27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 307

CM योगी कै कैबिनेट बैठक में इन 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बार आज लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें 6 महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी।

जहां महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी, सुरेश राणा, अनिल राजभर, कमला रानी वरुण और रामनरेश अग्निहोत्री कैबिनेट मंत्री के तौर पर पहली बार बैठक में शामिल हुए। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी।

योगी कैबिनेट में इन 6 महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्विद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव हुआ मंजूर।
मुरादाबाद की कांठ तहसील में बस स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, 3।5 करोड़ की लागत से बनेगा नया बस स्टेशन।

सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक सैयद अमजद हुसैन को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर वापस मूल पद पर भेजे जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर विचार करने के लिए गठित समिति के पुनर्गठन से संबंधित प्रस्ताव को मिली मंजूरी।

यूपी विधानमंडल के मौजूदा सत्र के सत्रावसान के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

निगमों, विभागों, आयोगों में गैर-सरकारी अध्यक्षों को आवासीय भत्ता 10 हज़ार देने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी।

22 अगस्त को हुआ था योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 22 अगस्त को हुआ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में 23 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। जिनमें से 6 को कैबिनेट मंत्री, 6 को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 11 को राज्यमंत्री के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता के रूप में शपथ दिलाई।

कैबिनेट मंत्री बनाए गए 6 में से 4 पूर्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे जिनका प्रमोशन किया गया। वहीं 2 नए चेहरे योगी कैबिनेट में शामिल हुए। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार में 5 नए चेहरों को जगह दी गई है। वहीं एक राज्यमंत्री का प्रमोशन करके उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। राज्यमंत्री के रूप में 11 नए चेहरे मंत्री बनाए गए हैं।

मौन साधे स्वामी चिन्मयानंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- स्वागत योग्य है सुप्रीम कोर्ट का फैसला

शाहजहांपुर। लॉ की छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद मौन साधे स्वामी चिन्मयानंद ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। स्वामी चिन्मयानंद ने अपने फोन रिसीव कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।

स्वामी चिन्मयानंद ने कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। वह इस विषय पर बुधवार को विस्तार से बात करेंगे। वह शाहजहांपुर भी आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि 24 अगस्त को जब छात्रा ने वीडियो वायरल किया था, तब स्वामी चिन्मयानंद हरिद्वार में थे। उसके बाद से उनका किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ। हरिद्वार स्थित आश्रम में भी संपर्क करने की कोशिश की गई थी, तब उनके प्रवक्ता ओम सिंह की ओर से बयान आया कि स्वामी तीन दिन के मौन व्रत पर हैं। इसलिए वह इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद ही कुछ बोलेंगे।

इस बीच पुलिस की टीमें भी उनके बयान लेने पहुंचीं, लेकिन वह सफलता नहीं मिली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्वामी चिन्मयानंद ने मौन तोड़ा। दैनिक जागरण से हुई बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य है। उनके प्रवक्ता ओम सिंह ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वागत योग्य बताया है।

दो बार अपडेट हुई प्रोफाइल

इस बीच स्वामी चिन्मयानंद पर उनकी फेसबुक पर प्रोफाइल दो बार अपडेट हुई। पहली बार 29 अगस्त को उन्होंने अपनी जो फोटो अपडेट की थी, उसमें वह रिलैक्स लग रहे थे। दूसरी बार 31 अगस्त को उनकी अवधूत मंडल के अध्यक्ष स्वामी रुपेंद्र प्रकाश के साथ फोटो टैग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने SIT गठित करने का दिया है आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने एलएलएम की छात्रा द्वारा पूर्व मंत्री चिन्मयानंद के संस्थान एसएस लॉ कालेज और उसके प्रबंधन पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने कहा है कि SIT की अध्यक्षता आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे, जबकि एसएसपी उन्हें सहयोग करेंगे। कोर्ट ने आदेश दिया है कि SIT लड़की के आरोपों और आशंकाओं के अलावा उसके पिता और संस्थान द्वारा दर्ज कराई गई क्रास एफआइआर के आरोपों की भी जांच करेगी। कोर्ट ने दोनों मामलों में SIT को हाईकोर्ट के समक्ष स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। मामले की आगे निगरानी इलाहाबाद हाई कोर्ट करेगा।

जानिए पूरा मामला

स्वामी चिन्मयानंद के संस्थान एसएस लॉ कालेज शाहजहांपुर में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्‍त को फेसबुक एक वीडियो जारी कर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विडियो पोस्‍ट कर उसने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाए थे कि उन्‍होंने पीड़िता समेत कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। उसने यह भी दावा किया कि उसके पास इसके सबूत हैं। यह विडियो पोस्‍ट करने के बाद छात्रा गायब हो गई थी, जो कि बाद में राजस्थान में मिली थी।

सपा छोड़कर आए संजय सेठ और सुरेंद्र नागर को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

लखनऊ। भाजपा ने विधानसभा और राज्यसभा के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हमीरपुर के विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने और राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर व संजय सेठ के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव होना है। भाजपा ने सपा छोड़कर पार्टी में आने वाले सुरेंद्र नागर और संजय सेठ पर दांव लगाया है वहीं हमीरपुर में युवराज सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुरेंद्र नागर, संजय सेठ और युवराज सिंह के नाम की घोषणा की। युवराज सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह मौदहा से कांग्रेस के विधायक और सपा से एमएलसी रह चुके हैं। यह सीट क्षत्रिय समाज के अशोक सिंह चंदेल की वजह से रिक्त हुई है, इसलिए भाजपा ने क्षत्रिय समाज से ही उम्मीदवार बनाया है। हालांकि यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूराम निषाद को प्रबलतम दावेदार माना जा रहा था।

अन्य दलों ने भी उतारें हैं कंडीडेट

इससे पहले हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए 23 सितंबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्तुति पर हरदीपक निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस सीट से मनोज कुमार प्रजापति को उम्मीदवार घोषित किया है। लोकसभा चुनाव में मिलकर लड़ने वाली सपा-बसपा विधानसभा उप चुनाव में एक दूसरे खिलाफ मैदान में हैं। बसपा ने हमीरपुर सीट से नौशाद अली को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

आजम खां के बचाव में उतरे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, 1 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव करीब दो वर्ष के बाद लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करने जा रहे हैं। वह मंगलवार को दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

बताया जा रहा है कि रामपुर से सपा सांसद आजम खां के लिए वह यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां इस समय मुश्किलों के दौर से गुजर रहे हैं। उन पर भू-माफिया तक का टैग लग चुका है। उनके खिलाफ रामपुर में अब तक 76 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनके बचाव में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह ने उतरने का फैसला किया है।

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लूटपाट से लेकर जमीन हड़पने सहित 76 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में आजम खां पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। आजम खां को परेशानियों से बचाने के लिए उनकी पत्नी राज्यसभा सदस्य तंजीम फातिमा उतर चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि तंजीम फातिमा ने इस संबंध में सपा संरक्षक से मुलाकात की थी। उन्होंने इस मसले पर अपने पति को बचाने की गुहार लगाई है। कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में इस विषय पर मंथन हुआ और खुद मुलायम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अपील की गई थी। मुलायम सिंह यादव और आजम खान की दोस्ती करीब 33 साल पुरानी है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव उनका बचाव कर सकते हैं।

यूपी में 20 IAS और 4 PCS अफसरों के तबादले, संजय और आलोक बने मुख्यमंत्री के सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार की देर रात 20 IAS और 4 PCS अफसरों का तबादला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संजय प्रसाद और आलोक कुमार तृतीय को अपना सचिव बनाया है। इसके साथ ही मुकेश मेश्राम को लखनऊ का नया कमिश्नर बनाया गया है।

अनिल गर्ग को यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकर कानपुर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी, मनीष चौहान को खाद्य एवं रसद विभाग का आयुक्त, संजय आर भुसरेड्डी को आयुक्त गन्ना विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मुख्य सचिव गन्ना चीनी और आबाकारी संजय भूसरेड्डी को गन्ना आयुक्त का चार्ज दोबारा दे दिया गया है। खाद्य आयुक्त को भी बदला गया है। पहली बार यूपी जल निगम में अभियंता की जगह एमडी पद पर IAS तैनात किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी कुमार कमलेश को अपर मुख्य सचिव नियोजन एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन के पद पर तैनात किया गया है।

इसके साथ ही उन्हें अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आयुक्त खाद्य एवं रसद आलोक कुमार तृतीय और सचिव औद्योगिक विकास एवं एमडी UPSIDC कानपुर संजय प्रसाद को सीएम का सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में मनीष चौहान के तबादले और मृत्युंजय कुमार नारायण के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले जाने के कारण दो पद खाली हो गए थे।

प्रमुख सचिव गन्ना चीनी एवं आबकारी संजय भूसरेड्डी को गन्ना आयुक्त का दोबारा चार्ज सौंपा गया है। गन्ना आयुक्त के पद पर अभी तक तैनात मनीष चौहान को खाद्य एवं रसद का आयुक्त बनाया गया है। लखनऊ के कमिश्नर अनिल गर्ग को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकारण कानपुर से CEO के पद पर तैनात किया गया है।

राशिफल: 03 सितंबर 2019, आज इन 3 राशियों में धन प्राप्ति के योग, नौकरी का इंतजार खत्म होगा

राशिफल: 03 सितंबर 2019, आज इन 3 राशियों में धन प्राप्ति के योग, नौकरी का इंतजार खत्म होगा

आज का राशिफल

मेष

विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ

आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।

सिंह

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

तुला

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक

आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु

एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर

आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।

पंचांग: 03 सितंबर 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 03 सितंबर 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- मंगलवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र- चित्रा

योग- ब्रह्म

तिथि-पञ्चमी

दिशा शूल- उत्तर में

सूर्योदय- 05:59

सूर्यास्त- 06:40

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57

LIC ने लांच किया नया टर्म प्लान, जानें फीचर्स और प्रीमियम

बिजनेस डेस्क। अगर आपने या आपके परिवार में किसी ने LIC की पॉलिसी ले रखी है तो यह खबर आप जरूर पढ़िये। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की तरफ से नया टर्म इंश्योरेंस प्लान टेक टर्म (Tech Term) लॉन्च किया गया है।

इस पॉलिसी को आप सिर्फ ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं। LIC की तरफ से टेक टर्म प्लान की बिक्री 1 सितंबर 2019 से शुरू की जा चुकी है। टेक टर्म का पॉलिसी नंबर 854 और UIN नंबर 512N333V01 है।

प्लान में मैच्योरिटी की उम्र सीमा 80 साल रखी गई

इस पॉलिसी का टर्म 10 साल से 40 साल तक का है। आप अपनी सुविधानुसार इसका चुनाव कर सकते हैं। इसमें 18 से 65 साल की उम्र वाले लोग निवेश कर सकते हैं। इस प्लान की अधिकतम मैच्योरिटी की उम्र 80 साल रखी गई है।

इस पॉलिसी के लिए आपको कम से कम 50 लाख रुपये के सम इंश्योर्ड वाला प्लान खरीदना होगा। अधिकतम की कोई सीमा तय नहीं की गई है। प्रीमियम का भुगतान आप छमाही या सालाना किसी भी आधार पर कर सकते हैं।

स्मोकर और नॉन स्मोकर के लिए प्रीमियम

टेक टर्म प्लान में LIC ने स्मोकर और नॉन स्मोकर के लिए अलग प्रीमियम तय किया है। स्मोक करने वाले को ज्यादा प्रीमियम चुकाना होगा, वहीं नॉन स्मोकर को कम प्रीमियम देना होगा। इसके अलावा पुरुष के लिए प्रीमियम महिला के मुकाबले ज्यादा है।

क्लेम के समय पेमेंट के भी LIC की तरफ से दो विकल्प दिए जा रहे हैं। डेथ बेनिफिट वाली रकम पीड़ित परिवार को एकमुश्त या किश्तों में दिए जाने का ऑप्शन मिलता है। आपको बता दें टर्म प्लान में पॉलिस धारक के जीवित रहने पर कुछ नहीं मिलता।

Photoshoot करवाकर बुरी फंसीं Aishwarya Rai, फैंस बोले- ‘नकलचोर’

मनोरंजन डेस्क। ऐश्वर्या राय बच्चन का एक लेटेस्ट Photoshoot Social Media पर हंगामा मचा रहा है। इस शूट में ऐश्वर्या ने कई तरह के ड्रेसेज फ्लॉन्ट किए हैं। इन ड्रेसेज के साथ उनके यूनिक पोज भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

अब इस Photoshoot के एक पोज के चलते ऐश्वर्या रॉय मुश्किल में उलझीं नजर आ रही हैं। क्योंकि उनके इस शूट को जहां लाखों लोगों ने पसंद किया वही पोज अब एक हॉलीवुड स्टार की कॉपी बताया जा रहा है।

इस शूट में एक तस्वीर में ऐश्वर्या सुर्ख लाल रंग के लहंगे में सीढ़ी पर खड़ी नजर आ रही हैं, जिसमें उनका अंदाज बहुत खूबसूरत लग रहा है।

अब इस पोज की वजह से ऐश्वर्या के हॉलीवुड स्टार कैट विंस्लेट की एक फोटो को कॉपी करने की बात कही जा रही है। कैट की यह तस्वीर एक मैग्जीन के कवर के तौर पर सामने आई थी।

अब यह दोनों स्टार्स की तुलना करती हुई तस्वीर Social Media पर काफी वायरल हो रही है। यहां कई लोग ऐश्वर्या को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें ‘नकलचोर’ बोल रहा है तो कोई उन्हें ‘कॉपी कैट’ कर रहा है।

बता दें कि इस शूट में Aishwarya Rai Bachchan ने मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर डूओ फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के डिजायन किये आउटफिट्स पहने हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन का यह नया अवतार लोगों का दिल जीत रहा है। ऐश्वर्या ने इस शूट में कुल 6 आउटफिट्स को फ्लॉन्ट किया है, लेकिन यह कहना वाकई मुश्किल है कि वह ज्यादा खूबसूरत किसमें लग रही हैं।

सोने में इनवेस्ट करने का बेहतरीन मौका, दिवाली तक 41 हजार के पार होगा गोल्ड का भाव

बिजनेस डेस्क। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम में तेजी आने से घरेलू बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी समेत) के स्तर के पार चला गया था। इसके साथ चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल आया था।

एक महीने के दौरान सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, ऐसे में घरेलू बाजार में सोने की बिक्री में भी गिरावट आई है। रेट महंगा होने से लोगों के बीच गोल्ड को रिसाइकल (पुराने सोने से नई ज्वैलरी बनवाना) कराने का क्रेज तेजी से बढ़ा है। अभी सोना अपने हाई लेवल से गिरकर 38656 के स्तर पर और चांदी 46742 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

एक कारोबारी ने बताया भाव महंगा होने से सोने की रिसाइक्लिंग में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि बिक्री में 65 प्रतिशत की गिरावट आई है। मौजूदा भाव ज्यादा होने के कारण लोग पहले से रखे सोने पर मेकिंग चार्ज देकर उससे अपने पसंद के गहने बनवाने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि दिवाली तक सोने का भाव 41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। ऐसे में सोने में निवेश अभी भी फायदेमंद साबित होने की पूरी संभावना है।