30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 552

अमरनाथ में भक्तों ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड

अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में आंतकवाद और मौसम की कठिनाइयां भी तीर्थयात्रियों के हौसले को तोड़ नहीं पाईं है, इस साल अमरनाथ यात्रियों की संख्या 2017 के रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है, जबकि अभी यात्रा में चार सप्ताह बचे हुए हैं, देश भर से शिवशंकर के भक्त अमरनाथ के दर्शन करने आ रहे हैं।

तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि के साथ ही कुछ चुनौतियां भी बढ़ गई हैं, यात्रा के आयोजन से जुड़े एक प्रमुख संगठन ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एनएन वोहरा ने कहा है कि अगले साल से यात्रा की अवधि को एक महीने के लिए सीमित कर दिया जाए।

जलवायु परिवर्तन और तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण अमरनाथ की गुफा में बर्फ के शिवलिंग साल दर साल तेजी से पिघल रहा है, इस साल भी ऐसा ही है, हालांकि धार्मिक भावनाओं के देखते हुए यात्रा की अवधि को कम करना आसान नहीं है।

समाचार पत्र इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सोमवार को यात्रा के 33वें दिन यात्रियों की संख्या 2017 के आंकड़े को पार कर गई है, 2017 में 2.60 लाख लोगों ने अमरनाथ के दर्शन किए थे।

2016 में 48 दिन की यात्रा के दौरान केवल 2.2 लाख तीर्थयात्री ही आए थे, उन्होंने बताया, इस साल हम तीन लाख तीर्थयात्रियों के आंकड़े को पार कर सकते हैं. लेकिन अब यात्रा को सिर्फ एक महीने तक सीमित करने की मांग भी बढ़ रही है।

बीजेपी इससे पहले यात्रा को सीमित करने का विरोध करती रही है और 2012 में जब यात्रा को 39 दिन के लिए सीमित किया गया था, तो पार्टी ने राज्य में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था, श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने एक बयान में कहा, इस मांग को ध्यान में रखते हुए बोर्ड का मानना है कि इस विषय पर सार्वजनिक रूप से आगे और चर्चा करने की जरूरत है।

राजनाथ सिंह ने कहा था- सरकार का कोई रोल नहीं

राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आज NRC पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में बीजेपी सांसद अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार में असम समझौता लागू करने की हिम्मत नहीं थी और अब हम इसे लागू करने जा रहे हैं।

अमित शाह ने आज राज्यसभा में अपने बयान में 1985 के असम एकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही इसे लेकर आए थे लेकिन कांग्रेस के पास इसे लागू करने की हिम्मत नहीं थी, शाह ने विपक्षी सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि 40 लाख घुसपैठियों को कौन बचाना चाहता है।

बीजेपी अध्यक्ष ने संसद में जो बयान दिया वह उन्हीं की पार्टी के सांसद और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान से ठीक उलट है, राजनाथ ने एनआरसी के फैसले को राजनीति से प्रेरित न बताते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसका ड्राफ्ट लाने की बात कही थी।

कल ही लोकसभा में विपक्ष के आरोपों पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं अध्यक्ष महोदया, सरकार ने उसमें कुछ भी नहीं किया, जो कुछ भी काम चल रहा है वह सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रहा है, बार-बार यह कहना कि सरकार ने ये कर दिया, सरकार बड़ी निर्मम हो गई है, इस प्रकार के आरोप बेबुनियाद हैं।

राजनाथ के बयान के अगले ही दिन ही यानी आज NRC के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा के भीतर राजनीतिक बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है, शाह ने बाकायदा सीना ठोंक कर कहा कि हममें ये रजिस्टर लाने की हिम्मत थी और विपक्ष क्यों अवैध घुसपैठियों को बचाना चाहता है, शाह के बयान पर कांग्रेस और टीएमसी के सांसदों ने आपत्ति जताई और वेल में आकर प्रदर्शन किया।

अब मौलाना के ऊपर  दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने का केस दर्ज

दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने का केस दर्ज
दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने का केस दर्ज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

एक निजी चैनल के लाइव बहस के दौरान महिला वकील फरहा फैज से मारपीट के मामले में आरोपी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना एजाज अरशद कासमी को ग्रेटर नोएडा की सेशन कोर्ट से राहत नहीं मिली है।

कोर्ट ने मौलाना की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 1 अगस्त के लिए रखी है, क्योंकि मौलाना के खिलाफ पुलिस ने एक और धारा-153A (दो समुदायों के बीच नफरत फैलाना) जोड़ दिया गया है, ऐसे में मौलाना के खिलाफ अब तक 6 धारा लगाई जा चुकी है‌।

पिछली सुनवाई में सेशन कोर्ट ने मौलाना की जमानत याचिका पर सुनवाई 30 जुलाई के लिए टाल दी थी, आपको बता दें कि शिकायतकर्ता फरहा फ़ैज ने डिस्ट्रिक्ट जज के यहां केस को दूसरे जज के पास ट्रांसफर करने की अर्जी दी थी, जिसपर पिछली सुनवाई में ही डिस्ट्रिक्ट जज ने अर्जी को मंजूर करते हुए दूसरे जज के पास केस को ट्रांसफर कर दिया था।

इससे पहले CJM कोर्ट ने मौलाना की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद मौलाना ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जांच अधिकारी अरूण वर्मा ने CJM कोर्ट में मारपीट का विडियो सीडी कोर्ट में सौंपा था।

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील और तीन तलाक की मुख्य याचिकाकर्ता फराह फैज से मारपीट किए जाने के बाद मौलाना को नोएडा पुलिस ने 17 जुलाई को ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद नोएडा सेक्टर-20 थाने में फराह फैज ने मौलाना कासमी पर एफआईआर दर्ज करवाई थी।

मेरा जीवन अब पीएम मोदी को समर्पित – अमर सिंह

अमर सिंह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद राज्यसभा सांसद अमर सिंह के भाजपा में जाने की सम्भावना बढ़ गयी है, कल लखनऊ में वह पीएम मोदी के एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे, जिसमें खुद पीएम ने उनका नाम लेकर जिक्र किया था।

जानकारी के अनुसार, वे भाजपा से अपनी नजदीकी बढ़ा रहे हैं, उनका कहना है कि अब उनका समाजवादी पार्टी से कुछ भी लेना देना नहीं है, अब उनका जीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्पित हो गया है।

अमर सिंह तब सबसे ज्यादा चर्चा में आए जब वह कल लखनऊ में भगवा रंग के कुर्ते में दिखे, तभी से उनके भाजपा के साथ आधिकारिक रूप से जुड़ने की खबरें आने लगी, हालांकि इससे पहले भी वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं।

लखनऊ में पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में भाषण खत्म करने के बाद अमर सिंह से मुलाकात की थी, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पूर्व समाजवादी नेता अमर सिंह ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निवास स्थान 5 कालीदास मार्ग पर भी भेंट की थी।

मुलायम सिंह के सबसे नजदीकी माने जाने वाले अमर सिंह खुद को पहले मुलायमवादी कहते थे, लेकिन पिछले साल नवंबर में उन्होंने इशारा कर दिया था कि अगर बीजेपी उन्हें आमंत्रण देगी तो वह इस पार्टी में शामिल हो जाएंगे, इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि वह 2019 में पीएम मोदी के के लिए कैंपेन भी करेंगे।

कल मीडिया के एक सवाल के जवाब पर अमर सिंह ने कहा, मेरा जीवन अब पीएम मोदी के लिए समर्पित है, अब मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, मीडिया रिपोर्ट से कहा जा रहा है कि भाजपा अमर सिंह का इस्तेमाल यूपी में निवेश लाने के लिए कर रही है।

आधार मामले पर जल्द आ सकता है फैसला

आधार मामले
आधार मामले

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आधार मामले में आज केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि डाटा संरक्षण पर उपाय सुझाने के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट आ चुकी है और अगर अदालत इजाजत दे तो इसे जमा करवा दिया जाएगा।

इस पर CJI दीपक मिश्रा ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है, दरअसल, आधार और उससे संबंधित 2016 के कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आधार की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए कई याचिकाएं दायर की गई थीं, आधार का मुद्दा देशभर में काफी चर्चा में रहा है, कोर्ट में सुनवाई के दौरान डेटा की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे थे, सुनवाई के दौरान केंद्र ने आधार को मोबाइल फोन से लिंक कराने के अपने फैसले का मजबूती से बचाव किया था।

इस बात की भी आशंका जताई गई थी कि आधार के लिए ली गई जानकारी कितनी सुरक्षित है? 18 अप्रैल को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि आधार डेटा लीक होने से चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकते हैं‌।

कोर्ट ने कहा था कि आधार के लिए लिया जाने वाला डेटा सुरक्षित है, यह कहना मुश्किल है, क्योंकि देश में डेटा सुरक्षा को लेकर कोई कानून मौजूद नहीं है, यूआईडीएआई की ओर से कहा गया था कि बायोमेट्रिक डेटा किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता है।

बुराड़ी की तरह रांची में एक परिवार के 7 लोगों दी जान

7 लोगों ने आत्महत्या कर ली
7 लोगों ने आत्महत्या कर ली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

झारखंड में सामूहिक आत्महत्या की दूसरी घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है, इस घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं, मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है और जांच में जुटी गयी है, मिली जानकारी के अनुसार यह आर्मी से रिटायर्ड शख्‍स का परिवार है।

जानकारी के अनुसार, यह भागलपुर के दीपक झा का परिवार है और इस घर में परिवार एक महीने पहले शिफ्ट हुआ था, कुछ दिन पहले परिवार में बच्चे का जन्मदिन भी बेहद धूमधाम से मनाया गया था, लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक ही साथ इतने सारे लोगों ने सुसाइड कर लिया।

पड़ोसियों का कहना है कि रात में भी सभी नजर आए थे और किसी तरह के झगड़े की आवाज भी नहीं सुनाई दी थी, एसएसपी ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सात लोगों ने खुदकुशी की है, मृतक दीपक झा की बेटी स्कूल जाती थी और स्कूल वैन के बार-बार हॉर्न बजाने के बाद भी परिवार से कोई नहीं आया, तब मकान मालिक घर पहुंचे और ये मामला सामने सबके आया है।

बता दें कि, परिवार में 2 लोगों का शव झूलता हुआ पाया गया है तो वहीं बाकी पांच लोगों का शव बिस्तर पर पड़ा मिला है,  पुलिस अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, अभी कुछ महीने पहले ही दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी जिसके बारे में जानकर पूरा देश हैरान रह गया था तो वहीं इसके बाद हजारीबाग में भी एक कारोबारी परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।

बिहार : पटना के अस्पताल में मरीजों के  घुटनों तक है पानी

पटना में दो दिन से हुई तेज बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, पटना के कई इलाकों में पानी भर गया है
पटना

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पटना में दो दिन से हुई तेज बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, पटना के कई इलाकों में पानी भर गया है, शहर के सड़कों पर पानी के जमने से सभी लोग परेशान है, यहां सड़क के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती मरीज भी परेशान हो रहे हैं।

पटना स्थित एनएमसीएच अस्पताल में बारिश का पानी पूरे अस्पताल में घुस गया है, अस्पताल के अंदर घुटनों तक पानी है, मरीजों के वार्ड से लेकर डॉक्टर के चैंबर और यहां तक कि आईसीयू वार्ड में भी पानी भरा हुआ है।

पूरे अस्पताल का नजारा देखने बाद ऐसा लगता है कि मरीज किसी तालाब में बैठे हैं, वहीं, डॉक्टर भी इसी हालत में मरीजों का इलाज कर रहे हैं, सबसे बड़ा प्रश्न है कि एक ओर अस्पताल में मरीज स्वस्थ्य होने के लिए इलाज कराने आए हैं, लेकिन अस्पताल में सड़क का गंदा पानी भरा हुआ है, ऐसे में अस्पताल में वह कैसे स्वस्थ्य होंगे।

अस्पताल में मरीजों के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्थान आईसीयू वार्ड होता है, जहां क्रिटिकल कंडीशन में मरीज भर्ती होते हैं, वहीं, इस वार्ड की स्वच्छता पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है, लेकिन हालत यह है कि मरीज आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं और बेड के नीचे घुटनों तक पानी भरा है।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि काम किया जा रहा है, लेकिन यह कब तक ठीक होगा, किसी को नही मालूम है, मरीजों की हालत खराब होने पर इसकी जवाबदेही किसी कि होगी यह कोई नहीं जानता है वहीं, मरीजों के साथ परिजनों को भी डर सता रहा है कहीं संक्रमण न फैल जाये और अगर ऐसा होगा तो वे क्या करेंगें।

अगले साल मार्च तक सभी घरों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्‍य सरकार लेकर चल रही है – पीएम मोदी

पंडाल गिरने की वजह आई सामने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी ने आज यूपी में 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया, लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में हो रहे इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो किसी के साथ भी खड़े होने से दाग नहीं लगते हैं, हम वो लोग नहीं हैं जो उद्योगपतियों के साथ खड़े होने में डरते हों, जो गलत करेगा तो उसे देश छोड़कर भागना पड़ेगा या जेल जाना होगा, पहले लोग पर्दे के पीछे उद्योगपतियों से मिलना पसंद करते थे, वे लोग साथ खड़े होने से डरते थे।

पीएम मोदी ने कहा कि कारोबारी डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दें, उन्‍होंने कहा कि अभी तो मेरे लिए विकास की शुरुआत है और तेज दौड़ना है, उन्‍होंने उद्योगपतियों से क्‍लीन और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में आगे आने की अपील की है, देश में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, अगले साल मार्च तक सभी घरों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्‍य सरकार लेकर चल रही है।

उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में सरकार ने बेहतर काम किया है, उन्होंने कहा कि एक समय था कि यूपी में लोग निवेश को चुनौती मानते थे, आज यही अवसर के रूप में उभर रहा है, सिर्फ गाजियाबाद और नोएडा के विकास से ही यूपी को विकास नहीं होगा, यूपी की जनता को वचन दिया था कि आपके प्‍यार को ब्‍याज समेत लौटाउंगा।

वहीं सीएम योगी ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बेहतर 5 राज्यों में यूपी है, इस साल के अंत में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का हम शुभारंभ करने जा रहे हैं, कोई भी कंपनी प्रदेश से बाहर जाने को नहीं बल्कि विस्तार को तैयार हैं, मार्च 2017 से पहले कंपनियां प्रदेश के बाहर जाने को तत्पर थीं पर अब ऐसा नहीं हैं।

दिल्ली : बारिश अगले 48 घंटे में बारिश मचा सकती है तबाही

दिल्ली तेज बारिश हो रही
दिल्ली तेज बारिश हो रही

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से तेज बारिश हो रही है, तेज बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली पर अब बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, यमुना में लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली में बाढ़ आने की स्थिति बन गई है, यमुना इस वक्त खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

हथिनिकुंड बैराज से शनिवार को भी 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, यह पानी रविवार शाम तक दिल्ली पहुंचेगा, ऐसे में स्थिति और बिगड़ने के हालात हैं, वहीं, मॉनसून विभाग के अनुसार,, अगले 48 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है और अगर हालात काबू नहीं हुए तो दिल्ली डूब जाएगी।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से दिल्ली में हालात बिगड़ेंगे, लेकिन, सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों पर है जो यमुना किनारे रहते है, अभी से ही बिगड़ते हालातों को देखते हुए यमुना के किनारे रहने वाले परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है, आगे हालात और बदतर होने की स्थिति में आसपास के इलाकों में लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ सकता है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आपातकालीन बैठक भी बुलाई थी, केजरीवाल ने ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि प्रशासन लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर ले जाने का काम कर रहा है, इसके साथ ही सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है।

सरकार ने आपातकालीन स्थिति के लिए 1077 नंबर जारी किया है, यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद चेतावनी जारी की गई है, बाढ़ जैसी स्थिति से बचने के लिए ‘सभी कार्यपालक इंजिनियरों/क्षेत्र के अधिकारियों को पानी जारी करने, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर और केंद्रीय जल आयोग/एमईटी के परामर्श या पूर्वानुमान को देखते हुए नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने और उचित उपाय करने का अनुरोध किया गया है।

मन की बात कार्यक्रम का आज 46वां संस्करण पेश किया गया

पीएम मोदी ने आज रेडियो मन की बात
पीएम मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पीएम मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देश के लोगों को संबोधित किया, इस कार्यक्रम का यह 46वां संस्‍करण है, पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश की जनता को संबोधित करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के लिए इंसान खुद जिम्‍मेदार है, पीएम ने महिला धावक हिमा दास की तारीफ करते हुए कहा कि, हिमा दास ने देश का मान बढ़ाया है, भारत की हिमा दास ने हाल ही में आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैम्पियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीत कर इतिहास रचा है‌।

प्रधानमंत्री ने देश के प्रिय कवि नीरज जी के देहांत पर उन्हें दरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आशा, भरोसा, दृढसंकल्प, स्वयं पर विश्वास, नीरज जी की विशेषता रही थी, उन्‍होंने कहा कि लोकमान्‍य तिलक ने देश पर गहरी छाप छोड़ी है और हम 23 जुलाई, को तिलक जी की जयंती और 01 अगस्त, को उनकी पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हैं।

पीएम ने कहा कि, जुलाई के महीने में लाखों युवा स्कूल से निकल करके colleges में जाते हैं, अगर फरवरी और मार्च exams, papers, answers में जाता है तो अप्रैल और मई छुट्टियों में मौज़मस्ती करने के साथ-साथ results, जीवन में आगे की दिशाएँ तय करने, carrier choice इसी में खप जाता है।

उन्होंने कहा कि, पुराने दोस्त, बचपन के दोस्त मूल्यवान होते हैं, लेकिन नये दोस्त चुनना, बनाना और बनाए रखना, यह अपने आप में एक बहुत बड़ी समझदारी का काम होता है, कुछ नया सीखें, जैसे नयी-नयी skills, नयी-नयी भाषाएं सीखें।

पीएम ने कहा कि, देश के किसी भी कोने में होने वाली कोई भी अच्छी घटना मेरे मन को ऊर्जा देती है, प्पिछले दिनों मैंने  एक न्यूज़ पढ़ी – ‘दो युवाओं ने किया मोदी का सपना साकार’, पढ़ा तो जाना कि आज हमारे युवा Technology का smart और creative use करके सामान्य व्यक्ति के जीवन में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं।

पीएम ने आगे कहा कि, एक बार अमेरिका के San Jose शहर में , जिसे Technology Hub के रूप में जाना जाता है, मैं  भारतीय युवाओं के साथ चर्चा कर रहा था कि वो भारत के लिए अपने talent को कैसे use कर सकते हैं, ये सोचें और समय निकाल कर के कुछ करें, मैंने Brain-Drain को Brain-Gain में भी बदलने की अपील की थी, रायबरेली के दो IT Professionals, योगेश साहू जी और रजनीश बाजपेयी जी ने मेरी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए एक अभिनव प्रयास किया है।