27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 305

दिल की बामारियों से बचना चाहते हैं तो जरुर करें हरी मिर्च का सेवन

हेल्थ डेस्क। हरी मिर्च खाने में तीखी जरुर होती है लेकिन इसके फायदें अनेक हैं। खाने के साथ सलाद में लोग अक्सर हरी मिर्च खा लेते हैं। लेकिन इसके तीखेपन की वजह से इसे ज्यादातर लोग नहीं खा पाते हैं।

हरी मिर्च में विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे न्यूट्रीएंट्स होते हैं जिनसे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है। ये सभी हमारे शरीर की सेहत के लिए जरुरी है। आइए जानते हैं हरी मिर्च के और भी फायदे…

1। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए हरी मिर्च का सेवन फायदेमंद है।

सलेह का दावा, अफगानिस्तान के पास है आतंकियों को फंडिंग करने के सुबूत

2। गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए हरी मिर्ची का सेवन फायदेमंद है।

3। आँखों की रौशनी बढ़ाने में हरी मिर्ची का सेवन फायदेमंद है इसमें पाए जाने वाला विटामिन ए आपकी आखो की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है।

4। एक अध्ययन अनुसार हरी मिर्च से हृदय से संबंधित बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। हरी मिर्च शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकती है, इससे रक्त में थक्कों की समस्या भी ठीक हो सकती है।

5। हरी मिर्च में कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती, इसके सेवन से आप पोषक तत्वों को ग्रहण कर सकतें है कैलोरी न होने की वजह से इसके सेवन से वजन को भी घटाया जा सकता है।

6। पाइल्स, पेट जलन, मूत्र रोग, गर्भवती महिला, किडनी विकारों में हरी मिर्ची का सेवन नुकशान दायक हो सकता है।

7। हरी मिर्च आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ कसाव भी लाती है, जिससे त्वचा जवां और खूबसूरत दिखाई देती है।

8। हरी मिर्च में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि‍सी भी प्रकार के संक्रमण से शरीर की रक्षा करते हैं।

9। हरी मिर्च में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जिस वजह से इसका सेवन पाचन किर्या को मजबूत बनाता है।

बाल कलर करवाने के हैं शौकीन, तो इन बातों को जरुर रखें खास ध्यान

हेल्थ डेस्क। आजकल लोगों के बीच अपने बालों को कलर करने का शौक तेजी से देखा जा सकता है। ये ट्रेंड काफी टाइम से चला आ रहा है। इसमें लोग अपने बालों को लाल, नीले, ब्लॉन्ड जैसे कलर्स से अपने बालों को डाई करते हैं। लेकिन अपने बालों को डाई करने से पहले हमें बहुत सावधानी बरतने की जरुरत होती है।

बालो में कलर करने के बहुत से नुक्सान होते है। बालों का कमजोर होना, झड़ना, रुखे हो जाना जैसी समस्याएं उतपन्न होने लगती हैं। इसलिए हमें बालों को रंगते वक्त कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आइए आपको बतातें हैं इससे जुड़ी कुछ आवश्यक बातें और कैसे रखें अपने बालों का ख्याल…

1। बालों को कलर करवाने से पहले आपको एलर्जी का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कई बार कुछ कलर या डाई बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में यदि आपको अमोनियायुक्त डाई सूट न करें तो आप प्रोटीनयुक्त डाई का इस्तेमाल भी करती हैं। इसके लिए आप हेयर एक्सपर्ट या ब्यूटी पार्लर में जाकर परामर्श ले सकते हैं।

2। हेयर कलर करवाने वालों को बाद में त्वचा संबंधी दिक्कतों सामना जैसे बालों की कोमलता जाने का डर, बाल जल्दी सफेद होना इत्यादि करना पड़ता है। हेयर कलर में मिला अधिक अमोनिया बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

3। हेयर कलर कई तरह के हो सकते हैं जैसे बरगंडी, डार्क ब्राउन, रेड कलर, नेचुरल, गोल्ड, चॉकलेट चेरी ब्राउन रेड इत्यादि। आप अपनी पर्सनेलिटी के हिसाब से ही कलर का चयन करें। बालों को घर पर कलर कर रही हैं तो ब्रश और हाथों में दस्तानों का प्रयोग जरूर करें और खुद से आंखों का खासतौर पर ध्यान रखें।

4। डाई के किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट से बचने के लिए आपको पहली बार कलर किसी अनुभवी व्यक्ति या प्रोफेशनल व्यक्ति से ही करवाना चाहिए। बालों को कलर करने से पहले उन्हें पहले धों के सुलझा कर सुखा लें और बालों को कंघी के एक सिरे से उठाते हुए बालों को कलर करें।

5। बालों को यदि आप खुद से डाई करते है तो उसके बाद बालों में शैंपू और कंडीनर करना न भूलें। साथ ही हेयर स्पा और सीरम ट्रीटमेंट तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही करवाएं। यदि आप पहली बार घर पर ही बालो को कलर कर रहे हैं तो बालों को डाई करने वाले पैकेट पर लिखे दिशा-निर्देशों को सावधानी से पढ़ें।

राशिफल: 04 सितंबर 2019, इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

राशिफल: 04 सितंबर 2019, इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज आप जरूरत से ज्यादा काम का बोझ अपने सिर पर ले सकते हैं।

वृष

मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। घरेलू समस्‍या परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्‍टमय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मिथुन

आत्मविश्वास में कमी आएगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के साथ विकसित हो सकते हैं।

कर्क

नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

सिंह

मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचनाक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे।

तुला

मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।

धनु

मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर

मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्‍थान पर भी जाना पड़ सकता है।

कुंभ

किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

मीन

संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्‍मान मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

पंचांग: 04 सितंबर 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 04 सितंबर 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- बुधवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र- विशाखा

योग- इन्द्र

तिथि-षष्ठी

दिशा शूल- उत्तर में

सूर्योदय- 05:59

सूर्यास्त- 06:40

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57

कश्मीर में दो रिजॉर्ट बनाने जा रही है महाराष्ट्र सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मुंबई. Modi Government द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद घाटी में महाराष्ट्र सरकार बड़ा निवेश करने जा रही है। सरकार कश्मीर में जमीन खरीद कर दो रिजॉर्ट का निर्माण करेगी। मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

कश्मीर को चुना

राज्य के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने बताया ‘उनके पास लक्षद्वीप में रिजॉर्ट शुरू करने का प्रस्ताव है, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता कश्मीर और लद्दाख में निवेश की है। एमएसआरटीसी श्रीनगर के पास एक रिसॉर्ट और लद्दाख के पास एक पर्वतारोहण संस्थान खोलने की योजना बना रही है। जहां मामूली दर पर देशी, विदेशी और राज्य के पर्यटक ठहर सकेंगे।’ बता दें कि धारा 370 हटाने के बाद घाटी में निवेश करने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य होगा।

15 दिनों में होगा जमीन का सर्वे

महाराष्ट्र टूरिज्म कारपोरेशन अगले 15-20 दिनों में एक टीम उपयुक्त स्थलों को खोजने के लिए वहां जाएगी। राज्य के पर्यटन मंत्री रावल का कहना है कि महाराष्ट्र में निगम का अपने कई सारे रिजॉर्ट हैं, ठीक उसी तर्ज पर निगम कश्मीर और लद्दाख के बर्फीली वादियों में रिजॉर्ट खोले जाएंगे।

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री का भी दौरा

कश्मीर और लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय बड़ी पहल करने जा रहा है। इसके लिए खुद केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में मंत्रालय की एक टीम इसी महीने में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा पर जाएगी। यह टीम दोनों नवगठित केंद्र शासित क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं को अंतिम रूप देगी।

कांग्रेस नेता कृपाशंकर के घर पर पहुंचे उद्धव और फडणवीस, BJP में हो सकते हैं शामिल

मुंबई. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने बांद्रा स्थित घर पर गणपति स्थापित किए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कृपाशंकर के आवास पर बप्पा के दर्शन के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पहुंचे। उद्धव और फडणवीस के उनके घर जाने के बाद कांग्रेस नेता के पार्टी छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई।

फडणवीस-उद्धव के करीबी हैं कृपाशंकर

मुख्यमंत्री फडणवीस और उद्धव ठाकरे दोनों के साथ हिंदी भाषी नेता कृपाशंकर सिंह से बेहद करीबी रिश्ता रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री के उनके आवास में जाने के बाद मंगलवार दोपहर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी पत्नी रश्मी के साथ यहां पहुंचे और करीब एक घंटे तक रुके। इस दौरान कृपाशंकर सिंह की पत्नी मालती देवी ने भगवान गणेश की प्रतिमा और भगवा रंग की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इससे पहले भी कृपाशंकर सिंह के घर आ चुके हैं। परंतु महाराष्ट्र में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल के दो बड़े नेताओं का कांग्रेस के बड़े नेता के घर आना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया।

भाजपा में शामिल होने की चर्चा

कृपाशंकर सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा लंबे अर्से से चल रही है। लेकिन, किसी भी पक्ष की ओर से कभी कोई बयान नहीं दिया गया।

ऑफिस जाने से पहले भूलकर भी न खा लें बादाम, नहीं तो नींद कर देगी परेशान

हेल्थ डेस्क। AAP चाहे ऑफिस में हो या घर पर हो काम करते वक़्त नींद आना कोई अच्छी बात नहीं हैं। लेकिन आज के समय में लोग रात को जागते हैं और दिनभर नींद उन्हें परेशान करती हैं। इस वजह से AAP काम को मन लगाकर नहीं कर पाते हैं और उसके अच्छे परिणाम नहीं मिल पाते हैं।

हांलाकि नींद की कमी की वजह से यह परेशानी हो सकती हैं। दिन में नींद आने का कारण AAPके कुछ आहार भी हो सकते हैं। ऐसे में काम करते वक़्त इन आहार से परहेज करने में ही फायदा हैं। आज हम उन्हीं आहारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बादाम

बादाम को हम अक्सर काम करते करते यूँ ही स्नैक के तौर पर खाने लगते हैं जो की बहुत गलत है। अगर AAP को काम के वक़्त दिमाग को अलर्ट रखना है तो भूल कर भी बादाम न खाएँ क्योंकि बादाम नेचुरल तरीके से मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को रिलैक्स करते हैं और दिमाग को सोने की मुद्रा में ले आते हैं। रात में सोने से पहले AAP ज़रूर एक मुट्ठी बादाम खा सकते हैं।

डार्क चॉकलेट

काम पर मुस्तैद रहना है तो डार्क चॉकलेट तो हरगिज़ मत खाना। डार्क चॉकलेट में भी सेरोटोनिन होता है जो दिमाग को अलर्ट नहीं रखता बल्कि एक दम उल्टा असर करता है। अगर ऑफिस में कभी चॉकलेट की तलब लगे तो AAP डार्क चॉकलेट की बजाये मिल्क चॉकलेट खाएँ, जो कि एक बहुत ही बढ़िया स्टिम्युलेंट का काम करती है और हमारे ब्रेन और मांसपेशियों को एक दम जगा देती है।

ओटमील

शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ाने वाले खाद्यपदार्थ, जैसे की ओटमील, या कोई भी और दानेदार सीरीअल कभी न खाएँ, नींद के ज़बरदस्त झोंके आने लगेंगे।

केले या केले से बना शेक

केले में पाये जाने वाले मैग्नीशियम और पोटैशियम हमारी नसों को विश्राम की मुद्रा में ले आते हैं। केले में पाया जाने वाला विटामिन बी 6 हमारे शरीर में पाये जाने वाले ट्रीप्टोफन को सेरोटोनिन में बदल कर शरीर को आलसी कर देता है। जिस से नींद आने लगती है ज़ोर से। इसलिए काम करते वक़्त या उस से पहले केले खाने से बचें। केले से बना हुआ शेक या और कोई पकवान भी ना लें।

हर्बल टी

हर्बल टी के फायदे ज़रूर हैं और बहुत ज़्यादा हैं। मगर ऑफिस में काम करते वक़्त पीने से हर्बल टी से नुकसान ही होता है। एक दम लोरी का काम करती है हर्बल टी। इस में पाये जाने वाले चैमोमिल, पैशन फ्लावर और लेमन बाम AAP को किसी भी वक़्त सुला सकते हैं।

रायबरेली: किशोरी को बंधक बनाकर 3 लोगों ने किया गैंगरेप, हालत गंभीर

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से किशोरी से गैंगरेप की घटना सामने आई है। जहां एक किशोरी को बंधक बनाकर तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक अभी भी फरार है। यह घटना रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र की है।

सोने-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, जानें 10 ग्राम गोल्ड का दाम

बिजनेस डेस्क. HDFC सिक्योरिटीज के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमतों में मंगलवार को 538 रुपये की भारी तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 38,987 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली के कारण सोने में यह तेजी देखने को मिली है।

चांदी की कीमतों में भी इसी तरह का उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत में आज 1,080 रुपये का उछाल आया, जिससे इसकी कीमत 47,960 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमत में यह उछाल देखने को मिला है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना 1,530 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.50 डॉलर प्रति औंस पर रही।

इस समय सोने की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी का प्रमुख कारण यूएस-चाइना ट्रेड वॉर बना हुआ है। इसका प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों के शेयर बाजारों पर पड़ा है। चाहे अमेरिका हो, जापान हो या चीन, सभी के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज हुई है। इस कारण शेयर मार्केट से निराश निवेशकों के लिए सोना सेफ हैवन बना हुआ है और वे लगातार सोने में निवेश कर रहे हैं।

बाल अधिकार सम्मेलन के 30 साल पूरे होने पर श्रीलंका में इवेंट का आयोजन

World Desk.श्रीलंकाई संसद व यूनिसेफ (UNICEF) ने मिलकर बाल अधिकारों के सम्‍मेलन की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर एक समारोह का आयोजन किया। इसमें दक्षिण एशिया के सांसदों को बुलाया गया। यह दो दिवसीय इवेंट सोमवार से शुरू हुआ।

इवेंट में क्षेत्र के बच्‍चों के हालात पर नजर रखने पर जोर दिया गया साथ ही बाल अधिकारों की राह में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। इवेंट में सांसदों को नई प्रतिबद्धताओं को बनाने का मौका दिया गया। अपने भाषण में श्रीलंकाई संसद के स्‍पीकर कारु जयसूर्या ने कहा कि दक्षिण एशिया का भविष्‍य यहां के बच्‍चों के भविष्‍य पर निर्भर करता है। इसलिए यहां बच्‍चों की देखभाल बेहतर होनी चाहिए। दक्षिण एशियाई जनसंख्‍या का 36 फीसद हिस्‍सा यहां के बच्‍चे हैं।

दक्षिण एशिया यूनिसेफ की क्षेत्रीय निदेशक जीन गॉग ने कहा कि सम्‍मेलन से बच्‍चों के जीवन को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही उन्‍होंने सरकार के अनुकूल नीतियां और निवेश बनाने का आश्‍वासन दिया ताकि बच्‍चों को अच्‍छी जिंदगी और सुरक्षित बचपन मिल सके। उनहोंने कहा अभी भी सम्‍मेलन पूरी तरह हर जगह लागू नहीं है और बच्‍चों को अपने अधिकार नहीं मिल रहे हैं। उन्‍हें पर्याप्‍त चिकित्‍सा, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा नहीं मिल पा रहा।