27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 256

सर्दियों में बढ़ सकती है आपके जोड़ों की समस्या, ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

हेल्थ डेस्क. आज के समय जिसको देखो उसको जोड़ो के दर्द की बीमारी सता रही हैं। वहीं देखा जाये तो सर्दी के मौसम में इसका दर्द अत्यधिक बढ़ जाता हैं। इंसान इस जोड़ो के दर्द से नीचे बैठ नही पता हैं।

बता दें की हर मौसम अपने साथ कोई न कोई बीमारी लेकर जरूर आता है। सर्दियों में भी ये सिलसिला बदस्तूर जारी रहता है। सर्दियों के आगमन के साथ ही अस्थि रोग और गुर्दे के संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। लेकिन सभी आयु वर्ग के व्यक्ति इन बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। वहीं बुजुर्ग वर्ग के लोगों को इसमें सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है।

मौसम से संबंधित जोड़ों का दर्द आमतौर पर ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटाइइड गठिया से पीड़ित रोगियों में देखा जाता है और यह आमतौर पर कूल्हों, घुटनों, कोहनी, कंधों और हाथों को प्रभावित करता है। जोड़ों में बैरोकैप्टर्स नामक सम्वेदनशील तंत्रिकाएं होती हैं जो कि वायुदाब परिवर्तनों का पता लगाने में सक्षम होते हैं।

गठिया से पीड़ित रोगी वायुदाब परिवर्तनों के प्रति अधिक संवेदनशील लगते हैं। कम वायुदाब के साथ संयुक्त उच्च आर्द्रता भी बढ़े हुए जोड़ों के दर्द और कठोरता का एक अन्य कारण है।

व्यायाम एवं एक स्वस्थ दिनचर्या गठिया पीड़ित लोगों को दर्द से राहत देते हैं एवं मानसिक शक्ति बढ़ाते हैं, जो रोगी व्यायाम नहीं करते हैं वे हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा और सीमित कार्यक्षमता जैसी अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम उठाते हैं।’

दरअसल आजकल के लोगों जीवनशैली बेहद गतिहीन है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहने में बिताते हैं। ज्यादातर युवा कार्यस्थल पर एक गलत मुद्रा में बैठते हैं।

जहां इसके अलावा देर रात की शिफ्ट, धूम्रपान, कंप्यूटर के सामने लंबे समय तक बैठना और अनियमित खान-पान से आर्थोपेडिक्स और गुर्दे की बीमारियां हो रही हैं जो सर्दी के मौसम में अधिक सामने आती हैं। नतीजतन, अपेक्षाकृत युवा लोग ऐसी बीमारियों को विकसित कर रहे हैं और उनकी जीवन प्रत्याशा में कम से कम 5-7 वर्ष की कमी आई है।

यूपी उपचुनाव रिजल्ट 2019: सपा-कांग्रेस ने BJP से छीन ली एक-एक सीट !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। यूपी उपचुनाव की 11 सीटों में 9 सीटों पर BJP रुझानों में आगे चल रही है। आज मतगणना में 109 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।

यूपी उपचुनाव की 11 सीटों में 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। BJP ने लखनऊ कैंट, बहराइच की बलहा, कानपुर की गोविंद नगर, अलीगढ़ की इगलास, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़ सदर, मऊ की घोसी व चित्रकूट की मानिकपुर में बढ़त बना ली है। सपा के प्रत्याशी रामपुर व बाराबंकी के जैदपुर और बसपा के अंबेडकरनगर के जैदपुर व कांग्रेस के सहारनुपर के गंगोह में बढ़त पर हैं।

इसी बीच यूपी उपचुनाव परिणाम में बीजेपी के हाथों से 2 सीटें निकल गई है। बाराबंकी के जैदपुर से सपा के गौरव रावत ने BJP के अम्बरीष रावत पर बढ़त बना ली है। सहारनपुर के गंगोह में कांग्रेस नेता इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद ने सपा के चौधरी इंद्रसेन व भाजपा के किरत सिंह पर बढ़त बना ली है।

20वां राउंड के बाद सहारनपुर के गंगोह में कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद को 52909 तो वहीं भाजपा के किरत सिंह को 41917, सपा के चौधरी को 34961 वोटें मिली है।

यूपी विधानसभा उप चुनाव में आज के नतीजे सत्ता पर काबिज BJP समेत मुख्य विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार के आधा कार्यकाल पूरे होने पर हुए इस चुनाव में सरकार के कामकाज पर मुहर लगेगी तो यह तस्वीर भी साफ होगी कि 2022 में BJP के मुकाबले कौन सी पार्टी मैदान भी होगी इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

हरियाणा चुनाव रिजल्ट: रुझानों में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर के बीच सोनिया गांधी ने की हुड्डा से बात !

New Delhi. नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। जहां महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है तो वहीं हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद बीजेपी अब बहुमत से काफी पिछड़ गई है। इसी बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फोन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा से बातचीत की।

सुत्रों के मुताबिक, भूपिंदर हुड्डा से बात करने के दौरान सोनिया गांधी ने राजनैतिक हालात के बारे में जानकारी ली। वहीं, मतगणना के दौरान भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

वहीं, हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनने के आसार के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया है और सत्तारूढ़ पार्टी की नैतिक हार हुई है।
उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि हरियाणा में कांग्रेस अगली सरकार का गठन करेगी। शैलजा ने ट्वीट कर कहा, ‘हरियाणा के जनादेश से स्पष्ट है कि जनमत भाजपा को नकार चुका है। यह भाजपा की चुनावी हार के साथ ही नैतिक पराजय भी है। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

किंगमेकर की भूमिका में JJP

अगर हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस में कोई भी अगर 46 के बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाता है तो उसे सरकार बनाने के लिए जेजेपी का सहारा लेना पड़ेगा। ऐसे में जेजेपी हरियाणा में किंगमेकर साबित हो सकती है।

हरियाणा चुनाव रिजल्ट: कैबिनेट के 6 मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष सुभाषा बराला भी चल रहे पीछे !

New Delhi. नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। जहां महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है तो वहीं हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

मनोहर खट्टर के कैबिनेट मंत्रियों का हाल

अनिल विज 6136 से आगे

कैप्टन अभिमन्यु 12945 से पीछे

रामबिलास शर्मा 2433 से पीछे

ओपी धनखड़ 1856 से पीछे

कृष्णलाल पंवार 13565 से पीछे

कविता जैन 11313 से पीछे

चार राज्य मंत्रियों में कृष्ण बेदी और मनीष ग्रोवर पीछे

(नरबीर सिंह और विपुल गोयल को टिकट नहीं)

शुरुआती रुझानों के अनुसार, BJP और विपक्ष के बीच आंख मिचौली का खेल लगातार जारी है। इस बीच रोहतक के एक मतगणना केंद्र पर पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में फिर पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। बता दें कि मतगणना शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि जेजेपी (JJP) से हमें कोई परहेज नहीं है।

वहीं, रुझानों के बाद जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सत्ता की चाबी हमारे पास रहेगी। कोई भी पार्टी 40 का आंकड़ा पार नहीं करेगी। राज्य की 11 सीटों पर आगे चल रही जेजेपी के कार्यकर्ताओं ने जींद में जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

हरियाणा: रुझानों में मनमुताबिक परिणाम न आने से BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

New Delhi. नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। जहां महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है तो वहीं हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रुझानों में हरियाणा चुनाव परिणाम में बीजेपी का प्रदर्शन मनमुताबिक न आने से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफा दे दिया है।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, BJP और विपक्ष के बीच आंख मिचौली का खेल लगातार जारी है। इस बीच रोहतक के एक मतगणना केंद्र पर पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में फिर पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। बता दें कि मतगणना शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि जेजेपी (JJP) से हमें कोई परहेज नहीं है।

वहीं, रुझानों के बाद जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सत्ता की चाबी हमारे पास रहेगी। कोई भी पार्टी 40 का आंकड़ा पार नहीं करेगी। राज्य की 11 सीटों पर आगे चल रही जेजेपी के कार्यकर्ताओं ने जींद में जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

महाराष्ट्र: रुझानों में बीजेपी-शिवसेना पूर्ण बहुमत के पार, वर्ली से आदित्य ठाकरे आगे

New Delhi. नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। जहां महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है तो वहीं हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें से 174 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है। इनमें बीजेपी 110 और शिवसेना 74 सीटों पर आगे है। राज्य में दूसरे गठबंधन कांग्रेस 38 जबकि एनसीपी 49 सीटों पर आगे है।

महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के रुझानों में बीजेपी और शिवसेना मिलाकर दो-तिहाई बहुमत लाने के करीब है। महाराष्ट में कुल 288 विधानसभा सीटें है। इसमें बीजेपी-शिवसेना 174 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है।

विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में एक बार फिर बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनती दिख रही है। यह गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े(145) को पार कर गई है। शुरुआती नतीजों के रुझानों में बीजेपी अकेले दम पर 100 से ज्यादा सीटों पर आगे हो गई है। जबकि उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना 67 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ 32 सीटों पर आगे है।

हरियाणा: बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर देख अमित शाह ने खट्टर को दिल्ली बुलाया !

नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। जहां महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है तो वहीं हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर के मद्देनजर BJP अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली बुलाया है। इसी बीच कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने पार्टी के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल से मुलाकात की है।

BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा में जातिवादी राजनीति के कारण BJP को नुकसान हुआ है। हरियाणा की 99 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

हरियाणा कि किंग मेकर साबित होगी JJP

हरियाणा में कांग्रेस और BJP के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है और इसमें दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) किंगमेकर साबित हो सकती है। कांग्रेस ने गठबंधन के लिए JJP से पहले ही संपर्क किया है। सूत्रों ने कहा कि हालांकि चौटाला ने पार्टी को कोई आश्वासन नहीं दिया है। कांग्रेस, JJP को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि BJP भी इस नव गठित पार्टी से संपर्क करने की कोशिश में है।

UP उपचुनाव रिजल्ट 2019: लखनऊ कैंट के BJP प्रत्याशी सुरेश तिवारी सबसे आगे, SP दूसरे नंबर पर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। यूपी उपचुनाव की 11 सीटों में 9 सीटों पर BJP रुझानों में आगे चल रही है। आज मतगणना में 109 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।

यूपी उपचुनाव की 11 सीटों में 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। BJP ने लखनऊ कैंट, बहराइच की बलहा, कानपुर की गोविंद नगर, अलीगढ़ की इगलास, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़ सदर, मऊ की घोसी व चित्रकूट की मानिकपुर में बढ़त बना ली है। सपा के प्रत्याशी रामपुर व बाराबंकी के जैदपुर और बसपा के अंबेडकरनगर के जैदपुर व कांग्रेस के सहारनुपर के गंगोह में बढ़त पर हैं।

लखनऊ कैंट विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना का सातवां चक्र समाप्‍त हो गया है। इसमें भाजपा के सुरेश तिवारी 33438 वोट से आगे हैं। दूसरे नंबर पर सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी 11737 पर, वहीं कांग्रेस के दिलप्रीत 8098 वोट पर और बसपा के अरुण द्विवेदी को अब तक 5872 वोट मिले हैं। वहीं सुरेश तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्‍थल पर जीत का जश्‍न मनाते हुए नजर आए।

आपको बता दें, प्रयागराज से सांसद चुनी गई रीता बहुगुणा जोशी के इस्तीफे के बाद से खाली हुई सीट के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे। 21 अक्टूबर को हुए मतदान में करीब पौने चार लाख वोटरों में से 1.10 लाख वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

UP उपचुनाव रिजल्ट 2019: रुझानों में BJP नौ सीटों पर आगे, रामपुर-बाराबंकी में SP ने बनाई बढ़त

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। यूपी उपचुनाव की 11 सीटों में 9 सीटों पर BJP रुझानों में आगे चल रही है। आज मतगणना में 109 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।

यूपी उपचुनाव की 11 सीटों में 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। BJP ने लखनऊ कैंट, बहराइच की बलहा, कानपुर की गोविंद नगर, अलीगढ़ की इगलास, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़ सदर, मऊ की घोसी व चित्रकूट की मानिकपुर में बढ़त बना ली है। सपा के प्रत्याशी रामपुर व बाराबंकी के जैदपुर और बसपा के अंबेडकरनगर के जैदपुर व कांग्रेस के सहारनुपर के गंगोह में बढ़त पर हैं।

आज मतगणना में लखनऊ की कैंट, सहारनपुर की गंगोह, रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, कानपुर की गोविन्द नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, बहराइच की बलहा, मऊ की घोसी व अम्बेडकरनगर की जलालपुर सीटों के परिणाम आ जाएंगे।

प्रतापगढ़ से BJP समर्थित अपना दल के प्रत्याशी राज कुमार पाल, कानपुर के गोविंदनगर से BJP के सुरेंद्र मैथानी, लखनऊ कैंट से BJP के सुरेश चंद्र तिवारी, अलीगढ़ के इगलास से BJP के राजकुमार सहयोगी, बहराइच के बलहा से BJP के सरोज सोनकर, मऊ के घोसी से BJP के विजय राजभर और चित्रकूट के मानिकपुर से BJP के आंनद शुक्ला बढ़त पर हैं।

रामपुर की रामपुर सदर से सपा की डॉ. तजीन फात्मा ने BJP के भारत भूषण गुप्ता पर बढ़त बना ली है। बाराबंकी के जैदपुर से सपा के गौरव रावत ने BJP के अम्बरीष रावत पर बढ़त बना ली है। तो वहीं कांग्रेस के नोमान मसूद गंगोह सीट से आगे चल रहे हैं।

अम्बेडकर नगर के जलालपुर में बसपा की डॉ. छाया वर्मा ने BJP के डॉ. राजेश सिंह पर बढ़त बना ली है।

यूपी विधानसभा उप चुनाव में आज के नतीजे सत्ता पर काबिज BJP समेत मुख्य विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार के आधा कार्यकाल पूरे होने पर हुए इस चुनाव में सरकार के कामकाज पर मुहर लगेगी तो यह तस्वीर भी साफ होगी कि 2022 में BJP के मुकाबले कौन सी पार्टी मैदान भी होगी इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

राशिफल: 24 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी धन की वर्षा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें राशि

राशिफल: 24 अक्टूबर 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी धन की वर्षा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें राशि

आज का राशिफल

मेष

आज नए लोगों से मिलेंगे और आपकी मुलाकात सफल भी होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।