27 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 491

हमेशा के लिए एक दूजे के हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 

हमेशा के लिए एक दूजे के हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 
हमेशा के लिए एक दूजे के हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 
ज्योति विश्वकर्मा | Navpravah.Com 
 
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब हमेशा के लिए एक दूजे के हो चुके हैं. बीते रोज इटली में इस जोड़ी की शादी सिंधी रीति – रिवाजों से संपन्न हुई. जिसके कुछ देर बाद इस जोड़ी ने अपनी शादी की 2 तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया.   
 
इस शादी में सिर्फ़ बेहद ख़ास दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया. रणवीर और दीपिका ने कोंकणी और सिंधी दोनों रीति-रिवाजों से शादी की . इस शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही थे .दोनों ने अपनी शादी ‘नो इंटरनेट’ जोन में की, ताकि शादी की तस्वीरें लीक न हों.
 
आपको बता दें, दीपिका के इंस्टाग्राम पर जैसे ही ये तस्वीरें साझा की गई महज 1 घंटे में यह तस्वीर 30 लास्ख लोगों ने लाइक किया है. वहीं अबतक इस तस्वीर को 48 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. वहीं रणवीर सिंह के अकाउंट पर इन तस्वीरों को 1 घंटे में 5 लाख लाइक मिले थे. लेकिन अब इस तस्वीर को 33 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है.
 
 अब शादी के बाद न्‍यूली वेड कपल के लिए बारी आती है हनीमून. Deepveer के हनीमून को लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं . रणवीर सिंह स्विट्जरलैंड टूरिज्‍म के ब्रांड ऐंबैसडर भी हैं . खबर है कि स्विट्जरलैंड टूरिज्‍म ने इस नवविवाहित जोड़े को हनीमून के लिए इन्विटेशन भेजा है. हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि रणवीर ने यह इन्विटेशन किया भी है या नहीं.

चक्रवात ‘गाजा’ की दस्तक से तमिलनाडु में भारी तबाही

12 dead in west bengal due to Cyclone Apmhan
12 dead in west bengal due to Cyclone Apmhan
चक्रवाती तूफान ने तमिलनाडू के तटीवर्ती इलाके नागपट्टिनम और वेदान्नियम के पास से गुजरने के चलते  ग्यारह लोगों की आज मौत हो गई है, जबकि, तूफान के रास्ते में आनेवाले कई घर तबाह हो गए और पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं।
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक जो मौत सामने आई है उसकी वजह दीवार गिरने और बिजली बताई जा रही है, एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, चक्रवाती तूफान के चलते दक्षिण भारत के तटवर्ती क्षेत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।
तमिलनाडु राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, निचले इलाकों से 76,290 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है, इन सभी को नागपट्टिनम, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम और तिरूवरूर सहित छह जिलों में स्थापित 300 से ज्यादा राहत शिविरों में रखा गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि, गंभीर चक्रवातीय तूफान ‘गाजा’ आज सुबह नागपट्टिनम और वेदारण्यम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से गुजरा, इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच थी जो बढ़कर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई।
मौसम विभाग का कहना है कि, चक्रवातीय तूफान के पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले छह घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना है, इस दौरान नागपट्टिनम, तिरूवरूर और तंजावुर में भारी बारिश हुई। कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए हैं।

बीजेपी नेता का बेटा पुलिस दारोगा से दुर्व्यवहार करने पर लेकर हिरासत में लिया गया

बीजेपी नेता का बेटा पुलिस दारोगा से दुर्व्यवहार करने पर लेकर हिरासत में लिया गया
बीजेपी नेता का बेटा पुलिस दारोगा से दुर्व्यवहार करने पर लेकर हिरासत में लिया गया
सरायढेला थाने की महिला एएसआई से दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने मनईटांड़ निवासी भाजपा नेता दिलीप सिंह के पुत्र रवि और उसके दोस्त सूरज को हिरासत में ले लिया है।
बाद में इंस्पेक्टर निरंजन तिवारी सहित जिले के आला अधिकारियों को थाने से ही पैरवी के लिए फोन लगाना शुरू किया, महिला एएसआई पर जब दबाव बढ़ाया गया, तो वह बिफर पड़ीं और कहा कि दोनों ने दुर्व्यवहार किया है, अगर दोनों को थाने से छोड़ा गया, तो मेरा इस्तीफा भी ले लीजिए।
इसके बाद मामला गंभीर हो गया, महिला एएसआई न कुछ सुनने को तैयार हैं और न ही भाजपाई पीछे हटने को तैयार हुए, देर रात तक भाजपाई थाना परिसर में जमे रहे।
कल शाम सरायढेला थाने चौक पर एएसआई ममता कुमारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया, पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता दिलीप सिंह के पुत्र ने हेलमेट नहीं पहना था, जब बाइक के कागजात मांगे गए तो उन्होंने कागजात नहीं दिखाए।
पुलिस ने बाइक जब्त कर जुर्माने की पेशकश की तो बाइक सवार पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए, खुद को भाजपा नेता का पुत्र बताते हुए महिला एएसआई से दुर्व्यवहार किया।
इसके बाद पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया और उनकी बाइक जब्त कर ली, इसके बाद नेता पुत्र ने अपने पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी। आरोप है कि भाजपा नेता ने कई लोगों को फोन कर थाने बुलाया।`

SC का आदेश- आलोक वर्मा को मिलेगी CVC रिपोर्ट

SC का आदेश- आलोक वर्मा को मिलेगी CVC रिपोर्ट
SC का आदेश- आलोक वर्मा को मिलेगी CVC रिपोर्ट
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई शुरू हुई जिसमें कोर्ट ने सीवीसी रिपोर्ट की कॉपी सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को देने का आदेश दिया है।
सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के जवाब के बाद ही अब सुप्रीम कोर्ट कोई एक्शन तय करेगा, उन्हें सोमवार तक जवाब देना है, इस मामले में आज आगे की सुनवाई शुरू हुई तो केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के बाद जस्टिस पटनायक ने भी अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सीवीसी ने दस्तावेज के साथ पूर्ण रिपोर्ट सौंपी है, हालांकि रिपोर्ट के मामले में कुछ मुद्दे बेहद पेंचिदा हैं, कुछ और आरोपों के जांच की जरुरत है।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर केंद्र सरकार को कोई दिक्कत नहीं होगी तो हम आलोक वर्मा के वकील को रिपोर्ट की सीलबंद कॉपी देंगे, आपको सीलबंद लिफाफे में जवाब देना होगा, हालांकि कोर्ट ने राकेश अस्थाना को रिपोर्ट की कॉपी नहीं देने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने कहा कि अंतरिम निदेशक के रूप में नागेश्वर राव ने किसी तरह का कोई गलत फैसला नहीं लिया, इस बारे में अगली सुनवाई में विचार किया जाएगा, एनजीओ नागेश्वर राव के फैसलों पर कोई सबूत नहीं दे पाया।
इससे पहले 12 नवंबर को कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने सुप्रीम कोर्ट को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी, CVC ने कुल 2 रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी है।
सीवीसी की ओर से कोर्ट में जो दो रिपोर्ट सौंपी गई है, उनमें मामले की जांच रिपोर्ट और नागेश्वर (अंतरिम डायरेक्टर) द्वारा लिए गए फैसलों की लिस्ट है, छुट्टी पर भेजे गए डायरेक्टर आलोक वर्मा और 
रिश्वतखोरी विवाद में सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और जांच एजेंसी में नंबर दो राकेश अस्थाना को 23 अक्टूबर को छुट्टी पर भेज दिया गया था. दोनों ने ही इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की है।

2.0 से क्या आपने अक्षय कुमार का यह खतरनाक लुक देखा ?

2.0 से क्या आपने अक्षय कुमार का यह खतरनाक लुक देखा ???
2.0 से क्या आपने अक्षय कुमार का यह खतरनाक लुक देखा ???
ज्योति विश्वकर्मा 
 
सुपरस्टार रजनीकांत और खिलाड़ी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 को लेकर चर्चाएं काफी ज्यादा तेज हैं और फिल्म का एक और पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। गौरतलब है कि ये अक्षय कुमार का लुक है जो कि फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले है।
 
पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक बहुत ही डरावना लग रहा है। इस पोस्टर में वो क्रो की तरह लग रहें है जो कि देखने में काफी ज्यादा खतरनाक है। इसके पहले भी कई तरह के पोस्टर्स सामने आ चुके है जो कि काफी ज्यादा शानदार थे। 
 
ढे़र सारे मोबाइल फोन से बना अक्षय कुमार का चेहरा काफी खूंखार और  आंखों में आग जलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं पोस्टर के नीचे ढे़र सारे चिट्टी रोबोट हाथों में मशीन गन पकड़े विलेन अक्षय कुमार का खात्मा करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। 
 
इस फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद किया गया था और लोग इसका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर ये साई – फाई फिल्म, 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म से 400 -500 करोड़ कलेक्शन की उम्मीद है।

अखिलेश यादव ने कहा कि, “बंद पड़े हैं सारे काम, बदल रहे बस नाम”

अखिलेश ने बीजेपी को कहा छलिया
अखिलेश ने बीजेपी को कहा छलिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शहरों के नाम बदले जाने पर कहा कि, वर्तमान सरकार में विकास कार्य रुके पड़े हैं केवल नाम बदले जा रहे हैं, यहां तक कि, प्रदेश सरकार में सहयोगी दल के मंत्री भी नाम बदलने को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
अखिलेश ने ट्वीट किया कि “बंद पड़े हैं सारे काम, बिखरा पड़ा सब सामान, तरक्की के रुके रस्ते, बदल रहे बस नाम।’’ उन्होंने अधूरे पड़े कुछ विकास कार्यों की फोटो भी ट्विटर पर डाली है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री राजभर ने भी ट्वीट कर कहा कि, भारत गंगा जमुनी तहजीब पर बना है, जितना खर्च नाम बदलने पर हो रहा है, उतना खर्च करके शिक्षा, रोजगार,स्वास्थ्य तथा गरीबों के कल्याण में तेजी लायी जाती तो भारत देश का नक्शा कुछ और होता।
राजभर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि, योगी सरकार ने फैजाबाद और इलाहाबाद जिलों के नाम यह कहते हुए बदल दिये कि उनका नामकरण मुगलों ने किया था, भाजपा में शाहनवाज हुसैन हैं, जो पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्­ता हैं, मुख्­तार अब्­बास नकवी केंद्रीय मंत्री हैं और उत्तर प्रदेश में मोहसिन रजा मंत्री हैं, सबसे पहले इन सबके नाम बदले जाने चाहिये।
इससे पहले अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि, सरकार शहरों का नाम बदल कर उसका श्रेय ले रही है, उन्होंने कहा था कि, राजा हर्षवर्धन ने अपने दान से प्रयाग कुंभ का नाम किया था और आज के शासक केवल प्रयागराज नाम बदलकर अपना काम दिखाना चाहते है, इन्होंने तो अर्ध कुंभ का नाम बदलकर भी कुंभ कर दिया है, यह परम्परा और आस्था के साथ खिलवाड़ है।

भारत सेट से वायरल हुआ सलमान खान और कटरीना कैफ का अनोखा फोटो 

भारत सेट से वायरल हुआ सलमान खान और कटरीना कैफ का अनोखा फोटो 
भारत सेट से वायरल हुआ सलमान खान और कटरीना कैफ का अनोखा फोटो 
ज्योति विश्वकर्मा 
 
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर सुर्खियां काफी तेज़ है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत का एक फोटो जारी किया है। इसमें वह वाघा बॉर्डर पर सूट पहने पाकिस्तान की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
निर्देशक ने इस तस्वीर से बता दिया है कि यह फिल्म एक आदमी और एक देश की कहानी है कि किस तरह दोनों आगे बढ़ते हैं। इस फिल्म में भारत देश के लगभग 70 सालों को समेटा गया है। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि, सलमान के साथ कटरीना कैफ हैं क्योंकि वे इस फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं। हालांकि दोनों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं।
 
इस तस्वीर के साथ ही अली अब्बास जफर ने फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है। बता दें, पहले फिल्म की शूटिंग वाघा बॉर्डर पर ही होने वाली थी। लेकिन सुरक्षा कारणों से वहां शूट करने के लिए परमिशन नहीं मिल पाई। लिहाजा, लुधियाना में ही फिल्म के लिए पूरा सेट क्रिएट करना पड़ा है। सलमान खान और कैटरीना कैफ इस जगह पर करीब 8 दिन के लिए शूटिंग करेंगें।
 
गौरतलब है कि फिल्म भारत में भारतवर्ष की 60 वर्षों की यात्रा को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान कटरीना कैफ के अलावा तब्बू और दिशा पाटनी की भी अहम भूमिका है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अमृतसर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर हमेशा से दुनियाभर के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। 

3 महीने की बच्ची के दिल में है छेद, 6 साल बाद की एम्स ने दी है तारीख

3 महीने की बच्ची के दिल में है छेद, 6 साल बाद की एम्स ने दी है तारीख
3 महीने की बच्ची के दिल में है छेद, 6 साल बाद की एम्स ने दी है तारीख
3 महीने की बच्ची के दिल में छेद है, बीते एक महीने से उसे सांस लेने मेंं दिक्कत हो रही है, घर वालों को बच्ची की ये बीमारी थोड़ी देर से पता चली, लेकिन अब उसके इलाज में एम्स बहुत देर करना चाहता है।
बच्ची की सर्जरी के लिए एम्स की तरफ से महीनों नहीं बल्कि 6 साल इंतजार करने को कहा गया है, बच्ची के माता पिता की माली हालत इतनी अच्छी नहीं है, इसलिए वे किसी प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज नहीं करवा सकते हैं।
दिल्ली के पास फरीदाबाद में रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि, उनकी बच्ची नैंसी को कुछ समय से खांसी आ रही थी, जिसे हल्की दिक्कत समझ पास से ही दवाएं करा दी गईं, लेकिन दवाओं का कोई असर नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि जब खांसी ठीक नहीं हुई तो इसके बाद बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करा कर 19 दिन इलाज चला, वहीं पर बच्ची के दिल में छेद होने की जानकारी हुई, इसके बाद डॉक्टर ने एम्स ले जाने की सलाह दी।
बच्ची के पिता ने बताया कि, एम्स में बच्ची को देख 4 यूनिट ब्लड और करीब 50 हजार रुपए भी डिपोजिट करने को कहा गया, लेकिन इलाज की डेट 6 साल बाद 5 फरवरी 2024 की दी गई, काफी मिन्नतों के बाद भी डॉक्टर नहीं माने।
अब बच्ची को बचाने के लिए हार्ट केयर फाउंडेशन आगे आया है, फाउंडेशन के प्रेसीडेंट डॉ. अग्रवाल ने बच्ची के इलाज के लिए दी गई 6 साल की वेटिंग पर एम्स को पत्र भी लिखा, लेकिन कोई पॉजिटिव जवाब नहीं आया है।
बच्ची की बिगड़ती सेहत के चलते फाउंडेशन ने उसकी जल्दी सर्जरी के लिए मेदांता अस्पताल से बात की गयी है, जहां अस्पताल ने हां कर दी है, अब बच्ची का इलाज मेदांता में होगा।

कठुआ गैंगरेप केस में पीड़ित परिवार ने वकील दीपिका को मामले से हटाया

कठुआ गैंगरेप केस में पीड़ित परिवार ने वकील दीपिका को मामले से हटाया
कठुआ गैंगरेप केस में पीड़ित परिवार ने वकील दीपिका को मामले से हटाया
जम्‍मू और कश्‍मीर के कठुआ में आठ साल की बच्‍ची से हुए गैंगरेप मामले में पीड़ित पक्ष की वकालत कर रही वकील दीपिका राजावत को परिवार ने केस से हटा दिया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि, पठानकोट की अदालत में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रोजाना सुनवाई हो रही है, लेकिन व‍कील दीपिका राजावत पिछले पांच महीनों में महज दो या तीन बार ही कोर्ट में उपस्थित हुई हैं।
वहीं पीड़ित परिवार के इन आरोपों पर वकील दीपिका राजावत का कहना है कि वह ब्‍लेम गेम में नहीं पड़ना चाहती हैं, उन्‍होंने उल्‍टा पीड़ित बच्‍ची के पिता पर ही आरोप लगाते हुए कहा है कि, बच्‍ची का पिता ही कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ और उन्‍होंने मेरे खिलाफ ही एप्‍लीकेशन दे दी।
दीपिका राजावत का कहना है कि, मेरे बच्चे हैं, हेल्थ, कमिटमेंट की वजह से मुझे कोर्ट में उपस्थित होने में दिक्‍कत हो रही थी, यहां से कोर्ट की दूरी 150 किमी है, मैं वकील भी हूं, जम्मू में मेरा पेड वर्क भी इससे प्रभावित होता है, लोगों को भी ये समझना चाहिए।
उनका कहना है मैं दो-तीन बातें बोलना चाहूंगी, बच्ची का केस स्टेट केस है, इसमें राज्‍य की ओर से दो सरकारी वकील भी नियुक्‍त किए गए हैं, अगर पिता ये एप्लीकेशन देता है तो इसको बारीकी से देखने की जरूरी है, उन्‍होंने सवाल उठाया कि केस में बच्‍ची के पिता कोर्ट में कितनी बार उपस्थित हुए हैं।
दीपिका ने अप्रैल में कहा था, मेरा भी रेप हो सकता है या हत्या भी करवाई जा सकती है, शायद मुझे कोर्ट में प्रैक्टिस न करने दी जाए, हिंदू विरोधी बताकर मेरा बहिष्कार किया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ ऐसा बर्ताव होता है तो यह हर भारतीय के लिए शर्म की बात होगी, एक बच्ची के साथ इतनी दरिंदगी के बाद भी न्यायिक प्रक्रिया में जो कोई भी रुकावट पैदा कर रहा है वह इंसान कहलाने के लायक ही नहीं है।

राम के मंदिर को विवादास्‍पद बनाना बीजेपी का लक्ष्‍य है – दिग्विजय सिंह

राम के मंदिर को विवादास्‍पद बनाना बीजेपी का लक्ष्‍य है - दिग्विजय सिंह
राम के मंदिर को विवादास्‍पद बनाना बीजेपी का लक्ष्‍य है - दिग्विजय सिंह

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्‍या मामले पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, कुछ नेता अमेरिका में जाकर कहते हैं कि हिंदू धर्म खतरे में है, जब हिंदू धर्म मुगलों के काल में 500 वर्षों तक खतरे में नहीं था तो आज हमारा धर्म जब प्रधानमंत्री हिंदू, राष्ट्रपति हिंदू हैं तो कैसे खतरे में आ गया।

उन्होंने कहा कि, अजीब बात है, जब चुनाव आते हैं भगवान राम के मंदिर निर्माण की बात सामने आती है, भगवान राम का मंदिर बने, इसमे किसी को कोई ऐतराज नहीं है, हम सब चाहते हैं, लेकिन भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्‍पद स्‍थल पर राम का मंदिर बने

इस बीच छत्‍तीसगढ़ की चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा है।

योगी आदित्यनाथ ने बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सकरी गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम छत्तीसगढ़ के भांजे भी हैं और हमें सदैव याद रखना चाहिए कि जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं।

आदित्यनाथ ने कहा कि हमने यूपी में उस कमिश्नरी का नाम हीअयोध्या कर दिया है जिससे देश और दुनिया के लोग उस स्थान को भगवान राम के नाम से जान सकें, उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से पूछा अगर कांग्रेस की सरकार होती तो क्या ऐसा हो सकता था? कांग्रेस की सरकार होती तो क्या अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम हो पाता?

इस बीच विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कल कहा था कि, हिन्दू समुदाय के लोगों को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अयोध्या में राम मंदिर बनाये जाने के पक्ष में आयेगा।