27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 306

बेसब्री से Pope Francis का इंतजार कर रहे थे लोग, वो अचानक हो गए गायब !

वर्ल्ड डेस्क. Pope Francis रविवार को सेंट पीटर स्क्वायर में अपने साप्ताहिक संबोधन के लिए देर से पहुंचे। लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्‍हें आने में देरी हो गई। तय समय से थोड़ी देर बाद अचानक पोप यहां पहुंचे और उन्‍होंने खुद लोगों से देरी से आने की वजह बताई, जिसे जानकर लोग हैरान हो गए।

पोप ने बताया कि यहां आने के दौरान वह 25 मिनट के लिए वेटिकन में एक लिफ्ट में फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किलों से उन्‍हें यहां से निकाला।

संबोधन से पहले मुस्‍कुराते हुए पोप ने कहा, “मैं आपसे क्षमा मांगता हूं”, क्योंकि उन्होंने लगभग 10 मिनट देरी से संबोधन शुरू किया।

उन्‍होंने बताया कि वेटिकन में बिजली संबंधी परेशानी आ गई थी और वह वेटिकन के अग्निशमन अधिकारियों द्वारा मुक्त होने तक लिफ्ट में फंस गए थे। यहां मौजूद लोगों से उन्‍होंने कहा कि “फायर ब्रिगेड कर्मियों के लिए तालियां बजाई जाएं”।

अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि को इस शख्स से हुआ प्यार, इन तस्वीरों ने खोल दी पोल

डेस्क। बॉलीवुड में एक दौर था जब अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन की जोड़ी टॉप जोड़ियों में शुमार थी, इनके तलाक की खबर ने इस जोड़ी को पसंद करने वालों को खासा धक्का पहुंचाया था। लेकिन अब कल्कि की जिंदगी एक बार फिर प्यार की खुशबू महक रही है।

कल्कि की इंस्टग्राम तस्वीरों ने इस बात का शोर पूरी सोशल मीडिया में मचा दिया है। इन तस्वीरों के साथ कल्कि कोचलीन ने उन खबरों की पुष्टि कर दी है जिसमें उनके अफेयर की चर्चाएं चल रही थीं। यहां एक तस्वीर में समुद्र किनारे कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

रविवार को कल्कि ने इंस्टाग्राम पर अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर करते हुए सब के शक पर सच की मोहर लगा दी है।

इस तस्वीर में कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड काफी रोमांटिक अंदाज में समुद्र किनारे किस करे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर कैप्शन में कल्कि ने लिखा है, ‘हमेशा ही संडे जैसा होता है जब मैं अपने केवमैन (गुफाओं में रहने वाले व्यक्ति) के साथ होती हूं।

इसके पहले भी कल्कि अपने इस मिस्ट्रीमेन के साथ सुशी फूड का मजा लेते हुए फोटो शेयर कर चुकी हैं। अपने एक्स हसबैंड अनुराग कश्यप से भी कल्कि की अच्छी दोस्ती है।

शनाया कपूर के First Photo Shoot ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखें तस्वीरें

डेस्क। बॉलीवुड निर्माता निर्देशक संजय कपूर और महीप कपूर आए दिन अपने तस्वीरों के चलते Social Media पर छाई रहती हैं। अनन्या पांडे और सुहाना खान की बचपन की फ्रेंड सुहाना की ब्यूटी का हर इंसान कायल है। ऐसे में सभी शनाया के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

अब शनाया के फॉलोअर्स के लिए यह खुशखबरी है कि उनके डेब्यू की खबर भले ही सामने नहीं आई लेकिन उनका पहला फोटोशूट सामने आ चुका है। कुछ घंटे पहले सामने आया Shanaya Kapoor का फर्स्ट फोटो शूट सामने आते ही वायरल हो चला है। शनाया की मां महीप कपूर ने इस फोटोशूट की तस्वीरों को Social Media पर शेयर किया है।

Shanaya Kapoor की इन तस्वीरों को उनकी मां महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शनाया इन फोटोज में काफी कूल अंदाज में नजर आ रही हैं।

इस शूट में डेनिम आउटफिट कैरी किए हैं। उनका यह डेनिम लुक जबरदस्त नजर आ रहा है। इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस और शनाया की दोस्त अनन्या पांडे ने कमेंट किया है। उन्होंने इन तस्वीरों पर आंखों में दिल वाला इमोजी बनाया है।

मिताली राज ने टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास, इनके नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल खिलाड़ी Mithali Raj ने इस खेल के एक फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने मंगलवार को टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

Mithali Raj के नाम टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे अधिक मैच खेलने और सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। वे वनडे क्रिकेट में भी भारत की ओर सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं।

36 साल की Mithali Raj ने 89 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने इनमें 37।52 की औसत से 2364 रन बनाए हैं। मिताली ने अपने करियर में 17 अर्धशतक लगाए, लेकिन वे कभी भी 100 रन का आंकड़ा नहीं छू सकीं। उनका सर्वोच्च स्कोर 97* रन है।

36 साल की Mithali Raj ने 1999 में भारत के लिए पहला मैच खेला था। वे पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में ही भारत की सबसे सीनियर सक्रिय खिलाड़ी हैं। वे देश की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं। टीम इंडिया की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर 1910 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

PM मोदी आ सकते हैं 11 सितंबर को मथुरा, CM योगी कल दौरा करेंगे

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को मथुरा आ सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार संभावना है कि 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा के पशुधन मेले में शामिल हो सकते हैं। वह यहां पशुओं की बीमारियों की रोकथाम और पॉलिथीन खाने वाले पशुओं के ऑपरेशन के अभियान का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के दोरे से पहले 4 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम की जानकारी लेने मथुरा जा रहे हैं।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पं। दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में आयोजित पशुधन मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसका आयोजन पशुधन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले लखनऊ में पशुधन विभाग की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। इसमें आगरा, अलीगढ़ और आसपास के मंडलों के पशुधन अधिकारियों को उनके कार्यक्रम से लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन और पशुधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसमें आसपास के मंडलों के भी पशुधन अधिकारी शामिल होंगे। वह यहां पशुओं की बीमारियों की रोकथाम और पॉलिथीन खाने वाले पशुशों के ऑपरेशन के अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसे लेकर सोमवार को भी प्रयोगात्मक तौर पर वेटरनरी में एक गाय का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से भारी मात्रा में पॉलिथीन निकाली गई है।

प्रियंका गांधी खुद सभालेंगी यूपी की कमान, जल्द हो सकता है एलान

लखनऊ : पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी संभाल रहीं कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra को जल्‍द ही प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। Priyanka Gandhi को उत्‍तर प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी बनाने की घोषणा जल्‍द ही की जा सकती है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश स्‍तरीय कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद रणनीति तय की जाएगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान Priyanka Gandhi को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की कमान सौंपी गई थी। वहीं, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी Jyotiraditya Scindia को दी गई थी।

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की सभी जिला समितियां भंग कर दी गई थीं। इसके बाद से ही पार्टी में बदलाव की कवायद चल रही थी। लगभग तीन महीने के बाद अब इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी को छोटा रखा जाएगा और पहले के मुकाबले काफी कम सदस्य होंगे।

इसके अलावा पार्टी जल्द ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान भी करेगी। पार्टी की इस कयावद को 2022 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि मई में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान Priyanka Gandhi ने अमेठी और रायबरेली में कई बार कहा था कि हमें आने वाले विधानसभा चुनाव पर ध्यान देने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश में उनकी सक्रियता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में होने वाले संभावित बदलाव को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

अन्ना हजारे की अचानक तबियत बिगड़ी, पुणे के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती

नई दिल्ली। Social Activist Anna Hazare की मंगलवार को Maharashtra के पुणे जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्ना हजारे के एक करीबी ने यह जानकारी दी। करीबी ने बताया कि अन्ना को सर्दी, खांसी और कमजोरी की शिकायत हुई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुसार, ‘चिंता की कोई बात नहीं’ है। डॉक्टर ने 82 वर्षीय समाजसेवी को पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

अन्ना को कई दिन से सर्दी और खांसी की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें जांच के लिए अहमदनगर जिले में उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि से पुणे के शिरूर तालुका में Vedanta Hospital लाया गया। अन्ना के करीबी ने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम ने उनकी जांच की और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘सर्दी के चलते उन्हें सीने में इन्फेक्शन हुआ है। जिसकी वजह से उन्हें खांसी और कमजोरी हो गई है। हालांकि डॉक्टर ने कहा कि अन्ना हजारे का स्वास्थ्य स्थिर हैं और चिंता की कोई बात नहीं।

सोनिया गांधी से मिलीं AAP विधायक अलका लांबा, जल्द कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल

नई दिल्ली। ‘AAP’ की बागी विधायक अलका लांबा जल्‍द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। मंगलवार को अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। पिछले कुछ माह से चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा लगातार अपनी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद की हुई थीं।

इससे पहले अलका लांबा ने रविवार को ट्वीट कर आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही थी। अलका लांबा ने लिखा था, “आम आदमी पार्टी में सम्मान से समझौता करके रहने से बेहतर है कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दूं, जिसकी घोषणा आज की भी गई है और अगला चुनाव चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार के तौर पर लडूं।

अलका लांबा ने साथ ही आम आदमी पार्टी को चुनौती दी कि अगर पार्टी में दम है तो वह उन्हें बाहर करके दिखाए। कुछ माह पहले अलका लांबा ने जामा मस्जिद के बाहर लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि पार्टी के लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

लांबा का कहना था, ‘मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ रही हूं और कुछ लोग मेरे खिलाफ लड़ रहे हैं। मेरी पार्टी मुझसे इस्तीफा देने के लिए कह रही है। मैं जानना चाहती हूं कि मेरी गलती क्या है। मुझे इस्तीफा क्यों देना चाहिए? मैं चाहती हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र चांदनी चौक के लोग तय करें कि मुझे ‘AAP’ से इस्तीफा देना चाहिए या नहीं।

उन्होंने बीजेपी को हराने का रास्ता बताते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हाथ मिला ले तो ऐसा संभव हो सकेगा।’ अब सोनिया गांधी से मुलाकात और दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजदीक होने के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि अलका लांबा कांग्रेस ज्वॉइन कर सकती हैं।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अलका लांबा ने कहा, श्रीमती सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष ही नहीं, यूपीए चेयरपर्सन भी हैं और सेकुलर विचारधारा की बहुत एक बड़ी नेता भी। देश के मौजूदा हालात पर उनसे लंबे समय से चर्चा DUE थी। आज मौक़ा मिला तो हर मुद्दे पर खुलकर बात हुई। राजनीति में विमर्श का दौर चलता रहता है और चलते रहना चाहिए।

6,000mAh बैट्री के साथ Samsung Galaxy M30s 18 सितंबर को होगा लांच !

टेक डेस्क। Samsung भारत में Galaxy M30s को 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। अमेजन इंडिया पर सैमसंग का Galaxy M30s की फोटो के साथ सामने आया था।

अब तक लॉन्च किए गए ज्यादातर गैलेक्सी एम-सीरीज फोन की तरह Galaxy M30s भी एक ऑनलाइन एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट होगा। यह फोन लॉन्च के बाद अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। माना जा रहा है कि इस फोन की बैटरी 6,000mAh की होगी।

बता दें कि 6,000mAh बैटरी क्षमता वाला सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा। यह स्मार्टफोन ग्राहकों की मल्टीमीडिया जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरा करने में सक्षम होगा।

अमेजन पर ने सैमसंग ने कहा है कि गैलेक्सी M30s 6,000mAh की बैटरी के साथ घंटों गेमिंग और फोटोग्राफी का मजा लिया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त गैलेक्सी M30s में अन्य बातों के अलावा एक नया प्रोसेसर और 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलेगा।

Galaxy M30s एस एक सुपर AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करेगा। हालांकि डिस्प्ले का आकार अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन फोन को 6।4-इंच डिस्प्ले के साथ एंड्रॉइड एंटरप्राइज निर्देशिका में सूचीबद्ध किया गया है। फोन एफएचडी + रिज़ॉल्यूशन के साथ इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले को स्पोर्ट करेगा।

प्रोसेसर के लिए Samsung Galaxy M30s को पॉवर देने वाला एक नया चिपसेट जारी कर रहा है। यह Exynos 9610 SoC नहीं हो सकता है जैसा कि पहले अफवाह जताई जा रही थी। 6,000mAh की बैटरी के अलावा, 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मूल गैलेक्सी M30 पर 13MP ट्रिपल कैमरा सेटअप पर एक प्रमुख अपग्रेड होगा।

आजम खां पर जुल्म बर्दाश्त नहीं, जरुरत पड़ी तो पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन: मुलायम सिंह यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं रामपुर से सांसद आजम खां के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़कर बचाव किया है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आजम खां ने मजदूरों-गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी। उन पर जमीन हड़पने के बेबुनियाद आरोप लगाए गए।

मुलायम सिंह ने कहा कि आजम खां ने चंदे के पैसे रामपुर में जौहर यूनीवर्सिटी बनाई है। इसमें मेरा और मेरे साथियों का भी सहयोग रहा है। सैकड़ों बीघा जमीन खरीदने वाला इंसान डेढ़ दो बीघा जमीन की बेईमानी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा मैं सपा नेताओं से बात करके आंदोलन की रूपरेखा तैयार करूंगा। मुलायम सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलूंगा। हम आजम खां पर जुल्म बर्दाश्त नही करेंगे।

सपा संरक्षक ने कहा आजम खां संघर्ष करके निकले हैं। उन्होंने विधायक कोटे की राशि भी विश्वविद्यालय में लगा दी है। मुलायम ने प्रदेश के सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेता से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आजम खां को अपमानित किया जा रहा है, उसके खिलाफ सभी तैयार हो जाएं। पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा और इस आंदोलन की अगुआई मैं स्वयं करूंगा। मुझ पर भी तमाम मुकदमे झूठे लगाए गए थे। मैं एक दर्जन जेलों में रहा हूं। मुलायम ने मीडिया से अपील की कि आजम खां के साथ बदले की करवाई के विरोध में लिखे, खबर चलाएं।

आजम की तारीफ करते हुए कहा कि साधारण परिवार से होते हुए भी ईमानदारी से मेहनत की है। भीख मांग मांग के विश्वविद्यालय तैयार किया है। मात्र दो बीघा जमीन के लिए 27 मुकदमे लाद दिए गए हैं। विश्वविद्यालय से बाहर जमीन को आधार बनाकर 13 मुकदमे किए गए। डकैती, लूट जैसे मुकदमे किए गए। ये पूरी तरह बदले की करवाई है। हम आजम के पक्ष में हैं और रहेंगे। सरकार आजम खां को अपमानित करना बंद करे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कुछ नेता सपा को आजम खां के बहाने बदनाम करने चाहते हैं। आजम अपने संघर्षों से, विद्वता से देश के नेता बनें इसलिए भाजपा उनसे नाराज है। एक सवाल के जवाब में मुलायम ने कहा कि शिवपाल यादव मेरा भाई है।