टेक डेस्क. नए साल पर Airtel अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लाया है। Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ऑफर लांच किया है जिसके तहत यूज़र्स को लाखों के इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है। इसमें इनाम के तौर पर Apple iPhone 11 Pro Max और Smart TV भी मौजूद है। बता दें Airtel ने ‘Airtel Happy Holidays’ ऑफर Launch किया है।
इसके लिए यूज़र्स को अपने फोन में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसमें से वह इस ऑफर को फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इनाम जीतने के लिए आपको क्या करना होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि यह गूगल पे स्टैम्प से मिलता जुलता है। सबसे पहले Airtel Thanks में जाएं। यहां ‘Airtel Happy Holidays’ सेक्शन पर टैप करें। Airtel के इस ऑफर में दोस्तों-रिश्तेदारों को विश करना होगा, जिसके बाद विश करने वाले को अलग-अलग स्टिकर्स जीतने का मौका मिलेगा।
इस तरह यूजर्स को सभी पांच ‘Winter Special Stickers’ कलेक्ट करने होंगे। ऐसा करने पर उन्हें अश्योर्ड हॉलिडे गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा। इन पांच स्टिकर्स में यूज़र्स को नॉर्थ स्टार, फेंटेसी कप केक, सैंटा सॉक्स, हॉट चाकलेट और स्नोई फ्लेक्स स्टिकर्स मिलेंगे। ध्यान रहे किसी भी दोस्तों-घरवालों को भेजे गए स्टिकर्स का मतलब यह है कि भेजने वाले और रिसीव करने वाले दोनों यूजर्स के पास यह स्टिकर्स रहेंगे।
72 घंटे में कंफर्मेशन
पांच स्टिकर कलेक्ट करने के बाद यूज़र्स को स्क्रेच कार्ड दिया जाएगा। सभी विजेताओं को इनाम जीतने के 72 घंटों के अंदर नोटिफिकेशन दे दी जाएगी। जीता हुआ इनाम पाने के लिए विजेता को अपने घर का पता कंफर्म करना होगा। अगर यूज़र्स वाउचर जीतते हैं तो उन्हें 72 घंटों के अंदर SMS के जरिए कंफर्मेशन दे दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि Airtel का यह ऑफर सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए है, और इस ऑफर की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2020 है।
क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से 9 साल की मासूम बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। यहां 9 साल की बच्ची से गांव के ही एक शख्स ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया है।
बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपी को पड़ोसी गांव से गिरफ्तार करते हुए बच्ची को गम्भीर हालात में सीएचसी में भर्ती कराया है। जहानाबाद के एक गांव के रहने वाले दम्पति बच्ची को ननिहाल के यहां छोड़ कर परदेश में रहते हैं।
घटना के बाद पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी युवक ने बच्ची की हत्या के इरादे से उसका गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया है। इस मामले में जाफरगंज थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित बच्ची का पिता गांव से बाहर रहकर नौकरी किया करता है और पीड़ित बच्ची अपने ननिहाल में रहकर कक्षा 5 की पढ़ाई कर रही है।
गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद कल तेरहवीं भोज का आयोजन किया गया था जिसमे मासूम बच्ची के गांव का उसका परिवारिक रिश्तेदार अमित कुमार भी आया हुआ था। तेरहवीं संस्कार से वापस लौटते समय जब बच्ची अपनी सहेली के साथ घर वापस लौट रही थी। उस समय आरोपी अमित बहला फुसला कर उसे अपने साथ ले गया और सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले के आरोपी को कड़ी सजा मिल सके इसके लिए पुलिस पूरा प्रयास करेगी।
मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के दबंग खान Salman Khan की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक, शाहरुख खान से लेकर वरुण धवन तक, हर सेलेब्स ने अलग-अलग तरीके से नए साल का स्वागत किया। कोई हिल स्टेशन गया तो किसी ने घर पर पार्टी की।
नए साल को बीते 3 दिन हो चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अब Salman Khan के जश्न की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। वहीं फैंस भी ये देखने को बेताब थे कि Salman Khan ने अपना न्यू ईयर कैसे सेलिब्रेट किया। अगर आपको भी Salman Khan की तस्वीरों का इंतजार था तो हम आपका ये इंतजार खत्म कर देते हैं।
Salman Khan ने कैसे न्यू ईयर सेलिब्रेट किया इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें इतनी मस्त हैं कि इन्हें देखकर आपको भी डांस करने का मन करने लगेगा। वायरल हो रही फोटोज़ में Salman Khan अपनी हीरोइनों संगीता बिजलानी, डेज़ी शाह और सेई मांजरेकर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। भाई सेलिब्रेशन में इतने डूबे हुए हैं कि टेबल पर चढ़कर डांस कर रहे हैं। इन तस्वीरों से ही पता चल रहा है Salman Khan ने नए साल का स्वागत कितने मस्त तरीके से किया है।
आपको बता दें, 20 दिसंबर 2019 को ही Salman Khan की फिल्म ‘दबंग 3’ रिलीज़ हई। महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म पर्दे पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है।
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी Girlfriend के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। जिसमें सबसे आगे टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस नताशा के साथ फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को कबूल किया था, इसके बाद अब विकेटकीपर और कप्तान विराट कोहली के सबसे चहेते बल्लेबाज रिषभ पंत ने अपनी Girlfriend ईशा नेगी के साथ नया साल एंज्वॉय करते हुए फोटो शेयर की है।
टीम इंडिया के विकेट कीपर रिषभ पंत ने इस न्यू ईयर वेकेशन की एक खूबसूरत तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। ईशा नेगी के साथ काफी समय पहले अपने रिलेशनशिप को कबूल कर चुके रिषभ पंत अब ज्यादातर मौकों पर एकसाथ नज़र आते हैं।
शुक्रवार को भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके रिषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को एक तस्वीर शेयर की है। हैरान करने वाली बात है कि रिषभ पंत ने इस फोटो के लिए कमेंट सेक्शन को बंद किया हुआ है। कमेंट सेक्शन को लॉक करने का मकसद रिषभ पंत का ये हो सकता है कि इस तस्वीर की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा सकता था। इसलिए उन्होंने कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया।
पिछले साल किया था प्यार का इजहार
रिषभ पंत ने पिछले साल जनवरी में पूरी दुनिया के सामने एक पोस्ट के जरिए ईशा नेगी से अपने प्यार का इजहार किया था। उस दौरान रिषभ पंत ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, “मैं बस तुम्हें खुश रखना चाहता हूं क्योंकि तुम मेरे खुश रहने की वजह हो।” इसके बाद ईशा नेगी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, “मेरे हमसफर, मेरे बेस्ट फ्रेंड और मेरी जिंदगी का प्यार” ईशा के इस पोस्ट पर पंत ने कमेंट में ‘लव यू’ लिखा था।
वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका ने अपने सभी एयर लाइंसो को एक बड़ी चेतावनी दी है। अमेरिका ने एयर लाइंसों को एडवाइजरी जारी करके पाकिस्तानी एयर स्पेस के इस्तेमाल से बचने को कहा है। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान चरमपंथियों और आतंकवादी समूहों द्वारा हमारी एयरलाइंस पर हमला हो सकता है।
अमेरिका ने ये एडवाइजरी उस वक्त जारी की है जब दो दिन पहले बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर कई प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया था। आपको बता दें अमेरिका ने भी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास हमले का बदला ले लिया है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि अमेरिकी विमानों को आतंकी संगठन और कट्टरपंथियों से खतरा हो सकता है। जो विमान नीचे उड़ान भरते हैं, उनके लिए ज्यादा खतरा हो सकता है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान में कुछ आतंकी संगठनों के बारे में शक है कि उनकी पहुंच मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम तक है। इसके जरिए पाकिस्तान में सिविल एविएशन पर भी हमला हो सकता है।
गौरतलब है कि वैसे भी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इन दिनों बेहद नाजुक हालत में है। बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। इससे उसे करीब 688 करोड़ का भारी नुकसान झेलना पड़ा था। अब फिर पाकिस्तान ने भारत के लिए एयरस्पेस बंद दिया है। इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान उठना पड़ रहा है।
अगर अमेरिका ने अपनी एयरलाइंस को पाकिस्तान के एयरस्पेस के इस्तेमाल से रोक दिया तो पाकिस्तान को भारी खामियाजा भुगतना होगा। इस कारण अन्य देश भी पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने से बचेंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रामबाबू मौर्य पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है गुरुवार देर रात सपा नेता रामबाबू मौर्या को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए। गोली सिर में कान के पास लगी है। आननफानन में घायल सपा नेता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि सपा नेता रामबाबू मौर्य पूर्व में विधानसभा चुनाव भी अमेठी से लड़ चुके हैं। चिकित्सक दीपक मिश्रा ने बताया कि हालत गंभीर है, इसलिए रेफर कर दिया गया। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र की है। आपको बता दें, रामबाबू उर्फ राहुल मौर्या बहुजन समाज पार्टी से अब समाजवादी में शामिल हो गए हैं।
लखनऊ। राजस्थान के कोटा में एक महीने के अंदर 100 मासूमों की हुई मौत पर अब राजनिति तेज हो गई तो वहीं कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रियंका गांधी के बाद अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराते हुए तुरंत राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को लगातार 2 ट्वीट किए। इस दौरान मायावती के निशाने पर राजस्थान की गहलोत सरकार रही। मायावती ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोटा में सौ से अधिक बच्चों की मौत पर बेहद बेपरवाह हैं। वहां पर 100 से अधिक मासूम बच्चों की मौत के बाद भी सरकार संवेदनहीन बनी है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए यह लोग चोरी व ऊपर से सीनाजोरी वाले अर्थात् गैर-जिम्मेवारान व असंवेदनशील तथा अब राजनैतिक बयानबाजी कर रहे हैं। यह तो बेहद ही शर्मनाक व निन्दनीय है। सरकार को इस मामले में बेहद संवेदनशील होना चाहिए।
वहीं अपने अन्य ट्वीट में मायावती ने लिखा, ऐसे में कांग्रेस का लगभग 100 माओं की कोख उजड़ जाने पर केवल अपनी नाराजगी जताने से काम नहीं चलेगा बल्कि इनको तुरन्त बर्खास्त करके वहाँ अपने सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिये। तो यह बेहतर होगा। वरना वहाँ और भी माओं की कोख उजड़ सकती है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की प्रदेश में बढ़ी सक्रियता ने बहुजन समाज पार्टी की बेचैनी बढ़ा दी है। वोटबैंक बचाए रखने के लिए मायावती ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस को दलित विरोधी सिद्ध करने को लगातार बयानबाजी जारी है। राजस्थान के कोटा में सौ से अधिक बच्चों की मौत के मसले पर बसपा प्रमुख ने प्रियंका पर निशाना साधा। गुरुवार को जारी बयान में मायावती ने प्रियंका का सीधे नाम न लिखकर कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय महासचिव लिखा और राजस्थान जाकर मृतक बच्चों की पीडि़त माताओं से नहीं मिलने पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में किसी भी मामले में पीडि़त परिवारों से मिलना राजनीतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी है। इससे जनता को सतर्क रहना होगा।
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक प्रेमी युगल के पिटाई का नया मामला सामने आया है। यहां घर से भागकर शादी करके गांव आए प्रेमी युगल की लड़की के घरवालों द्वारा पिटाई करने का आरोप है। आरोप है कि प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल प्रेमी युगल को ले आई और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना को लेकर गांव के दोनों पक्षों में तनाव है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों घर लौट आए और गांव पहुंच गए। जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन लड़के घर पहुंच गए और उन्हें एक कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि दोनों की जमकर पिटाई की गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल प्रेमी युगल को ले आई और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना को लेकर गांव के दोनों पक्षों में तनाव है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामवासी एक युवती के प्रेम संबंध गांव के ही शिवमंगल पुत्र कश्मीर सिंह के साथ हो गए। दोनों के संबंधों की जानकारी परिजनों को हुई तो विरोध शुरू हो गया। बताया गया है कि लड़की के घरवालों ने लड़की को मौसी के घर फर्रुखाबाद के गांव भदकी भेद दिया। जहां से लड़की बुधवार की शाम चली आई।
आरोप है कि शिवमंगल उसे भदकी से ले आया और मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद वह लड़की को अपने घर ले आया। यह जानकारी लड़की के परिजनों को मिली तो वह लड़के के घर पहुंच गए। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने लड़की और युवक को कमरे में बंद कर जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गए। बताया यह भी गया है कि इस दौरान लड़का और लड़की पक्ष में मारपीट भी हुई।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डा। अंकुर शाक्य ने बताया कि दोनों घायल थे, उन्हें उपचार दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने परिजनों से तहरीर भी मांगी लेकिन कोई भी पक्ष घटना की तहरीर लेकर थाने नहीं आया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज होगा और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों को विवाद न करने की हिदायत दी है।
नई दिल्ली। भारत सरकार में गृहमंत्री एवं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान का आयोजन किया है। ये आयोजन इसलिए करना पड़ा रहा है क्योंकि जिस कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है।
गृहमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा, केजरीवाल और कम्युनिस्ट सारे CAA का विरोध कर रहे हैं। मैं इन सारी पार्टियों को चुनौती देता हूं कि कहीं पर भी चर्चा करने के लिए आ जाओ। उन्होंने कहा कि चाहे सारे विपक्षी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन भाजपा अपने इस फैसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने कहा है कि राहुल बाबा अगर आपने CAA कानून पढ़ा है तो कहीं पर भी चर्चा करने के लिए आ जाओ और अगर नहीं पढ़ा है तो मैं इतालवी में इसका अनुवाद करके भेज देता हूं, उसको पढ़ लीजिये। नागरिकता संशोधन कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध, ईसाई लोग, जो धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हैं, उन्हें नागरिकता देने का ये कानून है। इस कानून से नागरिकता मिलने वाली है।
वीर सावरकर जैसे इस देश के महान सपूत और बलिदानी का भी कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। कांग्रेसियों शर्म करो-शर्म करो। वोटबैंक के लालच की भी हद होती है। वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर जैसे महापुरुष का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि शरणार्थियों पर जो प्रताड़ना हुई है, इससे बड़ा मानवाधिकार का उल्लंघन कभी नहीं हुआ। वहां ये शरणार्थी भाई करोड़पति थे और आज उनके पास रहने की जगह नहीं है। वहां उनके पास कई बीघा जमीन थी और यहां उनके पास खाने को कुछ नहीं है। ये महात्मा गांधी जी का वादा था,क्या वो सांप्रदायिक थे? जवाहरलाल नेहरू ने भी संसद में कहा था कि जो हिन्दू या सिख आये हैं, हम उन्हें नागरिकता देंगे, क्या वो सांप्रदायिक थे? मगर कांग्रेस पार्टी वोट बैंक के डर से हिम्मत नहीं कर पाई।
जोधपुर की रैली में शाह ने कहा कि 56 इंच की छाती वाले नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि ये जो लाखों करोड़ों शरणार्थी आएं हैं, इनके मानवाधिकार और सम्मान की रक्षा मैं करूंगा। जो शरणार्थी अत्याचार झेलकर भारत आए हैं, जिनकी संपत्ति, रोजगार छीन लिया गया। जिसका परिवार छिन गया, और उनके लिए विपक्षी कहते हैं कि इन्हें नागरिकता नहीं दी जाए। मैं कहना चाहता हूं कि उन देशों से जो शरणार्थी आए हैं वो भारत के ही हैं। ये नरेन्द्र मोदी का शासन है, किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। बेशुमार अत्याचार के बाद जो यहां आये हैं, मोदी जी की सरकार आप सभी को नागरिकता देकर भारतीय होने का गौरव प्रदान करने जा रही है।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने रैली में कहा कि नेहरू-लियाकत समझौते में दोनों देशों के अल्पसंख्यकों के संरक्षण का भरोसा दिया गया था। हमारे वहां तो अल्पसंख्यक भाई-बहनों को सम्मान से रखा गया। लेकिन पाकिस्तान में अल्पसंख्यक 23 प्रतिशत से 3 प्रतिशत पर आ गए। अब नेहरू-लियाकत समझौते पर अमल हम करेंगे
उन्होंने कहा कि ममता दीदी कह रही हैं कि आपकी लाइने लग जाएंगी, आपसे अलग अलग प्रूफ मांगे जाएंगे। मैं शरणार्थी भाइयों को कहना चाहता हूं कि आप प्रताड़ित होकर आये हो, यहां कोई प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ेगी, आपको सम्मान के साथ नागरिकता दी जाएगी। आपको ममता दीदी से डरने की जरूरत नहीं है। मैं ममता दीदी को कहना चाहता हूं कि बंगाली भाषी शरणार्थी हिंदू, दलितों ने आपका क्या बिगाड़ा है, क्यों इनकी नागरिकता का विरोध कर रही हो?
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरा आप सबसे करबद्ध निवेदन है कि राहुल बाबा, ममता दीदी, केजरीवाल की टोली को जवाब देने के लिए देश की जनता अपने मोबाइल से 88662-88662 पर मिस्ड कॉल देकर नरेन्द्र मोदी जी को नागरिकता संशोधन कानून के लिए अपना समर्थन दीजिए। वीर सावरकर जैसे इस देश के महान सपूत और बलिदानी का भी कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। कांग्रेसियों शर्म करो-शर्म करो। वोटबैंक के लालच की भी हद होती है। वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर जैसे महापुरुष का अपमान किया है।
बिजनेस डेस्क. प्राइवेट क्षेत्र के लोग तेजी से अपनी नौकरी भी बदलते रहते हैं। लेकिन नौकरी बदलने के साथ अगर आपूर्व कंपनी के PF का पूरा पैसा निकाल लेते हैं। तो आज हम आपको इससे जुड़ी एक अहम जानकारी देने वाले हैं।
अगर नौकरी बदलने के साथ पूर्व कंपनी के PF का पूरा पैसा निकाल लेते हैं। तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि PF तुरंत निकाल लेना आपके लिए घाटे का सौदा है। इससे आप अच्छे भविष्य के लिए की जा रही बचत खत्म होती है, साथ ही पेंशन योजना की निरंतरता भी खत्म हो जाती है। दरअसल, नौकरी छोड़ने के बाद भी PF पर ब्याज मिलता रहता है और नया रोजगार मिलने के साथ ही उसे नई कंपनी में स्थानांतरित कराया जा सकता है।
विशेषज्ञों की मानें तो कर्मचारी नौकरी छोड़ते हैं या अगर उन्हें किसी वजह से नौकरी से निकाला भी जाता है तो भी PF को तुरंत निकालना समझदारी नहीं है, जब तक कि आपको इसकी सख्त जरूरत न हो। अगर एक नौकरी छोड़ने के कुछ महीनों बाद दूसरी नौकरी करने लगते हैं और पुरानी कंपनी की पूरी PF राशि को नई में स्थानांतरित करा लेते हैं तो इसे सेवा की निरंतरता माना जाएगा। ऐसे में पेंशन योजना में रुकावट नहीं आएगी। सेवा में निरंतरता के प्रावधान के तहत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अंशदान बराबर देना जरूरी है।
3 साल तक मिलता है ब्याज
अगर आप रिटायरमेंट के बाद भी PF का पैसा नहीं निकालते हैं तो तीन साल तक ब्याज मिलता रहता है। तीन साल के बाद ही इसे निष्क्रिय खाता माना जाता है। भाटिया के मुताबिक, PF की राशि को ज्यादातर लोग भविष्य की सुरक्षित निधि के तौर पर इकट्ठा रखते हैं और कर मुक्त होने के कारण यह निवेश का अच्छा विकल्प है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा समय तक चलाना समझदारी है।