30 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 553

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह की 29 नहीं बल्कि 34 लड़कियों से दुष्कर्म की हुई पुष्टि

मुजफ्फरपुर बालिका गृह
मुजफ्फरपुर बालिका गृह

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह मामले में फिर एक नया खुलासा हुआ है, जहां एक ओर आईजी और डीआईजी निरीक्षण टीम के द्वारा खुलासा किया गया कि गृह के अंदर उन्हें एक गुप्त सीढ़ी मिली है, जिसके बाद नये-नये तथ्य सामने आयेंगे।

इन खुलासों के बीच एक और नई बात सामने आयी है, जिसके तहत बालिका गृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, इससे पहले यह आंकड़ा 29 बताया जा रहा था।

मुजफ्फरपुर की एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि, मुजफ्फरपुर बालिकागृह में 29 नहीं, बल्कि 34 लड़कियों का यौन शोषण किया गया है, पिछले सप्ताह 42 लड़कियों के चिकित्सा परीक्षण में खुलासा हुआ था, पीएमसीएच की रिपोर्ट में कहा गया था कि 29 लड़कियां दुष्कर्म की शिकार हुई हैं।

मुजफ्फरपुर महिला थाना की प्रभारी ज्योति कुमारी ने आईएएनएस को बताया, इस बालिकागृह की कुल 44 लड़कियों में से 42 लड़कियों का चिकित्सा परीक्षण कराया गया था, पूर्व में 34 लड़कियों की ही रिपोर्ट आई थी, जिसमें 29 लड़कियों के यौन शोषण की पुष्टि की गई थी, अब आठ और लड़कियों की रिपोर्ट आ जाने के बाद पीड़ित लड़कियों की संख्या 34 हो गई है।

वहीं, शनिवार को मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में आईजी सुनील कुमार और डीआईजी अनिल कुमार निरीक्षण करने पहुंचे हैं, उनके साथ एफएलएल की टीम भी पहुंची थी, साथ ही दो डॉक्टर भी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, बताया जाता है कि एफएलएल की टीम बच्चियों के बेड और कपड़ों की गहन जांच करेंगी।

अगले महीने सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

सरकारी कर्मचारियों
सरकारी कर्मचारियों
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्‍ते में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार है, जून महीने के सूचकांक के आंकड़े लगभग एक माह बाद जारी होंगे, उम्‍मीद है कि अगस्‍त की सैलरी के साथ बढ़े हुए डीए के साथ खाते में पहुंच जायेगी।
डीए की गणना करने वाले इलाहाबाद स्थित एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने एक निजी चेनल से फोन पर बात करते हुए कहा कि इस बार भी महंगाई भत्‍ता दो फीसदी बढ़ने का अनुमान है, जून के इंडेक्‍स के आंकड़े आने के बाद यह अगस्‍त के वेतन के साथ खाते में आएगा।
तिवारी ने बताया कि सरकार इंडेक्‍स को मॉ‍डीफाई कर रही है, साथ ही बेस ईयर भी बदलेगी, जिसके आधार पर डीए की गणना होती है, इससे 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को लाभ होगा, मौजूदा सीपीआई-आईडब्‍ल्‍यू का बेस ईयर 2001 है. 2006 में जब 6वां वेतन आयोग लागू हुआ था तब बेस ईयर 2006 कर दिया गया था, मार्च में सरकार ने दो फीसदी डीए बढ़ाया था।
सरकार कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स को बदल रही है, इससे इंडस्ट्रियल वर्कर्र का डीए तय होगा, डीए कॉस्‍ट ऑफ लिविंग एडजस्‍टमेंट एलाउंस है जो सरकारी कर्मचारियों को मिलता है, इसकी गणना कर्मचारी की बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप में की जाती है।
बेस ईयर में हरेक 6 साल पर बदलेगा, वहीं नए इंडेक्स में नए इंडस्ट्रियल सेंटर्स को भी शामिल किया जाएगा, जिससे ऐसे सेंटरों की संख्या 78 से बढ़कर 88 हो जाएगी, पिछले 15 साल में औद्योगिक कर्मचारियों की जीवनशैली में आने वाले बदलावों का असर शामिल करने के लिए लिस्ट में कार और मोबाइल समेत कई चीजे जोड़ी जा रही हैं।

महाराष्ट्र में बस खाईं में गिरी, 32 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़
महाराष्ट्र के रायगढ़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

महाराष्ट्र के रायगढ़ में आज एक बड़ा हादसा हुआ, रायगढ़ के आंबेनली घाट के पास पहाड़ी सड़क से एक बस खाई में गिर गई है। इस बस में 40 लोग थे, जिसमें करीब 32 लोगों की मौत हो गई है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।अभी कई लोगों के घायल होने की आशंका है‌।

जानकारी के अनुसार, ये बस रत्नागिरी से महाबलेश्वर जा रही थी, तभी वह आंबनेली घाट के पास पहाड़ी से बस करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। महाबलेश्वर महाराष्ट्र का मशहूर पर्यटन स्थल है।

हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, खाई की गहराई ज्यादा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है।

इससे पहले गुरुवार को कोल्हापुर में 17 लोगों से भरी मिनी बस नदी में गिर गई थी, पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर हुए इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बाकी लोगों को बचा लिया गया था।
इससे पहले इसी महीने में उत्तराखंड के टिहरी में भी बस खाई में गिर गई थी, जिसमें करीब 45 लोगों की मौत हो गई थी।

नेताजी के परपोते ने कहा, बकरी का दूध पीते हैं तो उसे भी मां मानिए

परपोते चंद्र कुमार बोस
चंद्र कुमार बोस

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस और त्रिपुरा के गवर्नर तथागत राय के बीच टि्वटर वार तेज हो गई है। बोस ने ट्वीट किया था कि राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी बकरी को मां का दर्जा देते थे। इस आधार पर हिन्‍दुओं को बकरी का मीट खाना छोड़ देना चाहिए।

बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के उपाध्‍यक्ष बोस के इस ट्वीट पर राय ने सख्‍त आपत्ति जताई थी। उन्‍होंने इस राष्‍ट्रपिता का अपमान बताया था। बोस ने कहा कि बीजेपी शासित राज्‍यों में गोकशी के नाम पर बढ़ रहीं मॉब लिन्चिंग की घटनाओं से पूरा देश परेशान है।

सीके बोस ने गुरुवार को ट्वीट में कहा था कि गांधी जी जब कोलकाता आते थे तो वह मेरे बाबा शरत चंद्र बोस के वुडबर्न पार्क स्थित घर पर ही ठहरते थे। उन्‍होंने ही बकरी का दूध पीने की मांग की थी. इसके लिए घर पर दो बकरियों को लाया गया था, बकरी का दूध पीने के कारण गांधी जी उसे मां का दर्जा देते थे।

हिन्‍दुस्तान टाइम्‍स की खबर के अनुसार, इसके 3 घंटे बाद तथागत राय ने जवाब दिया- न ही गांधी जी न आपके ग्रैंडफादर ने कभी कहा कि बकरी हमारी माता है-यह आपका निष्‍कर्ष है, न ही कभी गांधीजी ने यह जताया कि वह हिन्‍दुओं के रक्षक हैं,  हम हिन्‍दू गाय को अपनी माता मानते हैं न कि बकरी को, कृपया कर ऐसा न करें।

तमिलनाडु : ICU में हैं करुणानिधि, हालत है स्थिर

करुणानिधि
करुणानिधि
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है, उनके रक्तचाप में गिरावट के बाद अस्पताल लाया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके घर और अस्पताल के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हो गए हैं, समर्थकों के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आ रही है, वहीं, उनके बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन भी अस्पताल पहुंचे हैं।
फिलहाल करुणानिधि की हालत स्थिर बताई जा रही है, अस्पताल की ओर से एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि करुणानिधि के रक्तचाप को स्थिर कर दिया गया है।
करुणानिधि के घर और अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है जिसकी वजह से सुरक्षा बढ़ाई गई और अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है, खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे मिलने जा सकते हैं।
94 वर्षीय एम. करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण से पीड़ित हैं, उनका घर में ही इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार की देर रात अचानक रक्तचाप में गिरावट आ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, गुरुवार से ही करुणानिधि को देखने के लिए नेताओं का तांता लगा हुआ है।

IGI AIRPORT पर यात्रियों को मिलने वाली है यह सुविधा

IGI Airport
IGI Airport

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

डिजिटल यात्रा की तरफ एक कदम आगे बढ़ाते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट जल्‍द ही अपने मुसाफिरों को ई-बोर्डिंग की सौगात देने जा रहा है, आईजीआई एयरपोर्ट पर ई-बोर्डिंग सिस्‍टम की शुरूआत के साथ ही, यात्रियों को एयरलाइन स्‍टाफ के साथ होने वाले अनावश्‍यक संवाद से निजात मिल जाएगी।

एयरपोर्ट के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, प्रॉसेस टाइम कम होने से एयरपोर्ट पर सिक्‍योरिटी चेक  के लिए लगने वाली लंबी कतारों को खत्‍म करने में भी मदद मिलेगी, संभावना जताई जा रही है कि आईजीआई एयरपोर्ट पर अगस्‍त के पहले सप्‍ताह से ई-बोर्डिंग सिस्‍टम का ट्रायल-रन शुरू हो जाएगा।

IGI एयरपोर्ट पर मौजूदा व्‍यवस्‍था के तहत, यात्रियों को टर्मिनल में प्रवेश करने से पहले अपना एयर टिकट और पहचान पत्र सीआईएसएफ के अधिकारी को दिखाना पड़ता है, इसके बाद, जिन मुसाफिरों के पास ई-बोर्डिंग पास है, वह सीधे सिक्‍योरिटी चेक के लिए आगे बढ़ जाते हैं। वहीं, जिन मुसाफिरों के पास सिर्फ एयर टिकट है, उन्‍हें चेक-इन काउंटर से अपना बोर्डिंग पास हासिल करना होता है, अपना बोर्डिंग पास हासिल करने के बाद ये यात्री भी सिक्‍योरिटी चेक के लिए चले जाते हैं।

सिक्‍योरिटी चेक के दौरान, CISF के अधिकारी बोर्डिंग पास पर दर्ज यात्री का नाम, फ्लाइट नंबर, दिनांक, समय, बोर्डिंग गेट, बोर्डिंग टाइम को पढ़ते हैं, इसके बाद, यात्री की सुरक्षा जांच पूरी की जाती है, सुरक्षा जांच के दौरान सब कुछ ठीक पाए जाने पर CISF के अधिकारी बोर्डिंग पास पर सिक्‍योरिटी स्‍टैंप लगाकर मुसाफिर को सिक्‍योरिटी होल्‍ड एरिया में प्रवेश की इजाजत दे देते हैं।

आईजीआई एयरपोर्ट के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, ई-बोर्डिंग सिस्‍टम के तहत टर्मिनल के गेट में बार-कोड रीडर्स लगाए जाएंगे, इसके अलावा, सिक्‍योरिटी एरिया में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्‍टर से पहले फ्लैप गेट लगाए जाएंगे, इन्‍हीं फ्लैप गेट में बार कोड रीडर भी मौजूद होगा, वहीं आखिर में बोर्डिंग गेट पर भी फ्लैप गेट के साथ बार-कोड रीडर लगाए जाएंगे।

जिसके बाद, टिकट में दर्ज यात्री का नाम, फ्लाइट नंबर, दिनांक और समय, सीआईएसएफ अधिकारी के सामने लगी स्‍क्रीन में डिस्‍प्‍ले हो जाएगा, सभी जानकारियां सही होने पर इस डिस्‍प्‍ले  बोर्ड पर पर ग्रीन लाइट जलेगी, जिसके बाद यात्री को टर्मिनल के भीतर जाने की इजाजत दे दी जाएगी, कुछ इसी तरह की प्रक्रिया सिक्‍योरिटी चेक और बोर्डिंग गेट पर भी यात्रियों को पूरी करनी होगी।

अरुण जेटली ने कहा कि, एंटी-करप्शन कानून में बदलाव ईमानदार अधिकारियों को परेशानी से बचाने के लिए किया गया है

अरुण जेटली
अरुण जेटली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भ्रष्टाचार – निरोधक कानून में सशोधन से यह सुनिश्चित हुआ है कि कि भ्रष्ट अधिकारी को पकड़ने की कार्रवाई में जांच एजेंसियां के हाथों अब ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ेगी।

जेटली ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि इस संशोधन के जरिए इस 30 साल से भी अधिक पुराने कानून में एक बुनियादी गडबड़ी को ठीक किया गया है, यह कानून उदारीकरण से भी पहले बनाया गया था, तब इस कानून को बनाते समय यह अंदाजा नहीं लगाया गया था कि इससे ईमानदारी के साथ फैसला करने वालों के समक्ष भी किसी तरह का जोखिम हो सकता है।

अरुण जेटली ने कहा, किसी ईमानदार बैंक प्रबंधन द्वारा यदि नियमों का पालन करते हुए कोई कर्ज दिया गया और बाद में कर्ज लेने वाला इसकी वापसी करने में असफल रहता है तो उस कर्ज को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं और समूची प्रक्रिया को जांच एजेंसी के हवाले कर दिया जाता है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कई ईमानदार लोगों को इस प्रक्रिया में प्रताडि़त किया जाता है, हालांकि उन्हें कभी भी दोषी करार नहीं दिया गया है, इस सब के चलते नागरिक सेवा में लगे कर्मचारियों के मन में यह सोच बैठ गई कि खुद फैसला करने के बजाय निर्णय को अगले व्यक्ति पर टाल दो।

अरुण जेटली ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक (संशोधन) विधेयक 2018 में कई ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिसमें भ्रष्टाचार के मामलों की तेजी से सुनवाई होगी, इसके साथ ही इसमें अधिकारियों को उनके खिलाफ दुर्भावना से की गई शिकायतों से बचाव के उपाय किए गए हैं।

केरल : मछली बेचने वाली कॉलेज छात्रा को किया गया सोशल मीडिया पर ट्रोल

कॉलेज छात्रा
कॉलेज छात्रा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछले दो दिन से केरल के कोच्चि की रहने वाली एक कॉलेज छात्रा सोशल मीडिया पर चर्चा का पात्र बनी है, मछली बेचकर पढ़ाई करने वाली इस छात्रा को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हनान हामिद नाम की छात्रा तब चर्चा में आई, जब वह स्कूल की ड्रेस में मछली बेचते हुए दिखाई दी।

इसके बाद सोशल मीडिया पर उसके बारे में हर जगह चर्चा होने लगी, कुछ लोगों ने जहां उसकी तारीफ की तो कुछ लोगों ने कहा कि ये तस्वीरें किसी फिल्म की हैं, अब हनन हामिद ने इस मामले में अपना रुख साफ किया है।

हनन ने कहा कि वह वाकई में गरीब है। वह मछली बेचने का काम अपने घर को चलाने के लिए करती है, उसकी मां बीमार रहती है, उसके पिता और मां अलग अलग हो चुके हैं ऐसे में उसे मां की देखभाल और परिवार चलाने के लिए ऐसा करना पड़ता है।

उसके बताया कि, वह सुबह 5 बजे मछली मार्केट पहुंच जाती है, यहां वह शुरुआत के घंटे मछली बेचती है, इसके बाद वह अपने कॉलेज चली जाती है, वहां से लौटकर वह शाम को यहां पर फिर मछली बेचती है, पिछले दिनों केरल के एक अखबार ने बीएससी स्टूडेंट हामिद की ये कहानी सामने आई थी, हामिद के संघर्ष की कहानी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई।

इसके बाद ही हामिद की इस बारे में सफाई सामने आई है, उसने कहा, मेरे खिलाफ ये झूठे आरोप हैं, मैं मछली अपने परिवार के लिए बेचती हूं, इसके साथ ही मैं अपनी पढ़ाई जारी रख सकूं, इसलिए मैं ये सब करती हूं।

अब मोबाइल से बुक कर सकेंगे अनारक्षित टिकट

अनारक्षित टिकट
अनारक्षित टिकट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आयी है, अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए अनारक्षित टिकट काउंटर पर घंटो कतार में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है, उत्तर मध्य रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग मोबाइल फोन के जरिये शुरू की है।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि इन टिकटों की बुकिंग हेतु यात्री “UTS on Mobile” ऐप गूगल प्ले स्टोर/ विंडो स्टोर/ऐप स्टोर अथवा आई फोन से डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह ऐप नि:शुल्क है, ऐप डाउनलोड करने के बाद पेपरलेस मोबाइल टिकट की बुकिंग हेतु यात्रियो को अपना मोबाइल नंबर, निकटतम स्टेशन, ट्रेन प्रकार, श्रेणी, टिकट प्रकार, यात्रियो की संख्या एवं अक्सर चलाने वाले यात्रा मार्ग की जानकारी के साथ रजिस्टर करना होगा।

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उनका आर वॉलेट R-Wallet शून्य बैंलेंस के साथ स्वतः बन जाएगा, इस R-Wallet को यात्री यूटीएस काउंटर, वेब पोर्टल, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए रिचार्ज करा सकते हैं, प्रत्येक रिचार्ज पर 5% का बोनस R-Wallet मे जमा हो जाएगा, जैसे 100 रुपये के रिचार्ज पर R-Wallet में 105 रुपये जमा हो जाएगा, इस तरह मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक करना केवल समय ही नहीं बल्कि धन की भी बचत है‌।

मोबाइल फोन के जरिए पेपरलेस टिकट बुक करने के लिए यात्री को ‘बुक टिकट’ फिर “नार्मल बुकिंग’के विकल्प में जाना होगा, उसके बाद यात्री को बुक एंड ट्रैवल का चयन कर प्रस्थान एवं गंतब्य स्टेशन का चयन करना होगा, भुगतान सुनिश्चित होने के पश्चात यात्री का टिकट बुक हो जाएगा यदि यह टिकट आर वॉलेट R-Wallet के जरिये बुक किया जाएगा तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा अथवा पेमेंट गेटवे का सर्विस चार्ज लागू होगा‌।