28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 467

लखनऊ: दुलारी देवी फाउंडेशन ने किया “भूख के खिलाफ जंग” का एलान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लखनऊ | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पश्चात दिनांक 10 मार्च 2019 को राजीव गाँधी नगर, प्राग नारायण रोड, बालू अड्डा, लखनऊ में दुलारी देवी फाउंडेशन ने गरीब तबके की महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा केंद्र का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वाति सिंह (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने गरीब महिलाओं को अनाज देकर अन्न दान महोत्सव का शुभारम्भ किया। बतौर मुख्य अतिथि स्वाति सिंह ने दुलारी देवी फाउंडेशन के अन्नपूर्णा केंद्र जैसी पहल की प्रसंशा की एवं समाज में इस तरह के सामाजिक आंदोलनों को बढ़ाने की वकालत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि हम सभी को मिलकर आधी आबादी के पूरे हक़ को दिलाना है।

केंद्र का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ संघ प्रचारक मुरारीदास जी महाराज ने समाज के संपन्न वर्ग से अपील की कि वे आगे आकर एक गरीब की जिम्मेदारी लेकर एक नए भारत का निर्माण करें। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ एवं उनकी सामाजिक भागीदारी में अहम भूमिका की बात रखी एवं अन्नपूर्णा केंद्र की इस मुहीम को शुभकामनाएं दी और इसको आने वाले समय में भूख से लड़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ मॉडल बताया।

दुलारी देवी फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष प्रीति पाण्डेय ने कहा कि, ‘भारत में अन्न दान की महिमा आध्यात्मिक है, सनातनी परंपरा में अन्न दान से बड़ा कोई दान नहीं है। आज जरूरत है सामाजिक सहभागिता एवं आध्यात्मिक मूल्यों के समायोजन से भूख के खिलाफ एक जंग छेड़ी जाए जिसमे हम सभी यह शुभ संकल्प ले कि 2030 तक इस देश से कुपोषण की महामारी को दूर किया जाए। आज जब इस देश में 19 करोड़ से ज्यादा लोग भूखमरी के शिकार है तब आज हम जागना होगा और तब तक चलना होगा जब तक माँ भारती के हर एक पुत्र के पास अन्न ना हो।‘

कार्यक्रम में लखनऊ जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सभा को संबोधित किया। साथ ही रजा रिजवी (सदस्य, प्रेस काउन्सिल ऑफ़ इंडिया), परमजीत सिंह जग्गी(अध्यक्ष,  फिब्दो ), रघुनाथ जी, सायमा खान (सरकारी वकील, लखनऊ हाईकोर्ट) भी उपस्थित रहे।

फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ब्लड डोनेशन ऑर्गेनाइज़ेशन उ.प्र. और दुलारी देवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया।

केंद्र की संचालिका मोहिनी कुमारी जी ने हर महीने 5 किलो अनाज बाल्मीकि बस्ती में गरीब परिवारों के बीच वितरण करने एवं अन्नपूर्णा केंद्र से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया । कार्यक्रम का संचालन आत्म प्रकाश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ साथ दुलारी देवी फाउंडेशन का एवं उसकी पूरी टीम का परिचय हिमांशु सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में प्रयागराज अन्नपूर्णा केंद्र की संचालिक अंजना तिवारी, उषा गुप्ता, उषा, नीतू, विभु गर्ग, अभिनव सिंह, शिवेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अम्बरीश उपाध्याय, अमित तिवारी, अमित, उत्सव राय , रोहित सिंह, शशांक सिंह, चंचल पाठक, पंकज पाठक, सौरभ भदौरिया, अवधेश तिवारी, सोनी तिवारी उपस्थित रहे ।

भारत में बजा चुनावी बिगुल, सात चरणों में होंगे मतदान, 23 मई को आएंगे नतीजे

आज राजस्थान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान
Tआज राजस्थान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

एनपी न्यूज डेस्क | Navpravah.com

चुनाव आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर (1950) भी जारी किया गया है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होना है।

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा रविवार को कर दी। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में सात चरणों में होगा। यहां विज्ञान भवन में शाम पांच बजे एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हम सभी राज्यों का दौरा करने के बाद ही तारीखों की घोषणा कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर पोलिंग बूथ पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके साथ यह भी कहा गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी एजेंसियों की राय ली गई है। इसके अलावा एश्ट पर उम्मीदवारों की तस्वीर होगी। इस बार 8 करोड़ 43 लाख मतदाता बढ़े है।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर (1950) भी जारी किया गया है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त होना है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुन: सत्ता में लौटने की कोशिश करेंगे, तो दूसरी ओर भाजपा के खिलाफ कई राजनीतिक दल एकजुट होकर पार्टी को फिर से सत्ता में आने से रोकने का प्रयास करेंगे।

Loksabha Election 2019: विस्तार से जानिए कब कहाँ होगा चुनाव

6 केन्द्रों पर फिर होंगे मतदान: चुनाव आयोग

अमित द्विवेदी | Navpravah.com

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग होगी। 23 मई को नतीजे आएंगे। तीन जून तक नई लोकसभा का गठन हो जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 90 करोड़ वोटर होंगे। इनमें 8.4 करोड़ नए मतदाता शामिल हैं। कुल वोटर में से 99.3 के पास वोटर आईडी है। 1.5 करोड़ वोटर 18-19 साल की उम्र के हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आज से देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है।चुनाव आयुक्त ने बताया, पिछली बार 9 लाख मतदान केंद्र थे, इस बार 10 लाख पोलिंग बूथ होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर-1950 होगा। सभी चुनाव अधिकारियों की गाड़ी में जीपीएस होगा। मोबाइल पर ऐप के जरिए भी आयोग को आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी जा सकती है और 100 मिनट के भीतर हमारे अधिकारी को इस पर एक्शन लेना ही होगा। शिकायतकर्ता की निजता का ख्याल रखा जाएगा।

अरोड़ा ने बताया, अगर प्रत्याशी अगर फॉर्म 26 में सभी जानकारियां नहीं भरता तो उसका नामांकन रद्द हो जाएगा। साथ ही बिना पैनकार्ड वाले उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होगा।

पहला फेज : 11 अप्रैल को वोटिंग
20 राज्यों की 91 सीटें:  आंध्र (25 सीटें), अरुणाचल-असम (5), बिहार (4), छत्तीसगढ़ (1) जम्मू-कश्मीर (2), महाराष्ट्र (7), मणिपुर (1), मेघालय (2), मिजोरम (1), नागालैंड (1), ओडिशा (4), सिक्किम (1), तेलंगाना (17), त्रिपुरा (1), उत्तरप्रदेश (8), उत्तराखंड (5), पश्चिम बंगाल (2), अंडमान निकोबार (1), लक्ष्यद्वीप (1)।

दूसरा फेज : 18 अप्रैल
13 राज्यों की 97 सीटें: असम (5 सीटें), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (2), कर्नाटक (14), महाराष्ट्र (10), मणिपुर (1), ओडिशा (5), तमिलनाडु (39), त्रिपुरा (1), उत्तर प्रदेश (8), प. बंगाल (3), पुड्डुचेरी (1)।

तीसरा फेज : 23 अप्रैल
14 राज्यों की 115 सीटें: असम (4 सीटें), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (7), गुजरात (26), गोवा (2), जम्मू-कश्मीर (1), कर्नाटक (14), केरल (20), महाराष्ट्र (14), ओडिशा (6), उत्तर प्रदेश (10), प. बंगाल (5), दादरा-नागर हवेली (1), दमनदीव (1)।

चौथा फेज : 29 अप्रैल
9 राज्यों की 71 सीटें: बिहार (5 सीटें), जम्मू-कश्मीर (1), झारखंड (3), मध्य प्रदेश (6), महाराष्ट्र (17), ओडिशा (6), राजस्थान (13), उत्तर प्रदेश (13), प. बंगाल (8)।

पांचवां फेज : 6 मई
7 राज्यों की 51 सीटें: बिहार (5 सीटें), जम्मू-कश्मीर (2), झारखंड (4), मप्र (7), राजस्थान (12), उप्र (14), प. बंगाल (7)।

छठा फेज : 12 मई
7 राज्यों की 59 सीटें: बिहार (8 सीटें), हरियाणा (10), झारखंड (4), मप्र (8), उप्र (14), प. बंगाल (8), दिल्ली (7)

सातवां फेज : 19 मई
8 राज्यों की 59 सीटें: बिहार (8 सीटें), झारखंड (3), मप्र (8), पंजाब (13), प. बंगाल (9), चंडीगढ़ (1), उप्र (13), हिमाचल (4)

किन राज्यों में कितने चरण में होगी वोटिंग?

एक चरण में: आंध्र, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, केरल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादरा नगर हवेली, दमन एंड दीव, लक्षद्वीप, दिल्ली, पुडुचेरी, चंडीगढ़।
दो चरण में : कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा।
तीन चरण में : असम, छत्तीसगढ़।
चार चरण में : झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा।
पांच चरण में : जम्मू-कश्मीर
सात चरण में : बिहार, उत्तर प्रदेश, प. बंगाल।

“ग्वालियर के गैरजिम्मेदार आयोजकों की वजह से मुझे वापस आना पड़ा” : तस्लीमा नसरीन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन ग्वालियर के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित  चार दिवसीय बिटिया उत्सव में शामिल होने आईं तो लेकिन कार्यक्रम में शामिल हुए बिना ही होटल लैंडमार्क से अपने निजी वाहन से आगरा रवाना हो  गईं।

कार्यक्रम सिटी सेंटर स्थित राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान में  था। एक अखबार की वेबसाईट में प्रकाशित खबर के अनुसार विभाग के रीजनल कोऑर्डिनेटर सुरेश तोमर ने बताया कि वे शुक्रवार शाम को 6 बजे ग्वालियर आई, जिसकी कोई जानकारी उनकी ओर से विभाग को नहीं दी गई। वे बहाना बनाकर ग्वालियर से चली गईं।

जबकि तस्लीमा नसरीन ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से ये स्पष्ट किया है, ‘कि मेरे आने की खबर को गुप्त रखना चाहिए था क्योंकि पहले भी समुदाय विशेष कट्टरपंथियों द्वारा मेरे विरोध में कदम उठाये गये हैं. मैं दर्शकों के लिए दर्शकों के लिए माफी मांगती हूँ, उनका दोष नहीं है । इस मध्य प्रदेश में, 2006 में जब मैं भोपाल के ‘भारत भवन’ में भाषण दे रही थी , तो मुस्लिम कट्टरपंथी बाहर मेरे खिलाफ विरोध कर रहे थे । मैं जहाँ भी भोपाल के दूसरे पक्ष में गई, वहां कट्टरपंथी जुलूस की एंटी-तस्लीमा रैली विरोध में पीछे चली गई । ग्वालियर के कार्यक्रम आयोजकों ने  पूरे शहर में विज्ञापन. मेरी तस्वीर, नाम, मेरा भाषण कब है, सब उल्लेख कर दिया है।  लोग होटल में ऑटोग्राफ लेने पहुंचे। एक व्यक्ति से मैंने पूछा, तुम कैसे जानते हो कि मैं यहाँ हूँ? उसने कहा, सभी समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित की गई है । ऐसे गैरजिम्मेदार संयोजकों के कार्यक्रम से मैं वापस आगरा चली गई.’

महिला दिवस: राष्ट्रीय कवि संगम, अवध प्रान्त ने किया नारियों को सम्मानित

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

लखनऊ| राष्ट्रीय कवि संगम ,अवध प्रांत के तत्वावधान में दिनांक 08/03/2019 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री जगदीश मित्तल (राष्ट्रीय अध्यक्ष) जी के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ रंगनाथ मिश्र “सत्य”जी की अध्यक्षता में महिला सम्मान समारोह एवं वृहद् काव्यगोष्ठी का आयोजन “पटेल संस्थान” निकट पिकनिक स्पॉट खुर्रम नगर लखनऊ में किया गया।

कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि श्री कमलेश मौर्य ‘मृदु’ जी व विशिष्ट अतिथियों में श्री अनिल अमल जी , श्री शिव कुमार व्यास जी ,श्री अनंत पांडेय जी व श्री प्रदीप मिश्रा जी रहे।

कार्यक्रम में डॉ अनीता श्रीवास्तव जी एवं महिमा तिवारी जी को “नारी गौरव सम्मान” व “दिव्य सृजन सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन प्रियंका राय “ओमनंदिनी” ने व सफल संचालन मनु बौछार ने किया। काव्यपाठ करने वाले साथी कवियों में श्री विनय बाजपेयी जी, डॉ योगेश जी,डॉ सुमन सुरभि जी, संदीप सिंह सरस जी,चेतराम अज्ञानी जी, अजय प्रधान जी,प्रदीप महाजन जी, डॉ शर्मेश शर्मा जी,प्रांजल राय जी,आनंद रूप द्विवेदी जी,लक्ष्मी शुक्ला जी,सोनी मिश्रा जी, निशा सिंह जी, दीप्ती दीप जी,शिवम अवस्थी जी, कृष्ण गोपाल जी,सुमित भारद्वाज जी, अतुल अवधिया जी, राजेश बादल जी ,कुलदीप शुक्ल जी, मंजुल मंजर जी,मनीष विरल जी,मुकेश मिश्रा जी,दीपक दिवाकर जी,अजय पांडेय जी, संदीप अनुरागी जी,अरुण शर्मा जी,मंजू सक्सेना जी, विजय कुमारी मौर्य जी, सीमा पांडेय जी,योगेश चौहान जी, श्यामल मजूमदार जी,बनवारी लाल मौर्य जी,संजय सांवरा जी ,राम लाल मौर्य जी सहित अन्य कई कवियों का सानिध्य प्राप्त हुआ।

सदमे में पाकिस्तान, भारतीय वायुसेना ने PoK में घुसकर आतंकी ठिकानों को किया तबाह

मिराज 2000
भारतीय वायुसेना ने आतंकी ठिकानों को किया तबाह

अमित द्विवेदी | Navpravah.com

पुलवामा आतंकी हमले के कुल 12 दिन के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक़ भारतीय वायुसेना ने मिराज विमानों से PoK के बालकोट और चकोटी में ज़बरदस्त बमबारी कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. हालाँकि इस हमले में कितने आतंकी मारे गए, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है. लेकिन यह कहा जा रहा है कि मारे गए आतंकियों की संख्या 200 से 300 हो सकती है.

आतंकियों को ढेर कर सुरक्षित वापस लौटी भारतीय वायुसेना-

इस हमले के बाद पाकिस्तान ने भी यह मान लिया है कि भारतीय विमान PoK में घुसे, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह के नुक्सान की बात को खारिज कर दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय वायुसेना के करीब 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमान आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाक के कब्जे वाले कश्मीर में घुसे। इन विमानों ने बालाकोट और चकोटी में एक हजार किलो के बम गिराए। इस हमले में जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया। हमले के बाद विमान भारतीय सीमा में सुरक्षित लौट आए।

मालूम हो कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने सुरक्षाबलों को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी थी। इस सन्दर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पुलवामा आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं को छोड़ा नहीं जाएगा और सेना अपने हिसाब से कार्रवाई करेगी। प्रधानमंत्री द्वारा आश्वासन मिलने के बाद सेना ने भी पाकिस्तानी में पल रहे आतंकियों के खात्मे को लेकर अपने मंसूबे साफ़ कर दिया था.

सदमे में पाकिस्तान-

भारतीय वायुसेना की कड़ी कार्रवाई को लेकर सदमे में पाकिस्तान कुछ भी स्वीकार करने की स्थिति में नहीं बचा है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने इस सन्दर्भ में एक ट्वीट  किया है, आसिफ ने लिखा है, “भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की थी। उन्होंने आगे लिखा है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा ठीक समय पर प्रभावी जवाब दिया गया। उन्होंने जानकारी दी है कि घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।”

हालाँकि पाकिस्तानी सेना के इस ट्वीट का कोई भी जवाब अब तक भारतीय वायुसेना ने नहीं दिया है. लेकिन भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई से आतंकियों का मददगार देश पाकिस्तान सकते में ज़रूर आ गया है. 

पाकिस्तानी कारोबारियों का बुरा हाल, बॉर्डर पर खड़े हैं सामान से लदे 350 ट्रक

पाकिस्तान: तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
पाकिस्तान: तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

अमित द्विवेदी | Navpravah.com

भारत द्वारा मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्ज़ा वापस लेने के बाद से ही पाकिस्तान की कमर टूटनी शुरू हो गई है. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वाघा बॉर्डर पर सामान से लदे सैकड़ों ट्रक रोक दिए गए हैं. भारतीय व्यापारियों ने भी अपने ऑर्डर्स कैंसिल कर दिए हैं, जिसके चलते लगभग 350 ट्रक वाघा बॉर्डर पर ही खड़े हैं. भारत के इस एक्शन के चलते पाकिस्तानी व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति पहुँच रही है. 

भारत के एक्शन से पाकिस्तानी कारोबारियों का बुरा हाल-

पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सामान पर ड्यूटी 200% तक बढ़ा दी है, जिसका असर दिखने लगा है. पाकिस्तान से भारत आने वाला अरबों रुपयों का सीमेंट पाकिस्तान में ही पड़ा हुआ है. इससे जुड़ी खबरें पाकिस्तान की मीडिया में चलाई जा रही हैं.

पाकिस्तान से करोड़ों रुपए का भारत आने वाला छुआरा भी पड़ा हुआ है. पाकिस्तान में सब्जियां भी महंगी हो गई हैं. 2017-18 के आंकड़ों की मानें तो भारत-पाकिस्तान के बीच 15 हजार 547 करोड़ का कारोबार हुआ था. इस कारोबार में भारत की 80% और पाक की 20% हिस्सेदारी रही.

पुलवामा हमले के बाद से सभी भारतीय आक्रोश में हैं और जैसे ही भारत सरकार ने मोस्ट फेवर्ड नेशन की सूची से पाकिस्तान का नाम हटाया, भारतीय व्यापारियों ने भी पाकिस्तान के साथ किसी तरह का व्यापार न करने का फैसला लिया और पहले से दिए गए कई ऑर्डर्स भी रद्द कर दिए. 

पाकिस्तानी व्यवसायियों की टूटी कमर-

मिली जानकारी के मुताबिक़, पाकिस्तानी व्यापारी भारत के इस फैसले से सदमे में हैं, क्योंकि पाकिस्तानियों के लिए भारत एक बहुत बड़ा व्यापार का केंद्र है. पुलवामा हमले के बाद भारत के एक कदम ने पाकिस्तान की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी है. 

J&K: एक्शन में मोदी सरकार, 22 नेताओं की सुरक्षा हटाई गई

एक्शन में मोदी सरकार, २२ नेताओं की सुरक्षा ली गई वापस
एक्शन में मोदी सरकार, २२ नेताओं की सुरक्षा ली गई वापस

अमित द्विवेदी | Navpravah.com

पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने एक के बाद एक कई अहम् फैसले किये हैं. इसी फेहरिश्त में सरकार ने चार अलगाववादी नेताओं के बाद 18 हुर्रियत नेताओं की भी सुरक्षा हटा ली है. इसके अलावा सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर के 155 राजनीतिक व्यक्तियों की सुरक्षा में भी फेर-बदल किया है.

गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा हटाए जाने या कम करने को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है. मोदी सरकार की इस कार्रवाई के बाद अब सभी 22 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा हटा ली गई है.

आक्रोश में था देश-

पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में इस बात को लेकर आक्रोश नज़र आ रहा था कि जो लोग कश्मीर के लोगों को भड़काते हैं, उन्हें सरकार सुरक्षा क्यों मुहैया करा रही है, इसके कुछ दिन बाद ही सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 22 नेताओं की सुरक्षा हटा ली और 155 नेताओं की सुरक्षा में फेरबदल कर दिया.

जिन नेताओं की सुरक्षा हटाई गई है, उनमें एसएएस गिलानी, आगा सैयद मोसवी, मौलवी अब्बास अंसारी, यासीन मलिक, सलीम गिलानी, शहीद उल इस्लाम, जफर अकबर भट, नईम अहमद खान, मुख्तार अहमद वाजा, फारूक अहमद किचलू, मसरूर अब्बास अंसारी, आगा सैयद अबुल हुसैन, अब्दुल गनी शाह और मोहम्मद मुसद्दिक भट शामिल है.

इसके अलावा 155 राजनीतिक व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं की भी सुरक्षा में बदलाव किया गया है. इन्हें उनके खतरे के आकलन और उनकी गतिविधियों के आधार पर सुरक्षा दी गई थी. इसमें शाह फैसल भी शामिल हैं, जिन्होंने IAS से इस्तीफा देकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ज्वॉइन की थी. गृह मंत्रालय के मुताबिक, इन हुर्रियत नेताओं और राजनीतिक व्यक्तियों की सुरक्षा में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी और 100 से अधिक सरकारी गाड़ियां लगी हुई थीं, जो अब वापस ले ली गई हैं

इससे पहले सरकार ने चार हुर्रियत नेताओं मीरवाइज उमर फारूक, अब्दुल गनी बट्ट, बिलाल लोन, शब्बीर शाह की सुरक्षा वापस ली थी. एक अनुमान के मुताबिक इन नेताओं की सुरक्षा पर सरकार ने अभी तक करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए थे.

पाकिस्तानी सेना की कठपुतली हैं इमरान -रेहम खान

इमरान को उनकी पूर्व पत्नी ने कहा पाकिस्तानी सेना की कठपुतली
इमरान को उनकी पूर्व पत्नी ने कहा पाकिस्तानी सेना की कठपुतली

अमित द्विवेदी | Navpravah.com

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के हवाई बयान की पोल उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने ही खोल दी. रेहम खान ने इमरान को सेना की कठपुतली बताते हुए साफ़ किया कि वे अब तक सेना के निर्देश का इंतज़ार कर रहे थे. रेहम ने इमरान खान के बारे में कहा कि उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए अपना ज़मीर बेच दिया. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने इमरान की असलियत दुनिया के सामने रख दी. रेहम ने बताया कि इमरान ने सत्ता हासिल करने के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता किया है, तब जाकर उन्हें ये गद्दी मिली है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि पुलवामा हमले में वे अब तक खामोश थे और जब तक उन्हें सेना का निर्देश नहीं मिला, उनकी बोलती बंद थी. 

रेहम खान ने कहा, ‘इमरान खान विचारधारा और उदार नीतियों से समझौता कर सत्ता में आए हैं. मैं एक मिनट के लिए भी नहीं सोच सकती कि यह उनकी नीति है. उन्हें ऐसा करने का निर्देश दिया गया है और सत्ता-प्रतिष्ठान जो चाहता है वैसा करने के लिए उन्हें निर्देश देता है. हमने चुनाव के दौरान कई नए चरमपंथी धार्मिक दलों का उभार देखा है और हमने इस्लामाबाद में भी काफी हिंसा, दंगे होते देखे हैं.

रेहम का बयान मंगलवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान द्वारा पुलवामा हमले पर दी गई प्रतिक्रिया के बाद आया है. इमरान खान ने कहा कि भारत यदि जंग का ऐलान करता है तो पाकिस्तान निश्चित रूप से इसका जवाब देगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि पुलवामा हमले में पाकिस्तान के लोगों के शामिल होने का सबूत मिला तो वे सख्त कार्रवाई करने को भी तैयार हैं.

रेहम खान ने पाकिस्तान को आइना दिखाते हुए कहा कि इस मामले में पाकिस्तान को गंभीरता से सोचना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए, इसलिए नहीं कि भारत यह चाहता है, बल्कि इसलिए कि इसमें पाकिस्तान का ही हित छुपा हुआ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति क्या है, यह इमरान भी बेहतर जानते हैं, ऐसे में सेना की फ़िज़ूल की बात सुनने की बजाय उन्हें देश हित में फैसला करना चाहिए. 

रेहम ने कहा कि देश की जनता ने इमरान को इसलिए नहीं चुना कि वे आतंकवाद के मुद्दे पर ऐसे खामोश बैठे रहें, बल्कि कुछ ठोस कदम उठायें. रेहम ने कहा कि यह हो सकता है कि हमारा (पाकिस्तान सरकार) जैश के साथ कोई जुड़ाव न हो, लेकिन हमने इन संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी तो नहीं की है. 

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. पुलवामा में हुआ यह आत्मघाती हमला जम्मू-कश्मीर के 30 साल के खूनी इतिहास में सबसे बड़ा हमला है.  

OMG ! अर्जुन कपूर के बचपन की फोटो देख मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा कमेंट

अर्जुन कपूर के बचपन की फोटो
अर्जुन कपूर के बचपन की फोटो

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप अब किसी से छुपा नहीं है। अरबाज खान से मलाइका के तलाक के बाद तो अब ये दोनों स्टार्स खुलेआम एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की खूब बात होती है जिसें फैंस भी एन्जॉय करते हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की जिस पर मलाइका ने बड़ा ही मजेदार रिएक्शन दिया।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अप

अर्जुन कपूर के बचपन की फोटो
अर्जुन कपूर के बचपन की फोटो

नी बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- फिल्म ‘पानीपत’ से मेरा फर्स्टलुक।मलाइका ने अर्जुन की इस तस्वीर पर लिखा ‘हाहाहा टू क्यूट’। मलाइका का कमेंट आते ही लोगों का ध्यान तस्वीर से हटकर उनके कमेंट पर चला गया और इस पर लाइक्स की बरसात हो गई। मलाइका के कमेंट को 19 घंटे में 283 लोग लाइक कर चुके थे और इसके स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सेलेब्स के फैन अक्सर सोशल मीडिया से ही स्टार्स के अफेयर का अंदाजा लगा लेते हैं। मलाइका और अर्जुन के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। क्योंकि अक्सर ये दोनों सितारे साथ नजर आते हैं और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। अभी कुछ दिनों पहले तो ये खबर भी थी कि अर्जुन और मलाइका साल 2019 में शादी कर सकते हैं। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो तभी पता चलेगा जब ये ‘जोड़ी’ खुद कोई खबर शेयर करेगी।