27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 259

सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आज का क्या है भाव

बिजनेस डेस्क. धनतेरस को नजदीक देख मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल देखा गया। बताया जा रहा है मांग बढ़ने की वजह से मंगलवार को सोने की कीमतों में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया और इसकी कीमतें 38,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि 24 कैरट हाजिर सोने के मांग में तेजी आने से मंगलवार को इसकी कीमत में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

उन्‍होंने कहा कि धनतेरस के त्‍योहार से पहले सोने के आभूषणों की खपत बढ़ने का अनुमान है। सोमवार को सोना 38,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को बढ़त देखी गई। दिल्‍ली में सोने की कीमत 160 रुपये की बढ़त के साथ 46,690 रुपये के स्‍तर पर पहुंच गए। पिछले कारोबार के दौरान यह 46,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अगर आप धनतेरस पर गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। जैसे आपको शुद्धता और हॉलमार्क चेक करना नहीं भूलना चाहिए। गोल्ड खरीदते वक्त आपको पता होना चाहिए कि इसे खरीदने के बाद से ही आपके खर्चे खत्म नहीं हो जाते बल्कि आपको इससे ज्वैलरी बनवाने के लिए मेकिंग चार्ज भी देना होगा। उसके अलावा अगर आप गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम निवेश के लिए बेहतर ऑप्शन है।

चीन से आजादी चाहता है Hong Kong, लगातार जारी हैं विरोध प्रदर्शन

वर्ल्ड डेस्क. Hong Kong में विरोध प्रदर्शन चरम पर है। सड़कों पर हो हल्ला मचा हुआ है। हवाई अड्डों से उड़ानें रद्द हो रही हैं। सैकड़ों या हजारों नहीं लाखों लोग रोजाना सड़कों पर उतर रहे हैं।

दरअसल, कुछ महीने पहले Hong Kong में एक बिल लाया गया जिसमें कहा गया था कि Hong Kong में विरोध प्रदर्शन या फिर जुर्म करने वालों के खिलाफ Hong Kong में नहीं बल्कि चीन में मुकदमा चलाया जाएगा।

जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरने लगे और चीन की नाक में दम कर दिया है। प्रदर्शनकारी स्वतंत्रता से कम किसी भी बात पर मानने को तैयार नहीं हैं।

चीन के खिलाफ Hong Kong में बागवत की आग लगी हुई है। इस देश की जनता चीन के जुल्म ओ सितम से आजादी चाहती है, इसलिए हाथों में छाता और चेहरे पर मास्क पहनकर सड़कों पर उतर आए हैं।

लोग घरों में ही स्मोक बम और पेट्रोल बम बनाकर चीन के विरोध में उतरे हैं। महीनों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से जब बात नहीं बनी तो लोगों ने हिंसा का रास्ता अपनाया।

सड़कों पर आग लगा दी। टेलीफोन और स्ट्रीट लाइट के पोल काट दिए रास्ते जाम कर दिए। पुलिस को बेबस कर दिया। लोग सीधा पुलिस से ही टकरा गए। भिड़ गए पुलिस से और पुलिसवालों पर हमला कर दिया।

Neha Kakkar को इस शख्स ने किया जबरन Kiss, Video तेजी से हो रहा वायरल

मनोरंजन डेस्क। रियलिटी शो ‘Indian Idol’ के 11वें सीजन का इन दिनों ऑडिशन राउंड चल रहा है। इसी राउंड के एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने शो की जज बॉलीवुड की मशहूर सिंगर Neha Kakkar को जबरन Kiss कर सभी को हैरान कर दिया। साथ ही इस घटना के बाद नेहा काफी असहज हो गई थीं। एपिसोड का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

एक तरफ जहां इंटरनेट यूजर्स इस बात से खफा हैं, वहीं दूसरी ओर शो के दूसरे जज मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने भी इस मामले में ट्वीट किया है।

दरअसल, विशाल के एक फैन ने ट्वीट करते हुए पूछा, ‘सर उस लड़के को चमाट मारनी चाहिए थी। उसकी हिम्मत कैसे हुई। मैं उम्मीद करता हूं कि उसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ा गया होगा।’ इस ट्वीट पर विशाल ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मैंने कहा था कि पुलिस को बुलाते हैं लेकिन नेहा ने तय किया कि वह उसे पुलिस को नहीं सौंपेंगी। उसे सच में मनोवैज्ञानिक मदद की जरूरत है। अगर हम कुछ कर सकते हैं तो यही कोशिश करेंगे कि उसका इलाज हो।

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कंटेस्टेंट कई गिफ्ट्स लेकर ऑडिशन में पहुंचता है। ये गिफ्ट्स वह नेहा का देता है। गिफ्ट्स लेने के बाद वह नेहा को जबरन कसके गले लगा लेता है और उनके गाल पर किस कर लेता है।

हमले के बाद IS की 1500 से ज्यादा महिलाएं भेजी गई इराक

वर्ल्ड डेस्क। Turkey और सीरिया के बीच का तनाव किसी भी देश से छुपा नही है। तुर्की की असली लड़ाई उन कुर्दों से है जोकि अपने लिए एक अलग देश kurdistan की मांग कर रहे हैं।

तुर्की द्वारा उत्तरी सीरिया (Syria) में नौ अक्टूबर को हमला करने के बाद यहां स्थित अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट (IS) की 1,500 से ज्यादा महिलाओं को इराक भेज दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुर्द लड़ाकों पर तुर्की के हमलों के साथ ही अमेरिकी सैनिक उत्तरी सीरिया से जैसे लौट रहे हैं, वहीं वे अब तक पूर्वोत्तरी प्रांत हसकाह में स्थित अल-होल शिविर से लगभग 1,500 महिलाओं को Iraq ले गए हैं।

कांग्रेस नेता ने की सावरकर की तारीफ, तो नाराज सोनिया गांधी ने मांगी सफाई

New Delhi। कांग्रेस नेता Abhishek Singhvi के विनायक दामोदर सावरकर की तारीफ करने से पार्टी अलाकमान नाराज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक उनसे इस संबंध में सफाई मांगी गई है। दरअसल सोमवार को दोपहर दो बजे के करीब सिंघवी का ट्वीट ऐसे वक्‍त आया जब महाराष्ट्र और हरियाणा के लिए वोटिंग चल रही थी।

दरअसल Abhishek Singhvi ने ट्वीट कर कहा, ”भारतीय विचारों की शक्ति उसका समावेशी होना है। स्‍वतंत्रता आंदोलन के संबंध में कई धाराएं हैं। ये संभव है कि कोई सावरकर के राष्‍ट्रवाद की संकल्‍पना या गांधीवाद के संदर्भ में उनके विचारों से सहमत नहीं हो लेकिन ये तो स्‍वीकार करना पड़ेगा कि वह राष्‍ट्रवादी विचारों से प्रेरित थे।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता Abhishek Singhvi ने हिंदू विचारक विनायक दामोदर सावरकर को कुशल व्यक्ति बताया और कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भूमिका निभाई थी और जो देश के लिए जेल गए। उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत तौर पर मैं सावरकर की विचारधारा से सहमत नहीं हूं, लेकिन इससे इस तथ्य पर कोई असर नहीं पड़ता कि वह एक कुशल व्यक्ति थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया, दलितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और देश के लिए जेल गए।

कांग्रेस सांसद राममूर्ति BJP में शामिल, राज्यसभा में NDA हुई मजबूत

नई दिल्ली। कनार्टक से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी राममूर्ति ने मंगलवार भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी के केंद्रीय कायार्लय में भाजपा महासचिव अरुण सिंह एवं भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राममूर्ति को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। राममूर्ति राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं।

अब संसद के उच्च सदन में विपक्षी दलों के सदस्यों के इस्तीफों के बीच सत्तारूढ़ एनडीए के सदस्यों की संख्या में हुए इजाफे के कारण बहुमत के करीब पहुंची मोदी सरकार के लिये राज्यसभा में स्थिति मुफीद हो गयी है।

कांग्रेस के सांसद केसी राममूर्ति के उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा सूत्रों ने संसद के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले विपक्ष के कुछ अन्य सदस्यों के इस्तीफे की उम्मीद जताते हुये आगामी सत्र में मित्र दलों के सहयोग से सरकार के लिये राह आसान होने का भरोसा जताया।

सोशल मीडिया पर छाया ये कामचोर घोड़ा, सवारी करते ही हो जाता है ढेर, Video वायरल

जरा हटके। बहाने सिर्फ इंसान ही बना सकता है तो आप यह गलतफहमी अपने मन से निकाल दें। जी हां! काम से टालमटोल करने का या बचने का बहाना बनाते हुए एक ऐसे जानवर को पाया गया है जिसके बारे में कहा जाता है कि उससे ज्यादा फुर्तीला कोई नहीं है।

एक घोड़े (Horse) का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यह घोड़ा जैसे ही देखता है कि उस पर कोई सवारी करने आ रहा है या उस पर सवार हो चुका है, वह तुरंत मैदान में ही गिर जाता है। ऐसा नहीं है कि उसे कोई बीमारी है या उसके पांव में कोई दिक्कत है। बल्कि घोड़े के मालिक का कहना है कि ये बड़ा कामचोर है!

El caballo que se hace el muerto para que no le montén 😂😂😂😂😂😂

Frasisco Zalasar यांनी वर पोस्ट केले शुक्रवार, ४ ऑक्टोबर, २०१९

यह वीडियो मैक्सिको (Mexico) के डुरांगो सिटी निवासी फैरासिस्को जालासार ने फेसबुक (Facebook) पर पोस्ट किया है। इस 1।32 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही कोई घोड़े पर सवारी करने की कोशिश करता है वह मैदान में ही लेट जाता है।

इतना ही नहीं वह मरने की एक्टिंग करने लगता है, जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह सांस ले रहा है। पास ही खड़ा एक घोड़ा मैदान के चक्कर लगा रहा है। वह कई बार इस एक्टिंग करने वाले कामचोर घोड़े के पास आता है और मानों कह रहा हो कि ‘उठो।।। नाटक मत करो।

इस विदेशी Actress से शादी कर सकते हैं Hardik Pandya, घरवालों से की मुलाकात

मनोरंजन डेस्क। Indian Cricket Team के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। Hardik Pandya अभिनेत्री Natasha Stankovic से अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं। हालांकि Hardik Pandya का नाम पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से जोड़ा जा चुका है, जिनमें उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता भी शामिल हैं। इनमें से कोई भी रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।

Hardik Pandya अब नताशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेहद संजीदा बताए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने अब इस रिश्ते में अपने परिवार को भी शामिल कर लिया है।

बताया जा रहा है Hardik Pandya ने Natasha Stankovic को इस साल मई में अपने घर पर माता-पिता से भी मिलाया था। ये पहला मौका था जब नताशा हार्दिक के पूरे परिवार से मिली थीं। इस मौके पर बेहद करीबी लोग ही शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक के परिवार को दोनों के रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं है और उन्होंने इसके लिए अपनी रजामंदी दे दी है।

Natasha Stankovic सर्बिया की एक्ट्रेस और डांसर हैं जो मुंबई में रहतीं हैं। उन्होंने निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे’ गीत से लोकप्रियता मिली थी।

कांग्रेस सांसद की पत्नी बोलीं- रेप जैसी होती है किस्मत, हो सके तो इसका एंज्वाय कीजिए !

नई दिल्ली। केरल में कांग्रेस सांसद Hibi Eden की पत्नी Anna Linda Eden ने मंगलवार को लिखे अपने इस पोस्ट में किस्मत की तुलना रेप से की है। Anna Linda Eden ने लिखा- ‘किस्मत रेप जैसी होती है। अगर आप इसे रोक नहीं सकते, तो इसे एन्जॉय कीजिए।’ हालांकि, सोशल मीडिया पर बवाल होने के बाद उन्होंने कुछ देर बाद ही इस पोस्ट को अपने फेसबुक अकाउंट से हटा दिया।

कांग्रेस सांसद की पत्नी Anna Linda Eden के फेसबुक पोस्ट का कैप्शन था- ‘भाग्य बलात्कार की तरह है, अगर आप इसका विरोध नहीं कर सकते, तो इसका आनंद उठाने की कोशिश कीजिये’। उन्होंने इस पोस्ट के साथ दो छोटे वीडियो क्लिप भी शेयर किए थे, जो उनके घर में बारिश का पानी घुसने के बाद उनके बच्चे को वहां से निकालने को लेकर थे।

एक वीडियो में वह खुद सिज्लर का आनंद उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। सोमवार को हुई भारी बारिश में कोच्ची में बाढ़ की सी स्थिति आ गई थी और पूरे शहर में भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। बता दें कि Hibi Eden विधायक के पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस के टिकट पर एर्नाकुलम लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। यह क्षेत्र केरल में कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

PM मोदी से मिले अर्थशास्त्र में नोबेल विजेता Abhijit Banerjee !

New Delhi। अर्थशास्त्र का Nobel Prize जीतने वाले अर्थशास्त्री Abhijit Banerjee ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से पीएम हाउस में जाकर मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद Abhijit Banerjee ने कहा, ”प्रधानमंत्री से मिलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। प्रधानमंत्री ने मिलने के लिए काफी वक्त दिया। उन्होंने भारत के बारे में अपने विचार रखें, खासकर इस बारे में बता हुई कि वह गवर्नेंस को कैसे देखते है।

अभिजीत ने कहा ‘पीएम ने बताया कि जमीन पर शासन में कैसे अभिजनों का कंट्रोल था। मोदी ने यह भी बताया कि वह कैसे नौकरशाही में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के लिए यह बहुत अहम है कि अधिकारी लोगों के प्रति और अधिक उत्तरदायी बनें।’

अभिजीत आगे कहते हैं ‘मुझे लगता है कि भारत के लिए नौकरशाही का होना जरूरी है जो जमीन पर रहता है और अपनी प्रेरणा देता है कि आम जीवन कैसा है और इसके बिना हमें एक गैर-जिम्मेदार सरकार मिलती है। धन्यवाद, पीएम वह मेरे लिए काफी अनोखा अनुभव था।’

PM Modi ने ट्वीट के जरिए मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि, Nobel Prize विजेता Abhijit Banerjee के साथ बेहतरीन बैठक हुई है। लोगों के सशक्तीकरण के प्रति उनका नजरिया साफ ​​दिखाई देता है। हमने विभिन्न विषयों पर लंबी बातचीत की। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

अमेरिकी नागरिक 58 वर्षीय Abhijit Banerjee ने साल 1981 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंसी कॉलेज से विज्ञान में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने 1983 में दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया। बनर्जी ने 1988 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की।