पश्चिम बंगाल में PM की रैली में पंडाल गिरने की वजह आई सामने
HC ने दिल्ली सरकार से ई रिक्शा को लेकर मांगी रिपोर्ट
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
दिल्ली में गैर कानूनी रूप से चल रहे ई रिक्शा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है,2014 में कोर्ट में कुछ निर्देशों के साथ दिल्ली में ई रिक्शा को चलाने की इजाजत दी थी, लेकिन निर्देशों का पालन न होने पर कोर्ट की अवहेलना को लेकर एक और नई याचिका लगाई गयी थी।
सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि ई रिक्शा दिल्ली की बाकी की सड़कों पर कैसे चल रहे हैं, जिन पर चलने की इजाजत सरकार से मिली ही नहीं है, दरअसल दिल्ली में ई रिक्शा को चलाने की इजाजत कुछ शर्तों के साथ दी गई थी, जिसमें पहली शर्त यह थी कि PWD की 236 रोड पर ई रिक्शा को नहीं चलाया जाएगा, क्योंकि यहां पर वाहनों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है।
ई-रिक्शा को सिर्फ उन सड़कों पर चलने की इजाजत मिली जो एमसीडी रोड है, लेकिन ई रिक्शा अभी भी धड़ल्ले से PWD की सड़कों पर चल रहे हैं, जिसके चलते ट्रैफिक जाम की समस्या दिल्ली में आम हो गयी है, दिल्ली में इस वक्त दो लाख से ज्यादा ई रिक्शा है, लेकिन रजिस्ट्रेशन सिर्फ 50,000 का ही है।
हाईकोर्ट चाहता है कि इन ड़ेढ लाख ई-रिक्शा का या तो चालान किया जाए या फिर इनको नियमित किया जाए और साथ ही इनकों सिर्फ उन्हीं रोड पर चलने की इजाजत दी जाए जो एमसीडी की है, हाईकोर्ट ने खासतौर से ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं कि नियमों का पालन न करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
गुरूग्राम : बदमाशों ने जबरन एक मुस्लिम युवक की कटवा दी ढाड़ी
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
गुरुग्राम में जबरन एक मुस्लिम युवक की दाढ़ी काटने और उसके साथ मारपीट करने का एक मामला सामने आया ह, पीड़ित जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पहले पुलिस आनाकानी करती रही लेकिन मामला सुर्खियों में आ जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
गुरुग्राम के सेक्टर 37 के कुछ असामाजिक तत्वों ने जफरुद्दीन नामक युवक को पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगे, उसकी दाढ़ी देखकर कर उस पर टिप्पणी करने लगे, फि वे बदमाश युवक को एक नाई की दुकान में ले गए और उसे जफरुद्दीन की दाढ़ी काटने के लिये जोर दिया।
नाई ने उसकी दाढ़ी काटने से मना कर दिया, इसके बाद उन असामाजिक तत्वों ने नाई और उस युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी, उन गुंडों ने जफरुद्दीन को दुकान में रखी सीट से बांध दिया और फिर नाई से जबरदस्ती उसकी दाढ़ी कटवा दी।
जफरूद्दीन गुरूग्राम सेक्टर 29 में होटल चलाता है। 31 जुलाई की शाम 6 बजे वह अपने दोस्त इब्राहिम के साथ गुरूग्राम खांडसा मंडी में सब्जी लेने गया था। तभी यह घटना हुई।
पीड़ित युवक जफरुद्दीन मेवात के गांव बादली का रहने वाला है। इस घटना को लेकर पीड़ित और उसके परिवार वाले काफी निराश है,. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं मिली है।
बिहार: रेप पीड़िताओं की तस्वीर दिखाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की मीडिया को फटकार
अमित शाह हमारे बंगाल में कुछ नहीं कर पाएंगे – ममता बनर्जी
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
एनआरसी को लेकर विवाद जारी है, और इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक निजी चैनल से कहा है कि एनआरसी पूरे देश का मुद्दा है और इस पर मानवीय आधार पर चर्चा की जानी चाहिए और देश अब बीजेपी की बात नहीं सुनेगा।
ममता बनर्जी ने कहा, एनआरसी के मुद्दे पर मैंने कहा कि ये एक देश का मुद्दा है, मानवीय मुद्दा है, जो हिंदुस्तानी हैं उनको निकालना नहीं चाहिए, बंगाल बीजेपी की बात नहीं सुनेगा, सभी विपक्षी दल एक साथ आएंगे, उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री पद की अभी कोई ज़रूरत नहीं है, अभी बीजेपी को हराने की जरूरत है।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बंगाल दौरे के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, अमित शाह 365 दिन जाएं बंगाल, ये अच्छा है, हमारे बंगाल में वो कुछ नहीं कर पाएंगे, इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि उन्हें कोलकाता जाने की इजाजत मिले या न मिले, वो वहां जाएंगे जरूर।
इससे पहले उन्होंने बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी से भेंट की थी इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने बताया, मैं आडवाणी जी से मिली और उसकी सेहत के बारे में बात की, मैं आडवाणी जी को लंबे समय से जानती हूं, उन्होंने कहा, मैं राहुल जी और सोनिया जी से भी मिलूंगी, इसके बाद मुझे देवेगौड़ा जी और अरविंद केजरीवाल जी से भी मिलना है।
एनआरसी मामले पर बांग्लादेश ने झाड़ा पल्ला, कहा, “हमारा कोई लेना-देना नहीं”
6 महीने तक फ्री मिलेगा अनलिमिटेड 4G डाटा, Jio का बंपर धमाका
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है, इन प्लान्स में से जियो का सबसे धमाकेदार प्लान है 594 रुपए का प्लान है, इसमें यूजर्स को 6 महीने तक फ्री अनलिमिटेड कॉल्स के साथ ही अनलिमिटे़ड 4G डाटा का भी फायदा मिलेगा।
रिलायंस जियो ने मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत जारी किए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ यूजर्स को 6 महीने तक अनलिमिटेड फ्री डाटा का लाभ भी दिया है, इसके साथ ही अनलिमिटेड एसएमएस भी शामिल हैं।
मानसून हंगामा ऑफर में यूजर्स अपने किसी भी चालू फीचर फोन के बदले जियो फोन 501 रुपए देकर एक्सचेंज कर सकते हैं, नए जियो सिम लेने वाले यूजर्स को यह प्लान वन टाइम एक्टिवेशन के रूप में दिया जाएगा, इस प्लान का लाभ मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी कराने वाले यूजर्स को भी दिया जाएगा।
जियो फोन यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही फ्री एसएमएस (प्रतिदिन 100 एसएमएस) के साथ ही प्रतिदिन इस्तेमाल करने के लिए 500 एमबी 4G डाटा दिया जाएगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, यह प्लान मूल रूप से जियो फोन और जियो फोन 2 यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
जियो के इस प्लान को भी मूल रूप से जियो फोन यूजर्स के लिए उतारा गया है, इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी 4G डाटा का लाभ मिलेगा, प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, यूजर्स को कुल 42 जीबी डाटा का लाभ मिलता है।
दिल्ली HC ने चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 28 सितंबर तक रोक लगा दी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
INX मीडिया हेराफेरी मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को सीबीआई और ईडी 28 सितंबर तक गिरफ्तार नहीं कर सकेंगी, आज चिदंबरम की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक 28 सितम्बर तक बढ़ा दी है।
पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए ED को निर्देश दिया था कि वह चिदंबरम के खिलाफ 1 अगस्त तक किसी भी तरह की कार्रवाई ना करें, सुनवाई के दौरान चिदंबरम ने हाईकोर्ट से कहा था कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है ऐसे में उन्हें अंतरिम राहत दी जाए, वहीं ED ने चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध किया था।
इससे पहले एयरसेल-मैक्सिम मामले में चिदंबरम को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली थी, कोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह चिदंबरम के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई 7 अगस्त तक ना करे।
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि चार्जशीट दायर होने के बाद नियमित जमानत दायर की जाती है ना की अग्रिम जमानत, कोर्ट ने सीबीआई से 3 हफ्ते में जवाब देने को कहा है, वहीं INX मीडिया हेराफेरी मामले में पी चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत दायर की थी।
एयरसेल-मैक्सिस मामले में सीबीआई ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी, चार्जशीट में कहा गया है कि पी. चिदंबरम ने वित्त मंत्री रहते हुए अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया, उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120B और पीसी एक्ट की धारा 7, 1213(2)के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है।















