल्फी लेता रहा, मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कांस्‍टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी आर बी सोनी ने आज बताया कि पुलिस प्रशिक्षण शाला उमरिया में प्रशिक्षण ले रहा कांस्‍टेबल राम अवतार रावत जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंच कर शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे जिला न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठ कर सेल्फी लेने लगा।

जिला सत्र न्यायलय की इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पुलिसकर्मी पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कांस्‍टेबल रामावतार रावत शराब के नशे में था। इसी दौरान वह उमरिया जिला सत्र न्यायालय में डीजे के चैंबर में घुस गया और जज की कुर्सी पर बैठकर सेल्फी लेने लगा।

कांस्‍टेबल को इस तरह जज की कुर्सी पर बैठकर सेल्फी लेता देख नाजिर ने नाराजगी जताई, लेकिन कांस्‍टेबल ने खाकी वर्दी का रौब झाड़ते हुए अनाप-शनाप बातें शुरू कर दी, जिसके बाद नाजिर की सूचना पर पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।

RAILWAY ने दिया हमसफर एक्सप्रेस का तोहफा, वैष्णो देवी की यात्रा अब होगी आसान

हमसफर एक्सप्रेस
RAILWAY ने दिया हमसफर एक्सप्रेस का तोहफा,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

वैष्णो देवी की यात्रा अब और आसान हो गयी है, माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा जल्द ही कुछ आसान हो जाएगी, अब रेलवे पश्चिम बंगाल के सियालदह से जम्मू तवी के लिए एक हमसफर एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है।

इस गाड़ी का उद्घाटन कल किया जाएगा, इस दिन यह गाड़ी जम्मूतवी से दोपहर 12.30 बजे चलेगी, यह ट्रेन अगले दिन रात 11.45 बजे सियालदह पहुँचेगी, इस ट्रेन में 16 वातानुकूलित 3एसी के डिब्बे हैं।

इस हमसफर एक्सप्रेस के शुरू होने से पांच राज्यों के लोगों के लिए माता वैष्णो देवी तक पहुंचना आसान हो जाएगा, यह ट्रेन बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश व पंजाब हो कर गुजरेगी।

इस ट्रेन के शुरू हो होने से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत होगी, रेलगाड़ी रास्ते में लुधियाना, अम्बाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय, गया, धनबाद और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ये हमसफर एक्सप्रेस 2019 लोकसभा चुनावों में भी मोदी सरकार की उपलब्धी के तौर पर प्रस्तुत की जा सकती है, ये गाड़ी बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश व पंजाब हो कर गुजरेगी।

रामदेव के बयान पर नाराज उमा भारती ने रामदेव को लिखी चिट्ठी

उमा भारती ने रामदेव
बाबा रामदेव ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उमा भारती के काम से तुलना की थी, अब उस बयान से विवाद पैदा हो गया है,

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बाबा रामदेव ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उमा भारती के काम से तुलना की थी, अब उस बयान से विवाद पैदा हो गया है, कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती रामदेव से नाराज हो गई हैं।

उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बाबा रामदेव को पत्र लिखा है कि, उनके मुंह से निकला ऐसा कोई भी जुमला उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है, हालांकि इसके बाद खुद बाबा रामदेव ने इस मामले में अपनी ओर से ट्विटर पर बयान जारी कर सफाई दी है।

लंदन में एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान गंगा स्वच्छता कार्यक्रम के संदर्भ में उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उमा जी की फाइल ऑफिस में अटक जाती थी जबकि गडकरी जी की फाइल नहीं अटकती, देश में सबसे ज्यादा किसी मंत्री का काम दिखता है तो वह नितिन गडकरी का है।

उमा भारती ने पत्र में लिखा है कि लंदन में टेम्स नदी के किनारे से आपने गंगा पर अपने विचार व्यक्त किए, मुझे आपके द्वारा गंगा की विवेचना करते समय दो मंत्रियों की तुलना करना अजीब लगा, पूरी दुनिया के सामने लंदन से एक टीवी चैनल पर मेरे बारे में चर्चा करते समय शायद यह आपको ध्यान नहीं रहा कि आप मुझे निजी तौर पर आहत कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा कि, इस योजना में शुरू से ही नितिन जी भागीदारी रहे हैं, अब वे मेरी भी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं, गंगा पर पहले जो हुआ उसमें उनकी भूमिका थी, अब जो हो रहा उसमें मेरी भूमिका है, इसमें तुलना नहीं हो सकती।

उन्होंने आगे लिखा है कि आठ साल की उम्र से अभी तक इन 50 सालों में घोर परिश्रम, विचारनिष्ठा और राष्ट्रवाद मेरी शक्ति है, यही मेरी विश्ववसनीयता के आधार रहे, चालाकी, चापलूसी और साजिश मुझे आती नहीं,इसके बिना ही मेरा काम चल गया और आगे भी चल जाएगा।

उमा ने बाबा रामदेव को अपना मार्गदर्शक बताते हुए उन्हें याद दिलाया कि आपके मुंह से निकला कोई भी जुमला मुझे हानि पहुंचा सकता है, पत्र के अंत में उन्होंने ये भी कहा कि मेरा जीवन तो गंगा से जुड़ चुका है, अपनी जान पर खेलकर भी गंगा का कार्य करके रहूंगी।