रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी होगी इस साल की सबसे महंगी शादी ! यह रहा सबुत

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी होगी इस साल की सबसे महंगी शादी ! यह रहा सबुत
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी होगी इस साल की सबसे महंगी शादी ! यह रहा सबुत

 ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर उनके फैंन्स बहुत ही एक्ससाइटेड है।बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल के रिलेशनशिप के बाद इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल की सबसे बड़ी शादी है। इससे पहले इसी साल सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी की थी। रणवीर-दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है। 
 
14 और 15 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। संगीत सेरेमनी हो चुकी है। शादी की रस्में दो दिनों तक चलेंगी। बता दें कि शादी इटली के लेक कोमो में हो रही है। अगले कुछ घंटों बाद रणवीर और दीपिका एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे और एक-दूजे के हो जाएंगे।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां शादी हो रही है उस लग्जरी प्रोपर्टी में एक कमरे का न्यूनतम किराया 400 यूरो (करीब 33,000 रुपये) है। प्रॉपर्टी में 75 कमरे हैं। इस हिसाब से देखें तो दीपिका रणवीर रोजाना प्रॉपर्टी के किराए के रूप में 24,75,000 रुपये खर्च कर रहे हैं। एक हफ्ते के लिए दोनों 1,73,25,000 रुपये किराए में खर्च करेंगे।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका-रणवीर की शादी में कम से कम लोगों को बुलाया गया है। खबर है कि लेक कोमो में 30 करीबी फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को इंवाइट किया गया है। वहीं बॉलीवुड से सिर्फ फराह खान, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली को बुलाए जाने की चर्चा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.