27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 257

PMC BANK: पूर्व निदेशक सुरजीत अरोड़ा की पुलिस हिरासत 24 अक्टूबर तक बढ़ाई गई !

मुंबई. पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक एस सुरजीत सिंह अरोड़ा की पुलिस हिरासत 24 अक्टूबर तक मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने बढ़ा दी है। सुरजीत सिंह अरोड़ा को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह बैंक की कर्ज समिति का मेंबर था। अरोड़ा को 17 अक्टूबर को पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

अरोड़ा के अलावा 4,355 करोड़ रुपए के इस कथित घोटाले में एचडीआईएल समूह के प्रवर्तकों- राकेश और सारंग वधावन, पीएमसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरयाम सिंह और बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पीएमसी बैंक घोटाले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि सुरजीत सिंह अरोड़ा ने आधिकारिक पद का ‘दुरुपयोग’ करते हुए इस घोटाले में सहयोग किया।

सोमवार को भारतीय सदरंगनी नाम की एक वृद्ध महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी बेटी ने पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक में करीब ढाई करोड़ रुपए जमा कराए थे। लेकिन पाबंदी के बाद वे उन्हें निकाल नहीं पा रही थीं। अब तक 4 लोग अलग-अलग वजहों से घोटाला उजागर होने के बाद हुए प्रदर्शनों के बीच अपनी जान गंवा चुके हैं।

सबसे पहले फट्टोमल पंजाबी और संजय गुलाटी की हार्टअटैक से मौत की बात सामने आई थी। वहीं, मुंबई के वरसोवा इलाके में रहने वाली 39 वर्षीय महिला खाताधारक के आत्महत्या का मामला सामने आया था। चौथी मामला मुरलीधर ढर्रा नाम के एक 83 वर्षीय वृद्ध की मौत की थी।

BCCI अध्यक्ष बनते ही Sourav Ganguly ने कोहली-धोनी को लेकर कही ये बड़ी बातें

स्पोर्ट्रस डेस्क। Team India के पूर्व कप्तान Sourav Ganguly ने BCCI के 39वें अध्यक्ष के तौर पर अपने एजेंडे का ऐलान कर दिया है। मुंबई में BCCI अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद सौरव गांगुली ने इसे बड़ा सम्मान बताया।

उन्होंने साथ ही भारतीय क्रिकेट में Mahendra Singh Dhoni, Rohit Sharma और Ajinkya Rahane जैसे और खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए भी अपनी योजना का खुलासा किया। गांगुली ने इस काम के लिए घरेलू क्रिकेट के स्तर पर काफी काम करने की जरूरत बताई। टीम इंडिया से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली से गुरुवार को मिलने की बात भी कही।

BCCI अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पत्रकारों से बात कर रहे Sourav Ganguly ने कहा कि बोर्ड की विश्वसनीयता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार मुक्त कामकाज होगा। Team India की अगुआई करते हुए मैंने यही काम किया था और मैं BCCI की अगुआई भी करूंगा। सौरव गांगुली ने साथ ही अगले तीन हफ्ते में BCCI की एजीएम बुलाने की बात कही है।

Mahendra Singh Dhoni के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर Sourav Ganguly ने कहा कि जब आप बैठेंगे और सोचेंगे कि उन्होंने क्या किया है, तो आपके मुंह से निकलेगा, शानदार। हम यहां खिलाड़ियों की जिंदगी आसान करने आए हैं, मुश्किल करने नहीं। मैंने अभी धोनी से बात नहीं की है। मैं उस महान इंसान से भविष्य में बात करूंगा। ये सब धोनी की वापसी पर निर्भर करता है। मैं नहीं जानता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। चैंपियनों का करियर इतनी जल्दी खत्म नहीं होता। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर फैसला किया जाएगा। आपसी सम्मान, मत और चर्चा की गुंजाइश भी इसमें होगी। जब तक मैं यहां हूं, सभी क्रिकेटरों से सम्मान के साथ व्यवहार किया जाएगा।

Virat Kohli भारतीय क्रिकेट के कप्तान हैं और सबसे अहम इंसान हैं। मैं उनसे गुरुवार को मिलूंगा और अहम मुद्दों पर बात करूंगा। उन्होंने साथ ही कहा कि मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच कभी भी संवादहीनता रही है।

Malaika Arora ने अर्जुन पर जताया प्यार, शेयर की रोमाटिंक तस्वीर

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड हॉटी Malaika Arora आज अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। सुबह से ही उनके चाहने वालों का बधाई संदेश उनके लिए जारी है।

तो वहीं इस बार Malaika Arora ने अपना बर्थडे बॉलीवुड सेलेब्स के साथ मुंबई में मनाया। जिसमें अक्षय कुमार, करण जौहर, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, अनन्‍या पांडे, Malaika Arora के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, Malaika Arora की बहन अमृता अरोड़ा, अर्जुन रामपाल जैसे कई सेलेब्‍स शामिल हुए।

इस बर्थडे बैश की कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पक वायरल हो रहा है। फिलहाल अब इनसबके अलावा Malaika Arora और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक रोमांटिक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें अर्जुन कपूर उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने दिल की इमोजी भी लगाई है।

फिलहाल ऐसी भी खबर है कि जल्द ही Malaika Arora और अर्जुन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले साल अर्जुन के बर्थडे को Malaika Arora ने न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया था।

अच्छा होता सलमान-ऐश्वर्या के साथ बनती पद्मावत: शाहिद कपूर

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री Neha Dhupia अपने चैट शो ‘हैश टैग नो फिल्टर Neha Dhupia’ के चौथे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उत्साहित भी। अब उनका शो ऑन एयर हो चुका है। इस शो में बॉलीवुड के कई सितारे हिस्सा बनकर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को खुलासा कर सभी को चौंका दिया है।

अभी हाल ही में इस शो में अभिनेता Shahid Kapoor शामिल हुए। इस दौरान Shahid ने भी अपने करियर और पर्सलन लाइफ से जुड़े सवालों का बिंदास होकर जवाब दिया।

इसी बीच Neha Dhupia ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की ‘ पद्मावत’ को लेकर एक सवाल किया। आपको बता दें कि ‘पद्मावत’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अवाला Shahid Kapoor भी अहम किरदार में थे। इन तीनों के करियर की ये सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म में Shahid Kapoor ने महाराज रावल रतन सिंह की भूमिका निभाई थी।

Neha Dhupia ने Shahid से पूछा कि लीड कैरक्‍टर्स के तौर पर वह किन तीन लोगों को ‘पद्मावत’ के लिए रीकास्‍ट करना चाहेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

Neha Dhupia के सवालों का जवाब देते हुए Shahid Kapoor ने बताया कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जगह सलमान और ऐश्वर्या हो सकते थे। Shahid ने कहा कि हम दिल दे चुके सनम के कलाकार सलमान खान- ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली के निर्देशन में अच्छी तरह से काम कर लेते।

मोदी सरकार ने IAS पंकज कुमार बनाया UIDAI का सीईओ

New Delhi। मोदी सरकार ने मंगलवार को IAS अधिकारी पंकज कुमार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का नया सीईओ नियुक्त किया। पंकज कुमार वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।

UIDAI एक वैधानिक प्राधिकरण है, जिसे आधार एक्ट 2016 के प्रावधानों के तहत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफामेर्शन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के तहत स्थापित किया है। इसे Duplicate or Fake ID को समाप्त करने के लिए यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (UID), जिसे आधार भी कहा जाता है, जारी करने का अधिकार है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने कहा, ‘इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफामेर्शन टेक्नोलॉजी के अतिरिक्त सचिव पंकज कुमार, आईएएस (NL87) को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सीईओ के पद पर अपग्रेड किया जाता है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में DK शिवकुमार को Delhi High court से जमानत

नई दिल्ली। Delhi High court ने कर्नाटक कांग्रेस के नेता DK Shivakumar को 25 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। कांग्रेस नेता DK Shivakumar मनी लॉन्ड्रिंग मामने में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। वे न्यायिक हिरासत में थे और इससे पहले ट्रायल कोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुकी थी।

बता दें कि आज ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व मंत्री डी।के। शिवकुमार से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। शिवकुमार को ईडी ने धनशोधन के एक मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था। उनकी जमानत याचिका अदालत में लंबित है और ईडी की जांच जारी है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों ने राजनीतिक प्रतिशोध के कारण निशाना बनाया था, इसलिए नहीं कि उन्होंने कानून का उल्लंघन किया।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह कैडर के लिए एक संदेश है कि पार्टी ऐसे मामलों में जेल जाने वाले नेताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी तिहाड़ जेल जाकर शिवकुमार से मुलाकात की थी। बता दें शिवकुमार कांग्रेस के लिए संकटमोचक कहे जाते हैं। कई चुनावों में उनकी अहम भूमिका देखी गई है।

योगी सरकार का बड़ा फैसला- दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे ही जला सकेंगे पटाखे !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली पर एक बड़ा फैसला लिया है। वायु प्रदूषण को देखते हुए योगी सरकार ने दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे ही पटाखे जलाने की अनुमति दी है। सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि दिवाली के दिन शाम 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति है। जो लोग 10 बजे के बाद भी पटाखे जलाएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।

योगी सरकार ने अपने निर्देश में कहा है कि जो लोग 10 बजे के बाद भी पटाखे जलाएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि लाइसेंस वाली दुकान से ही पटाखे खरीदें।

योगी सराकार ने सुप्रीम कोर्ट फैसले को ध्यान में रखते हुए बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें दिवाली के दिन पटाखे जलाने का समय दो घंटे निर्धारित किया गया है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को संज्ञान में लेते हुए 2018 में दिवाली पर पटाखे जलाए जाने के लिए समय निर्धारित कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार रात के 8 से लेकर 10 बजे तक ही पटाखे चलाए जाने की अनुमति दी गई थी। 10 बजे के बाद पटाखे चलाना प्रतिबंधित होगा।

अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा सुप्रीम कोर्ट के इन आदेशों का उल्लंघन न हो पाए। कोर्ट ने 2017 में 2016 की तुलना में पटाखे बेचने के लिए केवल 20 प्रतिशत लाइसेंस जारी करने के आदेश दिए थे।

IIM लखनऊ के 481 छात्रों को 13 लाख से ज्यादा का पैकेज, ये कंपनियां हुईं शामिल

करियर डेस्क। भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) लखनऊ के 35 बैच के सभी 481 छात्रों प्लेसमेंट मिल गया है। इन्हें औसतन 13 लाख रुपये से ज्यादा के पैकेज के ऑफर मिले हैं। वहीं, 50% छात्रों को 14 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज पर काम करने का विकल्प मिला है। संस्थान की ओर से मंगलवार को यह आंकड़े साझा किए गए हैं। IIM प्रबंधन ने इसे बड़ी उपलब्धि बताई है।

प्रबंधन का दावा है कि प्लेसमेंट ड्राइव में करीब 140 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हुई। सबसे ज्यादा सेल्स मार्केटिंग में 25% छात्र-छात्राओं को मौका मिला। वहीं, दूसरे नम्बर पर स्ट्रैटिक कंसल्टेंट सर्विसेज रही हैं। यहां 24% को काम करने का ऑफर मिला है।

प्लेसमेंट में यह कम्पनी हुई शामिल

एसेंचर, स्ट्रैटजी, आदित्य बिरला ग्रुप, एमेजन, एटी किअर्नी, एवेंडस कैपिटल, बेन एंड कंपनी, सिटी, डिओलाइट, डच बैंक, गोल्डमैन शैस, जेपी मॉगन चेज, द बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, उबर और उड़ान, एपेरल ग्रुप, बीम सेनटरी, कोका कोला बेवरेजेज, मल्टीपल्स एल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट, ओला, पारागान पार्टनर्स, पॉयनियरिंग वेंचर्स कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल हुईं।

यह है क्षेत्रवार स्थिति

सेल्स मार्केटिंग : 25%
स्ट्रैटिक कंसल्टेंट: 24%
वित्तिय : 17%
ऑपरेशन आइटी: 17%
सामान्य प्रबंधन : 9%
ई कॉमस: 8%

यूपी: BJP विधायक के घर के पास विस्फोट से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फरुख्खाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार की सुबह बीजेपी विधायक के घर के पास धमाका होने से दहशत फैल गई है। वहीं कूड़े के ढेर में हुए विस्फोट पर पुलिस ने पटाखे की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह राजेश उर्फ तिन्ना के घर के सामने कूड़े का ढेर लगा था। इसमें किसी ने आग लगा दी तो कुछ ही देर में उसमें तेज धमाका हो गया। धमाके से मकानों के खिड़की-दरवाजे तक हिल गए और लोगों में दहशत फैल गई।

घटनास्थल के पास ही सदर BJP विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी का आवास है। विधायक आवास के पास विस्फोट की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्टया कूड़े में किसी पटाखे के फटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।

POK में रैली निकाल रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 2 की मौत, 80 से ज्यादा लोग घायल

वर्ल्ड डेस्क। Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में राजनीतिक दलों पर पुलिस ने एक बार फिर लाठीचार्ज किया। पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

PoK में हुई इस रैली का आयोजन स्वतंत्र राजनीतिक पार्टियों के संगठन ऑल इंडीपेंडेंट पार्टीज अलायंस (एआईपीए) ने किया था। इस रैली का मकसद पीओके के लोगों को आजादी दिलाने की मांग करना था।

Pakistan सेना ने 22 अक्टूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में जबरन घुसकर उस पर अपना कब्जा जमा लिया था। इस घुसपैठ की 72वीं वर्षगांव पर लेागों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया। राजनीति पार्टी इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं।

बताया जाता है कि मुजफ्फराबाद राजनीतिक दलों की रैली में लाठी बरसाने के बाद पुलिस ने यहां के प्रेस क्लब में छापा मारा। इस दौरान कई पत्रकारों को भी चोट पहुंची है। पत्रकारों का आरोप है कि उनको जानबूझ कर पीटा गया है और उनके कैमरे व अन्य उपकरणों को पुलिस ने तोड़ दिया है।