27 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 255

राशिफल: 25 अक्टूबर 2019, इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, धनतेरस पर बन रहा है योग

राशिफल: 25 अक्टूबर 2019, इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, धनतेरस पर बन रहा है योग

आज का राशिफल

मेष

एक्स्ट्रा इनकम की कोशिश करेंगे। आप ऐसा कुछ करेंगे, जिससे आपके खर्चे कम हो सकते हैं। आसपास की कोई छोटी यात्रा हो सकती है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कामों के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे। आसपास के लोगों से भी आपको मदद मिल सकती है। किए गए कामों का फायदा आने वाले दिनों में मिल जाएगा। आराम से दिन बीतेगा।

वृषभ

लव लाइफ में संबंध मधुर हो सकते हैं। संबंधों में नई शुरुआत भी हो सकती है। अविवाहित लोगों के सामने विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं। किसी भी काम के लिए मन से तैयार रहें। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। मनोरंजन या पिकनिक के प्लान भी आपके सामने आ सकते हैं। खुद कोई नया प्लान भी बना सकते हैं। ज्यादातर काम अकेले करना चाहेंगे। आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है और बड़े फायदे के योग बन रहे हैं। छोटे-छोटे कामों की सूची बना लें। निवेश से भी फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है।

मिथुन

करियर में सफलता के लिए आपके दिमाग में कोई न कोई नया विचार चलता रहेगा। पैसों का कोई उलझा मामला सुलझाने का आपको दूसरा मौका भी मिल सकता है। जहां तक संभव हो सारा काम आज ही निपटा लें। एक बार में एक काम ही हाथ में लें। सफलता मिल सकती है। नया दौर भी शुरू हो सकता है। आज ही कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। अपनी दिनचर्या पूरी तरह बदलने की कोशिश करेंगे। सारे कामकाज से निपटने के बाद आपका मन थोड़ा ठीक रहेगा। साथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

कर्क

हर बात की गहराई में जाने की इच्छा हो सकती है। कोई अनबन सुलझाने का अच्छा मौका भी मिल सकता है। ऑफिस में किसी एक काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। नौकरी बदलने का इरादा है, तो उस बारे में विचार करें। कुल मिलाकर करियर में आगे बढ़ने के लिए छिटपुट कदम उठा सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पुरानी चुनौतियों से मुक्ति भी मिल सकती है। अचानक फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के मामले में भी समय अच्छा हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

सिंह

किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार का कोई विवाद या तनाव सुलझाने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन और उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। फल की चिंता न करें। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। निवेश या बचत का कार्यक्रम जारी रखें। निवेश से फायदा हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। चंद्रमा के प्रभाव से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

कन्या

महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल हो सकते हैं। धैर्य रखें। सोच-समझकर बोलें। पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। आपको कहीं से अचानक धन लाभ भी हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। विपरीत लिंग के लोगों के साथ रहने से जरूरी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपका आकर्षण भी बढ़ सकता है। सम्मान की चिंता हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में भी फायदा हो सकता है। परिवार से भी मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव खत्म हो सकता है।

तुला

आपके लक्ष्य साफ रहेंगे। पैसों का कोई पुराना मामला बाकी है, तो उसे निपटाने की कोशिश करें, सफलता भी मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिल सकती है। नयापन भी महसूस हो सकता है। आप खुश रहेंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जिम्मेदारी बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। नए कपड़े या गहनों की खरीददारी हो सकती है। बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं। जिससे आपको फायदे के योग हैं। कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है।

वृश्चिक

आज आप पूरा ध्यान अपने टारगेट पर रखें। किसी खास काम की जिम्मेदारी भी आप पर हो सकती है। गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा रहेगा, लिहाजा बातचीत से ही ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है और आप लोगों से अपनी बात मनवाने में भी सफल रहेंगे। किसी चलते काम, निवेश, बिजनेस या रोजगार को लेकर आप खास फैसला भी ले सकते हैं। दूसरों से जिस काम की अपेक्षा करते हैं, उसमें आसानी से सफल भी हो सकते हैं। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। पुराना काम समेटने और नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। हर फैसला सोच-समझ कर करें। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है।

धनु

कन्या राशि के चंद्रमा से आपको नौकरी और कारोबार में फायदा हो सकता है। व्यावहारिकता से सफलता मिलने के योग हैं। मजबूती से काम करें। अपने लक्ष्य की दिशा में कोशिश करना शुरू करें। समय के साथ रहें। जो होता है, उसे होने दें, उसका विरोध न करें। इससे आपको ही फायदा होगा। पैसों के कुछ उलझे हुए मामले सुलझाने में कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। किसी सामूहिक काम से आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। अचानक कोई पुराना दोस्त भी आपकी मदद कर सकता है। आसपास वाले लोग और दोस्तों की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशी रहेगी।

मकर

जिस काम को पूरा करने के बारे में आपने सोचा न होगा वो आज पूरा हो जाएगा। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। पुराने बेजान रिश्तों में मधुरता आ सकती है। दोस्तों की मदद से करियर में आगे बढ़ सकते हैं। निवेश या लेन-देन के किसी खास मामले में आपको जानकार लोगों से सलाह करनी चाहिए। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। नए कॉन्टैक्ट्स से फायदा हो सकता है। परिवार और संतान से सुख मिल सकता है। बिजनेस बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ

परिवार के साथ समय बिताना उपयोगी और सकारात्मक रहेगा। आप कोशिश करेंगे तो उलझे हुए मामले शाम तक सुलझ भी सकते हैं। आज बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। ऐसा कोई मददगार भी आपको मिल सकता है, जो आपको नई शुरुआत करने का मौका देगा। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। अपनी बात कहने में आप सफल हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से ली गई सलाह आपके लिए कारगर हो सकती है।

मीन

हिम्मत और कॉन्फिडेंस रहेगा। साथी के फैसले लेने में आज आप मदद करेंगे। पैसों के कुछ मामले सुलझाने होंगे। कहीं से पैसों की व्यवस्था भी हो सकती है। धैर्य रखें, परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। पैसों के जो मामले कल तक उलझे हुए थे, आज आप उनको निपटा सकते हैं। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। चंद्रमा की स्थिति से आपको फायदा हो सकता है। गोचर कुंडली के सप्तम भाव का चंद्रमा आपकी राशि के लिए शुभ है। बिजनेस में फायदा और प्रेम संबंधों में तनाव खत्म होने के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी भी आप चूका सकते हैं।

महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट 2019: भाजपा-शिवसेना की दोबारा बनेगी सरकार, उद्धव बोले- 50-50 का फॉर्मूला तय

Mumbai. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 159 सीटें मिलती दिख रही हैं, लिहाजा उनका दोबारा सरकार बनाना तय माना जा रहा है।
कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 99 सीटें मिल सकती हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 सीटें चाहिए। इस बीच उद्धव ठाकरे ने कहा कि 50-50 फॉर्मूला तय हुआ था। इस पर नहीं झुकेंगे।

भाजपा 34 सीटें जीत चुकी है और 67 पर आगे चल रही है। शिवसेना 22 सीटें जीत चुकी है और 36 पर आगे चल रही है। वहीं, राकांपा 16 सीटें जीत चुकी है और 37 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 16 सीटें जीत चुकी है और 29 पर आगे है।

2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 122 और शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। अभी तक के रुझान देखें तो भाजपा को ज्यादा नुकसान है। मौजूदा 4 मंत्री राम शिंदे, अर्जुन खोतकर, बाला भेगड़े (भाजपा) और विजय शिवतारे (शिवसेना) पीछे चल रहे हैं।

लाइव अपडेट

मुंबई की वर्ली सीट से शिवसेना के आदित्य ठाकरे 67 हजार 427 वोटों से जीते।

नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं।

पर्ली सीट से कांग्रेस के धनंजय मुंडे जीते, भाजपा की पंकजा मुंडे से 30 हजार से ज्यादा वोटों हराया।

शिरडी से भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल आगे चल रहे हैं। पाटिल कांग्रेस से भाजपा में आए थे।

बारामती से राकांपा के अजित पवार 1 लाख 65 हजार 265 वोटों से जीते।

कणकवली सीट से भाजपा के नितेश राणे 28 हजार वोटों से जीते।

नालासोपारा से शिवसेना के प्रदीप शर्मा पीछे चल रहे हैं।

सोलापुर सेंट्रल सीट से कांग्रेस की परणीति शिंदे पीछे चल रही हैं। परणीति पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, उद्धव जी से मुलाकात हुई। नंबर इतने बुरे नहीं हैं, ऐसा कभी-कभी होता है। भाजपा के साथ हम गठबंधन में रहेंगे। हम 50-50 फॉर्मूले के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा तो बेहतर होगा।’’
राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।

शरद पवार ने कहा, सभी सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। भाजपा ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत की बात कही थी, लेकिन वे गलत साबित हुए। सत्ता में बैठे लोगों के अहंकार को लोगों ने पसंद नहीं किया। हम जनादेश का सम्मान करते हैं।

Nawaz Sharif के बाद बेटी Maryam Nawaz हॉस्पिट में भर्ती !

वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Nawaz Sharif के बाद उनकी बेटी Maryam Nawaz की तबियत खराब हो गई है। मरियम को भी सेना के सर्विस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मरियम शरीफ को वीआईपी रूम नंबर 2 में भर्ती किया गया है, जबकि पिता Nawaz Sharif वीआईपी रूम नंबर 1 में भर्ती हैं। नवाज का आज फुल बॉडी स्कैन किया जाएगा। फिलहाल Nawaz Sharif का प्लेटलेट्स अभी नॉर्मल बताया जा रहा है।

नवाज की स्थिति हो गई थी नाजुक

मंगलवार को आई उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, Nawaz Sharif की प्लेटलेट्स काउंट 16,000 से गिरकर 2,000 की नाजुक स्थिति में पहुंच गई थीं। सोमवार रात जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो मेडिकल बोर्ड के सदस्यों को उन्हें बचाने के लिए तत्काल उनके शरीर में प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ीं।

पीएमएल-एन अध्यक्ष और शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ ने नवाज से मुलाकात करने के बाद ट्वीट किया था कि मैंने आज अपने भाई से मुलाकात की। मुझे उनकी तेजी से बिगड़ती हालत की बहुत चिंता हो रही है।

शाहबाज शरीफ ने कहा कि सरकार को उनके स्वास्थ्य को देखना चाहिए। मैं पूरे देश से Nawaz Sharif के लिए दुआ करने की अपील करता हूं। Nawaz Sharif की जांच करने वाले छह सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने उनकी जांच की और प्लेटलेट्स की तीन यूनिट्स उनके शरीर में चढ़ाई।

18 वर्षीय नुसरत जहां रफी को जिंदा जलाने वाले 16 लोगों को मौत की सजा !

वर्ल्ड डेस्क। बांग्लादेश में एक लड़की को जिंदा जलाने के मामले में 16 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इन 16 लोगों ने 18 वर्षीय Nusrat Jahan Rafi को कीरोसीन में भिगाकर जिंदा जला दिया था। नुसरत के साथ की गई इस दरींदगी पर बांग्लादेश की फेनी कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोषियों को मौत की सजा दी है।

यह मामला इसी साल अप्रैल महीने का है जब नुसरत के साथ यह दरींदगी की गई थी। दरअसल नुसरत ने अपनी मदरसे के हेड मास्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे लेकर उसपर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसको बेदर्दी से मौत घाट उतार दिया गया। नुसरत जहां की इस तरह हुई मौत के बाद पूरे दक्षिण एशियाई राष्ट्र में प्रदर्शन शुरू हो गया था।

कोर्ट से फैसला आने के बाद अभियोजक हफ्ज अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह फैसला साबित करता है कि बांग्लादेश में हत्या के बाद बच नहीं सकेगा। हमारे पास कानून का शासन है।

18 वर्षीय नुसरत बांग्लादेश के एक छोटे से शहर फेनी में रहती थी जहां 06 अप्रैल, 2019 को उसे जलाकर मार दिया गया था। इससे दो हफ्ते पहले ही उसने मदरसे के प्रिंसिपल Siraj-Ud-Doula के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद उस पर शिकायत वापस लेने का दवाब बनाया जाने लगा लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।

इसके बाद 06 अप्रैल को जब नुसरत मदरसे की छत पर खड़ी थी तभी उस पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा दी गई। इसके बाद नुसरत को अस्पताल ले जाया गया जहां 10 अप्रैल को उसकी मृत्यु हो गई । जिन लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है उनमें मदरसे का प्रिंसिपल भी शामिल है।

नुसरत के भाई Mahmudul Hasan Noman ने आठ लोगों के खिलाफ केस फाइल किया था। नुसरत की इस बेरहमी से हुई हत्या के बाद पूरे देश में लोगों में आक्रोश पैदा हो गया था और एक के बाद एक कई प्रदर्शन किए गए

करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर भारत-पाकिस्तान ने किया हस्ताक्षर

वर्ल्ड डेस्क। भारत-पाकिस्‍तान ने करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर गुरुवार को हस्‍ताक्षर कर दिया। इसके लिए पाकिस्‍तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैसल के नेतृत्‍व में पाकिस्‍तान का प्रतिनिधिमंडल करतारपुर जीरो लाइन पर मौजूद था। भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव एससीएल दास ने इस कॉरिडोर से संबंधित तमाम जानकारियों को साझा किया।

हस्‍ताक्षर के बाद विदेश मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव एससीएल दास ने कहा, ‘हमारी ओर से हाइवे व पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग समेत तमाम आवश्‍यक बुनियादी ढांचों का निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है ताकि समय से कॉरिडोर का काम पूरा हो सके।

विदेश मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव ने कहा, ‘सुबह से शाम तक यह कॉरिडोर खुला रहेगा। सुबह जाने वाले श्रद्धालुओं को उसी दिन शाम को लौटना होगा। पूरे साल कॉरिडोर खुला रहेगा और यदि किसी कारण इसे बंद किया जाएगा तो इसकी सूचना एडवांस में दे दी जाएगी।

उन्‍होंने बताया, सभी समुदाय के भारतीय श्रद्धालु करतारपुर कॉरिडोर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस यात्रा के लिए वीजा फ्री होगा। श्रद्धालुओं को केवल अपना वैध पासपोर्ट ले जाना होगा।

इसकी जानकारी पहले ही मोहम्‍मद फैसल ने ट्वीट कर दे दी थी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘कॉरिडोर को खोलने के लिए भारत पाक के बीच ऐतिहासिक समझौते पर हस्‍ताक्षर के लिए हम करतारपुर साहिब जा रहे हैं।

धमाकेदार एक्शन से भरपूर फिल्म Commando 3 का ट्रेलर रिलीज, देखें Video

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड में विलेन के किरदार से आगाज करने वाले एक्शन स्टार Vidyut Jammwal जब भी स्क्रीन पर आत हैं उनके फैंस क्रैजी हो जाते हैं। अभी कुछ ही देर पहले ही मेकर्स ने Vidyut Jammwal की मोस्ट अवेटेड फिल्म Commando 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

इस ट्रेलर को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि एक बार फिर Vidyut Jammwal अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आकर रहे हैं। 2017 में फिल्म ‘कमांडो 2’ की कामयाबी के बाद अब Vidyut Jammwal Commando 3 के साथ दर्शकों को धमाकेदार एक्शन दिखाने वाले हैं।

जहां पिछली फिल्म ‘कमांडो 2’ में काले धन को लेकर लड़ाई थी तो वहीं इस फिल्म में Vidyut Jammwal अपने फौलादी इरादों के साथ देश पर मरने मिटने को तैयार नजर आ रहे हैं।

आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित इस फिल्म में Vidyut Jammwal, अदा शर्मा के अलावा अंगीर धर, गुलशन देवाइया भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 29 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

Trailer release of film Commando 3 watch video

सोशल मीडिया पर छाई इलियाना डिक्रूज की कलरफुल Bikini, PHOTOS VIRAL

मनोरंजन डेस्क। एक्ट्रेस Ileana D’Cruz इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘पागलपंती’ को लेकर लगातार सुर्खियों बटोर रही हैं।

हाल ही में उनके वेकेशन की तस्वीरों ने उनके फैंस का दिल जीता था तो वहीं इलियाना ने एक और ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

इस तस्वीर में इलियाना कलरफुल Bikini में अपनी खूबसूरती से कहर ढा रही हैं। एक्ट्रेस इलियाना ने लेटे हुए सनबाथ लेते समय की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वह कलरफुल Bikini में अंगड़ाई लेते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के पहले इलियाना ने ब्लू Bikini में कुछ इस अंदाज में एक फोटो शेयर की थी।

बदल गए Aadhaar Card से जुड़े कई नियम, जानें कैसे अपडेट करें नाम-जन्मतिथि !

बिजनेस डेस्क। Aadhaar Card एक जरूरी दस्तावेज हो गया है। बैंक खाता खुलवाना हो या पासपोर्ट बनवाना हो, आधार नंबर जरूरी हो गया है। लेकिन कई बार देखने में आया है कि Aadhaar Card में कुछ गलतियां रह जाने से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सरकार ने पेंशन, सब्सिडी जैसी योजनाओं को आधार से लिंक कर दिया है।

इसलिए Aadhaar Card में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। लोगों की परेशानी को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार नंबर में नाम, फोन नंबर या फिर जन्मतिथि में बदलाव को लेकर अपने नियमों में बदलाव किया है।

ऐसे करें Aadhaar का स्टेट्स

– एड्रेस, नाम अपडेट स्टेट्स ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले https://uidai।gov।in/ पर जाएं।

– आधार के होम पेज पर अपडेट आधार सेक्शन में जाकर Check online address Update status पर क्लिक करें।

– यहां अपना 12 अंको वाला आधार नंबर डालें। साथ ही यहां अपना URN-SRN नंबर डालें।

– अब नीचे दिए गए बॉक्स में दिख रहे कैप्चा कोड टाइप करें और चेक स्टेट्स पर क्लिक करें।

– क्लिक करते ही Aadhaar एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट का करेंट स्टेट्स आपके सामने होगा।

World Military Games: भारत के शिवपाल ने जीता स्वर्ण पदक, गुरप्रीत ने जीता कांस्य

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के भाला फेंक एथलीट शिवपाल सिंह ने गुरुवार को यहां जारी सातवें CISM Military World Games में स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि एक अन्य भारतीय गुरप्रीत सिंह ने शूटिंग में कांस्य जीता। शिवपाल भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं।

शिवपाल ने 83।33 मीटर दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया। 24 साल के शिवपाल ने इस साल दोहा में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 86।26 मीटर के साथ रजत पदक जीता था।

इस बीच, भारतीय थल सेना में कार्यरत गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में 585 स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 31 साल के गुरप्रीत अमृतसर से हैं। गुरप्रीत 2010 में भारत में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों मे दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

आपके चेहरे पर मुहांसे का डाइट से है पूरा कनेक्शन, शोध में खुलासा

हेल्थ डेस्क. आज के समय में हर लड़कियों को अपने चेहरा का खास ख्याल रखती हैं। बतादें की लड़कियों को स्किन की समस्या सबसे पहले होती हैं। लड़कियांचाहती हैं की वो बेहद खुबसूरत दिखे।

देखा जाए तो खान-पान की गलत आदतें, तनाव और गलत स्किन केयर उन कुछ प्रमुख कारणों में से हैं जिनका सीधा संबंध मुंहासों से है। एक शोध में इसका खुलासा किया गया है। मैड्रिड में 28वें यूरोपियन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एंड वेनेरियोलॉजी कांग्रेस में आयोजित इस शोध में कुल छह देशों के 6,700 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

वहीं शोध में पता चलता है कि मुंहासे रोजाना डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने वाले व्यक्तियों में अधिक थी। 48।2 प्रतिशत लोग ऐसे थे जो डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नियमित तौर पर करते हैं। उनमें मुंहासे हैं जबकि न करने वाले 38।8 प्रतिशत व्यक्तियों में ये नहीं थे।

दरअसल इसके अलावा धूल और प्रदूषण भी इसके महत्वपूर्ण कारकों में से है। इतना ही नहीं, स्किनकेयर के लिए अत्यधिक केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का उपयोग भी मुंहासों के लिए जिम्मेदार है। इस शोध में कहा गया कि तंबाकू जिसे पहले मुंहासों के संभावित कारक के रूप में दर्शाया गया है, इस शोध में इसके प्रभाव को नहीं दिखाया गया है।