29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 538

सलमान खान का अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के ट्वीट को लेकर Fans ने जमकर किया ट्रोल

सलमान खान का अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के ट्वीट को लेकर Fans ने जमकर किया ट्रोल
सलमान खान का अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के ट्वीट को लेकर Fans ने जमकर किया ट्रोल

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री का भूतिया सॉन्ग हुआ आउट 

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री का भूतिया सॉन्ग हुआ आउट 
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री का भूतिया सॉन्ग हुआ आउट 

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री अपने जॉनर के लिए सुर्खियो में बनी हुई है। 

आने वाली हॉरर कॉमेडी स्त्री में भी कृति सनोन को एक आइटम सॉंग दिया गया था, जो बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया l राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का नया गाया ‘आओ कभी हवेली पर रिलीज़ किया गया है। बरेली की बर्फ़ी सहित कई फिल्मों के बाद हिट स्टार बन गईं कृति सनोन को इस गाने में आइटम सॉंग का मौका मिला है।
 
‘स्‍त्री’ के इस नए गाने में रैपर बादशाह भी रैप करते नजर आ रहे हैं. ‘आओ कभी हवेली पे…’ इस गाने का वीडियो भी काफी मजेदार है, जिसमें कृति लड़कों को छोड़ कर कंकाल को पसंद करती हैं। साथ ही वह कंकाल के साथ डेट पर बैठी भी नजर आती हैं। 
 
वहीं गाने के आधे हिस्‍से में राजकुमार राव भी भूतिया अंदाज में नजर आते हैं।’स्‍त्री’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्‍म है और इस गाने में भी फिल्‍म का वही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और इसे गाया है बादशाह, निकिता गांधी और सचिन-जिगर ने।
 
पहली बार पर्दे पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी नजर आएगी। ऑन स्क्रीन दोनों रोमांस करते नजर आने वाले है। फिल्म में कॉमेडी की भरमार होगी। स्त्री’ 31 अगस्त को रिलीज होगी। 

मुंबई परेल के क्रिस्टल टावर में लगी आग – देखे विडियो

मुंबई परेल के क्रिस्टल टावर में लगी आग - देखे विडियो
मुंबई परेल के क्रिस्टल टावर में लगी आग - देखे विडियो

मुंबई के परेल के बहुमंजिला ईमारत पर लगी भीषण आग, 4 की मौत, 16 घायल 

मुंबई के लोअर परेल के बहुमंजिला ईमारत पर लगी भीषण आग, 4 की मौत, 16 घायल 
मुंबई के लोअर परेल के बहुमंजिला ईमारत पर लगी भीषण आग, 4 की मौत, 16 घायल 

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah. com 

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के परेल में एक बहुमंजिला रिहायशी ईमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बहुमंजिला ईमारत क्रिस्टल टावर में लगी आग को बुझा लिया गया है फायर बिग्रेड की दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

टॉवर की 12वीं मंजिल पर बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे भीषण आग लग गई। धुएं में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद 20 लोगों को केईएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इमारत में फंसे करीब 35 लोगों को क्रेन की मदद से निकाला गया।
 
आपको बता दें कि क्रिस्टल टावर, पारेल इलाके में स्थित मशहूर हिंदमाता सिनेमा के पास मौजूद है। जो लोग टावर में फंसे हुए हैं, उन्हें क्रेन के जरिए निकाला जा रहा है। फायर डिपार्टमेंट के ऑफिसर ने बताया कि 12वें फ्लोर पर लिफ्ट एरिया के पास स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी। 
 
बिजली के तारों में चिंगारी के बाद धुआं उठा और पूरे फ्लोर पर धुआं फैल गया। इस कारण इस फ्लोर पर काफी लोग फंसे रहे। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल बिल्डिंग में बिजली और पानी की सप्लाई रोक दी गई है।
 
गौरतलब है कि जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी में पता चला था कि मुंबई में पिछले 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रेकॉर्ड की गई हैं। इस आग में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

बकरीद के मौके पर पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर किया जानलेवा हमला 

बकरीद के मौके पर भी सेना के जवानों पर पत्थरबाजी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
आज देश के मस्जिदों में लोग बकरीद के त्योहार के दिन अमन और चैन की दुआएं मांग रहे हैं, हर किसी की जुबान पर भाईचारे और दोस्ती का संदेश है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
आज ईद के पाक मौके पर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुबह-सुबह सुरक्षाबलों पर लोगों ने जमकर पत्थर बरसाये, न्यूज एजेंसी ANI की ओर से जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों की गाड़ी जिले के एक अस्पताल के पास से गुजरी पत्थरबाजों के समूह ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
इतना ही नहीं जब कैमरे ने कुछ पत्थरबाजों की तस्वीरों को कैद करना चाहा तो वह मुंह छिपाकर भागते हुए नजर आये, पत्थरबाज बकरीद के दिन भी इस तरह की घटना को अंजाम देंगे इसके बारे में किसी ने अंदाजा तक नहीं लगाया था। सेना के जवानों पर इस तरह के हमले कर रहे पत्थरबाज हाथ में ISIS के झंडे लिए थे और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि कश्मीर में सेना और स्थानीय पुलिस आए दिन पत्थरबाजों का निशाना बनती है, बताया जा रहा है कि ईद की नमाज अदा करने से पहले यह हंगामा हुआ है, वहीं, इससे पहले अनंतनाग में ही स्‍पोर्टस फेस्टिवल के दौरान पत्थरबाजी की गई थी।
इस घटना पर इस्लामिक स्कॉलर, रिजवान अहमद का कहना है कि पत्थरबाजों का कोई धर्म नहीं है, वो सिर्फ मजहब के नाम पर भीड़ को भड़काते हैं, वहीं, जम्मू कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना का कहना है कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रिस्तान बनाना चाहता है।

आमिर खान फिल्म ठ्ग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान से कर रहे है इतनी बड़ी प्लानिंग जानकार हो जाएंगे हैरान

आमिर खान फिल्म ठ्ग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान से कर रहे है इतनी बड़ी प्लानिंग जानकार हो जाएंगे हैरान
आमिर खान फिल्म ठ्ग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान से कर रहे है इतनी बड़ी प्लानिंग जानकार हो जाएंगे हैरान

 

अरे ! ये क्या अक्षय कुमार ने मार ली बाजी, शाहरुख़ खान और सलमान खान को भी छोड़ा पीछे

अक्षय कुमार ने मार ली बाजी, शाहरुख़ खान और सलमान खान को भी छोड़ा पीछे
अक्षय कुमार ने मार ली बाजी, शाहरुख़ खान और सलमान खान को भी छोड़ा पीछे

 

सिद्धू को निशाना बनाने वाले नहीं चाहते शान्ति -इमरान ख़ान

इमरान खान , सिद्धू
इमरान खान ने कहा, सिद्धू

नपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्‍तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने को लेकर सियासी विवाद उठा था, अब ये सबके बीच इमरान खान ने सिद्धू का आभार प्रकट किया है।

उन्‍होंने कहा कि मेरे शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए मैं तहेदिल से सिद्धू का शुक्रिया अदा करता हूं, वह शांति के दूत की तरह आए और पाकिस्‍तान के लोगों को उनको भरपूर प्‍यार और स्‍नेह दिया‌।

इमरान खान ने यह भी कहा कि भारत में जो लोग सिद्धू के यहां आने को लेकर उन पर सवालिया निशान उठा रहे हैं, वे इस उपमहाद्वीप में शांति की राह में बाधा उत्‍पन्‍न कर रहे हैं, बिना शांति के हम लोग तरक्‍की नहीं कर सकते हैं।

इसके साथ ही इमरान खान ने यह भी कहा कि आगे बढ़ते हुए कश्‍मीर समेत सभी विवादित मुद्दों के समाधान के लिए भारत और पाकिस्‍तान को आपस में बातचीत करनी चाहिए, उन्होंने कहा कि, बातचीत के जरिये मतभेदों को सुलझाते हुए परस्‍पर व्‍यापार शुरू करना चाहिए।

वहीं सिद्धू ने अपने आमंत्रण के बारे में कहा, मुझे वहां से 10 बार बुलावा आया, उसके बाद मैंने भारत सरकार से वहां जाने की अनुमति मांगी, पहले मुझे अनुमति नहीं मिली और मैं इंतजार करता रहा, इस बीच पाकिस्‍तान सरकार ने मुझे वीजा दे दिया, उसके दो दिन सुषमा स्‍वराजजी का रात में मुझे फोन आया और उन्‍होंने मुझसे कहा कि आपको वहां जाने की अनुमति दे दी गई है।

अपनी पाकिस्‍तान यात्रा को अमन-चैन के संदेश से जोड़ते हुए सिद्धू ने कहा कि इससे पहले भारत और पाकिस्‍तान के बीच शांति के कई प्रयास हो चुके हैं, अटल बिहारी वाजपेयी दोस्‍ती बस लेकर लाहौर गए थे, उसके बाद उन्‍होंने परवेज मुशर्रफ को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था।

2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा होगा अयोध्या में राम मंदिर – सर्वे

बड़ा मुद्दा होगा अयोध्या में राम मंदिर - सर्वे
बड़ा मुद्दा होगा अयोध्या में राम मंदिर - सर्वे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इंडिया टुडे-कार्वी के मूड ऑफ द नेशन जुलाई 2018 पोल ने देश की सियासी नब्ज को समझने के लिए सर्वे किया, सर्वे के अनुसार, देश के आधे से ज्यादा लोग मानते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या में राम मंदिर एक बड़ा मुद्दा होगा।

सर्वे के मुताबिक 52 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो मानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर एक बड़ा मुद्दा लोकसभा चुनाव में बनेगा, जबकि 33 फीसदी लोग मानते हैं कि ये मुद्दा नहीं रहेगा. वहीं, 15 फीसदी लोग ऐसे भी थे, जिन्होनें कोई राय नहीं दी।

अयोध्या मामले की सुनवाई सुप्रीमकोर्ट में चल रही है, साधु-संत लगातार बीजेपी पर राम मंदिर निर्माण के लिए दबाव बनाने में जुटे हैं, दो दिन पहले ही यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा था कि अगर कोई विकल्प नहीं बचता है, तो केंद्र सरकार इसके लिए सदन में कानून ला सकती है।

उन्होंने कहा था कि, केंद्र सरकार इस संबंध में कानून ला सकती है, जब बीजेपी के पास दोनों सदनों में पर्याप्त संख्याबल होगा, मौर्य ने कहा, जब ऐसी स्थिति आएगी कि कानून लाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा और दोनों सदनों में बीजेपी के पास पर्याप्त सांसद होंगे, ये दोनों बातें याद रखनी है।

मौर्य ने कहा, अभी संसद में हमारे (बीजेपी) पास पर्याप्त संख्या नहीं हैं, अगर हम लोकसभा में कानून लाते हैं तो राज्यसभा में कम संख्या होने के चलते हम निश्चित रूप से हार जाएंगे।

माल्टा में सलमान खान के साथ खूब मस्ती कर रही हैं कटरीना कैफ

माल्टा में सलमान खान के साथ खूब मस्ती कर रही हैं कटरीना कैफ
माल्टा में सलमान खान के साथ खूब मस्ती कर रही हैं कटरीना कैफ