29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 468

दिल्‍ली में 7 साल की बच्‍ची से रेप के बाद हत्‍या, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

दिल्‍ली में 7 साल की बच्‍ची से रेप
दिल्‍ली में 7 साल की बच्‍ची से रेप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली के निहाल विहार में एक 7 साल की बच्ची से बलात्कार करने के बाद उसकी निर्मम तरीके  से हत्या कर दी गई। बच्‍ची शनिवार शाम को दूसरी बच्‍ची के साथ गली के बाहर मोमोज लेने गई और उसके बाद वापस नहीं लौटी। दूसरे दिन पार्क में बच्‍ची का शव मिला। बच्‍ची के हाथ-पैर रस्‍सी से बंधे हुए थे। उसके मुं‍ह पर भी चोट के निशान मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का आरोप है कि शनिवार को बच्‍ची के गुम होने के बाद बच्‍ची की खोजबीन शुरू की और पुलिस थाने में इत्‍तला दी। लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। रात भर परिजन बच्‍ची को खोजने में लगे रहे। रविवार सुबह एक पार्क में बच्‍ची का शव पड़ा मिला। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस अधिकारियों ने सफाई दी कि बच्ची की मिसिंग दर्ज कर ली गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है।

वही दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी कर पूछा है कि थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने बच्ची को खोजने के लिए क्या कार्रवाई की। दिल्ली महिला आयोग ने बच्ची के बलात्कार और हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस के जॉइंट पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है और बच्ची के पिता की तरफ से गुमशुदगी की शिकायत देने के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने पर जवाब मांगा है।

नोटिस में 10 फरवरी की रात निहाल विहार थाने की सीसीटीवी फुटेज और बच्ची को खोजने के लिए पुलिस की तरफ से उठाए गए क़दमों की जानकारी मांगी है। इस घटना के बाद से एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं और खासकर छोटी बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

36 साल की महिला पर लगा 9 साल के लड़के से रेप का आरोप, 1 साल तक होता रहा शोषण

36 साल की महिला पर लगा 9 साल के लड़के से रेप का आरोप
36 साल की महिला पर लगा 9 साल के लड़के से रेप का आरोप

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल के थेन्हीप्पलम पुलिस थाने में 36 साल की एक महिला के खिलाफ 9 साल के एक लड़के के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़के ने दावा किया है कि उसके साथ लगभग 12 महीने तक बलात्कार किया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित लड़के ने यह बात अपने डॉक्टर को बताई। इसी बीच लोकल क्लीनिक के उस डॉक्टर ने स्थानीय चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया और लड़के का बयान दर्ज करवाया। इसके बाद यह मामला पुलिस अधिकारियों के सामने लाया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। महिला पीड़ित की करीबी रिश्तेदार बताई जा रही है।

चाइल्डलाइन ने पुष्टि की गई कि महिला द्वारा कई महीनों तक लड़के का यौन उत्पीड़न किया गया था जिससे उसके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। सब-इंस्पेक्टर बीनू थॉमस ने कहा कि चाइल्डलाइन को दिए गए बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे कहा कि इसमें अधिक विवरण बाद में सामने आ सकते हैं।केरल पुलिस के सब इंस्पेक्टर बीनू थॉमस ने बताया कि यह मामला हेल्पलाइन में दर्ज बयान के आधार पर दर्ज किया गया है।

OMG ! शाहरुख खान अमिताभ बच्चन से लेने वाले है बदला 

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन
शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के दो ऐसे कलाकार हैं जिनके चाहने वालो की कमी नहीं है. सबसे बड़ी बात ये है कि दोनों ही सेलिब्रेटी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। बता दें, शाहरुख खान का एक ऐसा ही पोस्ट खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अमिताभ बच्चन से बदला लेने की बातें कर रहे हैं। शाहरुख के इस ट्वीट का जवाब भी बिग बी ने अपने अंदाज में देते हुए कहा कि अब तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते।

दरअसल शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकांउट पर अमिताभ बच्चन केा टैग करते हुए कहा कि मैं आप से बदला लेने आ रहा हूं अमिताभ बच्चन साब. तैयार रहिएगा. बिग बी ने शाहरुख के इस ट्वीट के जवाब को रीट्वीट करते हुए कहा कि अरे भाई शाहरुख खान, बदला लेने का टाइम तो निकल गया… अब तो सबको बदला देने का टाइम है।

 शाहरुख खान ने इस ट्वीट के बाद एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘बदला’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फिल्म को शाहरुख का प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिल्ली’ भी प्रोड्यूस कर रहा है. शाहरुख ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, ‘अब माहौल बदला-बदला सा लग रहा है।’ साथ ही उन्होंने लिखा है कि फिल्म का ट्रेलर कल आएगा।

बता दें कि अमिताभ बच्‍चन और तापसी पन्‍नू की फिल्म ‘बदला’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्‍म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। फिल्म को शाहरुख खान के बैनर रेड चिली के तले बनाया गया है। फिल्‍म ‘बदला’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले भी अमिताभ और तापसी फिल्‍म ‘पिंक’ में साथ नजर आ चुके हैं।

पति और पिता का घिनौना रूप, पत्नी और 4 साल की मासूम बच्ची को जिंदा जलाया

मामूली से विवाद पर जिंदा जलाकर मार डाला
मामूली से विवाद पर जिंदा जलाकर मार डाला

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हैदराबाद के पास घाटकेसर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है बता दें, एक पति ने अपने पत्नी और बच्चे को मामूली से विवाद पर जिंदा जलाकर मार डाला। इस हादसे का खुलासा उस वक़्त हुआ जब लोगों ने महिला और बच्चे का जला शव मैदान में देखा और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। लेकिन पुलिस आरोपी तक पहुंचती इसके पहले ही वह थाने आया और बोला कि मैंने पत्नी बच्चे को जलाकर मार डाला।

पुलिस के मुताबिक, 2015 में गुदुर गांव के रहने वाले रमेश की शादी वारंगल जिले के बोलीकुंता गांव की सुश्रुता से हुई थी। दोनों को एक चार साल का बच्चा भी था। पिछले 10 माह से उनके बीच विवाद चल रहा था। इस वजह से पत्नी सुश्रुता अपने पिता के घर रह रही थी।

अपराधी रमेश ने अपने बयान में बताया कि उसका पत्नी सुश्रुता से काफी समय विवाद चल रहा था। झगड़े को सुलझाने पत्नी और बच्चा उससे मिलने उप्पल आए। यहां पर दोनों के बीच फ़िर से विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी सुश्रुता ने नींद की गोली खा ली और बच्चे को भी खिला दी। दोनों बेहोश होने लगे। यह देख रमेश भड़क गया। वह दोनों को बाइक पर बैठाकर खाली मैदान में ले गया। यहां उसने उनके हाथ पैर बांधे और चिता बनाकर उन्हें जिंदा जला डाला।

घाटकेसर इंस्पेक्टर पी रघुवीर रेड्डी के मुताबिक, कि आरोपी रमेश एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 2015 में उसने आर्य मंदिर में सुश्रुता से शादी की थी। उसका कई दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पत्नी और बच्चे को जलाकर मारने की बात कबूली है।

ब्रेकअप के बाद पहली बार नेहा कक्कर छलका दर्द 

नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को लेकर काफी चर्चा में हैं. दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। दोनों ने हालांकि इस रिश्ते को कभी भी खुलकर कबूल नहीं किया था लेकिन जब नेहा का दिल टूटा तो हकीकत आंसुओं के जरिए छलक कर सामने आ गई।अब नेहा ने अपने ब्रेकअप पर खुलकर बोला है।

एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक नेहा ने कहा, “मेरी जिंदगी का वो दौर बहुत मुश्किल था। हां, मैं डिप्रेशन में थी और मेरे लिए इस सबके साथ जीना बहुत मुश्किल था। यह बहुत बुरा वक्त था, हालांकि अब मैं इस सबसे उबर चुकी हूं।” हिमांश के साथ रोमांटिक तस्वीरें अपलोड करने वाली नेहा ने कहा, “फिलहाल मैं इतना कह सकती हूं कि सिंगल होना दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है।”

नेहा ने आगे कहा कि, ‘जब मैं रिलेशनशिप में थी, तब अपने परिवार और दोस्तों को समय नहीं दे पा रही थी. उस वक्त मैंने अपना सारा समय और एनर्जी उस व्यक्ति को समर्पित कर दी, जो इसके लायक नहीं है। और इतना समय देने के बावजूद उसने हमेशा साथ न होने की शिकायत की, शुक्र है कि मैं इस बुरे रिश्ते से आगे बढ़ गई हूं। इस बुरे अनुभव के साथ, मैं फिर से प्यार करने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं सिंगल रहकर खुश हूं और अब हैप्पी स्पेस में हूं। जो कुछ भी हुआ उससे खुश हूं क्योंकि इसने मुझे परिवार के सदस्यों के महत्व का अहसास करवाया।’

26 जुलाई को रिलीज होगी ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 का इंतजार हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से हैं। पहले ये फिल्म इस रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन कभी डायरेक्टर विकास बहल के ऊपर लगे मीटू आरोपों के कारण इसके पोस्ट प्रोडक्शन में देरी हुई तो कभी कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ के कारण ऋतिक को अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलनी पड़ी। जिसके बाद इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर संदेह बना हुआ था। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज को डेट फाइनल कर दिया है। 26 जनवरी को रिलीज होने वाली ये फिल्म अब 26 जुलाई को रिलीज होगी.

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ऋतिक रोशन की इस फिल्म की रिलीज डेट को सामने लाते हुए बताया कि रिलायंस एंटरटेनमेंट की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया गया है। जिसमें शिवाशीष सरकार ने बताया कि “हमने फिल्म सुपर 30 को पूरा करने के लिए किसी बाहरी डायरेक्टर को नियुक्त नहीं किया. स्टूडियो फिल्म के क्रिएटिव पार्टनर्स संग मिलकर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा कर रहे हैं।

फिल्म ‘सुपर 30’ की बात की जाए तो इसमें ऋतिक रोशन भारत के जाने-माने गणितज्ञ आनन्द कुमार की जिंदगी पेश करेंगे, जो गरीब बच्चों को आईआईटी के एग्जाम के लिए तैयार करते हैं। ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन खुद आनन्द कुमार का किरदार निभाते दिखेंगे। ऋतिक रोशन के अलावा ‘सुपर 30’ में म्रुनाल ठाकुर, अमित साध और नंदिश संधू जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

राम मन्दिर निर्माण को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

amit shah
amit shah

ब्यूरो उत्तर प्रदेश । Navpravah.com

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा रामजन्म भूमि पर जल्द से जल्द श्रीराम मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध है। शाह ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा, बुआ-भतीजा और राहुल बाबा राम जन्मभूमि पर अपना रुख जनता के सामने रखें। अमित शाह गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

घुसपैठियों के मसले पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कश्मीर से कन्याकुमारी तक, असम से गुजरात तक और उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर निकालने का काम करेगी। शाह ने कहा कि देश के अंदर घुसपैठियों को हटाने का काम मोदी सरकार ने शुरू किया तो कांग्रेस, सपा और बसपा विरोध में आ गए। ये घुसपैठिए बुआ-भतीजे के लिए वोटबैंक हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए देश की सुरक्षा ही सबसे बड़ी है।

अमित शाह ने विरोधी दलों के गठबंधन पर कहा कि इनसे जरा भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उत्तर प्रदेश का परिणाम दीवार पर लिखा दिखता है कि इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 की 74 सीटें होंगी। उत्तर प्रदेश की जनता गठबंधन को साफ कर देगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी वंशवाद के आधार पर नहीं, लोकतंत्र के आधार पर चलती है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसके चुनाव जीतने का आधार नेता नहीं बल्कि बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता होता है।

ममता सरकार ने बंगाल को किया बदनाम, लोग हुए असहाय -नरेन्द्र मोदी 

pm
pm

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

पश्चिम बंगाल । प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला किया। पीएम मोदी ने दावा किया कि ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की धरती को बदनाम किया है और लोगों को असहाय बना दिया। उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में यहां भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य को ‘दीदी’ की जगह ‘उगाही सिंडिकेट’ चला रहा है।

ममता को प्यार से लोग ‘दीदी’ कहते हैं। मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वाम दलों को अपदस्थ करने के बाद ‘मां, माटी, मानुष’ के नाम पर बंगाल में सत्ता हासिल करने वालों ने हिंसा की संस्कृति को अपना लिया है। मोदी ने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल की धरती को बदनाम किया और लोगों को असहाय बना दिया है।

सारदा चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा कोलकाता पुलिस आयुक्त से पूछताछ करने के प्रयास के खिलाफ धरने पर बैठने के लिए बनर्जी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब मुख्यमंत्री ने उन धोखेबाजों को बचाने के लिए धरना दिया, जिन्होंने लाखों गरीबों को लूट लिया। उन्होंने कहा कि यह चौकीदार न तो चिटफंड घोटालों के दोषियों को छोड़ेगा और न ही उन्हें बचाने वालों को।

दूसरे टी-20 में भारत विजयी, श्रृंखला बराबर

दूसरे टी-20
दूसरे टी-20

स्पोर्ट्स डेस्क । Navpravah.com

कृणाल पंड्या की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से भारत ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। कृणाल के 3 विकेट की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट पर 158 रन पर रोक दिया, इसके बाद भारत ने 7 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

रोहित ने 29 गेंद में 50 रन बनाए, जो मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित और शिखर धवन ने 79 रन की साझेदारी की जिसमें धवन ने 31 गेंद में 30 रन जोड़े।

भारत के लिये विजयी रन ऋषभ पंत ने बनाये जिन्हें महेंद्र सिंह धोनी का ‘वारिस’ माना जा रहा है, जबकि दूसरे छोर पर खुद धोनी उनके साथ मौजूद थे। पंत ने 28 गेंद में नाबाद 40 रन बनाये। अब श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है जबकि तीसरा और आखिरी मैच हैमिल्टन में रविवार को खेला जायेगा।

साबित हो गया कि ‘चौकीदार’ ही चोर है: राहुल गांधी

rahul gandhi
rahul gandhi

अमित द्विवेदी । Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार रॉबर्ट वाड्रा, पी चिदंबरम या किसी के भी खिलाफ जांच कराए, लेकिन ‘राफेल घोटाले’ पर प्रधानमंत्री जवाब दें और कार्रवाई करें।

राहुल गांधी ने अंग्रेजी के एक अखबार की खबर के आधार पर यह भी आरोप लगाया कि इस विमान सौदे को लेकर मोदी ने फ्रांस के साथ समानांतर बातचीत कर रक्षा मंत्रालय के पक्ष को कमजोर किया और पूरी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए अपने ‘मित्र’ अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये का कांट्रैक्ट दिलवाया। साथ ही उन्होंने कहा कि राफेल पर द हिंदू की रिपोर्ट ने प्रधानमंत्री की पोल खोल दी और अब यह साबित हो गया कि चौकीदार चोर हैं।

रॉबर्ट वाड्रा से धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को लेकर भाजपा के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘जिसके खिलाफ आप कार्रवाई करना चाहते हो करो क्योंकि आप सरकार में हो, लेकिन इस पर (राफेल) भी कार्रवाई करो। आप चिदंबरम के खिलाफ कोई जांच कराइए, वह इसका सामना करेंगे। आपको कांग्रेस में जिसके खिलाफ कार्रवाई करना है, करिए। लेकिन राफेल पर आपने समानांतर बातचीत की है, इस पर जवाब दीजिए।