29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 469

फ़िल्म ’83’ में प्रबंधक मान सिंह की भूमिका में नज़र आएगा ये कलाकार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी

एंटरटेनमेंट डेस्क । Navpravah.com

अभिनेता पंकज त्रिपाठी भारत के 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित कबीर खान की फ़िल्म 83 में पीआर मान सिंह की भूमिका निभाएंगे, जिसका निर्माण मधु मंटेना, विष्णु इंदुरी और कबीर खान द्वारा किया गया है।

पंकज त्रिपाठी ने अपनी भूमिका और निर्देशक कबीर खान के बारे में बात करते हुए कहा कि कबीर की फिल्में उन्हें हमेशा प्रेरित और प्रभावित करती हैं। पंकज त्रिपाठी ने याद करते हुए बताया, “वह मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं और हमने कई बार मुलाकात की है, लेकिन कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिला। फिर एक दिन, उन्होंने मुझे 83 की कहानी सुनाने के लिए बुलाया, कहानी के कुछ हिस्से ने मुझे झंझोड़ कर रख दिया था।”

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने अंतिम मैच नहीं देखा था जिसमें डार्क हॉर्स इंडिया ने टीम वेस्ट इंडीज को लॉर्ड्स पर 43 रनों से हराया दिया था। साथ ही, पंकज रेडियो पर क्रिकेट कमेंट्री भी सुना करते थे क्योंकि उनके पास उस समय टीवी सेट नहीं था। पंकज त्रिपाठी ने कहा, ” उस समय मेरी उम्र लगभग आठ या नौ के आसपास रही होगी, लेकिन मैंने अखबारों में जीत के बारे में पढ़ा था। यह एक प्रेरणादायक कहानी है और मैं फिल्म का हिस्सा बन कर बहुत उत्साहित हूं।”

रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का किरदार निभाने की तैयारी शुरू कर दी है, वही मधु मंटेना, विष्णु इंदुरी और कबीर द्वारा निर्मित इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी टीम के मैनेजर पीआर मान सिंह का किरदार निभाएंगे।

साल 1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित, कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म ’83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।

कबीर खान द्वारा निर्देशित, स्पोर्ट्स फिल्म में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण जीत में से एक दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। फिल्म को वास्तविक स्थानों पर फिल्माया जाएगा और अगले साल की शुरुआत में फ़िल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।

कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप की पहली जीत दिलाई थी, 1983 के विश्व कप ने क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में एक गहरी छाप छोड़ दी थी।

फ़िल्म में जहां रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे, वहीं फिल्म में एक मजबूत सपोर्ट कास्टिंग देखने मिलेगी और जल्द ही अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों की कास्टिंग की घोषणा की जाएगी।

रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मधु मंटेना द्वारा निर्मित, विष्णु इंदुरी और कबीर खान की फ़िल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होगी।

यो यो की वापसी, मखना गाने ने 100 मिलियन व्यूज़ का आँकड़ा किया पार 

यो यो की वापसी
यो यो की वापसी

एंटर्टेन्मेंट डेस्क । Navpravah.com

हनी सिंह के गीत “मखना” को एक महीने के भीतर 113 मिलियन बार देखा जा चुका है। और इसी के साथ यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे।

गाने के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा, “मखना की शूटिंग करना एक रोमांचक अनुभव था। मुझे नई जगहों पर जाना पसंद है और मुझे लगता है कि इस गाने की शूटिंग के लिए क्यूबा एक परफेक्ट जगह थी। इस गीत को बनाने के लिए मुझे सात महीने का वक़्त लग गया था और अब गाने को मिल रही प्रतिक्रिया को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे इस गाने के लिए 15 साल के युवक के रूप में नई युवा प्रतिभाएं भी मिलीं है।”

पिछले साल, यो यो हनी सिंह ने दिल चोरी और छोट छोटे पेग, (सोनू के टीटू की स्वीटी; 2018), दिस पार्टी इज़ ओवर नाउ (मित्रों; 2018), रंगतारी (लवयात्री; 2018); शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फ़िल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था।

यो यो हनी सिंह ने कई गायकों के लिए प्रेरणा बन कर, खुद के लिए एक मुकाम हासिल कर लिया है और अब अपने नवीनतम गीत मखना के साथ एक बार फिर लाखों दिलों को जीत लिया है। यह गाना क्यूबा के ओल्ड हवाना में खूबसूरत स्थान पर फिल्माया गया था।

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को मिल सकती है राहत – सूत्र

ऑनलाइन शॉपिंग
ऑनलाइन शॉपिंग

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ई-कॉमर्स कंपनियों पर एफडीआई से जुड़े नए नियम लागू होने की तिथि बढ़ सकती है, अभी ये नियम 1 फरवरी से लागू होना तय हैं, सरकार की तरफ से डेडलाइन को 2 से 3 महीने तक आगे बढ़ा सकती है।

बता दें कि, दिसंबर में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कर ई-कॉमर्स कंपनियों में एफडीआई से जुड़े नियमों को सख्त किया था, इस नियम के लागू होने के बाद फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ऑनलाइन कंपनियां अपने प्लेटफार्म पर एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट नहीं बेच पाएंगीं।

किसी माल के लिए एक्सक्लूसिव प्लेटफॉर्म नहीं होगा
सरकार की सफाई के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियां मार्केट प्लेस कंपनियां है और बिजनेस टू बिजनेस मॉडल में ही 100 प्रतिशत एफडीआई की ऑटोमेटिक रूट के जरिये अनुमति है।

सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार विक्रेताओं पर ई-कॉमर्स कंपनियां दबाव नहीं डाल सकतीं और विक्रेता अपना माल कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेच सकेगा, कई मौकों पर नए फोन या प्रोडक्ट सिर्फ चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट पर ही लॉन्च होते है लेकिन नए नियमों के बाद किसी माल के लिए एक्सक्लूसिव प्लेटफॉर्म नहीं होगा।

दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर वॉलमार्ट ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 मिलीयन डॉलर का निवेश किया है और 77 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी है, इसके बाद भारत में मौजूद दोनों बड़े ई-कॉमर्स प्लेयर अमेजन और फ्लिपकार्ट का अमेरिका कनेक्शन है, अमेरिकी सरकार भी फ्लिपकार्ट और अमेजन के हितों को देखते हुए भारत सरकार पर नियमों में ढील देने का दबाव बना रही है।

फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियां अपनी सब्सिडियरीज बना कर उनके प्रोडक्ट्स अपने प्लेटफॉर्म पर बेचती हैं, लेकिन किसी भी कंपनी में अगर ई-कॉमर्स कंपनी की हिस्सेदारी है तो वो कंपनियां अपना या सब्सिडियरीज का माल नहीं बेच सकेंगीं।

अब मतपत्र के दौर में नहीं लौटेगा आयोग: CEC

CEC
CEC

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इलेक्‍ट्रानिक वोटिंग मशीन की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों और मतपत्र (बैलट पेपर) से चुनाव कराने की विभिन्न दलों की मांग को सिरे से खारिज करते हुए आज कहा कि, चुनाव आयोग मतपत्र के दौर में वापस नहीं लौटेगा।

अरोड़ा ने आयोग द्वारा ‘चुनाव प्रक्रिया को समावेशी एवं सहज बनाने’ के विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम मतपत्र के दौर में वापस लौटने नहीं जा रहे हैं।

ईवीएम को तकनीकी गड़बड़ियों से बचाने के लिए किए गए उपायों का जिक्र करते हुये अरोड़ा ने कहा, इस मशीन को सार्वजनिक क्षेत्र की उन दो कंपनियों ने बेहद पुख्ता तकनीकी सुरक्षा उपायों से लैस करते हुए बनाया है, जो हमारे देश के रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए बहुत उल्लेखनीय काम कर रही हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, इसलिए एक बार फिर मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि समूचे चुनाव आयोग का मत है कि हम मतपत्र के दौर में वापस लौटने नहीं जा रहे हैं, अरोड़ा ने कहा कि उस दौर में वापस नहीं लौटा जा सकता है जब मतपत्र बाहुबलियों द्वारा लूटे लिये जाते थे, मतगणना में देर होती थी, इसलिए मौजूदा व्यवस्था ही कायम रहेगी।

प्रयागराज : आज कुंभ आ रहे 3200 प्रवासी भारतीय

प्रयागराज
प्रयागराज

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कुंभ की भव्यता देखने लगभग 3200 प्रवासी भारतीय प्रयागराज आये, प्रशासन ने इनकी सुरक्षा के लिए पूरा चाक चौबंद किया है, प्रवासी भारतीयों के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संगम नोज, अक्षयवट, पातालपुरी, टेंट सिटी आदि स्थानों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रवासी अतिथियों को सकुशल प्रयागराज में कुंभ क्षेत्र तक लाने के लिए 80 लक्जरी बसों की व्यवस्था की गई है, हर दस बस पर एक इस्कोर्ट की व्यवस्था की गई है।

वाराणसी से प्रयागराज तक ‘हाई अलर्ट रूट
प्रवासी भारतीयों के वाराणसी से प्रयागराज तक के रूट पर ‘हाई अलर्ट घोषित किया गया है, पूरे मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ सभी थानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

संगम नोज पर प्रवासी भारतीय दल के स्नान के लिए भव्य तैयारी की गई है, प्रवासीय भारतीय कुंभ शटल बस से अरैल पहुंच गए हैं। मौके पर प्रवासीय भारतीयों के लिए खास इंतजाम किया गया है।

इलाहाबाद जंक्शन पहुंचा प्रवासी भारतीयों की स्पेशल ट्रेन का रैक लग गया है, प्रवासी भारतीय टुकड़ों में संगम नोज पर पहुंच रहे हैं, ये लोग पहले अक्षयवट, सरस्वती कूप और लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन कर संगम पहुंच रहे हैं।

मुंबई : एक व्यक्ति ने 60 हजार रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या की

60 हजार रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या की
60 हजार रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या की

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

मुंबई में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त का 60 हजार रुपये के लिए क़त्ल कर दिया, अपने जुर्म को छिपाने के लिए उसने शव के सैकड़ों टुकड़े किए और उसे टॉयलेट में फ्लश कर दिया।

उसने अपने दोस्त के लाश की हड्डियां और सिर अलग रखा और उन्हें थैली में भरकर भाईंदर की खाड़ी में फेंक दिया, इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब सोसाइटी के चैंबर से बदबू आने लगी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पिंटू किशन शर्मा ग्लोबल सिटी इलाके में फ्लैट नंबर 602 में रहता था, उसने हाल ही में घर किराए पर लिया था, पूछताछ में उसने बताया कि मीरा रोड के सेक्टर-9 में रहने वाले गणेश विट्ठल कोलटकर (58) ने उससे 1 लाख रुपये कर्ज लिया था, उसने 40 हजार रुपये चुका दिए थे, और 60 हजार रुपये देने के लिए बातें टाल रहा था।

इस बात को लेकर फिर एक दिन दोनों के बीच झगड़ा हो गया, इस बात से नाराज होकर आरोपी पिंटू ने हत्या की योजना बनाई, उसने कोलटकर को विरार में बुलाया यहां लड़ाई के दौरान उसकी हत्या कर दी।

प्रयागराज : कुंभ में आये हैं राइफल वाले बाबा

राइफल वाले बाबा
राइफल वाले बाबा

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कुंभ में संतों का मेला लगा है, यहां करीब 49 किलोमीटर के दायरे में फैले मेले में अलग-अलग रूपों में संतों को रेला देखने को मिल रहा है, श्रीपंच शम्भू अग्नि अखाड़ा के अद्वैतय चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज का स्वरूप सबसे अलग है।

महाराज शरीर पर भगवा चोला ओढ़े हैं, हाथ में राइफल, कमर में रिवाॅल्वर और राइफल के कारतूस का पट्टा उन्हें संतों की कतार से अलग पेश करती है।

चैतन्य बाबा का दावा है कि इन्होंने एक बार आतंकियों से भी लोहा लिया था, उस समय 18 गोलियां शरीर पर लगी थीं। इसके बाद भी मौत को मात देकर आए हैं, अद्वैतय चैतन्य के अनुसार, वह 80 के दशक में शीतला मंदिर, बंगा (जालंधर, पंजाब) में रहते थे, उस समय पंजाब में खालिस्तानी आतंकी काफी उग्र थे, मैंने अकेले आतंकियों से मोर्चा लिया, मुझे कनपटी समेत शरीर में 18 गोलियां मारी गईं, लेकिन, मां गायत्री और परशुराम भगवान की कृपा से मेरी जान बच गई।

उन्होंने बताया कि, एक दो साल अस्पताल में ही पड़ा रहा, तब मैं आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल हो गया, क्योंकि, मैंने उनका हमला नाकाम कर दिया था, इस हादसे के बाद तत्कालीन पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री बरनाल ने मुझे अपनी सुरक्षा के लिए असलहा और दिल्ली के नरैली में फ्लैट दिया है।

पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने खुद को बताया PM कैंडिडेट

यशवंत सिन्हा
यशवंत सिन्हा

 एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भारतीय जनता पार्टी से बागी तेवर अपना चुके पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है, दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खुद को रोजगार पैदा करने वाला, सड़कें, फैक्ट्री और शहर बनाने वाला बताया है।

साथ ही यशवंत सिन्हा ने कहा कि, पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की पार्टी पर पकड़ को जनता हूं, आगामी चुनाव में 200 से कम सीटें आने के बावजूद वे नेतृत्व से नहीं हटेंगें।

ज्ञात हो कि बीते दिनों कोलकाता में आयोजित टीएमसी के समारोह में शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी जैसे बीजेपी के असंतुष्ट नेताओं ने शनिवार को विपक्षी नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हटाने का आह्वान किया था।

ये तीनों नेता अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री थे, लेकिन मौजूदा नेतृत्व से उनके मतभेद समय समय पर सामने आते रहे हैं. उन्होंने कहा था कि वह पार्टी को आईना दिखाना जारी रखेंगें।

पौष पूर्णिमा स्नान पर विदेशी श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पौष पूर्णिमा स्नान शुरू हो गया है, लोग अपने देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, आज संगम तट पर 35 देश के नागरिकों ने हर-हर गंगे के जयकारें के साथ पुण्य की डुबकी लगाई।

पौष पूर्णिमा का स्नान को लेकर जिला प्रशासन ने काफी तैयारियां की हैं, सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है, पौष पूर्णिमा के कारण लोग कल से ही कुंभ में आना शुरू हो गए थे।

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व की पूर्व संध्या पर एटीएस और एनएसजी कमांडो ने कल से सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया था, पैरामिलिट्री के जवानों के साथ रात आठ बजे से ही बैरिकेडिंग करके गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

कुम्भ ड्यूटी पर लगे सभी आईपीएस, एडिशनल एसपी, सीओ और 40 थानेदारों को पौष पूर्णिमा स्नान पर्व से पूर्व एडीजी जोन एसएन साबत ने ब्रीफ किया, उन्हें बताया गया कि इस स्नान पर्व पर ज्यादातर कल्वासी बाहर से आकर स्नान करेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों को एक गाइड की तरह मदद करनी है।

कुम्भ क्षेत्र के अलावा शहर के प्रमुख जगहों पर हैंड हेल्ड डिटेक्टर से पुलिसकर्मियों ने तलाशी की, शाम को बालसन चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक गमले में अलार्म बज गया, इससे पुलिसकर्मी सतर्क हो गए।

पौष पूर्णिमा का नहान आज, पुलिस ने कर ली है पूरी तैयारी

पुलिस ने कर ली है पूरी तैयारी
पुलिस ने कर ली है पूरी तैयारी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पौष पूर्णिमा स्नान शुरू हो गया है, लोग अपने देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आए श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, आज संगम तट पर 35 देश के नागरिकों ने हर-हर गंगे के जयकारें के साथ पुण्य की डुबकी लगाई।

पौष पूर्णिमा का स्नान को लेकर जिला प्रशासन ने काफी तैयारियां की हैं, सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है, पौष पूर्णिमा के कारण लोग कल से ही कुंभ में आना शुरू हो गए थे।

आज सुबहे ही लोग गंगा स्नान के लिए संगम पहुंच गए, सबसे खास बात आज संगम पर यह रही जब 35 देशों के नागरिक गाजे-बाजे और जयकारे लगाते हुए घाट पर पहुंचे।

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व की पूर्व संध्या पर एटीएस और एनएसजी कमांडो ने कल से सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया था, पैरामिलिट्री के जवानों के साथ रात आठ बजे से ही बैरिकेडिंग करके गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

कुम्भ ड्यूटी पर लगे सभी आईपीएस, एडिशनल एसपी, सीओ और 40 थानेदारों को पौष पूर्णिमा स्नान पर्व से पूर्व एडीजी जोन एसएन साबत ने ब्रीफ किया, उन्हें बताया गया कि इस स्नान पर्व पर ज्यादातर कल्वासी बाहर से आकर स्नान करेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों को एक गाइड की तरह मदद करनी है।

एसएसपी नितिन तिवारी ने शहर में सुरक्षा इंतजाम और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की, उन्होंने ड्रोन उड़ाकर निरीक्षण भी किया कि ड्रोन से रिकॉर्डिंग सही हो रही है या नहीं। श्रद्धालुओं की मदद से लिए रात में ही पुलिसकर्मियों की विभिन्न चौराहों पर ड्यूटी लगा दी गई है।