30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 559

सरकार कम करने जा रही है आपकी इन हैंड सैलरी

आपकी इन हैंड सैलरी
आपकी इन हैंड सैलरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अब आने वाले दिनों में आपके कैश इन हैंड सैलरी में बड़ा बदलाव हो सकता है, केंद्र की मोदी सरकार इसके लिए वेतन के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है, इसके लिए ससंद के मॉनसून सत्र में सरकार ‘कोड ऑन वेजेज’ का संशोधित प्रस्ताव ला सकती है।

इसके तहत सरकार आपको मिलने वाले हाउस रेंट अलाउंस और एलटीए जैसे भत्तों की अधिकतम सीमा तय कर सकती है, अगर ऐसा होता है, तो हर महीने आपके खाते में आने वाली इन-हैंड सैलरी घटेगी और आपकी टैक्स की देनदारी बढ़ जाएगा।

सरकार वेतन नियमों में बदलाव कर सकती है, इसके लिए कोड ऑन वेजेज में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया गया है, मॉनसून सत्र में इस प्रस्ताव को पास कराने की योजना है, इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर कैश इन हैंड सैलरी यानी टेक होम सैलरी पर पड़ेगा।

सरकार चाहती है कि लोगों की आर्थिक सुरक्षा को ताकत मिले, यही वजह है कि सरकार मूल वेतन में भत्तों को कम करके, बेसिक का हिस्सा बढ़ाने पर जोर दे रही है, इससे कर्मचारी के मूल वेतन के अनुपात में कटने वाले ग्रैच्युटी, पीएफ और इंश्योरेंस में आपका योगदान बढ़ जाएगा।

हर महीने आपके खाते में आने वाली इन-हैंड सैलरी घटेगी, जिसका असर आपकी सेविंग्स पर तो दिखेगा लेकिन, टैक्स की देनदारी बढ़ जाएगी, दरअसल, अभी तक कंपनियां टैक्स बचाने के लिए अलग-अलग भत्तों के तौर पर सैलरी स्ट्रक्चर तैयार करती थी।

लोकसभा में इस विधेयक का ड्राफ्ट अगस्त 2017 में पेश किया गया था, जिसके बाद इसे समीक्षा के लिए प्रवर समिति के पास भेज दिया गया था, इस विधेयक में वेतन भुगतान अधिनियम 1936, न्यूनतम वेतन अधिनियम 1949, बोनस भुगतान अधिनियम 1965 और समान मेहनताना अधिनियम 1976 को मिलाकर एक संहिता बना दिया गया है।

5 बैंकों के विलय के बाद SBI ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

SBI ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
SBI ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में पांच अन्य बैंकों के विलय को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है, इसके साथ ही एसबीआई ने कुछ बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं, पहला यह कि बैंक का कस्टमर बेस 25 करोड़ से बढ़कर अब 37 करोड़ हो गया है, दूसरा रिकॉर्ड यह कि मर्जर के बाद एसबीआई संपत्ति के मामले में दुनिया के टॉप 50 बैंकों में शामिल हो गया है।

बैंकों के मर्जर से कर्मचारियों की छंटनी की आशंका पर सरकार ने इससे इंकार किया है, वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने स्टेट बैंक विधेयक पर राज्यसभा में हुई चर्चा के जवाब में यह बात कही है, वित्त मंत्री के जवाब के बाद सदन ने इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

लोकसभा इस विधेयक को पहले ही मंजूरी दे चुकी है, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर का पिछले वर्ष अप्रैल में एसबीआई में विलय हुआ था।

देश भर में एसबीआई शाआखों की संख्या 24 हजार से ज्यादा और बैंक के एटीएम 59 हजार के करीब है, विधेयक में बैंकों के मर्जर को पूरी तरह से मंजूरी दी गई है, विधेयक पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस के जयराम रमेश समेत कुछ सदस्यों ने एसबीआई के निजीकरण की आशंका जताई थी।

उन्होंने बताया कि विलय के बाद कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्होंने कहा कि पांचों सहयोगी बैंकों के विलय का मकसद यही है कि बैंकों की सुविधाएं बेहतर हो सकें, शुक्ल ने कहा कि पहले खाता खुलवाने के लिए दो जमानतदारों की जरूरत होती थी, अब आम आदमी को बैंकिंग सर्विस लेने में कोई परेशानी नहीं आ रही है।

केंद्र सरकार के मंत्री ने कहा, गांधी को नहीं है आंकड़ों का ज्ञान, उनका गणित कमजोर है

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

संसद के मॉनसून सत्र में एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज होने वाली चर्चा को लेकर पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है, कल सोनिया गांधी ने विपक्ष के पास संख्याबल होने का संकेत दिया तो आज संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने सोनिया पर पलटवार किया है।

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सोनिया गांधी का गणित कमजोर है, वह आंकड़ोंं का पता नहीं लगा पाती है, 1996 में भी ऐसी आंकड़ा लगाया था, बाद में क्या हो गया, वह दुनिया के सामने है, इस बार भी गणित कमजोर होने के कारण फिर से आंकड़ा सही नहीं निकाल पा रही है।

मॉनसून सत्र में लोकसभा में बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव को स्‍पीकर की मंजूरी मिलने के बाद विपक्ष के हौसले बुलंद हैं, संप्रग अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने सदन में अपने सांसदों की संख्‍या पर कहा था कि ‘कौन कहता है कि हमारे पास संख्‍याबल नहीं है।’

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी कल कहा था कि ऐसे अविश्‍वास प्रस्‍ताव का कोई उद्देश्‍य नहीं है, हम 20 जुलाई को अपना बहुमत फिर साबित कर देंगे, हम अविश्‍वास प्रस्‍ताव आसानी से जीत लेंगे और विपक्ष को हमारी ताकत का अंदाजा लग जाएगा, एसपी नेता आरजी यादव ने कहा कि विपक्ष के पास पर्याप्‍त संख्‍या बल नहीं है, लेकिन वे नेता हैं जो जनता को बताएंगे कि कैसे सरकार उनके साथ धोखा कर रही है।

भोपाल में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ केस दर्ज

हेमा मालिनी
हेमा मालिनी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बीजेपी की सांसद और बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता फोरम में एक मामला दर्ज किया गया है। मामला केंट आरओ मशीन से जुड़ा है। भोपाल की सीमा शर्मा ने हेमा मालिनी सहित कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त की जाएगी।

जिला फोरम के अध्यक्ष न्यायाधीश आरके भावे और सदस्य सुनील श्रीवास्तव की बेंच ने फरियादी की ओर से प्रारंभिक तर्क सुनने के बाद मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

फोरम ने हेमा मालिनी सहित मामले के सभी अनावेदक पक्ष को नोटिस जारी कर आगामी पेशी तारीख पर फोरम के समक्ष हाजिर होने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अभिनेत्री के अलावा केन्ट आरओ कंपनी और भोपाल में केन्ट आरओ मशीन के वितरक शिवम इंटरप्राइसेस को भी पक्षकार बनाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को तय की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारों पर ब्रांड के विज्ञापनों को लेकर केस दर्ज कराए जा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार भेल क्षेत्र की सीमा शर्मा ने 20 जुलाई 2017 को शिवम इंटरप्राइसेस जेके रोड भोपाल से 14500 रुपए में केन्ट मिनरल आरओ मशीन खरीदी थी। कंपनी के इस प्रोडक्ट की ब्रांड एम्बेसेडर एक्ट्रेस हेमा मालिनी हैं। सीमा शर्मा द्वारा खरीदी गई मशीन कुछ दिन बाद खराब हो गई। कंपनी ने एक बार इसे सुधरवा दिया। लेकिन, कुछ दिन बाद ये फिर खराब हो गई।

इस बार कंपनी ने मशीन के वारंटी में होने के बाद भी फिल्टर बदलने के लिए 2000 रुपए मांगे। सीमा ने जब वारंटी की बात कही तो कंपनी द्वारा फिल्टर बदलने से मना कर दिया गया। इसी को लेकर सीमा ने जिला उपभोक्ता फोरम में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

काला हिरण मामले काे लेकर सलमान के वकील की अर्जी पर बदली सुनवाई की डेट

सलमान के वकील
सलमान के वकील

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हाल ही में दबंग टूर के बाद दुबई के एक मॉल में दिखाई दिए थे। जिसके बाद वह अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रहे है। जैसा कि सब जानते है सलमान खान पिछले लंबे समय से काला हिरण मामले से अभी तक उभर नहीं पाएं है। हाल ही में खबर आई है काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए जा चुके सलमान खान की अपील पर जोधपुर सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान तीन घंटे चली बहस के बाद अगली सुनवाई की डेट 3 और 4 अगस्त तय की गई थी। लेकिन इसमें बदलाव किया गया है।

सलमान खान के वकील ने सुनवाई टालने के लिए अर्जी दी थी। जिस पर फैसला लेते हुए अब सुनवाई 9 अगस्त को होगी। आप को बता दें, कि काला हिरण शिकार मामले में अप्रैल में निचली अदालत ने सलमान को पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। जबकि अन्य आरोपियों को निर्दोष करार दिया था।

सलमान के वकीलों ने जिला सत्र न्यायालय के सामने दलील दी कि समान साक्ष्य के आधार पर सलमान को दोषी करार नहीं दिया जा सकता, जिसे उनके खिलाफ शिकार के दो अन्य मामले में हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। जज चंद्र कुमार सोंगरा के समक्ष तीन घंटे तक बहस चली।

बताते चले, कि 1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे। इस केस में उनको गिरफ्तार भी किया गया था। सलमान खान को पांच दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। 22 सितंबर, 1998 को उनके कमरे से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और राइफल बरामद की थी।

आइये आज जानते हैं काजू खाने के फायदे

nuts

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हर कोई चाहता है कि वो हमेशा स्वस्थ रहे पर ना चाहकर भी बीमारियां शिकार बना ही देती हैं, लेकिन अगर हम अपने खानपान का उचित ध्यान रखें तो हम सेहतमंद रह सकते हैं, असल में अपने आहार में अगर हम प्रचुर मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करते हैं तो काफी हद तक बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

खाने के अलावा दूध,दही, ड्रायफ्रूट्स जैसे पैष्टिक चीजों का सेवन अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, ड्रायफ्रूट्स की बात करें तो अपने लाजवाब स्वाद और पौष्टिकता की वजह से सभी ड्रायफ्रूट्स में काजू को राजा माना जाता है।

काजू का इस्तेमाल खाना बनाने या मिठाई बनाने के लिए किया जाता है लेकिन रोजाना काजू खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ काजू सेहत की कई बीमारियों दूर करता है। आइए जानते है काजू

खाने के फायदे –

1. कोलेस्ट्रॉल
काजू में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होने के कारण यह खून की कमी को पूरा करने और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा रोजाना इसका सेवन बालों और स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।

2. शरीर में एनर्जी
सुबह काजू का सेवन करने से पूरा दिन शरीर में एनर्जी बना रहती है। अगर आपका नूड बेमतलब खराब हो जाता है तो 2-3 काजू खाने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

3. तेज याद्दाशत
खाली पेट काजू का सेवन करने से याद्दाशत तेज होती है। इसमें मौजूद विटामिन बी से शरीर में एसिड बनना भी बंद हो जाता है। इसे फीके दूध के साथ खाने से ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल में रहता है।

4. मजबूत हड्डियां
काजू हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट नामक तत्व शरीर को दिल की बीमारियों से बचाने का काम करता है।

कश्‍मीर में अब नहीं दिखेंगे अशांति फैलाने वाले ये चैनल्स, 30 चैनल्स पर राज्यपाल ने लगा दिया प्रतिबंध

30 चैनल्स पर राज्यपाल ने लगा दिया प्रतिबंध
30 चैनल्स पर राज्यपाल ने लगा दिया प्रतिबंध

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल एनएन वोहरा ने आज एक आदेश जारी कर सभी केबल ऑपरेटर्स को निर्देश दिए हैं कि अगले तीन दिनों के अंदर अशांति फैलाने वाले जो चैनल सूची में शामिल हैं, वे सभी चैनल्‍स का प्रसारण जम्‍मू कश्‍मीर में बंद हो जाना चाहिए।

जिन चैनल्‍स के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया गया है, उसमें पाकिस्‍तान का जियो, एआरवाई, क्‍यूटीवी और पीस टीवी भी शामिल हैं, प्रतिबंधित किए गए चैनल्‍स में कई धार्मिक चैनल, न्‍यूज, स्‍पोर्ट्स और म्‍यूजिक चैनल शामिल हैं‌।

जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल एनएन बोहरा ने अपने आदेश में कहा है कि प्रदेश में किसी भी ऐसे चैनल का प्रसारण नहीं किया जाएगा, जिसको केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रति‍बंधित किया है, इन 30 चैलन्‍स के प्रसारण को बंद करने से पहले राज्‍य में 22 सोशल मीडिया साइट्स को भी प्रतिबंधित किया गया था।

पीस टीवी इंग्लिश, पीस टीवी उर्दू, एआरवाई क्‍यू टीवी, मदनी चैनल, नूर टीवी, पैगाम, हिदायत, सउदी अल सुन्‍ना अल नबावियाह, सउदी उल कुराल अल करीम, सेहर करबला टीवी, अहली बियात टीवी, हम टीवी, एआरवाई डिजिटल एशिया, टीवी वन, एआरवाई मसाला, ए टीवी, जिओ न्‍यूज, एआवाई न्‍यूज एशिया, अब तक न्‍यूज, वासेब टीवी, 92 न्‍यूज, दुनिया न्‍यूज,  दुनिया न्‍यूज, सामना न्‍यूज, जियो तेज, एक्‍सप्रेस न्‍यूज, एआरवाई न्‍यूज सहित अन्‍य चैनलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

राज्‍यपाल ने अपने आदेश में सभी सभी जिलों के डिप्‍टी कमिश्‍नर को सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी भी सूरत में प्रतिबंधित चैनल का प्रसारण उनके जिले में नहीं होना चाहिए, इन चैलन को प्रतिबंध किए जाने के कारणों का उल्‍लेख करते हुए कहा गया है कि ये सभी चैलन व्‍यापक रूप से  हिंसा को बढ़ावा देने वाला कंटेंट प्रसारित कर रहे हैं।

ये लड़की नवाजुद्दीन सिद्दीकी के रोम रोम में है 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
ये लड़की नवाजुद्दीन सिद्दीकी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड के फाइन एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम को लेकर ही ज्यादा चर्चा में रहते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ में नजर आए हैं। इस सीरीज में उन्होंने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है लेकिन इससे भी बड़ा धमाका नवाजुद्दीन ने सोशल मीडिया पर किया है। दरअसल वे एक तस्वीर में विदेशी लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। नवाज ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है, वह भी सस्पेंस बढ़ाने वाला है।

ये लड़की
ये लड़की

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को एक विदेशी लड़की के साथ अपना फोटो शेयर किया है। यहां तक तो सब ठीक है, लेकिन नवाजुद्दीन ने इस फोटो के साथ जो कैप्शन लिखा है, उसके चलते यह तस्वीर चर्चाओं में आ गई है। एक्टर इस तस्वीर में मिस्ट्री गर्ल के साथ सेल्फी लेता हुआ नजर आ रहा है और कैप्शन में नवाज ने लिखा है- ‘ये लड़की मेरे रोम-रोम में है।’ इस तस्वीर के साथ नवाज का ये कैप्शन अपने पीछे कई गुत्थियां छोड़ गया है कि आखिर वह कहना क्या चाह रहे हैं!

नवाजुद्दीन के बारे में सभी को ये बात पता है कि उन्हें और उनकी पत्नी को लेकर जिस तरह की खबरें पिछले दिनों आई हैं, उसके बाद से दोनों के बीच कुछ भी ठीक होने का इशारा तो मिलता नहीं। लेकिन अब इस लड़की के साथ फोटो शेयर करने के बाद अलग ही रयूमर उड़ने लगा है। हालांकि, नवाजुद्दीन ने इस बात पर अभी चुप्पी साध रखी है। एक पहलू यह भी हो सकता है कि नवाज अपने किसी प्रोजेक्ट के सिलिसिले में इस मिस्ट्री गर्ल से मिले हों, लेकिन यह भी संभव है कि मामला कुछ और हो…आखिर मायानगरी में कब किसका दिल फिसल जाए ये कहा नहीं जा सकता।

मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव मंजूर

मोदी सरकार
मोदी सरकार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, महाजन ने कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले कम से कम छह सांसदों से नोटिस प्राप्त हुए हैं और वह इसे सदन में विचार हेतु रखने के लिए कर्तव्य बाध्य हैं।

उन्होंने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी के केसिनेनी श्रीनिवास पहले सांसद थे, जिन्होंने अविश्वास नोटिस दिया और सदस्यों से पूछा कि इसे आगे बढ़ाया जा सकता है, प्रस्ताव को कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों समेत 50 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन है।

प्रस्ताव के समर्थकों की गणना करने के बाद सुमित्रा महाजन ने कहा कि नोटिस को स्वीकार कर लिया गया है, उन्होंने कहा कि उनके पास इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दिन और समय चिन्हित करने के लिए 10 दिन का समय है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नियमों के अनुरूप पहले दाखिल किए गए नोटिस को पटल पर रखने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उन सदस्यों के नाम पढ़ दिए हैं। इनमें कांग्रेस के खड़गे, के.सी वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तारीक अनवर, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन.के. प्रेमचंद्रन और तेदेपा के थोटा नरसिम्हन शामिल हैं।

एमपी में बारिश जारी, यूपी-दिल्ली में छाई है बदली

छाई है बदली
बादल
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है, मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाको में कम दवाब के साथ ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना है जिसके चलते बारिश हो रही है।
दिल्ली में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत है, कई स्थानों पर उमस परेशान कर रही है। बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में सामान्य से लेकर भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन भी प्रभावित रहा।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश का अनुमान जताया है, बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23, ग्वालियर का 26.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है, दिन में हालांकि धूप-छांव का दौर जारी रहेगा, उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली के बीच धूप भी निकलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ  का न्यूनतम तामान 2० डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, लखनऊ  के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23.2 डिग्री, बनारस का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 24.5 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, आज बदली छाई रहेगी, हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
वहीं बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह तेज धूप निकली है, इस बीच पिछले कई दिनों से तेज बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है, राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।