29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 475

AMU: छात्र नेता ने कहा, “हिंदुओं के साथ हो रहा भेदभाव”

छात्र नेता ने कहा- 'हिंदुओं
छात्र नेता ने कहा- 'हिंदुओं

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

एमयू के छात्र नेता अजय सिंह ने कैंपस परिसर में सर्वधर्म पूजा स्थल की स्थापना कराये जाने की मांग की है, कैंपस परिसर में मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च की स्थापना कराये जाने की मांग को लेकर अजय सिंह ने कुलपति को पत्र लिखा है।

अजय का कहना है कि, कैंपस परिसर में मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च की स्थापना करने का प्रशासन को सकारात्मक असर देखने को मिलेगा, अभी कैंपस में हिंदुओं के साथ भेदभाव हो रहा है।

अजय ने अपने खत में लिखा है कि, कैंपस परिसर में बहुसंख्यक छात्रों के लिए प्रार्थना करने के लिए एक विशेष स्थल है और समय भी है, लेकिन यहां पढ़ने वाले हिन्दू, सिख और ईसाई छात्रों के लिए प्रार्थना के लिए कोई प्रार्थना स्थल नहीं है जो एक भेदभाव वाली बात है।

नोएडा में पार्क में नमाज अदा कर रोक लगाने को एएमयू से जोड़ते हुए अजय ने कहा कि, छात्रसंघ यूनियन के पदाधिकारी नोएडा प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थल पर नवाज अदा करने को प्रतिबन्धित करने पर धार्मिक स्वतंत्रता के आधार पर इसे गलत बात रहे है, जबकि नोएडा प्रशासन ने सभी धर्मों के सार्वजनिक स्थल पर होने वाले धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाई है।

अजय सिंह ने एएमयू छात्र संघ और एएमयू प्रशासन से गैर मुस्लिम छात्रों के लिए कैंपस के अंदर मौलाना आजाद लाइब्रेरी के सामने पार्क में मां सरस्वती का एक छोटा सा मंदिर बनवाने की मांग की है।

कांग्रेस ने किसानों को झूठ का लॉलीपॉप थमाया’ – पीएम मोदी


एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

पीएम मोदी आज गाजीपुर दौरे पर पहुंचे हैं, उन्‍होंने यहां महाराज सुहेलदेव पर एक डाक‍ टिकट जारी किया, साथ ही उन्‍होंने गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखी।

इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पीएम मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया, पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी सरकार वोट के लिए योजनाएं नहीं बनाती है, हमारी सरकार वोट के लिए घोषणाएं नहीं करती है।

पीएम मोदी ने कहा कि आपका भविष्य सुधारने के लिए आपका ये चौकीदार बहुत ईमानदारी से दिन रात एक किए है, आप विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखिए क्योंकि चौकीदार से चोरों की नींद उड़ गई है।

उन्‍होंने कहा कि, कांग्रेस ने कर्नाटक में लाखों किसानों को कर्ज माफी का वादा किया था लेकिन सिर्फ 800 किसानों का ही कर्ज माफ हुआ।, ये कैसा खेल, कैसा धोखा है, कांग्रेस के कर्ज माफी के वादे का क्‍या हुआ, कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का झूठा वादा किया, कांग्रेस ने कर्जमाफी की जगह किसानों को झूठ का लॉलीपॉप पकड़ा दिया है।

पीएम ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में मेरे आज के प्रवास के दौरान, आज पूर्वांचल को देश का एक बड़ा मेडिकल हब बनाने, कृषि से जुड़े शोध का महत्वपूर्ण सेंटर बनाने और यूपी के लघु उद्योगों को मजबूत करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, महाराज सुहेलदेव देश के उन वीरों में रहे हैं, जिन्होंने मां-भारती के सम्मान के लिए संघर्ष किया था, महाराज सुहेलदेव जैसे नायक जिनसे हर वंचित, हर शोषित, प्रेरणा लेता है, उनका स्मरण भी तो सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को और शक्ति देता है।

BJP को झटका, सहयोगी दलों ने कहा, “नहीं लेंगे किसी कार्यक्रम में हिस्सा”

BJP को झटका, सहयोगी दल नहीं लेंगे किसी कार्यक्रम में हिस्सा
BJP को झटका, सहयोगी दल नहीं लेंगे किसी कार्यक्रम में हिस्सा

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

यूपी में भी एनडीए में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। प्रदेश में अपने नेताओं की अनदेखी से नाराज चल रहे भाजपा के सहयोगी संगठन अपना दल के अध्‍यक्ष आशीष पटेल ने फिर से अपनी नाराजगी मीडिया के सामने जाहिर की है।

आशीष ने अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा यूपी के नेताओं का अड़ियल रवैया समाज के कमजोर वर्गों का अपमान कर रहा है। लिहाजा हम पीएम मोदी से हस्तक्षेप की अपील करते हैं। पटेल ने कहा कि जब तक मामला नहीं सुलझता, हम यूपी में किसी भी सरकारी कार्यक्रम में हिस्‍सा नहीं लेंगे। यहां तक की पीएम मोदी के आज के गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी नहीं जायेगें।

दरअसल, गाजीपुर के सरकारी विज्ञापन में अनुप्रिया पटेल का नाम नहीं है, जिसके चलते अनुप्रिया ने नाराजगी जाहिर की है। जिसके बाद अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा केंद्रीय नेतृत्व से बात होने तक अपना दल का कोई भी प्रतिनिधि कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा।

राजनीतिक गलियारे में यह खबर गर्म है कि आगामी लोकसभा चुनाव के पहले NDA से और भी राजनीतिक दल अलग हो सकते हैं।

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी
उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क | Navpravah.com

दिल्ली में आज सुबह कड़कड़ाती ठंड रही, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह दृश्यता 1500 मीटर रही। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के अनुसार, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पाई गई है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा, वहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

बता दें कि, शुक्रवार को मैदानी इलाकों में देश का सबसे ठंडा इलाका पंजाब का बठिंडा रहा, यहां पारा शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं दिल्ली में ठंड का प्रकोप बरकरार रहा और यहां का न्यूनतम तापमान रहा 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अभिनेता कादर खान की बिगड़ी तबियत, हालत नाजुक

अभिनेता कादर खान की बिगड़ी तबियत, हालत नाजुक
अभिनेता कादर खान की बिगड़ी तबियत, हालत नाजुक

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

अभिनेता कादर खान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। खबर है कि बाइपैप वेंटीलेटर पर उनका इलाज चल रहा है। प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के कारण दिमाग से संचालित होने वाली गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। डॉक्‍टरों के मुताबिक, उनमें निमोनिया के लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। यह जानकारी कादर खान के बेटे सरफराज खान ने दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्हें गंभीर रूप से बीमार होने के बाद एडमिट किया गया है। 81 साल के कादर ख़ान प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर (पीएसपी) के शिकार हो गए हैं। खबरों के मुताबिक़, कादर खान के चिकित्सकों ने सांस लेने में हो रही दिक्कत के कारण उन्हें एडमिट किया है। वहीं इसी के साथ उनमें निमोनिया के लक्षण भी नजर आ रहे हैं।

कादर खान पिछले कई सालों से कनाडा में अपने बेटे-बहू सरफराज और शाइस्ता के साथ रहते हैं। सरफराज के अनुसार, डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी हेल्थ पर नजर रखे हुए थी, लेकिन सांस लेने में हो रही दिक्कत के कारण उन्हें बाइपेप वेंटीलेटर पर रखा गया है।

गौरतलब है कि कादर खान ने 1973 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने लगातार 300 से ज्यादा फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई है, इतना ही नहीं अभिनय के साथ उन्होंने 250 फ़िल्मों में डायलॉग भी लिखे हैं।

आंध्र प्रदेश: स्कूल में टीचर ने बच्चों के कपड़े उतरवाकर दी सजा, वायरल हो रहा वीडियो

Student beaten by teacher in Andhra Pradesh
Student beaten by teacher in Andhra Pradesh

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में 6 मासूम छात्रों को निर्वस्त्र घुमाया गया, जिसका वीडियो तेजी से हर जगह वायरल हो रहा है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, वीडियो चैतन्य भारती स्कूल का है।

स्कूल प्रशासन ने बुधवार को देर से स्कूल पहुंचने पर कक्षा तीसरी और चौथी के इन छात्रों को निर्वस्त्र कर कक्षा के बाहर खड़ा कर दिया था, इसके बाद इनकी परेड निकाली गई थी‌। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जिला प्रशासन को इस मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को उन्हें पुंगनूर मंडल के शिक्षा अधिकारी (MEO) पुल्लुरू लीलारानी से शिकायत मिली थी, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 (क्रूरता) के साथ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि पहले भी इस मामले की शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन शिकायत के बाद भी शिक्षा अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी‌।

J&K : पुलवामा में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी हुआ ढेर

One terrorist killed in pulwama J&K
One terrorist killed in pulwama J&K

एनपी न्यूज़ डेस्क | navpravah.com

जम्‍मू और कश्‍मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ पुलवामा के रेंजीपोरा इलाके में हो रही है, मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

मारे गए आतंकी की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के इश्‍फाक युसफ वानी के रूप में की गई है। वह पुलवामा का रहने वाला था, साथ ही इलाके में कुछ अन्‍य आतंकियों के भी मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था और फिर ये मुठभेड़ शुरू हुई।

बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘ऑलआउट’ में पुलवामा जिले में सेना और सुरक्षाबलों को 22 दिसंबर को बड़ी कामयाबी मिली थी।

तीन तलाक बिल पर लोकसभा में जारी है बहस

तीन तलाक
तीन तलाक

एनपी न्यूज़ नेटवर्क । Navpravah.com

मुस्लिम समाज से जुड़ी एक बार में तीन तलाक की प्रथा पर रोक लगाने के मकसद से लाए गए विधेयक लोकसभा में चर्चा जारी है, तीन तलाक विधेयक पर चर्चा शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सदन में चर्चा के लिए बिल को रखते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने भी तीन तलाक को असंवैधानिक बताया है, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह बहुत महत्‍वपूर्ण बिल है और इस पर अधिक अध्‍ययन की जरूरत है।

वहीं, AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह मामला ज्वाइंट सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाना चाहिए, इस मांग का टीएमसी ने भी समर्थन किया, टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुदीप बंधोपाध्याय ने लोकसभा में कहा कि यह बिल ज्वाइंट सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाना चाहिए।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, विश्व के 20 इस्लामिक देशों ने तीन तलाक को बैन कर रखा है, तो भारत जैसे सेकुलर देश इसे क्यों झेल रहा है, रोज तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के प्रतिबद्ध है।

बिल पर चर्चा से पहले विपक्ष ने राफेल सौदे को लेकर सदन में जमकर हंगामा मचाया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्‍थगित कर दिया गया, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम चर्चा में भाग लेंगे और अपने विचार रखेंगे, साथ ही हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह धार्मिक मुद्दों पर हस्‍तक्षेप न करें।

लोकसभा में पिछले हफ्ते जब मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक- 2018 चर्चा के लिए लाया गया तो सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुझाव दिया था कि इस पर अगले हफ्ते चर्चा कराई जाए।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष से आश्वासन मांगा कि उस दिन बिना किसी बाधा के चर्चा होने दी जाएगी, इस पर खड़गे ने कहा, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस विधेयक पर 27 दिसंबर को चर्चा कराइए, हम सभी इसमें हिस्सा लेंगे. हमारी पार्टी और अन्य पार्टियां भी चर्चा के लिए तैयार हैं।

हिमाचल और अटल जी का अटूट नाता रहा है -पीएम मोदी

हिमाचल और अटल जी का अटूट नाता रहा है -पीएम मोदी
हिमाचल और अटल जी का अटूट नाता रहा है -पीएम मोदी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।

इस दौरान पीएम ने कहा कि हिमाचल आकर मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने घर आया हूं। हिमाचल में जिनके साथ हमने काम किया है, वे आज पहली पंक्ति के नेता हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पहाड़ का पानी भी हिमाचल के काम आ रहा है और पहाड़ की जवानी भी यहां के विकास के काम आएगी। इसके लिए सरकार कई अहम कदम उठा रही है।

उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और अटल बिहारी वाजपेयी जी का अटूट नाता रहा है। हिमाचल प्रदेश के विकास की नींव डालने का काम अटल जी की सरकार ने किया था। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार ने एक साल में ही विकास के अथक प्रयास किए हैं। इसके लिए मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी टीम को बधाई, उन्‍होंने कहा कि हिमाचल देवी और देवताओं की भूमि देवभूमि है। यहां का हर गांव देवी-देवताओं का अपना गांव है।

वहीं मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन ऐति‍हासिक है। हिमाचल ने देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। पीएम मोदी यहां राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाला एक दस्तावेज भी जारी करेंगें।

मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि उन्होंने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष जैसी नई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर समाज के हर तबके को लाभ पहुंचाने का बेहतरीन प्रयास किया है।

इंडोनेशिया में लगातार धधक रहा है ज्‍वालामुखी, सुनामी का खतरा बरकरार

इंडोनेशिया
इंडोनेशिया

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

इंडोनेशिया में पिछले दिनों आई सुनामी का खतरा अब भी बरकरार है। यहां जिस अनाक क्राकाटोआ या ‘क्राकाटोआ का बच्चा’ ज्वालामुखी के फटने से सुनामी आई थी, वो अब भी सक्रिय है।

इसके चलते यहां के प्रशासन ने ज्‍वालामुखी के 5 किमी के दायरे में किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही जावा और सुमात्रा के बीच उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइटों का रूट भी बदल दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, ज्‍वालामुखी से निकलने वाली राख के साथ गर्म और जहरीली गैसें वातावरण में उत्‍सर्जित हो रही है, साथ ही उनका कहना है कि इस समय ज्‍वालामुखी से राख भी उत्‍सर्जित हो रही है।

दोबारा सुनामी की आशंका को देखते हुए यहां के प्रशासन ने ताजा अलर्ट भी जारी किया है। इंडोनेशिया ने उस ज्वालामुखी से उत्पन्न खतरे के प्रति लोगों को फिर से आगाह किया है, जिसके फटने के बाद प्रचंड सुनामी आई थी।

अधिकारियों ने अनाक क्राकाटोआ के आसपास ना जाने के दो किलोमीटर के क्षेत्र को बढ़ाकर पांच किलोमीटर तक कर दिया, उन्होंने निवासियों को तट से दूर रहने के लिए कहा है। यह चेतावनी शनिवार रात को आई। जानलेवा सुनामी में 400 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद जारी की गई है।