29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 479

नोटबंदी से ग्रोथ रेट को झटका लगा: रघुराम राजन

रघुराम राजन
रघुराम राजन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि, नोटबंदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ घटा दी है, उन्होंने कहा कि ऐसे समय जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था ग्रोथ दर्ज कर रही है, भारत की जीडीपी की ग्रोथ रेट पर नोटबंदी की वजह से काफी बड़ा असर पड़ा है।

उन्होंने कहा, पक्के तौर पर मेरी राय है कि नोटबंदी ने हमारी अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है, अब मैंने ऐसे अध्ययन देखे हैं जिनसे इसकी पुष्टि होती है, हमारी वृद्धि दर सुस्त पड़ी है।

राजन ने आज एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, वैश्विक अर्थव्यवस्था 2017 में अधिक तेज रफ्तार से बढ़ी, हमारी अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ी है, उन्होंने कहा कि सिर्फ नोटबंदी ही नहीं वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने से भी हमारी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा था।

राजन ने कहा, नोटबंदी और जीएसटी के दोहरे प्रभाव से हमारी वृद्धि दर प्रभावित हुई. कोई मुझे जीएसटी विरोधी करार दे उससे पहले मैं कहना चाहूंगा कि दीर्घावधि में यह अच्छा विचार है, लघु अवधि में इसका असर पड़ा है।

8 नवंबर, 2016 को पीएम मोदी ने लागू की नोटबंदी पीएम मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को टेलीविजन पर अपने संबोधन में 500 और 1,000 के नोट को बंद करने की घोषणा की थी, उस समय सरकार ने दावा किया था कि नोटबंदी से कालेधन, जाली मुद्रा और आतंकवाद के वित्तपोषण पर लगाम कसी जा सकेगी. राजन सितंबर, 2013 से सितंबर, 2016 तक रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे।

बैंकों के साथ घपलेबाजी करने वालों की सूची के बारे में राजन ने कहा कि, एक सूची थी जिसमें बड़े बड़े घोटालेबाजों के नाम थे, पीएमओ को सौंपी गई बड़े कर्ज धोखेबाजी की सूची के बारे में राजन ने कहा, मुझे नहीं पता कि ये मामले अब कहां हैं, एक बात को लेकर मैं चिंतित हूं कि यदि एक को छूट मिलती है तो और दूसरे भी उसी राह पर चल सकते है।

ReplyForward

FREE मिल सकता है 71 लीटर पेट्रोल और डीजल

FREE
FREE

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर फ्यूल खरीदने पर आपको दो अलग-अलग लाभ मिलते हैं, पहला लाभ कि आपको सरचार्ज से छूट मिलती है, दूसरा हर खरीददारी के बदले आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं, इन प्वाइंट्स को रिडीम कर आप मुफ्त में पेट्रोल भरवा सकते हैं।

सहयोगी वेबसाइट ज़ीबिज़ के अनुसार, IOC ने सिटी बैंक के साथ एक समझौता किया है, इसके तहत इंडियन ऑयल सिटी बैंक प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है , इस कार्ड पर आपको हर साल लगभग 71 लीटर तक पेट्रोल या डीजल मुफ्त मिल सकता है।

इस कार्ड को प्रयोग करने पर इंडियन ऑयल के किसी भी आउटलेट से तेल लेने पर फ्यूल सरचार्ज भी नहीं देना होगा, वहीं इस कार्ड के ग्राहकों को रेस्टोरेंटों की एक सूची भी उपलब्ध कराई गई है जहां पर आपको बिल पर 15 फीसदी तक की छूट मिल सकती है।

इस कार्ड को ग्राहकों को मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है और जो ग्राहक इस कार्ड से हर साल 30 हजार तक की खरीददारी करते हैं उन्हें 1000 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।

वहीं, सुपरमार्केट से 150 रुपये तक की ग्रॉसरी खरीदने पर 02 टर्बो प्वाइंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं शॉपिंग या डायनिंग के लिए हर 150 रुपये की खरीद पर 1 टर्बो प्वाइंट दिया जाएगा, इन टर्बो प्वाइंट को आप रीडीम करा सकेंगे. 01 टर्बो प्वाइंट की कीमत 01 रुपये के बराबर होगी, इन प्वाइंटों को आप देश भर में मौजूद इंडियन ऑयल के 1200 आउटलेट में से किसी पर भी रिडीम करा सकेंगे।

भारत-पाक सीमा पर बन रही है 90 किमी लंबी सुरंगें

90 किलोमीटर लंबी सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है
90 किलोमीटर लंबी सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारत-पाकिस्तान की सीमा से महज 40 किमी की दूरी पर करीब 90 किलोमीटर लंबी सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है, भारतीय रेलवे द्वारा ये सुरंग जम्मू-कश्मीर के कटरा से बनिहाल के बीच बनाई जा रही हैं।

इन सुरंगों को बनाने के लिए ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पाकिस्तान द्वारा मोर्टार से किए गए हमलों और बड़े से बड़े विस्फोटों को निष्क्रिय किया जा सके।

भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कटरा से बनिहाल के बीच करीब 111 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जा रहा है, चूंकि यह पूरा इलाका हिमालय की पहाड़ियों से घिरा हुआ है, लिहाजा रेलवे ने पहाड़ों को काट कर करीब 90 किमी लंबी सुरंगों का निर्माण कर रही है।

अब तक करीब 60 किमी लंबी सुरंगों को बनाने का काम पूरा कर लिया गया है, बाकी बची 52 किमी लंबी सुरंगों के लिए पहाड़ को काटने का काम पूरा कर लिया गया है, जल्द ही, कंकरीट से जुड़ा कार्य पूरा कर इन सुरंगों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह पूरा इलाका पहाड़ों से घिरा हुआ है। दो पहाड़ों के बीच में काफी दूरी है। इस दूरी को पाटने के लिए हर सुरंग के बाद स्टील के विशालकाय ब्रिज तैयार किए गए हैं।

भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दो पहाड़ियों के बीच सामान्य से हवा का दबाब बहुत अधिक होता है. लिहाजा, दो पहाड़ियों को जोड़ने के लिए बनाए गए ब्रिज को खास तकनीक से तैयार किया गया है. ये सभी ब्रिज 272 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आने वाले तूफान को झेलने की क्षमता रखता है.

सरकार बचाने के लिए इस तरह युवाओं को घेरे में लेगी ‘मोदी टीम’

सरकार बचाने के लिए इस तरह युवाओं को घेरे में लेगी 'मोदी टीम'
सरकार बचाने के लिए इस तरह युवाओं को घेरे में लेगी 'मोदी टीम'

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

2019 लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ गया है, ऐसे में मोदी सरकार की कोशिश है कि इस समस्या का निदान हर हाल में किया जाए, क्योंकि विपक्ष के लिए यह बहुत बड़ा मुद्दा है‌।

ऐसे में बेजोगारी की समस्या से निपटने के लिए मोदी सरकार मेगा जॉब प्रोग्राम चलाने जा रही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, श्रम मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय मिलकर एक विशेष कोर्स चलाने जा रही है, जिसके तहत अंडर ग्रैजुएट युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी, फिर उन्हें रोजगार भी दिया जाएगा।

इस मेगा प्रशिक्षण प्रोग्राम के तहत नॉन-टेक्निकल अंडर ग्रैजुएट युवाओं को सरकारी और सरकारी फंडेड संस्थानों में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद जैसे ही वे युवा अपना ग्रैजुएशन पूरा करेंगे, उन्हें नौकरी दिलाने की कोशिश होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो छात्र गैजुएशन के अंतिम साल में हैं उन्हें 6-10 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कोर्स को इस तह से डिजाइन किया गया है कि उन्हें संबंधित फील्ड की ही ट्रेनिंग मिलेगी। पहले से मिली ट्रेनिंग की वजह से उन्हें उस फील्ड में नौकरी लेना आसान होगा।

इस प्रोग्राम से पब्लिक सेक्टर की कंपनियां और बड़ी प्राइवेट कंपनियों को जोड़ा जाएगा। इसका फायदा होगा कि युवाओं को बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी और जिस फील्ड में वे नौकरी करेंगे, उस फील्ड की जानकारी उन्हें पहले से होगी।

1984 सिख विरोधी दंगे: 34 साल बाद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सज़ा

34 साल बाद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सज़ा
34 साल बाद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सज़ा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार पर निचली अदालत का फैसला बदल दिया है। सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, उन्हें 31 दिसंबर तक सरेंडर करना होगा।

उम्रकैद के अलावा सज्जन कुमार पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा बाकी दोषियों को जुर्माने के तौर पर एक-एक लाख रुपये देने होंगे। सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि कई दशक से लोग न्याय का इंतज़ार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये जांच एजेसिंयों की नाकामी है कि अब तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ है।

बता दें कि पूर्व कांग्रेस काउंसलर बलवान खोखर, रिटायर्ड नेवी ऑफिसर भागमल, गिरधारी लाल और दो अन्य को दोषी ठहराया गया था। इन्हें 1 नवंबर, 1984 को दिल्ली कैंट के राज नगर एरिया में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी।

अप्रैल 2013 में निचली अदालत ने सज्जन कुमार को बरी कर दिया था, लेकिन खोखर, भागमल और गिरधारी लाल को उम्रकैद व पूर्व विधायक महेंद्र यादव और किश खोखर को तीन साल की सजा सुनाई थी।

ये मामला तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद एक नवंबर 1984 का है। दिल्ली छावनी के राजनगर क्षेत्र में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई थी, मामले में बाकी लोगों को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है।

कांग्रेस का कार्य सिंद्धात सत्ता हो तो लटकाना बाहर धमकाना- पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रयागराज में कुंभ से जुड़ी लगभग 4500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने प्रयागराज  में 2019 के कुंभ मेला के लिए अत्याधुनिक कमांड और कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ किया और जनसभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस पर करारा हमला बोला, उन्होंने कहा कि ये पार्टी न्यायपालिका पर दबाव बनाने का काम करती है और इसे नियंत्रित करने की कोशिश करती है।

प्रधानमंत्री ने तप, तपस्या,  संस्कृति, संस्कार की धरती तीर्थराज प्रयाग के जन-जन को मेरा सादर प्रणाम करके अपना सम्बोधन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा जब भी प्रयागराज आने का अवसर मिलता है तो मन और मस्तिष्क में एक अलग ही ऊर्जा का संचार होता है। कांग्रेस पर वार करते हुये उन्होंने कहा हमारे देश में न्यायपालिका देश के संविधान को सर्वोपरि रख कर के काम करती है लेकिन देश इस बात का भी गवाह रहा है कि न्यायपालिका को अपने हिसाब से मोड़ने के लिए कैसे एक राजनीतिक दल द्वारा लोभ, लालच, सत्ता सबका इस्तेमाल किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज और यूपी के लोगो को पता है कि कांग्रेस को न्यायपालिका क्यों पसंद नहीं हैं।

यूपी के लोग वे दिन याद करें जब इस पार्टी के सर्वोच्च नेता ने जनमत को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने लोगो से पूछा क्या यह लोकतंत्र का अपमान नहीं था?। कांग्रेस की यह प्रवृत्ति रही है और इस प्रवृत्ति में देश की संवैधानिक संस्थाओँ को पार्टी के आगे हाथ बांधे खड़ा रहने पर मजबूर किया जाता है। जो झुकता नहीं उसे तोड़ने की कोशिश की जाती है। ये उनकी राजशाही सोच है जो उन्हें निष्पक्ष संस्थाओं को बर्बाद करने को उकसाती रहती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। छात्रनेताओं ने पीएम को अपने उस वादे की याद दिलाई जो उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान इलाहाबाद में किया था। पीएम के विरोध की भनक लगते ही पुलिस ने कई छात्रनेताओं को गिरफ्तार किया गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनिश यादव ने नवप्रवाह से बातचीत में कहा, सरकार नौजवानों और किसानों की आवाज दबाना चाहती हैं। इलाहाबाद के इतिहास में आज का दिन राजनीतिक आपातकाल के तौर पर याद किया जायेगा जब पीएम के आने से पहले इतनी संख्या में नौजवानों को गिरफ्तार किया गया हैं।

बिहार के रेप कांड मामले में RJD से निलंबित MLA राजबल्लभ यादव समेत सभी आरोपी दोषी करार

MLA राजबल्लभ यादव
MLA राजबल्लभ यादव

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

बिहार के नवादा जिले में हुए रेप कांड मामले में पटना सिविल कोर्ट ने फैसला सुना है, इस मामले में आरोपी आरजेडी से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव समेत पांच अभियुक्तों को लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया है ‌

नवादा जिले में एक नाबालिग के साथ रेप के मामले में आरजेडी से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव समेत पांच आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है, पटना सिविल कोर्ट परिसर में स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों को दोषी करार दिया है।

हालांकि कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है, कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया है, लेकिन सजा को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

बता दें कि, विधायक राजबल्लभ यादव के अलावा इस कांड के आरोपियों में संदीप सुमान उर्फ पुष्पंजय कुमार, राधा देवी, सुलेखा देवी, अर्पिता और टिशु कुमार शामिल हैं।

वर्ष 2016 के फरवरी में एक नाबालिग से बलात्कार के एक मामले में आरजेडी के तत्कालीन विधायक राजबल्लभ यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे।

दोनों पक्षों की करीब चार महीने तक गवाही चली, अभियोजन की ओर से 22 और बचाव पक्ष की ओर से 15 गवाहों को पेश किया गया, निर्णय के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय कर दी गई थी, मामला सामने आने के बाद राजनीति तेज हो गई तो राजबल्लभ यादव को आरजेडी से निलंबित कर दिया गया।

प्रयागराज में आज 71 देशों के राजनयिक पहुंचे, यूपी सरकार ने की कुंभ की ग्लोबल ब्रांडिंग

आज 71 देशों के राजनयिक पहुंचे
आज 71 देशों के राजनयिक पहुंचे

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

यूपी सरकार ने कुंभ मेला की ग्लोबल ब्रांडिंग शुरू कर दी है, आज विशेष विमान से 71 देशों के राजनायिक प्रयागराज पहुंचे हैं, विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह नई दिल्ली से इन सभी को लेकर प्रयागराज पहुंचे।

आज 71 देशों के राजनयिक पहुंचे

71 देशों के राजनायिक ने गंगा नदी में पूजन के बाद कुंभ की तैयारियों को देखा, एक महीने बाद 15 जनवरी से प्रयागराज में कुंभ मेला शुरू होगा।

बमरौली एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इनका स्वागत किया, प्रयागराज में इस मौके पर जिला तथा पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।

केंद्र सरकार की ऐसी योजना है कि राजनयिक प्रयागराज से जब सुखद और यादगार अनुभव लेकर लौटेंगे तो अपने-अपने देशों के लोगों को भी कुंभ में आने के लिए अडवाइजरी जारी करेंगे।

आज यहां पर संगम में गंगा पूजन के साथ इन राजनयिकों को कुंभ की तैयारियों से रूबरू कराया गया, इस दौरान इन्हें कस्तूरबा जलयान से संगम से अरैल घाट ले जाया गया, फिर अरैल में सभी राष्ट्रों के ध्वज का ध्वजारोहण हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कुंभ मेला के विकास कार्यों का प्रयागराज में लोकार्पण करेंगे, पीएम मोदी कुंभ को लेकर कराए जा रहे 3500 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण कुंभ मेला क्षेत्र से करेंगे।

कुंभ की आभा देखने आज 71 देशों के राजनयिक प्रयागराज पहुंचे, इसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के राजनयिक नहीं हैं, इसके पहले विदेश मंत्रालय के अफसरों की टीम कल शाम यहां पहुंच गई थी।

राजनयिक विशेष वायुयान से आज बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे, वहां से सभी को संगम लाया गया, पूजन-दर्शन के साथ ही फोटो सेशन हुआ, यहां कुंभ की गौरवगाथा समेटे प्रदर्शनी का अवलोकन कर वह अक्षयवट के साथ हनुमान मंदिर गए, फिर इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, मेला पुलिस लाइन, अस्पताल आदि देखने गए, इसके बाद बमरौली एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सभी राजनयिकों को विदाई दी।

राफेल डील : सुप्रीम कोर्ट का फैसला अंतिम, JPC जांच की जरूरत नहीं – अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

भारत और फ्रांस के बीच हुई राफेल डील पर सभी दायर याचिकाओं को कल सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि, इस डील की प्रक्रिया में कोई भी अनियमितता नहीं है।

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस की इस मांग से इतर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सहमति जताई है, अखिलेश यादव ने आज कहा कि, राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अंतिम फैसला है, सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कोई भी न्‍यायालय नहीं हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि, जनता को सुप्रीम कोर्ट से ज्‍यादा किसी पर भरोसा नहीं है, सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम है, उन्‍होंने इस ओर भी इशारा किया कि इस डील की जांच जेपीसी से भी कराने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्‍होंने कहा, हमने राफेल डील की जांच जेपीसी से कराने की मांग तब की थी जब सुप्रीम कोर्ट इस पूरे मामले में कहीं नहीं था, लेकिन अब इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इसके तमाम पहलुओं पर विचार किया होगा, इसलिए अब कोई भी भविष्‍य में राफेल डील पर सवाल उठाता है तो उसे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह यात्रा युवा छात्र नेता पूजा शुक्ला के नेतृत्व में शुरू हुई है।

अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जब जानकारी नहीं होती है तो दूसरे लोग भी लाभ ले लेते हैं, इस सरकार ने सिर्फ नाम बदलने का काम किया है, शुरुआत में बीजेपी के लोग सिर्फ रंग पोत रहे थे, फिर अब नाम बदलना शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि, एक्सप्रेस वे हमारी सरकार ने शुरू किया उसका का उद्घाटन इन्होंने किया, स्टेडयिम हमारी सरकार में बना था, हमारी सरकार में मेट्रो योजना शुरू हुई थी, आगे कैसे मेट्रो जाए ये शायद पूरी भी नहीं होगी, ये कानपुर में ही रुक गई।

सरकार चालू वित्त वर्ष में 3.3 प्रतिशत राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रहेगी – वित्त मंत्री जेटली

अरुण जेटली
अरुण जेटली

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

उद्योग मंडल फिक्की की सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि, सरकार चालू वित्त वर्ष में 3.3 प्रतिशत राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रहेगी, उन्होंने यह भी कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों के बावजूद 7 से 8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर को हासिल करेगा और दुनिया की तीव्र वृद्धि वाली बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा बनाये रखेगा।

उन्होंने कहा, इस साल भी कई चुनौतियों के बावजूद हम राजकोषीय लक्ष्य को बनाये रखने में कामयाब होंगे क्योंकि कच्चे तेल के दाम बढ़ने और डॉलर की मजबूती से चालू खाते का घाटा प्रभावित होता है और हमारे लिये इन दोनों घाटों के साथ चलना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि इसका असर काफी गंभीर होता है।

जेटली ने कहा कि, भारत तेल का बड़ा आयातक है, ऐसे में तेल कीमतों का सीधा प्रभाव होगा, उन्होंने कहा कि भारत के पास एक सीमा तक कच्चे तेल के बढ़ते दाम से निपटने की क्षमता है और जब यह सीमा को पार करता है, यह मुद्रास्फीति, मुद्रा तथा चालू खाते के घाटे को प्रभावित कर सकता है।

विदेशी मुद्रा के कुल प्रवाह और निकासी का अंतर चालू खाते का घाटा (कैड) जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी का 2.9 प्रतिशत रहा जो अप्रैल-जून में 2.4 प्रतिशत था, उन्होंने कहा, ‘जब वैश्विक चुनौतियां सामने आती हैं, हम चाहते हैं कि कम-से-कम हमारी आंतरिक घरेलू क्षमता इतनी मजबूत हो कि वह इसका सामना कर सके।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि, सरकार रिजर्व बैंक की स्वायत्ता और स्वतंत्रता का सम्मान करती है और कर्ज और नकदी मुद्दों को उठाना केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता में दखल देना नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, अगर कोई संप्रभु सरकार देश में कर्ज और नकदी के मुद्दों को उठा रही है, तो इसे किस प्रकार से स्वायत्तता में दखल कहा जा सकता है, कंद्रीय बैंक की स्वायत्तता और स्वतंत्रता को लेकर सरकार के साथ मतभेदों के चलते उर्जित पटेल के गवर्नर पद से इस्तीफे के कुछ दिन बाद जेटली का यह बयान आया है।