29 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
Home Blog Page 210

महाराष्ट्र: विभाग बंटवारे पर मचे घमासान के बीच NCP चीफ शरद पवार ने दिया ये बड़ा बयान

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस (Shiv Sena-NCP-Congress) के बीच कोई मतभेद नहीं है।

विभागों के बंटवारे को लेकर गठबंधन के दलों में मतभेद की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई भी विभागों के बंटवारे को लेकर नाखुश नहीं है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुरुवार या शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों की घोषणा करेंगे।’’

30 दिसंबर को 36 मंत्रियों ने ली थी शपथ बता दें कि सोमवार (30 दिसंबर) को 36 नए मंत्रियों के शपथ के साथ राज्य में मंत्रिपरिषद् के सदस्यों की संख्या अब 43 हो गई है।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे नीत सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दो दिन बाद भी बुधवार को गठबंधन सहयोगियों शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेता विभागों के आवंटन को लेकर बातचीत कर रहे हैं। बुधवार शाम तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि विभागों के आवंटन की घोषणा कब की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को राज्य सचिवालय में हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट, विजय वडेट्टीवार और नितिन राउत, एनसीपी के अजित पवार, जयंत पाटिल और एकनाथ शिंदे विभागों के आवंटन को अंतिम रूप दे रहे थे।

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि विभागों के बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने चर्चा की। इसके अलावा दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने नाराजगी की खबरों को खारिज किया।

अमेरिका की बड़ी कार्रवाई- ईरान के सबसे ताकतवर जनरल सुलेमानी के बाद अब ये खूंखार कमांडर को किया ढेर

वर्ल्ड डेस्क. ईरान के राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास में हुए हमले के बाद अमेरिका ने बेहद कड़ी कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को ईरान के दूसरे सबसे ताकतवर नेता कुद्स कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराने के बाद अमेरिका ने दूसरी एयर स्ट्राइक कर फिर एक हश्द कमांडर को मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने इराक में अपनी दूसरी एयर स्‍ट्राइक में फिर एक हश्‍द कमांडर को मार गिराया है। ताजा अमेरिकी एयर स्‍ट्राइक में मारे गए लोग ईरान समर्थक मिलिशिया हश्‍द अल-शाबी के बताए जा रहे हैं। मिलिशिया हश्‍द अल-शाबी ईरान समर्थक पापुलर मोबलाइजेशन फोर्सेस का दूसरा नाम है।

सुत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने इस बार उत्‍तर बगदाद में इराकी मिलिशिया के काफिले को निशाना बनाया। मिलिशिया के तीन में से दो वाहन हवाई हमले की जद में आ गए जिनमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। स्‍थानीय समयानुसार रात करीब 1:12 बजे हुए इस हमले में किस कमांडर की मौत हुई है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी और इराकी अर्द्धसैन्य बल के उप प्रमुख अबू महदी अल मुहांदिस के लिए शोक मार्च निकाला जाना था जिसके कुछ ही घंटों पहले यह हमला किया गया। इराकी सरकारी टीवी चैनल की ओर से कहा गया है कि यह हमला अमेरिका ने किया। इस ताजा हमले के बारे में अमेरिका की ओर से कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। आधिकारिक तौर पर मरने वालों का आंकड़ा भी जारी नहीं किया गया है।

आपको बता दें, अमेरिका ने शुक्रवार को बगदाद के एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला करके ईरान के शीर्ष कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मौत के घाट उतार दिया। हमले में सुलेमानी के सलाहकार एवं इराकी मिलिशिया कताइब हिजबुल्ला के कमांडर अबू महदी अल-मुहंदिस की भी मौत हो गई। मालूम हो कि अमेरिका ने सुलेमानी को आतंकी घोषित कर रखा था। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्डस की कुद्स फोर्स के प्रमुख सुलेमानी ने पश्चिम एशिया में ईरान का सैन्य प्रभाव बढ़ाने में मुख्‍य भूमिका निभाई थी।

 

अस्पतालों को लेकर सतर्क रहे योगी सरकार, नहीं तो कांग्रेस की तरह होगी फजीहत: मायावती

लखनऊ। राजस्थान के कोटा में एक महीने के अंदर 100 मासूमों की हुई मौत पर बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला कांग्रेस पर लगातार जारी है। वहीं इस मामले में अब राजनिति तेज हो गई जिससे कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। शनिवार को बसपा मुखिया मायावती ने प्रियंका गांधी के बाद अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को भी नसीहत दी है।

ट्वीटर पर बेहद सक्रिय मायावती ने शनिवार को भी लगातार 2 ट्वीट किए। इस दौरान मायावती के निशाने पर राजस्थान की गहलोत सरकार रही तो वहीं उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भी हमला बोलने से नहीं चुकीं। मायावती ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गैर जिम्मेदार बताया है। अब उनके निशाने पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार है।

मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, राजस्थान की कांग्रेसी सरकार में कोटा में लगभग 105 मासूम बच्चों की हुई मौत अति चिन्ताजनक है। इसको लेकर अभी भी कांग्रेस व इनकी सरकार कतई भी संवेदनशील नजर नहीं आती है। ऐसे में अच्छा होता कि इस मामले में अब तो लोकतांत्रिक संस्थायें आगे आकर, यहां पर अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को निभातीं।

मायावती ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को भी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि हालांकि पूर्व में उत्तर प्रदेश के के गोरखपुर में हुई काफी बच्चों की दर्दनाक मौत से सबक सीखकर अब योगी आदित्यनाथ सरकार को भी अपने अस्पतालों की देखरेख के लिए तो काफी सतर्क रहना चाहिये। वरना फिर इनकी भी फजीहत राजस्थान की तरह ही होने में देर नहीं लगेगी।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा में सौ से अधिक बच्चों की मौत पर बेहद बेपरवाह हैं। वहां पर सौ से अधिक मासूम बच्चों की मौत के बाद भी सरकार संवेदनहीन बनी है। यह तो बेहद ही शर्मनाक व निन्दनीय है। सरकार को इस मामले में बेहद संवेदनशील होना चाहिए। मायावती ने कहा कि अशोक गहलोत अपनी कमियों को छुपाने के लिए असंवेदनशील और राजनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं।

सुलेमानी ने रची थी दिल्ली को दहलाने की आतंकी साजिश, ट्रंप का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा खुलासा किया है। शुक्रवार को अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ढेर हुए ईरान के दूसरे सबसे ताकतवर नेता कासिम सुलेमानी पर नई दिल्ली में आतंकी साजिश का गंभीर आरोप लगाया है। ट्रंप ने सुलेमानी पर नई दिल्ली में आतंकवादी भूखंडों के लिए ज़िम्मेदार बताते हुए कहा कि सुलेमानी ने निर्दोष लोगों की मौत को अपना बीमार जुनून बना लिया, उसने नई दिल्ली और लंदन में दूर तक आतंकी साजिशों को अंजाम देने में मदद की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सुलेमानी को मारने को लेकर मिसाइल हमले के बारे में बोलते हुए कहा, आज हम सुलेमानी के अत्याचारों से डरे पीड़ितों को याद कर रहे हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। हमें यह जानकर सुकून मिलता है कि उसके आतंक का शासन खत्म हो गया है।

ट्रंप ने भारत में आतंकी साजिशों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं दी, लेकिन हो सकता है कि वह 2012 में भारत में इजरायल के रक्षा संबंधी की पत्नी की कार पर हमले की बात कर रहे हों। 13 फरवरी, 2012 को हुए हमले में इजरायल के रक्षा संबंधी की पत्नी ताल येहोशुआ कोरेन घायल हो गई थीं। वहीं ड्राइवर और दो दो उपद्रवियों को भी चोट लगी थी। इस हमले में एक बम का इस्तेमाल किया गया था जो चुंबक के साथ कार से जुड़ा था।

महाराष्ट्र: शिवसेना को तगड़ा झटका, इस मुस्लिम मंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा, ये है वजह

मुंबई. महाराष्ट्र की राजनीति में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। उद्धव ठाकरे सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद अब नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। सिर्फ NCP-कांग्रेस ही नहीं, अब शिवसेना के विधायकों की भी नाराजगी अब खुलकर सामने आई है। शिवसेना के मंत्री बने Abdul Sattar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उद्धव ठाकरे सरकार के कैबिनेट विस्तार के महज 5 दिन बाद ही शिवसेना के मंत्री बने Abdul Sattar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद में जिला परिषद के उपाध्‍यक्ष का पद कांग्रेस को दे दिया गया है, इसलिए उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है। हालांकि, अभी तक Abdul Sattar का इस्‍तीफा मंजूर नहीं किया गया है।

Abdul Sattar भले ही औरंगाबाद में जिला परिषद के उपाध्‍यक्ष के पद को अपने इस्‍तीफे की वजह बता रहे हैं, सुत्रों के मुताबिक, Abdul Sattar को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। हालांकि, उनकी मांग थी कि उन्‍हें कैबिनेट में शामिल किया जाना चाहिए। वैसे, सत्‍तार के इस्‍तीफे की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सुनने में यह भी आया है कि मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सत्तार का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। शिवसेना Abdul Sattar को मनाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे उन्‍हें मनपसंद मंत्रालय देकर मना लेंगे।

महाराष्‍ट्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार के बाद से ही Abdul Sattar नाराज चल रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्होंने मंत्री पद से ही इस्तीफा दे दिया। वैसे बता दें कि बतौर विधायक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। ऐसे में Abdul Sattar ने भी अभी काफी गुंजाइश छोड़ी है।

 

अमेरिका की एयर स्ट्राइक से सोना-चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानें भाव

बिजनेस डेस्क। अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद शुक्रवार को सोना चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को इरान की राजधानी बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई हड्डे पर अमेरिका द्वारा रॉकेट हमला किया गया, जिसमें ईरान समर्थित कुर्द बल के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है।

सोने में शुक्रवार को 752 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। जानकारी के मुताबिक, इस उछाल से अब 10 ग्राम सोने की कीमत 40,652 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को 39,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी भारी उछाल दर्ज किया गया है। चांदी में शुक्रवार को 960 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल के चलते एक किलोग्राम चांदी की कीमत अब 48,870 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि चांदी गुरुवार को 47,910 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

बताया जा रहा है वैश्विक कीमतों में बढ़ोत्तरी और रुपये के कमजोर होने के चलते दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बढ़कर 40,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे की गिरावट के साथ 71।62 पर ट्रेंड कर रहा था। बगदाद में हमले से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी के चलते रुपये में यह गिरावट देखी गई है। वहीं, वैश्विक बाजार की बात करें, तो शुक्रवार को सोना 1,547 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18।20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पश्चिम बंगाल: पटाखा कारखाने में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के एक पटाखा कारखाने में भीषण विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है पटाखा कारखाना में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनकी स्थिति देखते हुए मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मरने वालों में तीन पुरुष व दो महिला शामिल हैं।

बताया जा रहा है धमाका इतना तेज था कि आठ से 10 किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। साथ ही दूर-दूर तक धमाके का कंपन महसूस किया गया। उधर, विस्फोट की सूचना पाकर अग्निशमन विभाग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घटना के बाद से कारखाना मालिक नूर मोहम्मद फरार है। मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस दिन 12।30 बजे नैहाट्टी स्थित पटाखा कारखाना खुला था। इसमें कई कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। अचानक कर्णभेदी धमाके के साथ विस्फोट होने के बाद आग लग गयी। विस्फोट के चलते वहां अफरा तफरी मच गई। कारखाने में बारूद व ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। साथ ही स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर में ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच गए और घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फॉरेंसिक टीम की मदद से नमूने संग्र्रह करने की कवायद शुरू की गई है।

अवैध तरीके से चल रहा था कारखाना

लोगों का आरोप है कि जन बहुल इलाके में गैर कानूनी तरीके से पटाखा कारखाना चल रहा था। इसमें पुलिस और स्थानीय नेताओं की भी मिली भगत थी। यही कारण है कि कारखाना मालिक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

TV देखना होगा बेहद सस्ता, सिर्फ इतने रुपए खर्च कर पाएं 200 चैनल

टेक डेस्क. नए साल में TV देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। नए साल में टीवी देखना सस्ता हो जाएगा। नए साल में आपके केबल टीवी और डीटीएच का बिल कम हो जाएगा। टेलीकॉम रेग्यूलेटर TRAI (TRAI) ने नया टैरिफ ऑर्डर जारी किया है। अब उपभोक्ता को नेटवर्क कैरिज फीस के तौर पर मात्र 130 रुपये चुकाने होंगे। इसमें उपभोक्ता को 200 फ्री चैनल मिलेंगे। साथ ही ब्रॉडकॉस्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नहीं दे सकेंगे।

33 फीसदी का डिस्कांउट

TRAI ने नया टैरिफ ऑर्डर जारी किया है। नेटवर्क कैपिसिटी फीस 130 रुपये की होगी। 130 रुपये में 200 फ्री टू एयर चैनल मिलेंगे। 160 रुपये में 500 फ्री टू एयर चैनल मिलेंगे। दूसरे टीवी कनेक्शन के लिए फीस कम होगी। दूसरे टीवी के लिए 52 रुपये की फीस चुकानी होगी।

ब्रॉडकास्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नही दे सकेंगे। 12 रुपये से कम कीमत के चैनल ही बुके में दिए जा सकेंगे। उपभोक्ता के लिए करीब 33 फीसदी का डिस्कांउट होगा।

1 मार्च नई दरें लागू

ब्रॉडकास्टर 15 जनवरी तक अपने चैनल की दरों में बदलाव करेंगे। 30 जनवरी तक दोबारा सभी चैनल की रेट लिस्ट पब्लिश होगी। 1 मार्च 2020 से नई दरें लागू होंगी। TRAI ने चैनल के लिए कैरिज फीस 4 लाख रुपये तय की है।

Airtel अपने ग्राहकों को दे रहा iPhone 11 Pro Max जीतने का मौका, बस करना होगा ये एक काम

टेक डेस्क. नए साल पर Airtel अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लाया है। Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ऑफर लांच किया है जिसके तहत यूज़र्स को लाखों के इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है। इसमें इनाम के तौर पर Apple iPhone 11 Pro Max और Smart TV भी मौजूद है। बता दें Airtel ने ‘Airtel Happy Holidays’ ऑफर Launch किया है।

इसके लिए यूज़र्स को अपने फोन में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसमें से वह इस ऑफर को फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इनाम जीतने के लिए आपको क्या करना होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि यह गूगल पे स्टैम्प से मिलता जुलता है। सबसे पहले Airtel Thanks में जाएं। यहां ‘Airtel Happy Holidays’ सेक्शन पर टैप करें। Airtel के इस ऑफर में दोस्तों-रिश्तेदारों को विश करना होगा, जिसके बाद विश करने वाले को अलग-अलग स्टिकर्स जीतने का मौका मिलेगा।

इस तरह यूजर्स को सभी पांच ‘Winter Special Stickers’ कलेक्ट करने होंगे। ऐसा करने पर उन्हें अश्योर्ड हॉलिडे गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा। इन पांच स्टिकर्स में यूज़र्स को नॉर्थ स्टार, फेंटेसी कप केक, सैंटा सॉक्स, हॉट चाकलेट और स्नोई फ्लेक्स स्टिकर्स मिलेंगे। ध्यान रहे किसी भी दोस्तों-घरवालों को भेजे गए स्टिकर्स का मतलब यह है कि भेजने वाले और रिसीव करने वाले दोनों यूजर्स के पास यह स्टिकर्स रहेंगे।

72 घंटे में कंफर्मेशन

पांच स्टिकर कलेक्ट करने के बाद यूज़र्स को स्क्रेच कार्ड दिया जाएगा। सभी विजेताओं को इनाम जीतने के 72 घंटों के अंदर नोटिफिकेशन दे दी जाएगी। जीता हुआ इनाम पाने के लिए विजेता को अपने घर का पता कंफर्म करना होगा। अगर यूज़र्स वाउचर जीतते हैं तो उन्हें 72 घंटों के अंदर SMS के जरिए कंफर्मेशन दे दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि Airtel का यह ऑफर सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए है, और इस ऑफर की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2020 है।

यूपी में 9 साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से 9 साल की मासूम बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। यहां 9 साल की बच्ची से गांव के ही एक शख्स ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया है।

बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपी को पड़ोसी गांव से गिरफ्तार करते हुए बच्ची को गम्भीर हालात में सीएचसी में भर्ती कराया है। जहानाबाद के एक गांव के रहने वाले दम्पति बच्ची को ननिहाल के यहां छोड़ कर परदेश में रहते हैं।

घटना के बाद पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी युवक ने बच्ची की हत्या के इरादे से उसका गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया है। इस मामले में जाफरगंज थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित बच्ची का पिता गांव से बाहर रहकर नौकरी किया करता है और पीड़ित बच्ची अपने ननिहाल में रहकर कक्षा 5 की पढ़ाई कर रही है।

गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद कल तेरहवीं भोज का आयोजन किया गया था जिसमे मासूम बच्ची के गांव का उसका परिवारिक रिश्तेदार अमित कुमार भी आया हुआ था। तेरहवीं संस्कार से वापस लौटते समय जब बच्ची अपनी सहेली के साथ घर वापस लौट रही थी। उस समय आरोपी अमित बहला फुसला कर उसे अपने साथ ले गया और सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले के आरोपी को कड़ी सजा मिल सके इसके लिए पुलिस पूरा प्रयास करेगी।