27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 505

UIDAI ने बयान जारी कर कहा, बंद नहीं होंगे 50 करोड़ मोबाइल नंबर

बंद नहीं होंगे 50 करोड़ मोबाइल नंबर
बंद नहीं होंगे 50 करोड़ मोबाइल नंबर

सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 

50 करोड़ मोबाइल यूजर्स के नंबर बंद होने की खबरों से यदि आप भी परेशान हैं तो यह खबर आपको राहत देगी, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन और यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने संयुक्त बयान जारी कर मीडिया में चल रही ऐसी किसी भी प्रकार की खबरों को खारिज कर दिया है।

यूआईडीएआई के बयान में कहा गया है कि, इस तरह की खबरें केवल मोबाइल उपभोक्ताओं के अंदर एक भय का वातावरण तैयार कर रही हैं इसमें कोई सच्चाई नहीं है, लोगों को ऐसी खबरों पर यकीन नहीं करना चाहिए।

इससे पहले खबर खबर आई थी कि देश के 50 करोड़ मोबाइल यूजर्स के नंबर बंद हो सकते हैं, मीडिया रिपोटर्स में बताया गया कि, यह खतरा उन मोबाइल यूजर्स के लिए है जिन्होंने कनेक्शन लेने के दौरान आधार कार्ड के अलावा अन्य कोई पहचान पत्र नहीं दिया है।

आपको बता दें पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आधार को लेकर अपना फैसला सुनाया था, इस फैसले में शीर्ष अदालत ने कहा था कि, कोई भी निजी कंपनी किसी व्यक्ति के यूनिक आईडी का इस्तेमाल पहचान के लिए नहीं कर सकती है, इस फैसले के बाद केंद्र सरकार ने फैसला किया कि टेलीकॉम कंपनियों को नए सिरे से केवाईसी प्रक्रिया पूरा करने की मोहलत दी जाएगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, बुधवार को टेलीकॉम सेक्रेटरी अरुण सुंदरराजन ने सेवाप्रदाता कंपनियों से भी मुलाकात की थी और ऑथेंटिकेशन के किसी दूसरे तरीकों पर विचार किया था।

सुंदरराजन ने बताया था कि, इस विषय को लेकर सरकार गंभीर है और इससे निकलने के लिए दूसरे विचारों पर चर्चा हो रही है, उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि नई प्रक्रिया के कारण लोगों को परेशान न होना पड़े।

केवाई सी प्रक्रिया में बदलाव के बाद लोगों के बीच यह चर्चा थी कि अगर ऐसा हुआ तो सबसे ज्यादा परेशानी जियो यूजर्स को होगी, क्योंकि रिलायंस JIO ने आधार कार्ड के जरिये सबसे ज्यादा मोबाइल कनेक्शन बांटे हैं, JIO का पूरा डेटाबेस और नेटवर्क ऑपरेशन बायोमिट्रिक पहचान पर आधारित है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी की तारीख इस दिन हुई पक्की 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी की तारीख इस दिन हुई पक्की 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी की तारीख इस दिन हुई पक्की 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com

 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बाद से सबकी नजर उनकी शादी पर टिकी थी। इस शादी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लंबे समय से सुर्खिया बटोर रही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ दिन पहले से इनकी शादी की अफवाहें भी खूब आ रही थीं, लेकिन दोनों इसे मानने को तैयार नहीं थे।
 
सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्रियंका और निक की शादी की डेट कन्फर्म हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका और निक की शादी जोधपुर में होगी और यह फंक्शन 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा।   शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इनमें शामिल होने के लिए निक भी भारत आ चुके हैं।


कमाल की बात ये है कि सभी तैयारियां निक और प्रियंका की देख-रेख में हो रही हैं। अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ने की कोशिश कर रहे निक-प्रियंका शादी के प्रोग्राम को ग्रैंड बनाने के लिए हर चीज पर खुद नजर रख रहे हैं।  कयास यह भी लगाया जा रहा हैं कि शादी के बाद ये लोग रिसेप्शन मुंबई में देंगे, जहां उनके करीबी दोस्त और मेहमान आएंगे। इसके साथ ही प्रियंका के ससुराल में भी रिसेप्शन होगा जहां निक के करीबी दोस्त होंगे।

 
प्रियंका इन दिनों फ़रहान अख़्तर के साथ अपनी बॉलीवुड फ़िल्म स्काय इज़ पिंक की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में इसका एक शेड्यूल लंदन में हुआ है, जिसकी तस्वीर प्रियंका ने पोस्ट की थी। फ़िल्म में दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम भी हैं। बताया जाता है, ज़ायरा प्रियंका की बेटी के किरदार में दिखेंगी। फ़िल्म शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही है।  

डाॅ. करुणाशंकर उपाध्याय दूसरी बार विभागाध्यक्ष बने

मुंबई: गत दिनों मुंबई विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ.सुहास पेडणेकर ने हिंदी विभाग के वरिष्ठतम प्रोफेसर डॉ.करुणाशंकर उपाध्याय को आगामी तीन वर्षों के लिए हिंदी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है कि डॉ.उपाध्याय के पिछले कार्यकाल में पच्चीस से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन, पांच नये अध्यापकों की नियुक्ति तथा हिंदी भवन का भूमिपूजन जैसे बड़े कार्य सम्पन्न हुए थे।

प्रोफेसर उपाध्याय भारतीय और पाश्चात्य कविता तथा काव्यशास्त्र के अधिकारी विद्वान हैं। अब तक इनकी सत्रह मौलिक आलोचना पुस्तकें तथा पंद्रह संपादित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।इनके विविध पत्र-पत्रिकाओं में 350 से अधिक शोध लेख भी प्रकाशित हो चुके हैं। इन्हें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बीस से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनके मार्गदर्शन में अब तक 25 छात्र पी.एच.डी. और 51 छात्र एम.फिल. उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।

डाॅ.करुणाशंकर उपाध्याय को अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार और रक्षा विशेषज्ञ के रूप में जी न्यूज़, इंडिया टी.वी, न्यूज़ नेशन, न्यूज़18, न्यूज़ 24 जैसे चैनलों पर लगातार आमंत्रित भी किया जाता है। प्रोफेसर उपाध्याय हिंदी भाषा की अखंडता की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत हैं। आप हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए भारत सरकार को गंभीर प्रयास  करने के लिए तैयार कर  रहे हैं। आपका मानना है कि आज विश्व का हर छठा व्यक्ति हिंदी बोलने अथवा समझने में सक्षम है। यदि हिंदी प्रतिष्ठा सहित संयुक्त राष्ट्र संघ में आसीन नहीं है, तो यह विश्व के हर छठे व्यक्ति के मानवाधिकार का उल्लंघन है।इसी तरह हमारे देश की 78 प्रतिशत जनता हिंदी बोलने अथवा समझने में सक्षम हैं। यदि हमारे न्यायालय हिंदी में बहस और निर्णय की अनुमति नहीं देते, तो यह भी देश के 78 प्रतिशत लोगों के मानवाधिकार का उल्लंघन है।

करुणाशंकर उपाध्याय

डाॅ.करुणाशंकर उपाध्याय के दुबारा अध्यक्ष बनने से छात्रों, अध्यापकों और हिंदी जगत में उल्लास और उमंग का माहौल है। ऐसा माना जा रहा है कि अब विभाग की अकादमिक जड़ता टूटेगी और हिंदी भाषा तथा  साहित्य के विकास  को गति मिलेगी।

इलाहाबाद का नाम ‘प्रयागराज’ करने पर कोर्ट में यूपी सरकार को चुनौती देने की हो रही तैयारी

इलाहाबाद का नाम 'प्रयागराज' करने पर कोर्ट में यूपी सरकार को चुनौती देने की हो रही तैयारी
इलाहाबाद का नाम 'प्रयागराज' करने पर कोर्ट में यूपी सरकार को चुनौती देने की हो रही तैयारी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और यूनाइटेड मुस्लिम फ्रंट के अध्यक्ष शाहिद अली इलाहाबाद का नाम बदलने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं, उनका कहना है कि, इलाहाबाद का नाम बदलना भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश अधिसूचना  27.09.1975 का उल्लंघन है।
शाहिद अली ने निजी चैनल से कहा कि, भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 (एफ) में यह बताया गया है कि यह हमारी समग्र संस्कृति की समृद्ध विरासत को संरक्षित और मूल्यवान रखने के लिए हर नागरिक का कर्तव्य होगा और इस कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए हमें कोर्ट जाना होगा।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में हैं, तो क्या कानून को ताक पर रख देंगे, यह वास्तव में शर्मनाक है, उन्होंने कहा कि हम यूपी सरकार के इस भयानक और अवैध कृत्य की निंदा करते हैं।
प्रसिद्ध वकील माजिद मेनन का मानना है कि, इलाहबाद का नाम बदलने की क्रिया प्राथमिक क्रिया थी कि नाम बदल दिया जाए, पूरे उत्तर प्रदेश में बहुत सारे मुद्दे मुंह फाड़े मौजूद हैं लेकिन मुख्यमंत्री उस तरफ ध्यान देने के बजाय नाम बदलने की मुहिम में लगे हैं।
प्रशांत भूषण का कहना है कि, इलाहाबाद का नाम बदलना पूरी तरह से गलत है, सरकार का एक ही काम रह गया है कि जहां-जहां मुस्लिम नाम दिखाई दे उसको बदल दो और हिन्दू नाम रख दो, सरकार हर जगह नफरत फैलाना चाहती है और इस पर वह राजनैतिक रोटी सेंक रहे हैं।

 

VASHMALLE पर एक साथ झूम झूम नाचते दिखे अमिताभ बच्चन और आमिर खान 

VASHMALLE पर एक साथ झूम झूम नाचते दिखे अमिताभ बच्चन और आमिर खान 
VASHMALLE पर एक साथ झूम झूम नाचते दिखे अमिताभ बच्चन और आमिर खान 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.com 
 
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का गाना वशमल्ले रिलीज हो गया है। महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की जबरदस्त केमिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ‘ का पहला गाना ‘वाश्मल्ले’ ने रिलीज से साथ ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। 
 
ये गाना बेहद खास है क्योंकि इस गाने में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन संग डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल वशमल्ले का मतलब होता है दिल खोलकर नाचना और खुशी मनाना। इसी अंदाज में आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी झूमती नजर आ रही हैं। 
 
 गाने को सुखविंदर सिंह और विशाल ददलानी ने अपनी दमदार आवाज दी है। इसका संगीत अजय-अतुल ने दिया है और इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। इस गाने को प्रभु देवा ने मजेदार ढंग से कोरियोग्राफ किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान  नशे में झूम रहे हैं। 
 
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, ब्रिटिश काल की एक कहानी है, जब ठगों के एक कबीले ने अंग्रेजों की हुकूमत मानने से इन्कार किया था l खुदाबक्श (आज़ाद) उस कबीले का सरदार है जो रोल अमिताभ बच्चन ने निभाया है l उनके गैंग में फातिमा सना शेख़ एक लड़ाका के रूप में हैं l  

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह ने BJP छोड़कर थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह ने BJP छोड़कर थामा कांग्रेस का 'हाथ'
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह ने BJP छोड़कर थामा कांग्रेस का 'हाथ'
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली है, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर कांग्रेस का खेस पहना कर मानवेंद्र सिंह को कांग्रेस पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कराई है।
इस दौरान मानवेंद्र सिंह ने राजस्थानी पोशाक में पंचरंगी साफा पहना था, वहां अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अविनाश पांडे, भंवर जितेंद्र सिंह और हरीश चौधरी जैसे पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मौजूद रहे।
अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इससे पहले बगावत के तेवर दिखाते हुए मानवेंद्र ने पिछले ही महीने बाड़मेर में स्वाभिमान रैली की और ‘कमल का फूल, बड़ी भूल’ कहते हुए बीजेपी से अलग होने का ऐलान किया था।
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि मानवेंद्र के पार्टी में आने का फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा क्योंकि इससे राजपूत मतदाताओं के वोट पार्टी को मिलेंगे।
कांग्रेस के बाड़मेर जिला अध्यक्ष फतेह खान ने कहा कि, राजपूत समुदाय बीजेपी से खुश नहीं था और मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में आने से पार्टी के लिए जीत की राह और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा, राजपूतों का बड़ी संख्या में वोट हैं जो वसुंधरा राजे सरकार से नाखुश चल रहे थे, मानवेंद्र के आने से कांग्रेस को फायदा होगा, पश्चिमी राजस्थान में अनेक सीटों पर राजपूत मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते आ रहे हैं।
वहीं भाजपा का कहना है कि, मानवेंद्र के इस कदम का पश्चिमी राजस्थान में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं होगा, संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा, मानवेंद्र सिंह का यह राजनीतिक रूप से गलत फैसला है जिसका पार्टी पर कोई असर नहीं होगा।

नंदिता दास के पापा पर लगा सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप, जानिए नंदिता की राय 

नंदिता दास के पापा पर लगा सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप, जानिए नंदिता की राय 
नंदिता दास के पापा पर लगा सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप, जानिए नंदिता की राय 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

 
बॉलिवुड में #MeToo मूवमेंट के शुरू होने के बाद इंडस्ट्री की दिग्गज महिलाओं ने इस बात का ऐलान किया कि वह यौन शोषण के आरोपियों के साथ काम नहीं करेंगे। इन महिलाओं में से एक फेमस ऐक्ट्रेस और फिल्ममेकर नंदिता दास भी थीं, लेकिन अब उन्हीं के पिता मशहूर पेंटर जत‍िन दास पर एक महिला ने सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं।  
 
दरअसल एक महिला ने ट्व‍िटर पर अपने साथ हुई घटना के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा- जतिन दास से मेरी मुलाकात 2004 में दिल्ली में एक इवेंट के दौरान हुई थी। मेरे ससुर ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें जतिन दास भी आए थे। मुझे परिवार ने ही उनसे मिलवाया था। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी। 
 
निशा बोरा ने मंगलवार ट्वीट किया, “मैं जतिन से उनके स्टूडियो में खिड़की गांव में मिली थी..दूसरी बात जो मैं जानती हूं वह यह कि उन्होंने मुझे पकड़ने की कोशिश की थी. मैं घबराकर उनसे दूर हो गई। इसके बाद उन्होंने फिर ऐसा करने की कोशिश की. इस बार वह भद्दे तरीके से मेरे होठों को चूमने में कामयाब रहे.” निशा ने कहा, “उस समय उन्होंने कहा, ‘अरे, अच्छा लगेगा.’ या ऐसा ही कुछ कहा था. मुझे यह याद है कि जब मैं पीछे हट रही थी, उन्हें इसपर विश्वास नहीं हो रहा था. मैंने अपना झोला उठाया और घर के लिए भागी. इसके बारे में कभी बात नहीं की. अब कर रही हूं.”
 
नंदिता दास ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी करते हुए कहा, ”#MeToo मूवमेंट की एक स्ट्रॉन्ग सपोर्टर होने के नाते ये जानते हुए भी कि मेरे पिता पर इस प्रकार के आरोप लगाए गए हैं। मैं अभी भी इस मुहिम को सपोर्ट करती हूं। मेरे पिता ने खुद पर लगे इन आरोपों से इनकार किया है। मैंने हमेशा से ही कोशिश की है कि महिलाओं और पुरुषों को बिना किसी डर के बोलने की आजादी हो। साथ ही हमें ये भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी के भी द्वारा लगाए आरोप इस मूवमेंट की महत्ता को कम न करें।मैं इस पर फिलहाल यही कहना चाहती हूं कि सच की जीत होगी.” 
 
नंदिता के पिता जतिन दास एक कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उन पर निशा बोरा नाम की युवती ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। 

#Metoo के चलते दलीप ताहिल ने ऐसे शूट किया रेप सीन 

#Metoo के चलते दलीप ताहिल ने ऐसे शूट किया रेप सीन 
#Metoo के चलते दलीप ताहिल ने ऐसे शूट किया रेप सीन 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com

 
तनुश्री के नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड में एक के बाद एक आरोपों की बहार सामने आ गई है। इसके बाद डॉयरेक्टर से लेकर प्रोड्यूसर हर कोई डरा हुआ है। आपको बता दे कि बॉलीवुड में मी टू अभियान का ऐसा असर देखने को मिला कि अब सीनियर्स रेप जैसे सीन की शूटिंग कराने से पहले एक्ट्रेस से लिखित और मौखिक बयान ले रहे हैं। 
 
हाल ही में एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें वेटरन एक्टर दलीप ताहिल ने एक रेप सीन शूट करने से पहले एक्ट्रेस की सहमति ली है और उसके बाद बाकायदा उनकी सहमति को रिकॉर्ड किया जा रहा है ताकि कल को कोई विवाद न हो। दलीप खुद भी इस वीडियो में कह रहे हैं कि वह सुधीर मिश्रा की एक अपकमिंग वेबसीरीज के लिए रेप सीन देने जा रहे हैं जिसमें उस एक्ट्रेस की पूरी सहमति है जिसके साथ यह सीन दिया जाना है और वह पूरी तरह कम्फर्टेबल है। 
 
रेप सीन को शूट करने के बाद भी दोनों ने अपने बयान को रिकार्ड किया है। नेहा कह रही हैं कि अभी मैंने जो सीन शूट किया है वह बिल्कुल उसी तरह से हुआ जैसे मुझे बताया गया था। वह कह रही हैं कि ताहिल और प्रोडेक्शन के साथ यह मेरा पहला शूट था। मुझे सीन को शूट करते वक्त कोई भी परेशानी नहीं हुई है।
 
मी टू अभियान में अब तक नाना पाटेकर, अलोक नाथ, साजिद खान, रजत कपूर, अभिजीत भट्टाचार्य, पियूष मिश्रा, भूषण कुमार, सुभाष कपूर, चेतन भगत, विनोद दुआ, शक्ति कपूर, शाम कौशल, मुकेश छाबड़ा, विकास बहल, कैलाश खेर, सुभाष घई सहित कई और दिग्गजों पर यौन शोषण का आरोप लगा है।  

सबरीमाला मंदिर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सबरीमाला मंदिर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सबरीमाला मंदिर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सौम्या केसरवानी | Navpravah.Com 
केरल का प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर का दरवाजा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज खुलने वाला है, मंदिर के द्वार खुलने से पहले केरल में तनाव की स्थिति है, सबरीमला मंदिर में रजस्वला लड़कियों और महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद यहां माहौल माहौल तनावपूर्ण है।
इससे पहले सबरीमला मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार माने जाने वाले निलाकल में तनाव जोरों पर हैं क्योंकि मंगलवार को भक्तों ने प्रतिबंधित उम्र वर्ग की महिलाओं को लेकर मंदिर की तरफ से जाने वाले वाहनो को रोक दिया था।
वहीं इस मुद्दे के समाधान के लिए त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने मंगलवार को अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें कोई सहमति नहीं बन सकी, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंदिर में प्रवेश से श्रद्धालुओं को रोकने की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।
मंगलवार को पहाड़ी पर स्थित सबरीमला मंदिर से लगभग 20 किलोमीटर दूर बेस कैंप निलाकल में परंपरागत साड़ी पहने महिलाओं के समूह को प्रत्येक वाहनों को रोकते देखा जा सकता था, इनमें वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थीं।
एक महिला आंदोलनकारी ने कहा, प्रतिबंधित उम्र 10 से 50 साल आयु वर्ग की महिलाओं को निलाकल से आगे नहीं जाने दिया जाएगा और उन्हें मंदिर में पूजा भी नहीं करने दी जाएगी,  मंदिर को मलयालम थुलाम महीने में पांच दिन की मासिक पूजा के बाद 22 अक्टूबर को बंद कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंदिर में प्रवेश से श्रद्धालुओं को रोकने की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है, उन्होंने कहा, हम सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि, मेरी सरकार सबरीमला के नाम पर कोई हिंसा नहीं होने देगी, श्रद्धालुओं को सबरीमला जाने से रोकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की मांग नहीं करने के सरकार के फैसले पर फिर से विचार किये जाने की संभावना खारिज कर दी है।

 

बिगबॉस 12 : जसलीन और अनूप जलोटा में सौरभ को लेकर हुई लड़ाई

बिगबॉस 12 : जसलीन और अनूप जलोटा में सौरभ को लेकर हुई लड़ाई
बिगबॉस 12 : जसलीन और अनूप जलोटा में सौरभ को लेकर हुई लड़ाई
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

 
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में आज से सोमवार को कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले। बिग बॉस ने नए हफ्ते में सबसे बड़ा ट्विस्ट लाते हुए अनूप जलोटा और श्रीसंत को घर के अंदर वापस भेज दिया। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सीक्रेट रूम से सबकी असलियत देखी है और वह अब उसी को हथियार बना रहे हैं।
अनूप जलोटा ने घर में लौटते ही उनकी जमकर क्लास ली है और अब तो वे सौरव पटेल से मसाज करवाने को लेकर वे भड़क पड़े हैं और जसलीन-सौरव को खूब खरी-खोटी सुनाई है। अब कलर्स टीवी की ओर से आज के एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो में अनूप जलोटा जसलीन पर कई सारे सवाल उठा रहे हैं। अनूप जलोटा ने जसलीन और सौरभ की नजदीकियों पर सवाल उठाते हुए कहा, ”ये क्या हो रहा है जसलीन. तुम सौरभ से मसाज करवा रही हो, मैंने आज तक तुम्हारी मसाज नहीं की. लोग क्या समझेंगे?”  
इस तरह अनूप जलोटा का गुस्सा साफ नजर आता है और जसलीन का चेहर उतर जाता है। आगे अनूप जलोटा ने कहा, ”तुम ही बताओ करणवीर लोग तो कहेंगे ना कि क्या लड़की पटाई है.” करणवीर ने इस बात का जवाब देते हुए कहा, ”हां, मजे ले रहा है.” इस प्रोमो से साफ हो गया है कि आज के एपिसोड में अनूप जलोटा सीक्रेट रूम में सुनी गई सारी बातों का खुलासा करने वाले हैं। 
वैसे भी ‘बिग बॉस 12’ ने ऐलान कर दिया है कि अब कोई जोड़ी नहीं रही है। सब अकेले खेलेंगे. इस तरह से जोड़ियों का खेल खत्म हो चुका है। दीपक और उर्वशी में भी काफी गर्मागर्मी हो गई है। दोनों की जोड़ी टूट गई है, और उर्वशी को दीपक की वजह से एविक्शन के लिए नॉमिनेट होना पड़ा है।