28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 466

न्यूजीलैंड में आतंकी हमले में 40 की मौत, ऑकलैंड में भी धमाका

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुए हमलों में 40 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि यह स्पष्ट है कि इसे अब केवल आतंकवादी हमला ही करार दिया जा सकता है। हम जितना जानते हैं, ऐसा लगता है कि यह पूर्व नियोजित था। उन्होंने कहा कि संदिग्ध वाहनों से जुड़े दो विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए हैं और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है।
मॉरिसन ने आगे कहा कि क्राइस्टचर्च में एक चरमपंथी, दक्षिणपंथी, हिंसक आतंकवादी ने गोलीबारी की। वह आस्ट्रेलिया में जन्मा नागरिक है। उन्होंने और जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि न्यूजीलैंड के प्राधिकारियों के नेतृत्व में जांच की जा रही है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में धमाके की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इस जानकारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कांग्रेसी नेता टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

 सोनिया गांधी के करीबी कांग्रेस नेता टॉम वडक्कन बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। वडक्कन ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद वायुसेना के हवाई हमले पर अपनी पूर्व पार्टी के रुख को लेकर उस पर निशाना साधा।
वडक्कन ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविर पर हुए हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी।
टॉम वडक्कन ने कहा कि वह कांग्रेस के भीतर स्थितियों को लेकर आहत थे, जहां यह स्पष्ट नहीं था कि सत्ता के केंद्र में कौन है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकी अड्डे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच पर पूरा विश्वास है।

चीन ने चौथी बार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचाया

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएचसी) में देर रात जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने से फिर एक बार बचा लिया। बताया जा रहा है कि उसने इसमें तकनीकी खामी बताई है। 10 साल में चौथी बार है जब चीन ने इस प्रस्ताव को रोका है। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका अजहर के खिलाफ यह प्रस्ताव 27 फरवरी को लाए थे। इस पर आपत्ति की समय सीमा (बुधवार रात 12:30 बजे) खत्म होने से ठीक एक घंटे पहले। चीन ने इस पर अड़ंगा लगा दिया।

सूत्रों के हवाले से बताया कि 10 से अधिक देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

चीन ने कहा कि वह बिना सबूतों के कार्रवाई के खिलाफ है। यही बात उसने तीन दिन पहले कही थी। इस पर अमेरिका ने चीन से गुजारिश की थी कि वह समझदारी से काम लें, क्योंकि भारत-पाक में शांति के लिए मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करना जरूरी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- चीन के रवैए से निराशा हुई। आतंकियों के खिलाफ हमारी कोशिशें जारी रहेंगी। भारत ने प्रस्ताव लाने और उसका समर्थन करने वाले देशों को धन्यवाद कहा है। इस बीच यूएनएचसी के सदस्यों ने चीन का चेतावनी दी है। चीन से कहा गया है कि अगर वह मसूद अज़हर को लेकर अपने रुख को नहीं बदलेगा तो दूसरी कार्रवाई के विकल्प खुले हैं।

प्रस्ताव टेक्निकल होल्ड पर

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यूएन में एक राजनयिक ने बताया कि चीन ने प्रस्ताव को ‘टेक्निकल होल्ड’ पर रखा है। इस प्रस्ताव पर समिति के सदस्यों को आपत्ति जताने के लिए 10 कार्यदिवस दिए गए थे। भारतीय समयानुसार यह समयसीमा बुधवार रात 12.30 बजे खत्म हो रही थी। समिति के नियमानुसार प्रस्ताव पर तय वक्त तक आपत्ति नहीं आती है तो उसे स्वीकार मान लिया जाता है।

वीटो और टेक्निकल होल्ड में फर्क है
चीन भी यूएन में वीटो पॉवर सदस्य है। वह भारत के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगाने की ताकत रखता है। भारत ने 2009 में पहली बार यूएन में मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन चीन ने उस समय वीटो का इस्तेमाल कर अड़ंगा लगाया था। हालांकि, टेक्निकल होल्ड का मतलब यह है कि संबंधित देश प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कुछ और वक्त चाहता है।

योगी ने राहुल पर कसा तंज, कहा- जितना रटाया जाता है, उतना ही बोलते हैं

सीएम योगी
सीएम योगी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को अजहर जी कहे जाने के बाद से विवाद खड़ा हो गया। बता दें कि राहुल गांधी के इस बयान के तुरंत बाद ही बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों ने मोर्चा संभालते हुए एक के बाद एक कई सारे ट्वीट किए।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी उतना ही बोलते हैं, जितना उन्हें रटाया जाता है। योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि राहुल उतना ही बोलते हैं, जितना उन्हें रटाया जाता है। जो लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे, आज वे सेना के शौर्य का सबूत मांग रहे हैं।

दरअसल, राहुल गांधी द्वारा मसूद अजहर को जी कहे जाने के बाद से कांग्रेस नेता बचाव में उतर आए हैं और इस बयान को मोदी सरकार पर तंज करार दिया।

2019 loksabha election कांग्रेस नेता विखे पाटिल के बेटे सुजय भाजपा में शामिल, मिल सकता है लोकसभा का टिकट

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
मुंबई. कांग्रेस विधायक और विधानसभा में नेता विपक्ष राधाकृष्‍ण विखे पाटिल के बेटे सुजय पाटिल मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। लोकसभा चुनावों से पहले सुजय की भाजपा में एंट्री को कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। सुजय ने पिछले हफ्ते भाजपा नेता गिरीश महाजन के साथ मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि सुजय को अहमदनगर से लोकसभा का टिकट मिल सकता है। हालांकि, बेटे के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की खबरों पर राधाकृष्‍ण विखे पाटिल का कोई बयान नहीं आया। राधा कृष्ण विखे पाटिल आज शाम को दिल्ली से वापस मुंबई आ रहे हैं। इसके बाद वे बेटे के भाजपा में शामिल होने को लेकर अपना बयान दे सकते हैं।

लोकसभा टिकट के लिए भेजा सुजय का नाम
सुजय को शामिल करने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “राज्य इकाई द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए सुजय का नाम सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिया गया है। हमें उम्मीद है की पार्लियामेंट्री बोर्ड हमारी सिफारिश पर विचार करेगी। सुजय को अहमदनगर से बीजेपी के टिकट पर लड़ाने की खबरों के बाद सोमवार को दादर स्थित मुंबई भाजपा कार्यालय में वर्तमान सांसद दिलीप गांधी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। यहां लोकसभा चुनाव के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था। बैठक में शामिल होने के लिए फडणवीस भी पहुंचे थे। समर्थकों ने मुख्यमंत्री से गांधी को दोबारा टिकट देने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

110 hardened shelters- पाक-चीन सीमा के करीब बनेंगे 110 शेल्टर, सुखोई-30 भी रखे जाएंगे

मिराज 2000
Fighter plane

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
क्रॉस बॉर्डर फायरिंग और मिसाइल के हमलों से वायुसेना के लड़ाकू विमानों को बचाने के लिए सरकार ने पाकिस्तान-चीना सरहद के करीब 110 मजबूत शेल्टर बनाने की अनुमति दी है। सूत्र के मुताबिक, ‘इस प्रोजेक्ट में 5000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह निर्माणकार्य कुछ चरणों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद सेना अपने फ्रंटलाइन फाइटर जेट्स यहां बिना किसी चिंता के तैनात कर पाएगी। इन विमानों में सुखोई-30 भी शामिल होगा।’

सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे हैं शेल्टर्स
अभी इन शेल्टर्स के अभाव में सेना को अपने फ्रंटलाइन एयरक्रॉफ्ट्स सीमा से दूर रखने पड़ते हैं। शेल्टर्स बनने के बाद इन्हें सीमा के करीब ही रखा जा सकेगा। 1965 में पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में भारतीय वायुसेना ने अपने कुछ विमानों को खो दिया था। इसकी वजह यह थी कि ये विमान बिना किसी शेल्टर के एयरस्ट्रिप पर खड़े थे। 1965 के बाद से ही लड़ाकू विमानों को बचाने के लिए सीमा पर इस तरह के शेल्टर्स का निर्माण किया जा रहा है, ताकि दुश्मन के हमलों से बचा जा सके। यह शेल्टर्स कांक्रीट की बहुत मोटी दीवार के बने होते हैं, जो बड़े हमलों से लड़ाकू विमानों को बचा लेते हैं।

पुलवामा हमले के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ी

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकी कैम्प्स पर एयरस्ट्राइक की थी। इसके बाद 27 फरवरी को पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की नाकाम कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलवामा के बाद से ही सेना ने सरहद पर अतिरिक्त सैन्य बल की तैनाती करना शुरू कर दिया है। भारत ने दुनिया को स्पष्ट किया है कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने से वह बिल्कुल पीछे नहीं हटेगा।

बहुमत से दूर नजर आ रहे मोदी, सरकार बनाने में अन्य दलों की होगी अहम भूमिका: सर्वे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सर्वे की मानें तो राजग और संप्रग को बहुमत मिलते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में साफ हो गया है कि अगर सरकार बनानी है तो अन्य दलों का समर्थन प्राप्त करना जरूरी होगा। 

चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए चुनावों का ऐलान कर दिया है। इसी बीच एबीपी न्यूज और सी-वोटर्स ने मिलकर एक सर्वे किया है, जिसमें उन्होंने देश की मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों का जिक्र किया और बताया कि आखिर देश किस गठबंधन को तवज्जो दे रहा है। बता दें कि 543 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक वोटिंग होगी और 23 मई को नतीजे समाने आएंगे।

23 मई के दिन देश को नया प्रतिनिधि मिल जाएगा। हालांकि, चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। इन्हीं दावों को लेकर आपके सामने पेश है- चुनावी सर्वे। सर्वेक्षण के मुताबिक साल 2014 में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी नीत राजग को इस बार थोड़ा नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, एनडीए के खाते में 264 सीट तो वहीं पिछली बार की तुलना में अपना प्रदर्शन बेहतर करने वाली संप्रग के पाले में 141 सीटें मिलने के अनुमान सामने आ रहे हैं। जबकि अन्य दलों के खाते में 138 सीटें दिखाई दे रही हैं।

सर्वे की मानें तो राजग और संप्रग को बहुमत मिलते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में साफ हो गया है कि अगर सरकार बनानी है तो अन्य दलों का समर्थन प्राप्त करना जरूरी होगा।

एक नजर राजनीतिक दलों के वोट प्रतिशत पर-

सी-वोटर्स ने जारी किए गए सर्वे में साफ कर दिया कि संप्रग की तुलना में राजग का वोट प्रतिशत महज दस फीसदी ही ज्यादा है। ऐसे में राजग के खाते में 41 फीसदी, संप्रग के पाले में 31 तो अन्य के खाते में 28 फीसदी वोट जाते हुए दिखाई दे रहा है।

उत्तर प्रदेश से होकर जाता है दिल्ली की गद्दी का रास्ता-

80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश ही एकलौता ऐसा राज्य है जहां पर ज्यादा सीटें जीतने वाली राजनीतिक पार्टी की केंद्र में सरकार बनाने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। मौजूदा हालातों को लेकर सी-वोटर्स ने सर्वे किया तो सामने आया कि अगर अभी चुनाव होते हैं तो संप्रग महज 4 सीटों पर सिमट कर रह जाएगा। जबकि 74 सीटें जीतने का दावा करने वाली राजग को भारी नुकसान होगा और वह महज 29 सीटें ही जीत पाएगा। ऐसे में सबसे ज्यादा सफल सपा और बसपा को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि चुनावों को लेकर सपा-बसपा और आरएलडी के बीच हुए गठबंधन के बाद प्रदेश में वोट प्रतिशत बढ़ा है, जिसकी वजह से ये दल 47 सीटें जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं।

UP के बाद बिहार पर रहती है सबकी नजर-

उत्तर प्रदेश में भले ही राजग को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन उसकी भरपाई वह पड़ोसी राज्य बिहार में करते हुए दिखाई दे रहा है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए अगर अभी चुनाव होते हैं तो राजग के खाते में 36 सीटें आएंगी तो आरजेडी को महज 4 सीटें ही मिलेंगी। दरअसल, बिहार को लेकर राजग में बीजेपी के साथ जदयू और लोजपा शामिल है।

पश्चिम बंगाल में सीटों की तलाश में नजर आ रही बीजेपी-

48 सीटों वाले राज्य पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में चुनाव होंगे। ऐसे में सामने आए सर्वे में पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी अभी भी यहां पर सीटें तलाश करने में लगी हुई है। 2014 के आम चुनावों में जहां बीजेपी के खाते में महज 2 सीटें आईं थी ऐसे में सर्वे से पता चला कि बीजेपी प्रदेश की 8 सीटों पर अपना दबदबा बनाए हुए है। वहीं, मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की पहली पसंद रहीं ममता को हरा पाना मुश्किल लग रहा है। यही वजह है कि तृणमूल कांग्रेस 34 सीटें हासिल करती दिख रही है जबकि वामपंथियों का तो सूपड़ा ही साफ होता नजर आ रहा है।

विवादों में रहे राकेश अस्थाना को शीर्ष वेतनमान

CBI घटना : कोर्ट ने कहा- अस्थानख नहीं हो सकते गिरफ्तार
CBI घटना : कोर्ट ने कहा- अस्थानख नहीं हो सकते गिरफ्तार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पूर्व सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के साथ टकराव के चलते विवादों में रहे आईपीएस राकेश अस्थाना समेत तीन अफसरों को शीर्ष वेतनमान दिया गया है। अब उनकी सैलरी 2.25 लाख रुपए होगी। यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय की ओर से दी गई है। सीबीआई में रिश्वतखोरी विवाद के चलते केंद्र ने अस्थाना को पद से हटा दिया था। फिलहाल वे सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक हैं।

मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, आईपीएस राकेश अस्थाना, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख वाईसी मोदी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक एसएस देसवाल को शीर्ष वेतनमान मिला है। तीनों 1984 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

केंद्र सरकार ने अस्थाना को सीबीआई के विशेष निदेशक पद से हटाए जाने के अगले दिन 18 जनवरी को सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस पर अस्थाना की नियुक्ति दो साल के लिए की गई है।

रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सीबीआई में रिश्वतखोरी विवाद सामने आने पर केंद्र ने पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को पिछले साल 23 अक्टूबर को छुट्टी पर भेज दिया था। सीबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में घूस लेने के आरोप में अस्थाना के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद अस्थाना ने आलोक वर्मा पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए थे।

पुलवामा हमले के लिए बारूद जुटाने वाले मुदासिर समेत जैश के 2 आतंकी मुठभेड़ में मारे गए

Indian Army

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद दो आतंकियों को मार गिराया। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक आतंकी मुदासिर अहमद खान उर्फ मोहम्मद भाई (23 साल) है। सोमवार को मुदासिर के परिवार ने उसके शव की पहचान की। दूसरे आतंकी की शिनाख्त के लिए उसका डीएनए सैम्पल लिया गया है।

इससे पहले रविवार को पुलवामा हमले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया था कि मुदासिर 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले का मास्टरमाइंड था। उसी ने हमले के लिए गाड़ी और विस्फोटक जुटाया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्राल इलाके के पिंगलिश गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने रविवार को तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने देर रात घर को विस्फोट से उड़ा दिया। सोमवार सुबह दोनों आतंकियों के शव मिले। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ।

इलेक्ट्रीशियन था आतंकी मुदासिर-

एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी को हमले से पहले मुदासिर लगातार फिदायीन आदिल अहमद डार के संपर्क में था। मुदासिर ग्रेजुएशन और इलेक्ट्रीशियन का डिप्लोमा कर चुका था। वह 2017 में अजहर मसूद के आतंकी संगठन जैश से जुड़ा था। माना जाता है कि वह फरवरी 2018 में आर्मी कैंप पर हुए हमले में भी शामिल था।

एनआईए के मुताबिक, सीआरपीएफ पर हमले के लिए आतंकियों ने एक मारूति ईको कार का इस्तेमाल किया था। जैश के आतंकी सज्जाद भट ने हमले से 10 दिन पहले ही यह कार खरीदी थी। सज्जाद हमले के बाद से फरार है। एनआईए की टीम ने पिछले महीने सज्जाद और मुदासिर के घर पर छापेमारी की थी।

मध्यप्रदेश : नहीं रहे सुंदरलाल तिवारी, दिल का दौरा पड़ने से निधन, रीवा जिले में शोक की लहर

रीवा| पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पुत्र पूर्व सांसद रहे सुंदरलाल तिवारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शोक की लहर छा गई गई.

रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉ रत्नेश त्रिपाठी ने पूर्व सांसद के निधन की पुष्टि कि है.

बतौर राजनेता सुन्दरलाल तिवारी तेज तर्रार छवि वाले नेता रहे, साथ ही अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में छाए रहते थे.