29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 536

जम्मू-कश्मीर: 35A के खिलाफ नई याचिका पर SC में टली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट

सौम्या केसरवानी| Navpravah.com

जम्मू और कश्मीर के नागरिकों को विशेष दर्जा देने वाले और राज्य के स्थाई निवासी की परिभाषा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35ए के खिलाफ दायर नई जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई टल गई है।

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य मामले की सुनवाई 27 अगस्त के लिए तय की थी, जहां कोर्ट को तय करना था कि इस मामले को संविधान पीठ के भेजा जाए या नहीं, बता दें कि अश्विनी उपाध्याय की नई याचिका में कहा गया है कि यह अनुच्छेद दूसरे राज्यों के लोगों से शादी करने वाली जम्मू-कश्मीर की महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन करता है।

सुप्रीम कोर्ट इस अनुच्छेद को रद्द करने की मांग को लेकर दायर कई याचिकाओं पर पहले से ही सुनवाई कर रहा है, याचिका में ये भी कहा गया है कि अनुच्छेद 35ए मनमाना और मौलिक अधिकारों के खिलाफ है क्योंकि यह ऐसी महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन करता है, जो अपनी मर्जी और राज्य के बाहर के व्यक्ति से शादी करती हैं।

पिछली सुनवाई में सीजेआई दीपक मिश्रा ने कहा था कि तीसरे जज डीवाई चंद्रचूड़ मौजूद नहीं हैं, ऐसे में मामले की सुनवाई 27 अगस्त के लिए टाली जाती है, तीन जजों की बेंच तय करना है कि इस मामले को संविधान पीठ के पास भेजा जाए या नहीं।

पिछली सुनवाई में कोर्ट में दो जज ही बैठे थे क्योंकि इस मामले की तीन जजों की पीठ सुनवाई करती है, सीजेआई दीपक मिश्रा और जस्टिस एएम खानविलकर की बेंच ने कहा था, कि मामला पांच जजों की संविधान पीठ को भेजने पर विचार तीन जजों की बेंच ही कर सकती है।

सीजेआई ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट इस पर विचार करेगा कि क्या अनुच्छेद 35A संविधान के मूलभूत ढांचे का उल्लंघन तो नहीं करता है, इसमे विस्तृत सुनवाई की जरूरत है, उधर सुनवाई के दौरान जम्मू और कश्मीर सरकार ने मामले की सुनवाई दिसंबर तक टालने की मांग की थी, हालांकि इस मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई गौर नहीं किया था और अगली सुनवाई 27 अगस्त के लिए तय कर दी थी, अब इस मुख्य मामले में 27 अगस्त की जगह 31 अगस्त को सुनवाई हो सकती है‌‌।

रणवीर सिंह ने सलमान खान को दे दिया कड़ी टक्कर, जानकर हो जायेंगे दंग

रणवीर सिंह ने सलमान खान को दे दिया कड़ी टक्कर, जानकर हो जायेंगे दंग
रणवीर सिंह ने सलमान खान को दे दिया कड़ी टक्कर, जानकर हो जायेंगे दंग

 

सातवें दिन का पहला पदक दीपिका पल्लीकल ने दिलाया

दीपिका पल्लीकल
दीपिका पल्लीकल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन  भारत को पहला पदक स्क्वाश में दिपिका पल्लीकल ने दिलाया है, भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहीं।

दीपिका ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मिसाकी कोबायाशी को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी, 28 वर्षीय दीपिका ने 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया था।

उन्होंने गुरुवार को हुए अंतिम-16 के मैच में मेजबान देश इंडोनेशिया की येनी सिटि रोहमाह को 3-0 से मात दी थी, दीपिका ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उनसे सेमीफाइनल में भी जीत की उम्मीद थी हालांकि 26 साल की यह खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख पाईं और कांस्य तक ही रूक गईं।

भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन को 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन भी जारी रखा था, जिसमें भारत की दो महिला खिलाड़ी और एक पुरुष खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ की कम से कम तीन कांस्य पदक पक्के  किए।

घोषाल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-1 से मैच को अपने नाम किया, इससे पहले, गुरुवार को सौरभ ने अंतिम-16 के मैच में पाकिस्तान के तैयाब असलम को 3-1 से मात दी थी जबकि संधू ने फिलीपिंस के रोबर्ट एंड्रयू गार्सिया को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

संजय दत्त ने सलमान खान और अजय देवगन की कर दी इन्सल्ट

संजय दत्त ने सलमान खानऔर अजय देवगन की कर दी इन्सल्ट
संजय दत्त ने सलमान खानऔर अजय देवगन की कर दी इन्सल्ट

भारतीय कोच नहीं बनीं तो ईरानी महिलाओं को दी ट्रेनिंग

शैलजा जैन
शैलजा जैन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंडोनेशिया में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम को इस बार निराशा मिली है, पहले पुरुष टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी और उसके बाद महिला टीम को फाइनल में ईरान के हाथों हार मिल गई।

एशियाई खेलों में यह पहली बार है, जब भारत के अलावा कोई अन्य टीम ने स्वर्ण पदक जीता है, 2010 में महिला कबड्डी को एशियाई खेलों में शामिल करने के बाद से भारत लगातार दो बार से स्वर्ण पदक जीतता आ रहा था।

ईरान की जीत में या भारतीय टीम की इस हार में प्रमुख भूमिका ईरानी कबड्डी टीम की कोच की रही जो भारतीय हैं, शैलजा जैन ईरानी कबड्डी टीम की कोच हैं, शैलजा महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और वे साल 2016 में ईरानी टीम से जुड़ी थी।

61 साल की शैलजा के लिए ईरान से जुड़ने का फैसला आसान नहीं था, शुरू में वे ईरान जाने के लिए उत्साहित नहीं बल्कि चिंचित थी, शाकाहारी भोजन, ईरान में ड्रेस कोड, वहां लड़कियों के साथ होने वाले व्यवहार, जैसी कई चिंताएं शैलजा को थीं।

लेकिन शैलजा ईरान गईं और वहां की महिला टीम की कोच भी बनी और अब वे सफलतम कोच हैं क्योंकि उनकी टीम ने एशियाई खेलों में कबड्डी की बेहतरीन टीम, भारतीय टीम को हराया है।

ईरानी लड़कियों के बारे में शैलजा का कहना है कि उनकी फिटनेस शानदार है।वे सारे खेल खेलती हैं जिनमें रग्बी, फुटबॉल, कराते, ताईक्वांडो और मार्शल आर्ट्स शामिल हैं, उन्हें शैलजा को केवल कबड्डी की तकनीकें ही सिखानी पड़ी।

हार्दि‍क पटेल का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, धारा 144 लागू

हार्दि‍क पटेल
हार्दि‍क पटेल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गुजरात में पाटीदार आरक्षण समिति के नेता हार्दिक पटेल ने राज्‍य में किसानों की कर्ज माफी और आरक्षण की मांग को लेकर आज से अपने आवास पर अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत कर दी है।

अनशन के मद्देनजर जूनागढ़ में धारा 144 लगा दी गई है, इससे पहले वह अहमदाबाद और गांधीनगर में अनशन करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस की ओर से उन्‍हें कहीं भी अनिश्चितकालीन अनशन करने की अनुमति नहीं मिली।

हार्दिक पटेल ने इस पर कहा था कि वह अपना अनिश्चितकालीन अनशन  किसी भी कीमत पर नहीं टालेंगे, इसलिए वह एसजी हाईवे के पास स्थित अपने आवास पर ही अनशन कर रहे हैं।

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखकर यहां 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन अनशन के लिए आवश्यक अनुमति को लेकर उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की है।

डीसीपी (अपराध शाखा) दीप भद्रन ने कहा, हार्दिक और आठ अन्य लोग हार्दिक के घर के बाहर अवैध रुप से जमा होने और अन्य आरोपों को लेकर हिरासत में लिए गए हैं, डीसीपी (जोन V) हिमकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने निकोल और रामोल इलाकों से कम से कम 30 नेता और समर्थक गिरफ्तार किये गये हैं।

रेलवे ने दी रक्षाबंधन में महिलाओं को यह खास सुविधा

रक्षाबंधन
रक्षाबंधन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय रेलवे ने इस बार रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए विशेष सुविधा शुरू की है, रक्षा बंधन के मौके पर भारतीय रेलवे की दिल्ली डिवीजन ने लेडीज स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

रेलवे ने रक्षाबंधन के दिन बहनों की सुविधा और उन्हें अपने भाईयों के पास जाने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए रेलवे की दिल्ली डिवीजन ने स्पेशनल ट्रेन शुरू की हैं, रेलवे के इस कदम का महिलाओं ने स्वागत किया है।

रक्षाबंधन के दिन स्पेशल ट्रेन और उनका समय
– पलवल से नई दिल्ली डिपार्चर : सुबह 8.20 एराइवल : सुबह 10 बजे
– नई दिल्ली से पलवल डिपार्चर : शाम 17.50 एराइवल : शाम 19.20 बजे
– गाजियाबाद से नई दिल्ली डिपार्चर : सुबह 8.30 एराइवल : सुबह 9.02 बजे
– नई दिल्ली से गाजियाबाद डिपार्चर : शाम 17.50 एराइवल : शाम 18.40 बजे
– पानीपत से नई दिल्ली डिपार्चर : सुबह 6.40 बजे एराइवल : सुबह 8.55 बजे

इसके अलावा रक्षाबंधन के मौके पर इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज ने ‘लोहिया राखी प्यार का सफर’ शुरू किया है, इसमें रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और बच्चों को मुफ्त सवारी की पेशकश की जाएगी।

लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज के सीईओ आयुष लोहिया ने कहा, हम अपनी पहल ‘लोहिया राखी प्यार का सफर’ को लेकर बहुत उत्साहित हैं, रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को अपने भाई और परिवार के साथ ये उत्सव मनाने के लिए अपने मायके जाना होता है. इस दिन यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, लोहिया ऑटो महिलाओं और बच्चों को मुफ्त ई-रिक्शा की सवारी प्रदान कर रही है।

फिल्म समीक्षा: हैप्पी फिर भाग जाएगी

फिल्म समीक्षा: हैप्पी फिर भाग जाएगी

हमने तो केरल को 700 करोड़ देने की बात ही नहीं की -UAE

हमने तो केरल को 700 करोड़ देने की बात ही नहीं की -UAE

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल बाढ़ में संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों द्वारा आर्थिक मदद को लेकर देश में विवाद चल रहा है, ऐसी खबरें आईं थीं कि यूएई ने 700 करोड़ रुपये की मदद की पेशकश की है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, यूएई के भारत में राजदूत अहमद अलबन्ना ने कहा, यूएई द्वारा वित्तीय मदद के तहत किसी तरह की राशि देने की कोई घोषणा नहीं की गई है। अलबन्ना ने कहा, बाढ़ और उसके बाद के हालात में कितनी राहत की जरूरत है, अभी इसका आकलन किया जा रहा है, वित्तीय मदद के रूप में किसी राशि की घोषणा अभी अंतिम नहीं हो सकती, क्योंकि आकलन अभी जारी है।

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या इसका मतलब यह है कि यूएई ने 700 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की थी, तो उन्होंने कहा, हां यह सही बात है, यह कोई तय राशि नहीं है, अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने खुद यह कहा था कि अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहियान ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत में 700 करोड़ रुपये की मदद देने की बात की है।

राजदूत ने बताया कि, हुआ बस यह है कि यूएई के वाइस प्रेसिडेंट और प्रधानमंत्री एवं दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने केरल की बाढ़ में मदद के लिए एक नेशनल इमरजेंसी कमेटी बनाई, इसके पीछे मुख्य सोच यह थी कि फंड, राहत सामग्री, दवाएं आदि जुटाई जाएं।

देश को बदनाम कर रहे हैं राहुल -नक़वी

मुख्तार अब्बास नकवी का बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

जर्मनी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार पर निशाना साधा जाना भारतीय जनता पार्टी को सही नहीं लगा, राहुल ने बर्लिन में कल केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल किया तो भाजपा भी पलटवार करने से नहीं चूकी।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लगता है कांग्रेस अध्यक्ष ने विदेश में देश को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है, नकवी ने कहा कि, नादान दोस्त से अक्लमंद दुश्मन ज्यादा अच्छा होता है, लेकिन यह कहावत उलट गई है।

उन्होंने कहा कि, अब नादान दुश्मन हो तो उसका इलाज तो कुछ हो नहीं सकता, जिस तरह से पिछले कई दिनों से राहुल गांधी विदेश की धरती से भारत को बदनाम कर करने का काम कर रहे हैं, उससे एक बात साफ है कि उन्हें किसी ने देश की छवि धुमिल करने की सुपारी दे रखी है‌।

भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना चीन से करने पर भाजपा नेता ने कहा कि राहुल अपनी पार्टी और अपने सामंती परिवार का 50 सालों का हिसाब-किताब पढ़ लें, जिस परिवार का इतिहास दागी हो, भूगोल बागी हो, उसके मुंह से इसी तरह की भाषा और बातें ही निकलेंगी।

बता दें कि, राहुल ने बर्लिन में भारतीय लोगों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस में विचारधारा का अंतर है, संघ में कभी आपको कोई महिला नहीं दिखेगी, वे लोग महिलाओं के साथ भेदभाव करते हैं, लेकिन कांग्रेस में ये आपको नहीं दिखेगा।