29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 537

राहुल एक बार शाखा में आएं, देश की आत्मा का ज्ञान होगा -RSS

RSS का बड़ा बयान
RSS का बड़ा बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने विदेशी दौरे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला है, अब राहुल के आरोपों पर संघ ने पलटवार किया है।

आरएसएस के प्रवक्ता राजीव तुली ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को दिन-रात RSS के सपने आते हैं, उन्हें हमारी चिंता ना करते हुए अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।

राजीव तुली ने कहा कि, राहुल RSS के सपने देखते हैं, इसलिए उनकी पार्टी 44 पर आ गई, कहीं ऐसा ना हो कि अगले चुनाव में उनकी सीटें और भी कम हो जाएं, इसलिए राहुल को हमारी नहीं अपनी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि RSS का गठन 1925 में हुआ, 1936 में राष्ट्र सेविका समिति बनी, इसकी देश में 5000 से अधिक शाखा लगती हैं, जो देश में महिलाओं के विकास में काम करती है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी के सलाहकारों से कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी को एक बार आरएसएस की शाखा में आना चाहिए और एक दो साल संघ में बिताने चाहिए, उसको बाद उनको देश की आत्मा और देश की संस्कृति का ज्ञान अपने आप हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रणब मुखर्जी से सीखना चाहिए जिन्हें देश की संस्कृति और देश के बारे में ज्ञान है, संघ प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी अगले दो तीन जन्मों तक देश और संघ को नहीं समझ सकते हैं इसलिए उन्हें एक बार संघ की शाखा में ज़रूर आना चाहिए।

बाढ़ से जूझ रहे केरल की प्यास बुझाएगी यह स्पेशल बस

बाढ़ से जूझ रहे केरल की प्यास बुझाएगी यह स्पेशल बस

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

केरल में बाढ़ का पानी कम हो गया है, लेकिन इसके साथ ही लोगों के लिए और दूसरी समस्याएं खड़ी हो गई हैं। चारों ओर पानी ही पानी है, लेकिन लोगों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन असली परेशानी ग्रामीण इलाकों की है, जहाँ जल स्रोत बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं।

ऐसे में पीने का पानी कहां से आए, ये सबसे बड़ी समस्या है। केरल को इस सबसे बड़ी समस्या से अब गुजरात की बस निजात दिलाएगी। इस खास बस को सेंट्रल साल्ट एंड मरीन केमिकल्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSMCRI) भावनगर ने तैयार किया है, मौके की नजाकत को देखते हुए इसे केरल के लिए रवाना कर दिया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ये 40 फीट लंबी बस एक बड़े वाटर प्यूरीफायर का काम करती है, ये बस दूर दराज के इलाकों में जाकर एक दिन में करीब 40 हजार लीटर पीने का पानी प्यूरीफाई कर सकती है।

CSMCRI के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय पाटिल ने बताया कि मेंब्रेन साइंस और सेपरेशन टेक्नोलॉजी डिवीजन इस बस का हिस्सा हैं, इस बस में मौजूद प्लांट किसी भी तरह के पानी को फिल्टर करने की क्षमता रखता है। डॉ. पाटिल ने बताया कि ये बस तिरुवनंतपुरम के 250 किमी के क्षेत्र में रहेगी, ये केरल वाटर अथॉरिटी की मदद से वहां पर काम करेगी, ये बस 23 किलोवाट के पावर पर काम करती है, जो इसके इंजन के साथ जुड़ा हुआ है‌।

रेलवे में किया है आवेदन, तो यह खबर आपके लिए है

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए अब राज्यों की अनुमति की ज़रूरत नहीं -रेलवे
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए अब राज्यों की अनुमति की ज़रूरत नहीं -रेलवे

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

अगर आपने भी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से घोषित किए गए ग्रुप डी के पदों पर आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए है। रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से मार्च में 62,907 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे, इसके अलावा आरआरबी ने ग्रुप सी के रिक्त पदों के लिए 9 अगस्त से परीक्षाएं शुरू करा दी गयी हैं।

ग्रुप सी के लिए 9 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी, ग्रुप सी के लिए पहली बार आयोजित होने वाला कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 9 चरणों में 31 अगस्त तक संपन्न होगा। ग्रुप सी की परीक्षाएं होने के बीच ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा की तिथि के बारे में लगातार सोच रहे हैं, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से अभी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

इसके अलावा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अगले सप्ताह से डाउनलोड किए जा सकेंगे, हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

फिलहाल बोर्ड की तरफ से ग्रुप सी के असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के 66,502 पदों के लिए परीक्षाएं चल रही हैं, बोर्ड की तरफ से ग्रुप डी के एडमिट कार्ड की घोषणा किए जाने के बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगइन कर कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड और उनकी वेबसाइट –

– आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in)
– आरआरबी जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)
– आरआरबी केरल (www.rrbkolkata.gov.in)
– आरआरबी मालदा (www.rrbmalda.gov.in)
– आरआरबी मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)
– आरआरबी मुज्जफरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)
– आरआरबी पटना (www.rrbpatna.gov.in)
– आरआरबी रांची (rrbranchi.gov.in)
– आरआरबी सिकंदराबाद (rrbsecunderabad.nic.in)
– आरआरबी अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in)
– आरआरबी अजमेर (rrbajmer.gov.in)
– आरआरबी इलाहाबाद (rrbald.gov.in)
– आरआरबी बंगलोर (rrbbnc.gov.in)
– आरआरबी भोपाल (www.rrbbpl.nic.in)
– आरआरबी भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)
– आरआरबी बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)
– आरआरबी चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)
– आरआरबी चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)
– आरआरबी गोरखपुर (www.rrbguwahati.gov.in)
– आरआरबी सिलीगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)
– आरआरबी तिरुअनंतपुरम (rrbthiruvananthapuram.gov.in)

इस चाय की कीमत आपको कर देगी हैरान

इस चाय की कीमत जान आप हो जायेंगे हैरान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चाय की सामान्य किस्मों और उनकी कीमतों से तो हम सभी परिचित हैं, लेकिन देश के पूर्वी हिस्से में ऐसी चाय भी बिकती है, जिसकी कीमत सुनकर अच्छे-अच्छे हैरान हो सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश के दोन्यी पोलो टी एस्टेट ने दुनिया की सबसे कीमती चाय की किस्म ”गोल्डन नीडल्स टी” तैयार की है। इस बेशकीमती चाय को 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम में बेचा गया। एक महीने में ये दूसरी बार है, जब जीटीएसी ने चाय की कीमत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 24 जुलाई को ऑक्शन सेंटर ने असम में डिब्रूगढ़ के मनोहारी टी स्टेट में पैदा हुई विशेष आर्थोडॉक्स टी को 39001 रुपए प्रति किलोग्राम में बेचा था। इसी रिकॉर्ड को जीटीएसी ने कल गोल्डन नीडल्स टी को 40 हजार प्रति किलोग्राम में बेचकर तोड़ दिया है।

अपनी कीमत से दुनिया भर को हैरान कर देने वाली इस चाय को असम टी ट्रेडर्स को बेचा गया, ये असम के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी सबसे पुरानी चाय की दुकानों में से हैं। इसके मालिक ललित कुमार जालान बताते हैं, अच्छी चाय की मांग बढ़ रही है और ऐसी चाय उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

दोन्यी पोलो टी एस्टेट के मैनेजर मनोज कुमार बताते हैं, “ऐसी चाय तैयार करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है। इसी टी की एक और किस्म सिल्वर नीडल्स वाइट टी 17,001 रुपये प्रति किलो बिकती है, ऐसी चाय तभी तैयार हो सकती है, जब चाय के बागान में सटीक कार्यकुशलता के साथ प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल हो।

केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक पे बढ़ने की उम्‍मीदें हो गयी तेज, जेटली लौट आये काम पर

CBI मामले में अरुण जेटली की सफाई
CBI मामले में अरुण जेटली की सफाई


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्र सरकार फेस्टिव सीजन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी कर रही है, सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने अंदरखाने फिटमेंट फैक्‍टर में रिवीजन के लिए मंथन शुरू कर दिया है।

इससे निचले स्‍तर के केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा, उनकी बेसिक पे बढ़ जाएगी, वित्‍त मंत्रालय के एक अधिकारी की मानें तो फिटमेंट फैक्‍टर में रिवीजन 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों से इतर होगा, अभी फिटमेंट फैक्‍टर 2.57 टाइम्‍स है, इसके आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक पे 18000 रुपए बनती है।

इस बीच, केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने भी वित्‍त मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है, ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की उम्‍मीद बढ़ गई है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार फिटमेंट फैक्‍टर 2.7 या 2.8 करने पर विचार कर रही है, ऐसा नेशनल एनोमेली कमेटी (NAC)  के सुझाव पर होगा, सरकार इसकी घोषणा इस साल दिवाली के आसपास या अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले कर सकती है।

पहले खबर आई थी कि केंद्र सरकार की योजना न्‍यूनतम बेसिक पे 18000 रुपए से बढ़ाकर 20000 रुपए करने की है, वित्‍त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया था कि सरकार सैलरी बढ़ाने को राजी है लेकिन कितनी और कब बढ़ोतरी होगी, इस बारे में कुछ नहीं बताया था।

7वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को पे बैंड या पे स्‍केल की बजाय पे मेट्रिक्‍स के आधार पर सैलरी मिलती है, पे मेट्रिक्‍स में लेवल 1 पर न्‍यूनतम पे 18 हजार रुपए है, वहीं लेवल 18 पर यह ढाई लाख रुपए है, यह व्‍यवस्‍था 1 जनवरी 2016 से लागू है।

अमेजन का 10.or का बजट स्मार्टफोन D2 भारत में लॉन्च

स्मार्टफोन D2
स्मार्टफोन D2

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अमेजन का लेटेस्ट स्मार्टफोन 10.or D2 भारत में लॉन्च कर दिया गया है,  कंपनी के तीन हैंडसेट- 10.or G, 10.or E और 10.or D बाजार में मौजूद हैं, कंपनी ने 10.or D2 की कीमत भारत में 2GB रैम/ 16GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 6,999 रुपये, 3GB रैम/ 32GB स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये रखी है।

ग्राहकों को ये स्मार्टफोन दो कलर मॉडल- बियॉन्ड ब्लैक और ग्लो गोल्ड में उपलब्ध होगा, ग्राहक इसे 28 अगस्त से खरीद पाएंगे, साथ ही आपको बता दें अमेजन प्राइम मेंबर्स को 27 अगस्त को ही इस स्मार्टफोन को खरीदने का मौका दिया जाएगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें PNB क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट, इंडसइंड बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट, एक्सचेंज पर 1,000 रुपये तक अतिरिक्त डिस्काउंट, रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन ग्राहकों को मिलेगा।

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला 10.or D2 स्टॉक एंड्रॉयड UI के साथ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है, इस स्मार्टफोन में 18:9 रेश्यो के साथ 5.45-इंच HD+ (720×1440 पिक्सल) LTPS डिस्प्ले दी गई है, इसमें 2GB/3GB रैम और Adreno 308 GPU के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर ग्राहकों को मिलेगा।

फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो 10.or D2 के रियर में PDAF, f/2.0 अपर्चर और सिंगल टोन LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, वहीं इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो यहां सेल्फी के लिए सिंगल टोन फ्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

आइये जानते हैं 11 साल बाद सामने आईं दादी-पोती की फोटो का वायरल सच

दादी-पोती की फोटो का वायरल सच
दादी-पोती की फोटो का वायरल सच

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

आजकल एक तस्वीर सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रही है, इसमें बुजुर्ग महिला के साथ स्कूल की एक बच्ची दिख रही है, जो बिलख-बिलख कर रो रही है।

सोशल मीडिया पर लोग यह लिखते हुए इस फोटो को वायरल कर रहे हैं कि, तस्वीर में दिख रही बच्ची स्कूल की तरफ से सहपाठियों के साथ एक वृद्धाश्रम देखने पहुंची थी, उसी दौरान संयोग से उस बच्ची को अपनी दादी मिल गईं, दोनों एक-दूसरे को देख कर रोने लगे।

लड़की अपने माता-पिता से जब भी दादी के बारे में सवाल करती थी तो जवाब मिलता था कि वह रिश्तेदार के यहां गई हैं, सवाल है कि यह किस तरह का हम समाज बना रहे हैं? क्या हम संवेदन शून्य होते जा रहे हैं.. और देखते ही देखते इस भावुक तस्वीर को लोग वायरल करने लगे।

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद ट्वीटर और फेसबुक पर आम लोगों की हजारों प्रतिक्रिया आने लगीं! तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, “ऐसे लोगों पर शर्म आती है..” ऐसे ही एक वायरल ट्वीट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट कर प्रतिक्रिया जताई।

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जब एक निजी चैनल ने इसका हमने टेस्ट किया तो खोजबीन में पता चला कि यह तस्वीर गुजरात के अहमदाबाद की है, यह तस्वीर 11 साल पुरानी है और इसे 12 सितंबर 2007 को खींचा गया था।

खोजबीन में पता चला कि, “गुरु नानक चंद्रकेतु पंड्या उच्च विद्यालय” की छात्रा रहीं भक्ति पांचाल (पोती) की है, भक्ति उस समय अपने स्कूल की तरफ से सहपाठियों के साथ “मणिलाल गांधी वृद्धा आश्रम” देखने पहुंची थीं, और इस भावुक क्षण को अपने कैमरे में एक अख़बार में काम करने वाले फोटोग्राफर कल्पित भचेच ने कैद कर लिया था।

लेकिन 11 साल बाद एक बार फिर से यह तस्वीर अचनाक इतना वायरल क्यों होने लगी? इसका पता लगाने के लिए कल्पित भचेच बात की गती तो उन्होंने बताया, ‘यह वायरल तस्वीर 2007 की है, यह तस्वीर उस वक्त एक अखबार के पहले पन्ने पर छपी थी, और तब काफी लोगों ने इसे लेकर उन्हें फोन किए थे।

मगर इतने सालों बाद फिर यह तस्वीर क्यों वायरल हुई, इस सवाल पर अब बीबीसी गुजराती से जुड़ चुके कल्पित भचेच बताते हैं कि चार दिन पहले “वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस” के मौके पर उनसे अब तक की उनकी सर्वश्रेष्ठ फोटो की मांग की गई थी, इसके बाद ही उन्होंने अपनी इस तस्वीर को बीबीसी गुजराती को मुहैया कराया था, बीबीसी गुजराती ने अपने वेब पोर्टल पर इसे प्रकाशित किया और उसके बाद ही यह तस्वीर एक बार फिर से वायरल होने लगी।

पिता का हत्यारा प्रभाकरण मारा गया, तब भी हमें तकलीफ हुई थी -राहुल गाँधी

राहुल गाँधी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब श्रीलंका में मेरे पिता राजीव गांधी का हत्‍यारा लिट्टे प्रमुख वी प्रभाकरण मारा गया, तो मुझे और बहन प्रियंका गांधी को अच्‍छा नहीं लगा था। ऐसा इसलिए क्‍योंकि जिस हिंसा में वह शामिल हुआ और जिसका शिकार बना, उसका असर उसके बच्‍चों समेत दूसरों पर पड़ा था।

मैंने उसके रोते हुए बच्चों में खुद को देखा। जर्मनी के ब्रिक्स समर स्कूल में संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा की वजह से उन्‍होंने अपने परिवार के दो सदस्‍यों को खोया था। उन्‍होंने कहा कि मेरी दादी (इंदिरा गांधी) और पिता (राजीव गांधी) की हत्‍या हुई, इसलिए मैंने हिंसा की पीड़ा सही है। मैं वास्‍तव में अपने अनुभव से बात करता हूं, इसी आधार पर कहता हूं कि हिंसा के बाद आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका क्षमा है और कोई दूसरा रास्‍ता नहीं है।

राहुल ने कहा कि, 1991 में एक आतंकवादी ने मेरे पिता की हत्‍या कर दी। 2009 में हत्‍या करने वाले उसी व्‍यक्ति को मैंने श्रीलंका के एक मैदान में मरा पड़ा हुआ देखा था। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा,उसको देखने के बाद मैंने बहन प्रियंका को फोन किया और कहा कि बड़ी अजीब बात है कि मुझे खुशी नहीं हो रही है। मुझे तो इस बात का जश्‍न मनाना चाहिए था कि जो व्‍यक्ति मेरे पिता की हत्‍या का गुनहगार है, उसके इस तरह के हश्र पर मुझे खुशी होनी चाहिए थी‌, लेकिन पता नहीं क्‍यों मैं खुश नहीं हो सका।

प्रियंका ने भी कहा कि आप सही कह रहे हैं, मुझे भी खुशी नहीं हो रही है। मुझे इसलिए खुशी नहीं हुई, क्‍योंकि उसके बच्‍चों में मैंने खुद को देखा, उसे मृत देखकर मुझे यह अहसास हुआ कि मेरी तरह उसके बच्‍चे भी रो रहे होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि भारत में भीड़ द्वारा लोगों की पीट-पीटकर हत्या किये जाने की घटनाएं बेरोजगारी और सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा नोटबंदी एवं जीएसटी को ‘खराब तरीके से लागू’ किये जाने से छोटे कारोबारों के ‘चौपट’ हो जाने की वजह से उपजे ‘गुस्से’ के कारण हो रही हैं।

हाउसफुल 4 से रिवील हुआ अक्षय कुमार और बॉबी देओल का लुक

हाउसफुल 4 से रिवील हुआ अक्षय कुमार और बॉबी देओल का लुक
हाउसफुल 4 से रिवील हुआ अक्षय कुमार और बॉबी देओल का लुक

 

स्त्री से रिलीज़ हुआ आओ कभी हवेली पे सॉंग, कृति का अंदाज़ देख डर जाएंगे

स्त्री से रिलीज़ हुआ आओ कभी हवेली पे सॉंग, कृति का अंदाज़ देख डर जाएंगे
स्त्री से रिलीज़ हुआ आओ कभी हवेली पे सॉंग, कृति का अंदाज़ देख डर जाएंगे