27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 258

ब्रिटेन: ट्रक से 39 शव मिलने से हड़कंप, 1 युवक गिरफ्तार

वर्ल्ड डेस्क। ब्रिटिश पुलिस ने बुधवार को लंदन के समीप एक ट्रक के कंटेनर से 39 शव मिलने का सनसनीखेज खुलासा किया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया था। पुलिस ने बताया कि लंदन के पूर्व ग्रेयज के औद्योगिक पार्क में घटनास्थल पर पाए गए लोगों को जांच के लिए लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में मृतकों में 38 वयस्क और एक किशोर है। हत्या के संदेह में उत्तरी आयरलैंड के 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एस्सेक्स पुलिस के मुख्य अधीक्षक एंड्रयू मैरिनर ने एक बयान में कहा, यह बहुत दुखद घटना है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

उन्होंने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि यह घटना कैसे हुई। पुलिस ने बताया कि वाटरग्लेड इंडस्ट्रियल पार्क में ट्रक के कंटेनर के भीतर लोगों के पाए जाने के बाद एंबुलेंस सेवा ने उन्हें सूचना दी। मैरिनर ने कहा, हम पीड़ितों की पहचान कर रहे हैं।

हालांकि मुझे लगता है कि यह लंबी प्रक्रिया हो सकती है। हमारा मानना है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया है। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ट्रक ने शनिवार को ब्रिटेन में प्रवेश किया। उन्होंने कहा, हमने इस घटना के संबंध में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और पूछताछ चल रही है।

Actress से आइटम नंबर कराकर भारत को बदनाम कर रही पाक सेना !

मनोरंजन डेस्क। Pakistani Army इस बार भारत को बदनाम करने के लिए फिल्मों का सहारा लिया है। बताया जा रहा है पाकिस्तान की एक फिल्म में सेना के दबाव में Item number रखा गया है। इस आइटम नंबर में कई बार भारत का जिक्र किया गया है। इन आइटम नंबर को लेकर अब विवाद बढ़ गया है।

विवाद बढ़ने के बाद फिल्म में आइटम नंबर करने वाली अभिनेत्री Neelam Muneer खान ने इंस्टाग्राम में लिखा, जिंदगी में पहली और आखिरी बार कोई आइटम नंबर कर रही हूं, क्योंकि सेना ने इसके लिए कहा था। इस गाने में बॉलीवुड की झलक साफ नजर आती है। गीत के बोलों में भारत का जिक्र भी है।

हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान आर्मी को उसकी इस हरकत के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि आने वाले वक्त में जो सैन्य परेड होंगी, उनमें भी आइटम नंबर नजर आएंगे।

Neelam Muneer पाकिस्तानी की मशहूर अभिनेत्री हैं। पाकिस्तान आर्मी अपने मीडिया विंग ‘इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन’ यानी आईएसपीआर के बैनर तले फिल्म प्रोड्यूस करती है। ‘काफ कंगना’ उसकी हालिया फिल्म है।

सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें 10 ग्राम गोल्ड का दाम

बिजनेस डेस्क. सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, सोने की कीमत में बुधवार को 177 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,932 रुपये हो गई है। बताया जा रहा है रुपये में मजबूती और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमत में यह तेजी देखने को मिली है।

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी बुधवार को तेजी देखने को मिली है। चांदी में 290 रुपये की तेजी आई है, जिससे इसका भाव 46,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। पिछले सत्र में, यह 46,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, सोना मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 38,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एक व्यवसाय़ी ने बताया दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 177 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 24 कैरेट सोने के भाव में यह तेजी रुपये में मजबूती और मजबूत वैश्विक रुख के कारण देखने को मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि फेस्टिवल डिमांड आने से जुलरी की खपत बढ़ रही है व इससे सोने की कीमतों में भी उछाल बना रहेगा।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना बढ़त के साथ 1,493 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था, जबकि चांदी 17.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

मोदी सरकार का बड़ा एलान, BSNL-MTNL न बंद होगा, न ही घटाई जाएगी हिस्सेदारी !

बिजनेस डेस्क. दूरसंचार कंपनी BSNL और MTNL को बंद करने को लेकर चल रहे तमाम कयासों पर बुधवार को ब्रेक लग गया।

कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साफ कर दिया है कि BSNL, MTNL को न तो बंद किया जाएगा, न ही इसे किसी थर्ड पार्टी के हवाले किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ना ही इनमें हिस्सेदारी घटाई जाएगी। सरकार ने बुधवार को दोनों दूरसंचार कंपनियों के सैद्धांतिक विलय की मंजूरी दे दी।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि BSNL और MTNL के कर्मचारियों के लिए सरकार वीआरएस पैकेज लाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों के मर्जर में कुछ समय लगेगा। तब तक MTNL BSNL की सब्सिडियरी के रूप में काम करेगी।

प्रसाद ने कहा कि कि अगले चार साल में BSNL और MTNL की 38,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का मौद्रिकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि BSNL और MTNL का ऑपरेशन सुनिश्चित करने के लिए सॉवरेन बॉन्ड के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। BSNL में अभी 1.76 लाख कर्मचारी हैं और वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का शुद्ध घाटा 13,804 करोड़ रुपये का रहा था।

अब BCCI में चलेगी Sourav Ganguly की दादागिरी, चुने गए अध्यक्ष

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly को बुधवार (23 अक्टूबर) को यहां आधिकारिक रूप से BCCI का अध्यक्ष चुना गया। BCCI ने ट्वीट करके गांगुली के अध्यक्ष बनने की जानकारी दी।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति का 33 महीने से चला आ रहा शासन अब खत्म हो गया है। BCCI अध्यक्ष पद के लिए गांगुली का नामांकन सर्वसम्मति से हुआ है।

Sourav Ganguly के अलावा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव नियुक्त किया गया। केरल के जयेश जॉर्ज नए संयुक्त सचिव और उत्तराखंड के महीम वमार नए उपाध्यक्ष चुने गए।

पूर्व BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष बने हैं। BCCI की नई टीम की नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनी गई प्रशासकों की समिति (सीओए) के 33 महीने के कार्यकाल का भी समापन हो गया।

BCCI ने ट्वीट किया, Sourav Ganguly को आधिकारिक रूप से BCCI का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

बता दें कि Sourav Ganguly बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव और बाद में अध्यक्ष पद के अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कुछ लक्ष्य तय कर रखे हैं, जिनमें प्रशासन को ढर्रे पर लाना और प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के वेतन में बढ़ोतरी शामिल है। हितों के टकराव’ के नियमों के बीच गांगुली के सामने चुनौती क्रिकेट सलाहकार समिति और राष्ट्रीय चयन समिति में अच्छे क्रिकेटरों को लाने की भी होगी।

BCCI के अध्यक्ष के तौर पर Sourav Ganguly का कार्यकाल सिर्फ 10 महीने के करीब का होगा। क्योंकि BCCI के नए संविधान के मुताबिक उन्हें अगले साल सितंबर में 3 साल के कूलिंग ऑफ पीरियड में जाना होगा। इसके तहत गांगुली अगने तीन वर्षों तक BCCI के किसी भी पद पर नियुक्त नहीं हो सकेंगे। BCCI के नए नियमों के अनुसार, एक प्रशासक लगातार केवल छह साल तक ही अपनी सेवाएं दे सकता है। ऐसे मे गांगुली एक साल से थोड़ा कम समय के लिए BCCI बॉस होंगे।

झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 विधायक BJP में शामिल, सीएम ने दिलाई सदस्यता

New Delhi. झारखंड में चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। झारखंड में विपक्ष के 6 विधायक बीजेपी का दामन थाम लिया है। इन 6 विधायकों में कांग्रेस के तीन, जेएमएम के दो और एआईएफबी का एक विधायक शामिल है। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा समेत बीजेपी की कई नेता मौजूद रहे।

बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में जेएमएम के कुणाल सारंगी और जेपी पी भाई पटेल, कांग्रेस के सुखदेव भगत, मनोज यादव और बादल पत्रलेखा है। वहीं एआईएफबी भानु प्रताप शाही भी बीजेपी में शामिल हो गए है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जवान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप जी ने पार्टी का विलय किया है। यह सूबे के लिए सुखद संदेश है। 2014 और 2019 का संदेश यह है कि देश-प्रदेश की जनता ने जातिवाद, वंशवाद व परिवारवाद की राजनीति को नकार कर विकास के प्रति जनादेश देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम सब महसूस कर रहे हैं कि देश में अब विकास व राष्ट्रवाद की राजनीति चलेगी।

उन्होंने कहा कि BJP के राष्ट्रवाद व विकास से प्रभावित होकर प्रदेश के विकास के लिए, गरीबी को समाप्त करने के लिए, आगे ले जाने के लिए विभिन्न दलों के नेता व अधिकारी शामिल हुए हैं। ये लोग पार्टी में प्रदेश के विकास व राष्ट्र की सेवा के लिए आए हैं। BJP में शामिल हुए ये नेता खुद के लिए नहीं बल्कि राज्य को फिर से स्थायी सरकार देने के लिए आये हैं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद और विकास की नीति से प्रभावित होकर आज ये लोग शामिल हुए हैं।

कातिलों की गिरफ्तारी से कमलेश तिवारी के परिजन खुश, मां बोलीं- सभी को फांसी दे देनी चाहिए

लखनऊ. हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदू सभा के नेता कमलेश तिवारी के दोनों हत्यारों अशफाक शेख और मोईनुद्दीन पठान को गुजरात ATS ने राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात ATS द्वारा दोनों हत्यारों की गिरफ्तारी और यूपी सरकार की कार्रवाई पर कमलेश तिवारी के परिजनों ने खुशी जताई है।

कमलेश तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी पर मां कुसुम तिवारी ने कहा कि हम आरोपी व्यक्तियों (अशफाक हुसैन और मोइनुद्दीन खुर्शीद) की गिरफ्तारी से बहुत खुश हैं, उन्हें सभी को फांसी दे दी जानी चाहिए। मैं सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हूं।

गुजरात ATS के डीआइजी हिमांशु शुक्ल ने बताया है कि दोनों को मंगलवार की शाम उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे गुजरात की सीमा में प्रवेश करने वाले थे। 34 वर्षीय अशफाक और 27 वर्षीय मोईनुद्दीन गुजरात के सूरत के रहने वाले हैं। पैसे खत्म होने के बाद दोनों ने अपने परिवारीजन और दोस्तों से संपर्क किया था, जिसके बाद सर्विलांस के जरिए दोनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

कमलेश तिवारी की हत्या के चार दिन बाद गुजरात ATS की टीम ने दोनों मुख्‍य आरोपितों को गुजरात-राजस्थान की सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों हत्यारोपितों शेख अशफाक हुसैन और पठान मोइनुद्दीन अहमद ने अपना जुल्म कुबूल कर लिया है।

उन्होंने गुजरात पुलिस को बताया है कि कमलेश तिवारी के विवादित बयानों के चलते हत्या की गई। बता दें कि कमलेश तिवारी ने वर्ष 2015 में मोहम्मद पैगम्बर को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। सपा सरकार ने उन पर एनएसए भी लगाया था। हालांकि 2017 में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद उसे हटा दिया गया था।

लखनऊ हत्याकांड: कमलेश तिवारी के मुख्य आरोपितों को लखनऊ लाने के लिए UP पुलिस गुजरात रवाना !

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदू सभा के नेता कमलेश तिवारी के दोनों हत्यारों अशफाक शेख और मोईनुद्दीन पठान को गुजरात ATS ने राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों आरोपितों को लखनऊ लाने के यूपी पुलिस गुजरात रवाना हो गई है। गुजरात ATS ने बताया कि ये दोनों आरोपी पाकिस्तान भागने की फिराक में थे।

कमलेश तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपित अशफाक शेख और मोईनुद्दीन पठान को लखनऊ लाने के लिए यूपी पुलिस की चार सदस्यीय टीम गुजरात रवाना हो गई है। यूपी पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ आएगी।

DGP ओपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपितों को कानून के तहत जो भी सजा का प्रावधान होगा वह दिलवाया जाएगा। पूरी कोशिश होगी कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर दोनों को फांसी की सजा दिलवाई जाएगी।

कमलेश तिवारी की हत्या के चार दिन बाद गुजरात ATS की टीम ने दोनों मुख्‍य आरोपितों को गुजरात-राजस्थान की सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों हत्यारोपितों शेख अशफाक हुसैन और पठान मोइनुद्दीन अहमद ने अपना जुल्म कुबूल कर लिया है।

उन्होंने गुजरात पुलिस को बताया है कि कमलेश तिवारी के विवादित बयानों के चलते हत्या की गई। बता दें कि कमलेश तिवारी ने वर्ष 2015 में मोहम्मद पैगम्बर को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। सपा सरकार ने उन पर एनएसए भी लगाया था। हालांकि 2017 में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद उसे हटा दिया गया था।

राशिफल: 23 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

राशिफल: 23 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों के लिए दिन लाभदायक, धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

शारीरिक कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

वृष

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मिथुन

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कर्क

रोजगार प्राप्ति संभव है। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखदायक होगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। गृहस्थी का मेहनत वाला काम आज आप निपटा सकते हैं। आप खुद तो मेहनत करेंगे ही, परिवार के लोगों को भी सक्रिय कर देंगे।

कन्या

मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। यात्रा भी हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नए विचार मन में आ सकते हैं।

तुला

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुकावटें दूर होंगी। मनमाफिक कार्य होंगे। नौकरी, परीक्षा, रोजगार, निवेश में लाभ होगा। स्वप्न साकार होंगे

वृश्चिक

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

धनु

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

मकर

जोखिम-जमानत के कार्य न करें। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। व्यापार मंदा चलेगा। विवाद से बचें। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि संभव है।

कुंभ

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। निवेशादि से लाभ होगा। साक्षात्कार, परीक्षा में सफलता मिलेगी। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। कार्यों में गति आएगी।

मीन

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

8 हजार रुपए सस्ता हुआ Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन, जानें नई कीमत

टेक डेस्क। Samsung Galaxy A80 को भारतीय मार्केट में इसी वर्ष जुलाई में 47,990 रुपये में Launch किया गया था। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन था जो रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया था।

अब इस फोन की कीमत को 8,000 रुपये कम कर दिया गया है। अब इसे 47,990 रुपये के बजाय 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। इसे ऑफलाइन चैनल्स के जरिए भी खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy A80 के फीचर्स

यह फोन एंड्रॉइड 9.0 पाई पर काम करता है। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले मौजूद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दी गई है। वहीं, 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी उपलब्ध कराई गई है।

यह फोन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3700 एमएएच की बैटरी उपलब्ध कराई गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।