गूगल ने आज डूडल बनाकर किया चाचा नेहरु को याद

गूगल ने आज डूडल बनाकर किया चाचा नेहरु को याद
गूगल ने आज डूडल बनाकर किया चाचा नेहरु को याद

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में आज  बाल दिवस मनाया जाता है, इस मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाकर देश के पहले पीएम को याद किया है।

सबसे खास बात ये है कि इस गूगल डूडल को मुंबई के एक छात्र ने बनाया है जो ‘डूडल 4 गूगल’ प्रतियोगिता के विजेता हैं, इस साल की थीम थी ‘आपको क्या प्रेरित करता है।’

इस प्रतियोगिता के विजेता पिंगला राहुल रहे, उन्होंने डूडल के साथ अंतरिक्ष अन्वेषण के साथ अपना आकर्षण दिखाया, इस डूडल में एक बच्ची टेलिस्कोप के जरिए अंतरिक्ष में देख रही है, जहां बच्ची को तारे और सैटलाइट भी दिखाई दे रहे हैं।

14 नवंबर 1889 को ही भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था, जिन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहा जाता था, चाचा नेहरू को बच्चों से काफी प्यार था, 27 मई 1964 को नेहरू का निधन हो गया था, फिर नेहरू के जन्मदिन को याद रखने के लिए 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।

बाल दिवस दुनिया भर में सेलिब्रेट होता है, लेकिन दुनिया के अलग-अलग कोनों में इसे अलग-अलग दिन मनाया जाता है, भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.