28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 509

शिवराज ने नर्मदा, गाय और वृक्षारोपण पर दिया धोखा : कम्प्यूटर बाबा

वृक्षारोपण पर दिया धोखा : कम्प्यूटर बाबा
वृक्षारोपण पर दिया धोखा : कम्प्यूटर बाबा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 

महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा शिवराज और उनकी सरकार पर जमकर बरसे हैं, वे एक निजी चैनल के कार्यक्रम पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि 3 समझौते के तहत वो शिवराज सरकार में शामिल हुए थे और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला था।

कंम्प्यूटर बाबा ने कहा कि, सरकार में शामिल होने से पहले उन्होंने नर्मदा को स्वच्छ और अवैध खनन को रोकने, मठ-मंदिरों को सुरक्षित करने, गौ रक्षा की शर्त रखी थी, उस वक्त शिवराज ने संतों की ये शर्त मान ली थी, लेकिन 6 महीने बाद शिवराज अपने वादे से मुकर गए हैं।

महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा का कहना है, कि राज्य मंत्री बनते ही उन्होंने 6 महीने तक नर्मदा के तटों पर भ्रमण किया, लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया, खुद पेड़ लगाए, लेकिन जब 6 महीने बाद शिवराज को अपने वादे याद दिलाए गए तो उन्होंने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता है क्योंकि चुनाव सामने है।

बाबा ने कहा कि, वो सरकार के रवैये से आहत हैं, इसलिए एक अक्टूबर को धर्म सभा में निर्णय लिया कि अब मंत्रीपद का त्याग कर देना चाहिए, उनका कहना है कि ये साधू-संत शिवराज को चुनाव में जरूर सबक सिखाएंगे।

कप्यूटर बाबा ने कहा, शिवराज सरकार को मध्य प्रदेश में राज करते-करते 15 वर्ष हो गए हैं, इन्होंने संतों को ऐसे मढ़ दिया है कि संतों के बारे में कहा जाता है कि वे बीजेपी के हैं, आरएसएस के हैं, चित्रकूट में संतों की 100 झोपड़ियां तोड़ दी गईं, संत समाज इस सरकार से बेहद दुखी है।

शिवराज ने नर्मदा, गाय और वृक्षारोपण पर दिया धोखा : कम्प्यूटर बाबा

शिवराज ने नर्मदा, गाय और वृक्षारोपण पर दिया धोखा : कम्प्यूटर बाबा
शिवराज ने नर्मदा, गाय और वृक्षारोपण पर दिया धोखा : कम्प्यूटर बाबा
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा शिवराज और उनकी सरकार पर जमकर बरसे हैं, वे एक निजी चैनल के कार्यक्रम पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि 3 समझौते के तहत वो शिवराज सरकार में शामिल हुए थे और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला था।
कंम्प्यूटर बाबा ने कहा कि, सरकार में शामिल होने से पहले उन्होंने नर्मदा को स्वच्छ और अवैध खनन को रोकने, मठ-मंदिरों को सुरक्षित करने, गौ रक्षा की शर्त रखी थी, उस वक्त शिवराज ने संतों की ये शर्त मान ली थी, लेकिन 6 महीने बाद शिवराज अपने वादे से मुकर गए हैं।
महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा का कहना है, कि राज्य मंत्री बनते ही उन्होंने 6 महीने तक नर्मदा के तटों पर भ्रमण किया, लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया, खुद पेड़ लगाए, लेकिन जब 6 महीने बाद शिवराज को अपने वादे याद दिलाए गए तो उन्होंने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता है क्योंकि चुनाव सामने है।
बाबा ने कहा कि, वो सरकार के रवैये से आहत हैं, इसलिए एक अक्टूबर को धर्म सभा में निर्णय लिया कि अब मंत्रीपद का त्याग कर देना चाहिए, उनका कहना है कि ये साधू-संत शिवराज को चुनाव में जरूर सबक सिखाएंगे।
कप्यूटर बाबा ने कहा, शिवराज सरकार को मध्य प्रदेश में राज करते-करते 15 वर्ष हो गए हैं, इन्होंने संतों को ऐसे मढ़ दिया है कि संतों के बारे में कहा जाता है कि वे बीजेपी के हैं, आरएसएस के हैं, चित्रकूट में संतों की 100 झोपड़ियां तोड़ दी गईं, संत समाज इस सरकार से बेहद दुखी है।

दुर्गा पंडालों को 28 करोड़ देने पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को दिया नोटिस

दुर्गा पंडालों को 28 करोड़ देने पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को दिया नोटिस
दुर्गा पंडालों को 28 करोड़ देने पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को दिया नोटिस
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार द्वारा राज्य की दुर्गा पूजा समितियों को 28 करोड़ रुपये देने पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है, ममता सरकार ने राज्य की 28 हजार दुर्गा पूजा समितियों को कुल मिलाकर 28 करोड़ रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वकील सौरव दत्ता ने ममता सरकार के इस निर्णय को चुनौती दी थी, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को दुर्गा पूजा पंडालों को पैसे देने के मामले में गत 10 अक्टूबर को कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता सरकार को बड़ी राहत मिली थी।
हालांकि, पहले अदालत ने 5 अक्टूबर को इस मामले में अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी, कोर्ट ने दुर्गा पूजा पंडालों को 28 करोड़ रुपये का चंदा देने पर रोक लगाते हुए सरकार से पूछा था कि किस फंड से दुर्गा पंडालों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
इससे पहले अदालत ने 5 अक्टूबर को इस मामले में अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी, कोर्ट ने दुर्गा पूजा पंडालों को 28 करोड़ रुपये का चंदा देने पर रोक लगाते हुए सरकार से पूछा था कि किस फंड से दुर्गा पंडालों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा को सिर्फ बंगाल का गौरव ही नहीं, बल्कि वैश्विक उत्सव बताया था, उन्होंने कहा था, कि, पूजा हमारा गौरव है, टेम्स नदी (लंदन) के किनारे भी पूजा पर एक प्रदर्शनी आयोजित होती है, पूजा अब विश्व मेला बन चुका है।

बिगबॉस 12 में कप्तान बनने के लिए खान सिस्टर्स और सृष्टि में हुई हाथापाई 

बिगबॉस 12 में कप्तान बनने के लिए खान सीसिटर्स और सृष्टि में हुई हाथापाई 
बिगबॉस 12 में कप्तान बनने के लिए खान सीसिटर्स और सृष्टि में हुई हाथापाई 

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com

बिगबॉस के घर में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने मिल रहा है। बिगबॉस का कल यानी कि 11 अक्टूबर का एपिसोड घर के लिए काफी खास था। क्योंकि कप्तानी का फैसला होने वाला था। बिग बॉस के घर 25 वें दिन कैप्टेंसी के लिए टास्क में आमने-सामने आईं सबा और सृष्टि ने ये सोचा भी नहीं होगा कि उनके लिए बिग बॉस इतना बड़ा फैसला ले लेंगे। 
 
दरअसल कैप्टन्सी के लिए एक टास्क किया जा रहा था. टास्क में तीन लोग यानी सबा-सोमी और सृष्टि जुटे हुए थे। लेकिन असली टक्कर सबा और सृष्टि के बीच देखने को मिली क्योंकि फिजिकली सबा सेलेब कंटेस्टेंट सृष्टि से ज्यादा मजबूत थीं। ऐसे में एक दूसरे को रोकने के चक्कर में सृष्टि नीचे गिर जाती हैं इससे बात काफी बढ़ जाती है। क्योंकि नीचे गिरने की वजह से सृष्टि को चोट लग गई थी।
 
क्योंकि इन दोनों ने टास्क में हाथापाई कर खुद को इस रेस से बाहर करवा लिया है। ऐसे में बिग बॉस ने इन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कैप्टेंसी की दावेदारी से आयोग्य कर दिया है। बता दें कि बिग बॉस ने घरवालों की नाक में दम करने का फैसला ले लिया है। बिग बॉस ने श्रीसंथ को बेघर कर अब नेहा और करणवीर में से किसी एक को भी बेघर करने के लिए वोटिंग लाइंस जारी रखी हुई है। लेकिन अगर इनमें से जो बेघर होगा उसे भी सीक्रेट रूम में भेजा जा सकता है। 

#MeToo के चलते सुभाष कपूर के हाथ से निकला एक और प्रोजेक्ट

#MeToo के चलते सुभाष कपूर के हाथ से निकला एक और प्रोजेक्ट
#MeToo के चलते सुभाष कपूर के हाथ से निकला एक और प्रोजेक्ट

ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

सेक्सुअल हरैस्मेंट के चलते बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों का नाम का खुलासा हुआ है। सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों में घिरे ‘जॉली एलएलबी’ फेम फिल्म निर्देशक सुभाष कपूर के हाथ से भी एक के बाद एक अब प्रोजेक्ट खिसकने लगे हैं। हालही में उनके हाथ से आमिर खान की फिल्म मुगल निकली। 

अब खबर आ रही है कि एकता कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज ‘द वर्डिक्ट’ से भी सुभाष कपूर का पत्ता कट गया है। ऐसे में जबकि बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट अपने पूरे सबाब पर है तो ऐसे में बड़े फिल्ममेकर्स की ओर से इस मुहिम को मिल रहा समर्थन भी काबिले तारीफ है। इस मूवमेंट के चलते कई खुलासे हुए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर चूंकि प्रोड्यूसर्स गिल्ड के बोर्ड में है और इस वक्त प्रोड्यूसर्स गिल्ड वर्कप्लेस पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ पूरे जोर—शोर से मुहिम चला रहा है तो ऐसे में एकता कपूर ने भी अपने एक प्रोजेक्ट से सुभाष कपूर को बाहर का रास्ता दिखाने में किसी भी तरह की देरी नहीं की है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर ने इस मामले में पीड़ित को अपना सपोर्ट देने का फैसला लिया है। सूत्र के हवाले ​से कहा गया है, ‘सुभाष इस प्रोजेक्ट के इंटीग्रल अंग थे, लेकिन एकता ने पीड़ित का समर्थन करने का फैसला किया है। सुभाष पर जब तक आपराधिक कार्यवाही जारी रहेगी, बालाजी उनके साथ काम नहीं करेगा।’ बता दें कि सुभाष के खिलाफ गीतिका त्यागी ने 2014 में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उन्होंने सुभाष कपूर के खिलाफ एफआईआर दायर कर फिल्ममेकर पर रेप करने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं।

उत्‍तर भारत में ठंडा हुआ मौसम, दक्षिण भारत में ‘तित‍ली’ ने ढाया है कहर

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड
दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
उत्‍तर भारत के तीन प‍हाड़ी राज्‍यों जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है, इसके बाद उत्‍तर के मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्‍तक दे दी है।
वहीं अगर दक्षिण भारत की बात करें तो यहां चक्रवाती तूफान तित‍ली ने कहर बरपाया है, इससे आंध्र प्रदेश में 8 और ओडिशा में एक व्‍यक्ति की मौत हो गयी है, आशंका जताई जा रही है कि आज तितली तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है।
चक्रवाती तूफान ‘तितली’ गुरुवार की सुबह देश के पूर्वी तट से टकराया, तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और विजियानगरम जिलों के साथ ही ओडिशा के गजपति और गंजाम जिलों में भारी नुकसान पहुंचा है।
आंध्र प्रदेश में तूफान से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है, एसडीएमए ने बताया कि गुडिवाडा अग्रहारम गांव में 62 वर्षीय एक महिला के ऊपर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि, बेहद भीषण चक्रवाती तूफान ‘तितली’ ने ओडिशा के गोपालपुर कस्बे और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में कल सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच में दस्तक दी, तूफान बेहद भीषण था और इससे आठ जिले प्रभावित हुए जिनमें गंजम, गजपति, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर शामिल है।
हिमाचल, लेह में हो रही बर्फबारी और ओडिशा में आए तितली तूफान ने दिल्ली के मौसम का मिजाज बदल दिया ह, गुरुवार देर शाम से ही दिल्लीवालों को गर्मी से निजात मिली है, दिल्ली-एनसीआर के मौसम को देखकर लग रहा है कि जल्द ही ठंड राजधानी में दस्तक देगी।

#MeToo : ऐश्वर्या राय बच्चन ने सुनाई रिलेशनशिप की डार्क साइड, कहा मुझे बहुत पिटता था वो….. 

#MeToo : ऐश्वर्या राय बच्चन ने सुनाई रिलेशनशिप की डार्क साइड, कहा मुझे बहुत पिटता था वो..... 
#MeToo : ऐश्वर्या राय बच्चन ने सुनाई रिलेशनशिप की डार्क साइड, कहा मुझे बहुत पिटता था वो..... 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की वो अदाकारा है जिनके खूबसूरती का दीवाना हर कोई है। ऐश्वर्या फर्स्ट इंडियन मिस वर्ल्ड रह चुकी है। उन्हें देखकर हर कोई उनकी तरह खूबसूरत होने की चाहत रखता है। ऐश्वर्या बॉलीवुड में कदम रखते ही ऑडिएंस के दिलों पर राज करने लगी। 
 
लेकिन ऐश्वर्या ने #MeToo कम्पैन के तहत अपने रिलेशनशिप को लेकर चौकानेवाला खुलासा किया है। वेल, यह बात तो सभी जानते ही है की किसी दौर में ऐश्वर्या और सलमान खान प्यार के काफी चर्चे हुआ करते थे। फिजिकल असाल्ट और सेक्सुअल हरस्समेंट को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुलकर बड़ी बात कही है। 
 
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने कहा कि ‘महिलाओं को और ज्यादा सपोर्ट और मजबूती देनी चाहिए जिससे वो यौन शोषण के खिलाफ बात कर सकें। मुझे खुशी है कि अब ये कैंपेन तेजी से आगे बढ़ रहा है।’ ऐश्वर्या ने आगे कहा कि ‘ऐसी घटनाएं पहले से होती रही हैं लेकिन अब लोग बिना डरे अपनी बात रख रहे हैं। मैंने हमेशा अपनी आवाज उठाई है। मैंने पहले भी कहा था और हमेशा कहूंगी। मी टू कैंपेन ने पीड़ित को अपनी बात रखने का एक प्लेटफॉर्म दिया है।’
 
वही बता दे की ऐश्वर्या राय बच्चन का एक ट्वीट बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में लिखा है, Yes I was abused, beaten and many times threatened in my previous toxic relationship. Bollywood’s biggest charity man who calls himself ‘human’ is not so human after all. #Metoo. वेल यह एक फेक ट्वीट है की किसी ने ऐश्वर्या का फेक आईडी बनाकर उसे एडिट कर यह ट्वीट किया है। 
 
लेकिन फिर भी याद हो कि हरासमेंट के एक मामले की ऐश्वर्या राय भी शिकार हो चुकी हैं जब साल 2002 में उन्होंने सलमान खान के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी। ऐश और सलमान के बीच अफेयर था और बाद में दोनों अलग हो गए। उस दौरान ऐश्वर्या ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी किया था जिसमें सलमान पर आरोप था कि उन्होंने ऐश को फिजिकली और मेंटली एब्यूज किया। उन्होंने तब सलमान खान के साथ किसी भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। हालांकि सलमान खान ने उनके ऊपर लगाए गए सभी तरह के आरोपों को सिरे से खारिज़ कर दिया। साल 2007 में जब ऐश ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली उसके बाद ये मामला ख़त्म माना गया।
 
#MeeToo अभियान के चलते अबतक कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। इस लिस्ट में रजत कपूर, चेतन भगत , वरुण ग्रोवर , कैलाश खेर , विकास बहल, आलोकनाथ, नाना पाटेकर जैसे कई लोगों के नाम हैं। 

इविवि के कुलपति को एक महिला के साथ कथित अंतरंग वार्ता के मामले में मिली क्लीन चिट

इविवि के कुलपति को एक महिला के साथ कथित अंतरंग वार्ता के मामले में मिली क्लीन चिट
इविवि के कुलपति को एक महिला के साथ कथित अंतरंग वार्ता के मामले में मिली क्लीन चिट

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरएल हांगलू की एक महिला के साथ कथित अंतरंग वार्ता के ऑडियो टेप और आपत्तिजनक वाट्सएप चैट प्रकरण की जांच करने वाले हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने रिपोर्ट दे दी है।
इविवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र को दी गई रिपोर्ट में कमेटी ने कुलपति प्रो. हांगलू को यह कहते हुए क्लीन चिट दी है कि जांच के दौरान किसी ने प्रो. हांगलू के खिलाफ किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।
इविवि के पीआरओ डॉ. चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि, यह कमेटी 20 सितंबर को इस प्रकरण में एचआरडी मंत्रालय द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के परिपेक्ष्य में बनाई गई थी, इस रिपोर्ट को दो दिन के भीतर मंत्रालय भेज दिया जाएगा।
शपथपत्र में महिला ने कुलपति प्रो. हांगलू पर कोई आरोप नहीं लगाया है, रिपोर्ट में लिखा गया है कि कमेटी को कुलपति के पक्ष में मिले शपथपत्र और पत्र से यह साबित होता है कि कुछ लोगों के द्वारा कुलपति प्रो. हांगलू की गरिमा को धूमिल करने के लिए आधारहीन और गलत आरोप लगाए गए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई आरोप लगाए जाते हैं और आरोप लगाने वाला व्यक्ति आरोप के संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाता है तो आरोप स्वत: गलत साबित हो जाते हैं।
इविवि के पीआरओ ने सात अक्तूबर की शाम को यूट्यूब पर लोड किया गया महिला का इंटरव्यू भी मीडिया को दिखाया था, एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में महिला कुलपति प्रो. हांगलू के ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रही है।
महिला का कहना है कि कुलपति उसके घर उसके साहित्यकार पति की लाइब्रेरी देखने के लिए आए थे और वह कश्मीर पर उपन्यास लिख रही है, जिसके बारे में कुलपति से मदद ले रही है।
महिला ने टेप और वाट्सएप चैटिंग प्रकरण को लेकर कुलपति के खिलाफ आंदोलित छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह सहित अन्य छात्र नेताओं के बारे में कह रही है कि नेता उस पर कुलपति को बदनाम करने के लिए दबाव बना रहे थे।

आंध्र प्रदेश में 8 लोगों की मौत, ओडिशा में भी तूफान से मची है तबाही

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com

चक्रवाती तूफान तितली उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय तटों तक पहुंचने के बाद बंगाल की ओर बढ़ गया है, ओडिशा के गोपालपुर में आए समुद्री तूफान की चपेट में आकर मछुआरों की एक नाव डूब गई।
ओडिशा के मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों तक तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की है, एहतियात के तौर पर ओडिशा से तीन लाख लोगों को तटीय इलाकों से हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
तूफान से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भारी बारिश हुई जिससे सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं, जिले के कई मंडलों में दो सेंटीमीटर से लेकर 26 सेमी. तक बारिश दर्ज की गई है।
सड़क मार्ग बड़े पैमाने पर अवरुद्ध हुआ और राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपनी बस सेवाएं निलंबित कर दी हैं, एसडीएमए ने मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने के लिए टोल फ्री नंबर 18004250101 बनाया है जबकि तीन उत्तरी तटीय जिलों में नियंत्रण कक्ष चालू कर दिए गए हैं।
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू इस तूफान का जायजा लेने के लिए गुरुवार सुबह ही अमरावती के गर्वनेंस मॉनीटरिंग सेंटर पहुंच गए थे, तूफान की रफ्तार इतनी ज्यादा है कि गोपालपुर और बेरहमपुर में कई पेड़ उखड़ गए हैं।
ओडिशा सरकार ने तूफान के चलते 11 और 12 तारीख को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है, इसके अलावा तूफान से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक उच्चस्तरीय बैठक भी की है।
ओडिशा सरकार पहले ही गंजम, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों के प्रशासन को चक्रवाती तूफान ‘तितली’ की राह में आने वाले सभी संभावित क्षेत्रों को खाली कराने के निर्देश दे चुकी है, मौसम विभाग द्वारा चक्रवात तितली के गंभीर स्तर पर पहुंचने की सूचना देने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इन पांच जिलों के जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई दुर्घटना ना घटे।

मृतक विवेक तिवारी की पत्नी बनीं लखनऊ नगर निगम में OSD

मृतक विवेक तिवारी की पत्नी बनीं लखनऊ नगर निगम में OSD
मृतक विवेक तिवारी की पत्नी बनीं लखनऊ नगर निगम में OSD
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
लखनऊ में मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने नौकरी का नियुक्ति पत्र आज सौंप दिया है, कल्पना को लखनऊ नगर निगम में विशेष कार्याधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
आज विवेक तिवारी का तेरहवीं संस्कार का आयोजन हुआ, इसमें डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई अधिकारी भी शामिल हुए, इस मौके पर मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा कि, जो उन्होंने राज्य सरकार पर भरोसा जताया था, वो अब धीरे-धीरे पूरा हो रहा है।
बता दें कि 28 सितम्बर को विवेक तिवारी जब ऑफिस से अपने घर की ओर जा रहे थे तभी दो पुलिसकर्मियों पर उन्हें गोली मारने का आरोप है, इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने सरकार से आर्थिक मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की थी।
विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में विशेषकार्याधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है, नगर विकास की तरफ से कल्पना तिवारी का नियुक्ति पत्र नगर निगम को भेज दिया गया है।
आपको बता दें, विवेक तिवारी हत्याकांड में अब तक दो एफआईआर दर्ज हो चुकी है, इसमें पहली एफआईआर मामले की एकमात्र चश्मदीद सना की तरफ से दर्ज हुई थी, उस एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया था, आरोपी को अज्ञात बताया गया था।